kanpur prayagraj highway - Swatantra Prabhat

कानपुर–प्रयागराज हाईवे पर कई किलोमीटर तक जाम
प्रयागराज शहर में मंगलवार सुबह कानपुर–प्रयागराज हाईवे पर भारी जाम लगने से आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। चौफटका चौराहे से हाई कोर्ट फ्लावर तक कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे वाहनों की रफ्तार पूरी तरह थम गई।

सुबह के व्यस्त समय में लगे इस जाम ने दफ्तर और कोर्ट जाने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। खासतौर पर इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने वाले अधिवक्ता, कर्मचारी और वादकारी समय पर नहीं पहुंच सके। सड़क पर फंसे हजारों वाहन रेंगते नजर आए, जिससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जाम की मुख्य वजह अचानक बढ़ा ट्रैफिक दबाव और कुछ स्थानों पर अव्यवस्थित वाहन खड़े होना रहा। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि सड़क पर चल रहे निर्माण कार्य और ट्रैफिक प्रबंधन की कमी ने भी स्थिति को और बिगाड़ दिया।

सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने के प्रयास शुरू किए। हालांकि, लंबा जाम होने के कारण स्थिति सामान्य होने में काफी समय लग गया। पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

इस भीषण जाम ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में अभी तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

कानपुर -प्रयागराज हाइवे पर बढ़ रहा हादसों का खतरा
घाटमपुर। कानपुर -प्रयागराज नेशनल हाईवे पर महाराज पुर थाना क्षेत्र स्थित ब्रम्ह देव मंदिर के पास अवैध वाहन पार्किंग बड़े हादसों का न्योता दे रही है सर्दियों में घने कोहरे के कारण यहां सड़क दुघर्टनाओं का खतरा और बढ़ जाता है, जहां हर साल कई लोग अपनी जान गंवाते हैं। मंदिर के पास सुबह से लेकर रात तक नेशनल हाईवे किनारे वाहनों की लंबी कतारें अवैध रूप से खड़ी रहती है,यह स्थान महाराज पुर में प्रमुख दुर्घटना बिंदु बन गया है, एक ओर जहां राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, एनएचएआई, सड़क हादसों को रोकने के लिए रेडियम पट्टी लगानें और साइन बोर्ड लगानें जैसे प्रयास कर रहा है।

वहीं दूसरी ओर इस अवैध पार्किंग पर उसकी नजर नहीं पड़ती, स्थानीय प्रशासन और यातायात पुलिस भी इस अवैध पार्किंग के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है,, इस संबंध में महाराज पुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि नेशनल हाईवे एनएच  के महाराज पुर क्षेत्र के लिए एक स्पेशल क्रिटिकल कारिडोर टीम, सीसीटीम का गठन किया गया है उन्होंने आश्वासन दिया कि यह टीम हाइवे पर लगातार निगरानी कर रही है।