Haryana government schemes - Swatantra Prabhat

Haryana: हरियाणा में इन परिवारों को मिलेंगे 100-100 गज के प्लॉट, सीएम सैनी ने की घोषणा
Haryana News: हरियाणा सरकार प्रदेश के भूमिहीन और जरूरतमंद लोगों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि राज्य के करीब 7 हजार भूमिहीन परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट दिए जाएंगे। इन प्लॉटों पर मकान निर्माण के लिए लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना से भी जोड़ा जाएगा, ताकि तय सरकारी राशि के माध्यम से उनका पक्का घर बन सके।

लाडवा-बाबैन दौरे में किया ऐलान

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 20 दिसंबर को लाडवा और बाबैन क्षेत्र के दर्जनभर गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जनसभाओं को संबोधित किया और मौके पर ही लोगों की समस्याएं सुनीं। कई मामलों में उन्होंने अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश भी दिए।

गांव-गांव जाकर सुनी लोगों की बात

मुख्यमंत्री ने बाबैन, प्रह्लादपुर, बदरपुर, बनी, बूढ़ा और बपदी समेत आसपास के गांवों में लोगों को संबोधित किया। दौरे के दौरान उन्होंने अपने काफिले को कई जगह रुकवाकर सड़क किनारे खड़े ग्रामीणों से भी बातचीत की और उनका हालचाल जाना।

शहरी आवास योजना का भी जिक्र

सीएम सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत अब तक करीब 15,500 परिवारों को 30-30 गज के प्लॉट दिए जा चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही शहरी आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को दूसरी किस्त में फिर से 30-30 गज के प्लॉट आवंटित किए जाएंगे।

Solar Pump: हरियाणा मे किसानों के लिए खुशखबरी, सोलर पंप पर मिल रही 75% सब्सिडी
Solar Pump: हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की ओर से प्रधानमंत्री कुसुम (PM-KUSUM) योजना के तहत किसानों को 75 प्रतिशत सब्सिडी पर सोलर एनर्जी पंप लगाने का अवसर दिया जा रहा है। नारनौल के अतिरिक्त उपायुक्त ने जानकारी दी कि इच्छुक किसान 25 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 तक हरियाणा सरकार के सरल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

योजना के तहत किसानों को 3 एचपी, 5 एचपी, 7.5 एचपी और 10 एचपी क्षमता के सोलर पंप 12 अलग-अलग श्रेणियों में उपलब्ध कराए जाएंगे। लाभार्थियों का चयन परिवार की वार्षिक आय और उपलब्ध कृषि भूमि के आधार पर किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों ने पहले बिजली आधारित ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन किया है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी, बशर्ते वे अपना मौजूदा बिजली कनेक्शन सरेंडर करें। इसके अलावा वर्ष 2019 से 2023 के बीच बिजली आधारित ट्यूबवेल के लिए आवेदन करने वाले किसान भी प्राथमिकता सूची में शामिल रहेंगे।

प्रशासन ने भूजल स्तर को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिन गांवों में भूजल स्तर 100 फीट से नीचे चला गया है, वहां माइक्रो-इरिगेशन सिस्टम लगाना अनिवार्य होगा। अन्य क्षेत्रों में भी भूमिगत पाइपलाइन या माइक्रो-इरिगेशन सिस्टम जरूरी रहेगा। वहीं, धान की खेती करने वाले वे किसान जिनके क्षेत्र में भूजल स्तर 40 मीटर से नीचे है, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।

वेटिंग लिस्ट में शामिल पुराने आवेदकों को भी राहत दी गई है। यदि वे अपने सोलर पंप की क्षमता या प्रकार बदलना चाहते हैं, तो वे पुरानी फैमिली आईडी के माध्यम से दोबारा आवेदन कर सकते हैं। ऐसे किसानों को नया चालान जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि उनका अंश पहले ही विभाग के पास जमा है। यदि तय समय सीमा में नया आवेदन नहीं किया गया और पंप आवंटित नहीं होता, तो जमा की गई राशि वापस कर दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन के लिए किसानों के पास फैमिली आईडी, कृषि भूमि के रिकॉर्ड या जमाबंदी और यह प्रमाण पत्र होना जरूरी है कि आवेदक के नाम पर कोई बिजली आधारित पंप नहीं है। आवेदन प्रक्रिया और कंपनी चयन के बाद किसानों को वर्चुअल अकाउंट नंबर के साथ चालान जारी किया जाएगा, जिसमें लाभार्थी को अपना हिस्सा NEFT या RTGS के माध्यम से जमा करना होगा।

विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सोलर पंपों पर 5 साल की वारंटी दी जाएगी और साथ ही 5 वर्षों के लिए चोरी व प्राकृतिक आपदाओं के खिलाफ बीमा सुरक्षा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Haryana: हरियाणा में भूमिहीनों को मिलेंगे 100-100 गज के प्लॉट, सीएम सैनी ने की घोषणा
Haryana News: हरियाणा प्रदेश के भूमिहीन जरूरतमंद लोगों के लिए हरियाणा सरकार जल्द ही बड़ी पहल करने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को कहा कि सरकार द्वारा करीब सात हजार भूमिहीन जरूरतमंदों को 100-100 गज के प्लॉट दिए जाएंगे। इन सभी प्लॉटधारकों को प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़ा जाएगा, ताकि मकान निर्माण के लिए तय आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जा सके।

मुख्यमंत्री नायब सैनी शनिवार को लाडवा और बाबैन क्षेत्र के दौरे पर थे, जहां उन्होंने दर्जनभर गांवों में जनसभाओं को संबोधित किया और लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने बाबैन, प्रह्लादपुर, बदरपुर, बनी, बूढ़ा और बपदी समेत अन्य गांवों में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जगह-जगह अपना काफिला रुकवाकर सड़क किनारे खड़े लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत अब तक लगभग 15 हजार 500 परिवारों को 30-30 गज के प्लॉट दिए जा चुके हैं। जल्द ही योग्य आवेदकों को दूसरी किस्त के रूप में फिर से 30-30 गज के प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार युवाओं के लिए विभिन्न विभागों में जल्द ही सरकारी भर्तियां निकालेगी, ताकि उन्हें रोजगार के अवसर मिल सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार का सर्वोच्च उद्देश्य जनता की सेवा करना और प्रदेश का चहुंमुखी विकास करना है। उन्होंने बताया कि हाल ही में जलजमाव के कारण खराब हुई फसलों के मुआवजे के रूप में किसानों के खातों में 116 करोड़ रुपये की राशि भेजी जा चुकी है।

प्रह्लादपुर और बदरपुर को 21-21 लाख रुपये की सौगात

प्रह्लादपुर गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि महासंग्राम विकास योजना के तहत गांवों को जोड़कर सीवरेज व्यवस्था विकसित की जा रही है, ताकि ग्रामीणों को भी शहरों जैसी सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने प्रह्लादपुर में विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपये, हाल के निर्माण के लिए 11 लाख रुपये और गांव में पीने के पानी की पाइपलाइन दबाने के लिए 46 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की।

वहीं बदरपुर गांव में सरपंच द्वारा रखी गई करीब 16 समस्याओं और मांगों पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए उन्हें पूरा कराने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही गांव के विकास के लिए 21 लाख रुपये और पीने के पानी की पाइपलाइन के लिए 43.31 लाख रुपये देने की घोषणा की।

इसके अलावा गांव बनी के सरपंच की ओर से रखी गई सभी मांगों को भी मुख्यमंत्री ने पूरा करने का आश्वासन देते हुए गांव के विकास के लिए 21 लाख रुपये की घोषणा की।

Haryana: हरियाणा में इन किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने जारी किए 380 करोड़ रुपये
Haryana News: हरियाणा सरकार ने भावांतर भरपाई योजना के अंतर्गत बाजरा उत्पादक किसानों के खातों में 380 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। अब तक किसानों को बाजरा भावांतर के रूप में 1600 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें प्राकृतिक खेती से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए अब तक 31 हजार 873 एकड़ क्षेत्र में खेती करने वाले 19 हजार 723 किसानों का सत्यापन किया जा चुका है। इस योजना के तहत 2500 किसानों को चार ड्रम प्रति किसान की दर से कुल 75 लाख रुपये की सहायता दी गई है। इसके अलावा 523 देसी गायों की खरीद के लिए 1 करोड़ 30 लाख रुपये की अनुदान राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में स्थानांतरित की गई है।

हर खेत को पानी योजना को गति

हर खेत को पानी योजना के तहत मिकाडा द्वारा 1144 जलमार्गों की पहचान पुनर्वास के लिए की गई है, जिनमें से 357 जलमार्गों का कार्य पूरा हो चुका है। चालू वित्त वर्ष में इस कार्य के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही 20 वर्ष से अधिक पुराने रजवाहों को दोबारा पक्का किया जाएगा।

किसानों से जुड़ने का आह्वान

यह जानकारी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान दी। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली और किसान मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राजबाल भी मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री ने किसान मोर्चा के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर किसानों को राज्य सरकार द्वारा लिए गए किसान हितैषी फैसलों की जानकारी दें। उन्होंने किसानों को सूक्ष्म सिंचाई अपनाने के लिए प्रेरित करने पर भी जोर दिया, जिससे पानी की बचत के साथ-साथ खेती की लागत में कमी लाई जा सके।

MSP पर 24 फसलों की खरीद

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में किसानों की सभी 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जा रही है। अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के 1 लाख 64 हजार करोड़ रुपये डाले जा चुके हैं।

पिछले 11 वर्षों में किसानों को फसल खराबे के मुआवजे के रूप में 15 हजार 728 करोड़ रुपये दिए गए हैं। खरीफ सीजन-2025 में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के लिए 53 हजार 821 किसानों को 116 करोड़ 51 लाख रुपये की मुआवजा राशि जारी की गई है।

किसानों को बड़ी राहत

सरकार ने अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे आबियाने को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। किसानों पर बकाया पिछले आबियाने के 133 करोड़ 55 लाख 48 हजार रुपये माफ किए गए हैं। इसके साथ ही गन्ने का भाव बढ़ाकर 415 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है, जो देश में सबसे अधिक है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि हरियाणा ऑपरेशनल पायलट परियोजना के तहत अब तक 1 लाख 54 हजार 985 एकड़ भूमि का सुधार किया जा चुका है। लघु और सीमांत किसान परिवारों को 6 हजार रुपये वार्षिक सहायता के तहत 20 लाख 18 हजार किसानों के खातों में 7233 करोड़ रुपये डाले गए हैं।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अब तक 33 लाख 51 हजार से अधिक किसानों को 9127 करोड़ रुपये का बीमा क्लेम दिया जा चुका है। वहीं एकमुश्त निपटान योजना के तहत 6 लाख 81 हजार 182 किसानों और गरीब मजदूरों का 2 हजार 266 करोड़ रुपये का ब्याज माफ किया गया है।

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती, भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया और प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता भी उपस्थित रहे।