kanpur news - Swatantra Prabhat

जिन बच्चों ने कभी रोशनी नहीं देखी, उनके जीवन मे अब उजाले की गुंजाइश
कानपुर। जिन बच्चों ने कभी रोशनी नहीं देखी, उनके जीवन में अब उजाले की गुंजाइश बनी है। कानपुर अंध विद्यालय में लगे नेत्र शिविर में 105 दृष्टिबाधित बच्चों की जांच के दौरान 13 ऐसे बच्चे चिन्हित हुए, जिनकी आंखों की रोशनी सर्जरी से वापस लाई जा सकती है। इनमें कक्षा एक के हर्ष, कक्षा दो के शिव शंकर और कक्षा चार के नैतिक व केशव दुबे जैसे बच्चे शामिल हैं।

जिला प्रशासन के तत्वावधान में रोटरी क्लब ऑफ कानपुर सूर्या और जेसीआई के सहयोग से आयोजित इस नेत्र परीक्षण शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने प्रत्येक बच्चे की आंखों का गहन परीक्षण किया। जन्मजात नेत्रहीनता के कारण अब तक दुनिया को न देख पाने वाले इन बच्चों के लिए यह निष्कर्ष एक महत्वपूर्ण संभावना के रूप में सामने आया है।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जैन, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम और वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. शालिनी मोहन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। दिव्यांग बच्चों ने अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम का संचालन डॉ. शालिनी मोहन ने किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल परीक्षण करना नहीं, बल्कि ऐसे बच्चों को चिन्हित कर उन्हें उपचार उपलब्ध कराना है, जिनकी दृष्टि वापस लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और सामाजिक संस्थाओं के समन्वय से यह एक अभिनव प्रयास किया जा रहा है, जिसे सफल होने पर व्यापक स्तर पर लागू किया जा सकता है। प्रशासन इस दिशा में हर संभव सहयोग सुनिश्चित करेगा।

कानपुर में बेटी के जन्मदिन पर पिता ने फंदा लगाकर दी जान
घाटमपुर। कानपुर कमिश्नरेट अंतर्गत सेन पश्चिम पारा थाना अंतर्गत घरेलू कलह के चलते एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गई,, क्षेत्र निवासी बुद्धि प्रकाश 50 वर्ष ने रविवार रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली,, घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई, बताया जा रहा है कि बुद्धि प्रकाश जाजमऊ स्थित एक लेदर फैक्ट्री में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे,,उनकी पत्नी रेखा ने पुलिस को बताया कि पति शराब के आदी थे,, और आए दिन घर में विवाद कर मारपीट करते थे,, तीन दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था,,

जिंसके बाद वह अपने मायके यशोदा नगर चली गई थी, रविवार देर शाम जब घर पहुंचे,, परिजनों ने बुद्धि प्रकाश 50 वर्ष को फंदे से लटका देखा,, तो चीख पुकार मच गई,, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और फारेसिक टीम के साथ जांच शुरू की, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है,,जिस दिन बेटी का जन्मदिन था उसी दिन पिता की मौत ने पूरे परिवार को गम में डुबा दिया।

कानपुर: दूषित जलापूर्ति पर फूटा पार्षद का गुस्सा, जेई को धूप में बैठाकर कराया काम शुरू
कानपुर। कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र में दूषित जलापूर्ति से नाराज वार्ड 14 की पार्षद शालू कनौजिया का गुस्सा सोमवार को खुलकर सामने आ गया। लगातार तीन दिनों से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान न होने पर पार्षद ने जल निगम के जूनियर इंजीनियर (जेई) आशीष जैन को मौके पर बुलाकर अपने साथ धूप में बैठा लिया। मौके पर जुट गए और जल निगम की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की। बढ़ते दबाव के बीच आखिरकार जेई को टूटी पाइपलाइन की मरम्मत का काम शुरू कराना पड़ा।

कई इलाकों में दूषित पानी की समस्या

पार्षद शालू कनौजिया ने बताया कि सीएम ग्रिड रोड के निर्माण कार्य में लापरवाही के कारण क्षेत्र में कई जगह सीवर और पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। पाइपलाइन टूटने से सीवर का गंदा पानी सप्लाई लाइन में मिल रहा है, जिससे लोगों के घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि ओ ब्लॉक, एम ब्लॉक, नयापुरवा और मार्बल मार्केट समेत कई इलाकों में पिछले तीन दिनों से गंदा पानी आ रहा है। इससे कई लोग बीमार भी पड़ चुके हैं, लेकिन संबंधित विभाग ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की।

लोगों का फूटा गुस्सा

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने भी जल निगम के अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद विभाग लापरवाही बरत रहा है, जिससे उनकी सेहत पर खतरा मंडरा रहा है।

आश्वासन के बाद शुरू हुआ काम

लगातार विरोध और पार्षद के कड़े रुख के बाद जेई आशीष जैन ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराया और जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जलापूर्ति की समस्या पूरी तरह ठीक नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा में नकल कराने के संगठित प्रयास का खुलासा, तीन गिरफ्तार
कानपुर। दिनांक 25.04.2026 को बीएनएसडी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा की दूसरी पाली में ड्यूटी के दौरान तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता से नकल कराने के एक सुनियोजित षड्यंत्र का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि एक इन्विजिलेटर को संदिग्ध अवस्था में वॉशरूम की ओर जाते देख रोककर तलाशी ली गई, जिसके दौरान उसके पास से प्रश्नपत्र बुकलेट बरामद हुई जिसे उसने छिपाकर रखा था। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वह एक अन्य इन्विजिलेटर एवं कॉलेज के एक केमिस्ट्री लेक्चरर के साथ मिलकर परीक्षा में नकल कराने की योजना में संलिप्त था।

जांच में पाया गया कि आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित रूप से एक कक्ष में मोबाइल एवं प्रिंटर की व्यवस्था कर प्रश्नपत्र हल कराकर उसकी प्रतिलिपि तैयार की जा रही थी तथा अनुपस्थित अभ्यर्थी की OMR शीट भरकर उसे अनुचित लाभ दिलाने की योजना थी। कॉलेज के संबंधित लेक्चरर द्वारा आवश्यक संसाधन एवं कक्ष उपलब्ध कराया गया था।

प्रकरण में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना कर्नलगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण की विवेचना प्रचलित है तथा अन्य संभावित संलिप्तताओं/तकनीकी साक्ष्यों का संकलन कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना का समय रहते खुलासा कर गंभीर परीक्षा अनियमितता को रोकने वाले सतर्क पुलिसकर्मियों को पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल द्वारा पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।

प्रचंड गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय बदला
कानपुर। उ०प्र० राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के आदेशानुसार द्वारा लू-प्रकोप से राहत एवं बचाव किये जाने हेतु प्रदत्त निर्देश के क्रम में जनपद कानपुर नगर में बढ़ते तापमान तथा लू-प्रकोप के दृष्टिगत प्री प्राइमरी से कक्षा 12 तक समस्त बोर्ड के सरकारी / अशासकीय सहायता प्राप्त /वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों जिला सुरक्षा समिति द्वारा यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु निर्धारित 81 विद्यालयों की समयावधि को छोड़कर के संचालन का समय अग्रिम आदेश तक प्रातः 7.30 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक निर्धारित किया जाता है। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि उक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय ।

यातायात पुलिस द्वारा ओवर स्पीड वाहनों पर प्रवर्तनात्मक कार्यवाही, 371 वाहनों के चालान
कानपुर। कानपुर नगर में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु बनायी गयी कार्ययोजना के तहत 8 स्थानों पर बैरियर स्थापित करते हुए ड्यूटी लगायी गयी है, इसके अतिरिक्त तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर प्रत्येक 20 किमी पर 3 इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात की गयी है जिनके माध्यम से तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। आज दिनांक 22.04.2026 में यातायात पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर 47 ट्रक, 5 बस, 120 चार पहिया/ दो पहिया 172 कुल वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर 04 बस, 125 चार पहिया/ दो पहिया 129 कुल वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया। गंगा बैराज पर 70 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया। यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की आमजनमानस से अपील है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें, रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। सड़क पर गति सीमा को निर्धारित रखें। ओवरटेक हमेशा दाहिनें से करें। यातायात के संकेतो का पालन अवश्य करें। शराब पीकर वाहन न चलायें। नियमों का पालन न केवल आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि दूसरों की जान की

हिफाजत भी करता है।

स्कूली वाहनों के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान, संभागीय परिवहन अधिकारी के नेतृत्व में स्कूली वाहनों का डाटा तैयार
कानपुर। संभागीय परिवहन अधिकारी राकेंद्र कुमार सिंह ने कहा,परिवहन विभाग द्वारा स्कूली वाहनों के लिए UPISUNT पोर्टल विकसित किया गया है। जिसमें सारे स्कूली वाहनों का डाटा होगा। इस पोर्टल से समस्त स्कूली वाहनों व स्कूलों को जोड़ा गया है। जिससे स्कूल व परिवहन विभाग बैठे बैठे लॉग इन कर के सारी जानकारी प्राप्त कर सकता है। साथ ही साथ ये भी पता चलता रहेगा, वाहनों के प्रपत्र पूरे हैं की नही, फिटनेस है कि नही। स्कूलों से शपथ पत्र भी लिया गया है कि वे केवल पूर्ण प्रपत्र व फिटनेस सर्टिफाइड वाहन ही उपयोग में लायेंगे। आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने कहा, हम स्कूल वाहनों की दुर्घटना शून्य करना चाहते हैं।

संभागीय परिवहन अधिकारी राकेंद्र कुमार के निर्देशन में कानपुर नगर में अब तक 5188 व औरैया में 2357 स्कूलों को ऑनबोर्ड किया जा चुका है। साथ ही कानपुर नगर में  1064 व औरैया में 400 स्कूली वाहनों को ऑनबोर्ड कर दिया गया है। जिसमें कानपुर नगर में  924 व औरैया में 364 वाहनों का निरीक्षण किया गया है। आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव के निर्देशन में कानपुर देहात में 2830, फरुखाबाद में 2933 व कन्नौज में 2673 स्कूलों को ऑनबोर्ड किया जा चुका है। आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने तीन जनपद की कमान बखूबी संभाली है।

आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव के निर्देशन में कानपुर देहात, फरुखाबाद व कन्नौज में सराहनीय कार्य हुआ है। आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में कानपुर देहात में 508, फरुखाबाद में 363 व कन्नौज में 605 स्कूली वाहनों को ऑनबोर्ड किया गया है। जिसमें कानपुर देहात में 496, फरुखाबाद में 332 व कन्नौज में 531 स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया गया। झांसी एआरटीओ के नेतृत्व में इटावा में 2953 स्कूलों को ऑनबोर्ड किया गया।

645 स्कूली वाहनों को भी ऑनबोर्ड किया जा चुका है। साथ ही 627 स्कूली वाहनों का निरीक्षण भी किया गया है। कुल 19135 स्कूलों को ऑनबोर्ड किया जा चुका है। 3585 स्कूली वाहनों को ऑनबोर्ड कर दिया गया है। तथा 3274 स्कूली वाहनों का निरीक्षण भी किया जा चुका है। संभागीय परिवहन अधिकारी ने कहा, जो स्कूल  लापरवाही बरत रहे हैं। उनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

कोविड में मां-बाप का साया छिना, हौसला नहीं टूटा
कानपुर। विपरीत परिस्थितियां कई बार बच्चों के सपनों को थामने की कोशिश करती हैं, लेकिन बिठूर के रमेल नगर की गरिमा सिंह ने साबित कर दिया कि हौसला मजबूत हो तो मुश्किलें भी राह नहीं रोक पातीं। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से आच्छादित गरिमा सिंह ने हाईस्कूल परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एक प्रेरक उदाहरण पेश किया है। स्कॉलर मिशन स्कूल की छात्रा गरिमा ने यह सफलता ऐसे समय में हासिल की है, जब वह बहुत कम उम्र में माता-पिता दोनों का साया खो चुकी हैं।

गरिमा के पिता अरविंद सिंह का निधन कोविड के दौरान हो गया था, जबकि उनकी माता संगीता सिंह का देहांत इससे पहले ब्लड कैंसर के कारण हो चुका था। जीवन की इतनी बड़ी त्रासदी के बाद भी गरिमा ने पढ़ाई नहीं छोड़ी। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और पीएम केयर्स से मिली सहायता ने उसे सहारा दिया और इसी सहयोग के साथ उसने अपनी पढ़ाई लगातार जारी रखी।

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के अंतर्गत पात्र बच्चों को चार हजार रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता का प्रावधान है। यह राशि वर्ष में दो किस्तों में दी जाती है, जिसके तहत प्रत्येक छह माह पर 24 हजार रुपये एकमुश्त प्रदान किए जाते हैं, जिससे बच्चों की शिक्षा और दैनिक आवश्यकताओं में सहयोग मिलता है। वहीं पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना के अंतर्गत ऐसे बच्चों को 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 10 लाख रुपये की राशि देने का प्रावधान है।

हाईस्कूल में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के बाद गरिमा सिंह ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात की। जिलाधिकारी ने उसे इस उपलब्धि पर बधाई दी और उत्साहवर्धन के लिए उपहार भी दिए। इस दौरान उसकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पत्नी और बेटियों पर सेक्स रैकेट चलाने का झूठा आरोप लगाने वाले व्यक्ति को फटकारा
ब्यूरो प्रयागराज- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को व्यक्ति की क्रिमिनल रिट याचिका खारिज की। इस व्यक्ति ने कानपुर नगर में चल रहे कथित सेक्स रैकेट में शामिल लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की। हालांकि, याचिकाकर्ता ने शुरू में अपनी पत्नी और बेटी के अश्लील वीडियो ऑनलाइन अपलोड किए जाने पर चिंता जताई, लेकिन बाद की सुनवाई में उसने अपने परिवार के सदस्यों पर अनैतिकता का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ अपमानजनक और झूठे आरोप लगाए।

स पर कड़ा रुख अपनाते हुए जस्टिस जेजे मुनीर और जस्टिस विनय कुमार द्विवेदी की बेंच ने याचिकाकर्ता को कड़ी फटकार लगाई। बेंच ने कहा कि अपनी ही पत्नी और बेटी के खिलाफ उसके दावे "पूरी तरह से झूठे" हैं। कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि याचिकाकर्ता "खुद को दूसरों से ज़्यादा पवित्र समझने की मानसिकता" (Holier-Than-Thou Syndrome) से ग्रस्त है और खुद को "समाज की सभी अनैतिकताओं के खिलाफ लड़ने वाला योद्धा" समझता है।

हाईकोर्ट ने कहा कि यह याचिका असल में पारिवारिक विवाद से जुड़ी थी। अपने ही परिवार पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाना पारिवारिक मामले को कोर्ट के सामने रखने का "सबसे घिनौना" तरीका है। गौरतलब है कि याचिकाकर्ता द्वारा डिजिटल फॉर्मेट में दी गई कई वीडियो फाइलों और स्क्रीनशॉट की प्रामाणिकता की जांच करने के लिए पुलिस ने उन्हें IIT कानपुर के C3iHub को सौंप दिया। हालांकि, IIT कानपुर की रिपोर्ट से पता चला कि याचिकाकर्ता द्वारा दी गई तस्वीरों और बरामद वीडियो में दिख रहे चेहरों में कोई मेल नहीं था।

फोरेंसिक जांच से यह भी पता चला कि बरामद मीडिया फाइलें लगभग 10-12 साल पुरानी थीं। रिपोर्ट में कहा गया कि "उपलब्ध डिजिटल सबूत इस निष्कर्ष का समर्थन करते हैं कि पहचान गलत या भ्रामक तरीके से जोड़ी गई।"इस रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए बेंच ने विशेष रूप से यह टिप्पणी की: "IIT कानपुर की उपरोक्त रिपोर्ट से हमें यह मानने का आधार मिलता है कि याचिकाकर्ता ने अपने परिवार पर सेक्स रैकेट आदि में शामिल होने के जो बेबुनियाद आरोप लगाए हैं, जिन्हें वेबसाइटों पर दिखाया गया, वे पूरी तरह से झूठे हैं।"

बेंच ने यह टिप्पणी की कि याचिकाकर्ता लगातार अपने ही अहंकार में डूबा हुआ है। उसके परिवार पर सेक्स रैकेट में शामिल होने के जो बेबुनियाद आरोप उसने लगाए, वे बेहद आपत्तिजनक हैं—जिनमें से कुछ तो रिकॉर्ड से हटाए जाने योग्य हैं अतः, इस निष्कर्ष पर पहुंचते हुए कि इन खोखले आरोपों के आधार पर पुलिस को किसी भी प्रकार के सेक्स रैकेट की जाँच करने का निर्देश जारी करने का कोई आधार नहीं है, याचिका खारिज कर दी गई।

कानपुर: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, भाजपा नेता गिरफ्तार
कानपुर। कानपुर के नजीराबाद थाना क्षेत्र में रिश्तों और विश्वास को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ भाजपा के एक स्थानीय पदाधिकारी पर नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर, उसके फर्जी दस्तावेज तैयार करने और दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

शादी का झांसा और ब्लैकमेलिंग

पीड़िता की माँ, जो अपने पति से तलाक के बाद बच्चों के साथ नजीराबाद में रहती हैं, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोस में रहने वाले भाजपा कौशलपुरी मंडल के सोशल मीडिया प्रभारी अनुभव पांडेय उर्फ कृष्णा पांडेय ने उनकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। आरोप है कि आरोपी ने पिछले साल 3 अप्रैल को जीटी रोड स्थित एक होटल में ले जाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार पीड़िता का शोषण करता रहा।

होटल में एंट्री के लिए बनवाया फर्जी आधार कार्ड

मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि आरोपी ने नाबालिग को होटल ले जाने के लिए उसकी उम्र बढ़ाने के उद्देश्य से फर्जी आधार कार्ड भी बनवाया था। पहले होटल कर्मियों ने कम उम्र देखकर कमरा देने से मना कर दिया था, जिसके बाद आरोपी ने कूटरचित दस्तावेजों का सहारा लेकर इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया।

शिकायत करने पर पूरे परिवार ने दी धमकी

पीड़िता के अनुसार, जब 29 मार्च की रात वह परिजनों के साथ शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुँची, तो आरोपी के भाई सौर्यश पांडेय, पिता राजीव कुमार पांडेय और चाचा रामजी ने उनके साथ अभद्रता की। आरोप है कि इन लोगों ने पीड़िता और उसके परिवार को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।

पुलिस की कार्रवाई

डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी कृष्णा पांडेय, उसके पिता और भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म (Section 376), पॉक्सो एक्ट (POCSO Act), जालसाजी (Forgery) और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कृष्णा पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

आरटीओ कार्यालय के गेट पर गिरा पेड़, 3 दिन बाद भी नहीं हटाया गया
कानपुर। कानपुर में आंधी-तूफान के बाद भी अव्यवस्थाएं जारी हैं। जिले के आरटीओ कार्यालय के मुख्य द्वार पर गिरा विशाल पेड़ तीन दिन बाद भी नहीं हटाया गया, जिससे कार्यालय परिसर का बड़ा हिस्सा बाधित है।गिरे हुए पेड़ के कारण मुख्य प्रवेश मार्ग आंशिक रूप से बंद है और परिसर में आवागमन प्रभावित हो रहा है। पेड़ पुराना होने के चलते गिरने से पास की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

स्थानीय लोगों और कर्मचारियों का कहना है कि आंधी-तूफान को गुजरे तीन दिन हो चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक पेड़ हटाने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। अब देखना यह है कि प्रशासन कब इस पेड़ को हटवाकर व्यवस्था सामान्य करता है।

निर्धारित गति से तेज वाहन चलाया तो होगा ओवर स्पीड चालान, इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात
कानपुर। कानपुर नगर में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-34  पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु बनायी गयी कार्ययोजना के तहत 8 स्थानों पर बैरियर स्थापित करते हुए ड्यूटी लगायी गयी है, इसके अतिरिक्त तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर प्रत्येक 20 किमी पर 3 इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात की गयी है जिनके माध्यम से तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

आज राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर 84 ट्रक, 8 बस, 74 चार पहिया/दो पहिया 166 कुल वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया।राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर 2 ट्रक, 2 बस, 95 चार पहिया / दो पहिया 99 कुल वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया। गंगा बैराज पर 77 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया। यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की आमजनमानस से अपील है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें, रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं।

वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें । सड़क पर गति सीमा को निर्धारित रखें। ओवरटेक हमेशा दाहिनें से करें ।यातायात के संकेतो का पालन अवश्य करें। शराब पीकर वाहन न चलायें । नियमों का पालन न केवल आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि दूसरों की जान की हिफाजत भी करता है। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा है -नियमों का पालन करें व दूसरों को भी प्रेरित करें।