bihar news hindi - Swatantra Prabhat

आवास योजना में गरीब बेघर, नेता और बिचौलियों का खेल जारी!
सुपौल ब्यूरो

प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) का सपना लेकर गरीबों ने नगर परिषद का दरवाज़ा खटखटाया, लेकिन हकीकत में उन्हें मिला सिर्फ़ इंतज़ार, उपेक्षा और बेबसी। वार्ड 12 के दर्जनों महिला-पुरुष लाभुक सोमवार को नगर परिषद कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना पर बैठ गए।

लाभुकों का आरोप है कि

जियो टैगिंग हुए छह माह से अधिक बीत गए, लेकिन पहली किस्त तक नहीं मिली।

जिनके पास पहले से पक्के मकान हैं, उन्हें दोबारा लाभ दिया जा रहा है।

जिनके पास छत तक नहीं है, वे आज भी टाट-पन्नी तले जिंदगी काटने को मजबूर हैं।

बिचौलियों का बोलबाला है, 30–40 हजार रुपये की वसूली के बाद ही योजना का लाभ मिलता है। मुख्य पार्षद के बिचोलिये आवास योजना में खुले आम गुंडागर्दी कर गरीव का खून चूस रहे हैं। और वे ध्यान भटकाने के लिए लोगो को भर्मित कर रहे हैं।
धरना  का नेतृत्व कर रहीं वार्ड पार्षद शोभा देवी ने आरोप लगाया कि  जिनके पास रहने को घर नहीं, वे आज भी वंचित हैं। नगर परिषद की मिलीभगत से बिचौलिए गरीबों को लूट रहे हैं।

इस आरोप पर नगर परिषद की मुख्य पार्षद संगीता कुमारी यादव ने पलटवार करते हुए कहा
धरना देने वाले खुद नहीं आए, उन्हें बुलाया गया। शोभा देवी के पुत्र सुधीर यादव ने ही पहले 20–25 हजार रुपये वसूले। जब लोगों को लाभ नहीं मिला तो अपनी गलती छिपाने के लिए यह नाटक रचा जा रहा है।”

उन्होंने दावा किया कि योजना पूरी तरह निःशुल्क है और अगर कोई अवैध वसूली करता है तो उसकी शिकायत सीधे नगर परिषद में करें।
नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी  राज साहिल  ने कहा पहले चरण में 1029 लाभुक, दूसरे चरण में 599 लाभुकों को राशि मिल चुकी है।

बाकी के आवेदन जांच में हैं, पात्रों को जल्द लाभ मिलेगा।
धरना सिर्फ़ नगर परिषद को बदनाम करने की साज़िश है, क्योंकि कोई भी लाभुक आवेदन संख्या तक नहीं दिखा सका
सुलगते सवाल पीएम आवास योजना उन गरीबों के लिए है जिनके पास सर छुपाने को छत नहीं।लेकिन त्रिवेणीगंज में सवाल उठ रहा है कि क्या योजना वास्तव में गरीबों तक पहुँच रही है या बिचौलियों और नेताओं के खेल में फँसकर दम तोड़ रही है?

कोसी कटाव से प्रभावित परिवारों का एसडीओ ने लिया जायजा
सुपौल | किशनपुर प्रखंड अंतर्गत दुबीयाही पंचायत के बेलागोट में कोसी नदी के तेज कटाव से विस्थापित हुए परिवारों की स्थिति का जायजा मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी सुपौल सदर इंद्रवीर कुमार ने लिया। उन्होंने कटाव स्थल का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों से बातचीत की।

एसडीओ ने बताया कि पूर्व में भी कटाव शुरू होते ही उन्होंने स्थल का निरीक्षण कर अंचलाधिकारी को सामुदायिक रसोई, पॉलिथीन सीट्स और अन्य आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नदी की तेज धारा के कारण कटाव लगातार जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कटाव इसी गति से बढ़ता रहा तो वे सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।

निरीक्षण के क्रम में एसडीओ ने सामुदायिक रसोई का भी दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों से सुविधाओं की जानकारी ली। पीड़ितों ने बताया कि उन्हें पॉलिथीन सीट्स मिल गए हैं और सामुदायिक रसोई में नियमित रूप से अच्छा भोजन उपलब्ध हो रहा है।

वर्तमान में लगभग 20 से अधिक परिवार कटाव से प्रभावित हैं और 50 से ज्यादा पॉलिथीन शीट का वितरण किया जा चुका है। सामुदायिक रसोई में प्रतिदिन सुबह-शाम मिलाकर 400 से 500 लोगों को भोजन कराया जा रहा है। अंचल प्रशासन द्वारा गृह क्षति और अन्य नुकसान का आकलन भी पूरा कर लिया गया है, ताकि पीड़ितों को आगे आवश्यक सहायता प्रदान की जा सके।

चेहल्लुम और जन्माष्टमी को लेकर सुपौल में हुई शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश जारी
सुपौल | चेहल्लुम और जन्माष्टमी पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर मंगलवार को अनुमंडल सभागार में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सुपौल सदर इंद्रवीर कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार अनुभवी ने संयुक्त रूप से की। इसमें शांति समिति के सभी सदस्य, पदाधिकारी और थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।

बैठक में बताया गया कि 15 अगस्त को चेहल्लुम पर्व है, जो सुपौल सदर अनुमंडल में मुख्य रूप से ग्रामीण स्तर पर मनाया जाता है और इसमें विधि-व्यवस्था की कोई विशेष समस्या नहीं आती। वहीं, 16 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाता है। करणपुर, बसबिट्टी, रामदत्तपट्टी, किशनपुर, सरायगढ़, पिपरा समेत कई जगहों पर मेले का आयोजन होता है, जिसमें सभी समुदायों के लोग मिलकर सहयोग करते हैं।

अधिकारियों ने निर्देश दिया कि सभी आयोजनों में सरकार के दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पूजा समितियों को मेले में सीसीटीवी कैमरे लगाने और वॉलिंटियर्स की तैनाती करने को कहा गया, ताकि किसी भी घटना की त्वरित सूचना मिल सके।

थानाध्यक्षों को संभावित आयोजन स्थलों और मेलों का स्थल निरीक्षण करने, आवश्यकता पड़ने पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती हेतु समय पर सूचना देने, तथा कार्यक्रमों के दौरान लगातार गतिमान रहने के निर्देश दिए गए।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों को धन्यवाद देकर कार्रवाई समाप्त की गई।

मुख्यमंत्री ने किया 125 यूनिट बिजली बिल माफी योजना का शुभारंभ
सुपौल | मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना का दायरा बढ़ाते हुए राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं के 125 यूनिट बिजली बिल को पूर्णतः निःशुल्क कर दिया गया है। इस योजना का लाभ उपभोक्ताओं को जुलाई 2025 की खपत के आधार पर अगस्त 2025 के बिल से दिया जा रहा है।

इसी क्रम में मंगलवार को मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लाभार्थियों से संवाद किया। सुपौल जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में जिले की निवासी कोमल कुमारी (ग्राम+पोस्ट-बसबिट्टी) ने मुख्यमंत्री को 125 यूनिट बिजली बिल माफी के लिए धन्यवाद दिया।

जिला मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में 1500 से अधिक उपभोक्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज कल्याण विभाग मंत्री सह सुपौल प्रभारी मंत्री श्री मदन सहनी ने की। मौके पर विधायक निर्मली अनिरूद्ध प्रसाद यादव, विधायक पिपरा राम विलास कामत, जिलाधिकारी सावन कुमार, अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन, एसडीओ इन्द्रवीर कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी गयानंद यादव, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार कर्ण, विद्युत कार्यपालक अभियंता सुपौल/राघोपुर समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिले के सभी प्रखंडों में कुल 60 जगहों पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें करीब 30 हजार उपभोक्ताओं ने मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक कार्य संस्कृति पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
किशनगंज जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में साप्ताहिक कार्य संस्कृति एवं विभागीय अनुशासन सुदृढ़ करने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी विभागों से प्राप्त रिपोर्ट की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा एवं निर्देश दिए गए

कर्मियों की कर्म पुस्तिका संधारण की स्थिति, संचिकाओं के निर्गमन एवं प्रस्तुतीकरण की प्रगति, बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के अनुपालन की समीक्षा,नीलाम पत्रवाद, माननीय न्यायालय वाद, आपदा राहत, एसी एवं डीसी विपत्र, लोक शिकायत एवं अनुशासनात्मक कार्रवाइयों की प्रगति, सूचना का अधिकार, लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग, सीपी ग्राम, सीएम डैशबोर्ड, सीएम जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति, सेवांत लाभ, अंतर विभागीय अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा अन्य लंबित प्रतिवेदनों की प्रगति की समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि लंबित वारंटों के निष्पादन में तेजी लाई जाए, विशेषकर नीलाम पत्र से संबंधित लंबित वारंटों को शीघ्र निष्पादित किया जाए।सीएम डैशबोर्ड पर दर्ज सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक के दौरान यह भी पाया गया कि स्थापना उप समाहर्ता स्तर पर कुछ विभागीय कार्रवाई के मामले लंबित हैं।

जिला पदाधिकारी ने इसे तुरंत निष्पादित करने के आदेश दिए। साथ ही, जिला के सभी कार्यालय में चल रही विभागीय कार्रवाई से संबंधित रिपोर्ट आज शाम तक अनिवार्य रूप से प्रेषित करने का निर्देश भी सभी संबंधित अधिकारियों को दिया गया।जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिन विभागों ने अभी तक गजेटियर रिपोर्ट नहीं भेजी है, वे तत्काल रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्देशों का पालन नहीं होने पर संबंधित पदाधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
बैठक में अपर समाहर्ता अमरेन्द्र कुमार पंकज, जिला पंचायत राज पदाधिकारी जफर आलम, जिला योजना पदाधिकारी-सह-जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी  कुंदन कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

भाड़ में जाये दुनिया अधिकारी बजाए हारमोनिया
सुपौल ब्यूरो

सोमवार की रात त्रिवेणीगंज प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मनरेगा कार्यालय एक सरकारी कार्यस्थल से बदलकर मानो शादी-ब्याह के आयोजन स्थल में  तब्दील हो गया। मौका था एक बीडीओ अभिनव भारती  के भव्य मटन पार्टी का, जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) स्वयं मुख्य आयोजक  के रूप में मौजूद थे। यह आयोजन अगले दिन मंगलवार को पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना रहा  ।
आम लोगों का  कहना है कि कार्य दिवस  के  दौरान इस तरह का निजी आयोजन न केवल दफ्तर के कामकाज को प्रभावित करता है, बल्कि सरकारी मर्यादा और पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े करता है। “क्या अब सरकारी दफ्तर निजी समारोहों का ठिकाना बन जाएंगे?” — यह सवाल आम नागरिक खुलेआम पूछ रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात में आयोजित इस भोज में    एसआईआर से जुड़े   सैकड़ों कर्मचारी सहित अनुमंडल स्तर के  वरीय अधिकारी शामिल थे। माहौल ऐसा था जैसे किसी अधिकारी के घर पर पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा हो। खास मेहमानों की आवभगत में खुद अधिकारी-कर्मी जुटे हुए थे और भोज का लुत्फ़ उठा रहे थे।

मंदिर की पवित्रता पर भी सवाल ?
चौंकाने वाली बात यह रही कि आयोजन स्थल के ठीक पास ही बजरंग बली मंदिर स्थित है, जिसके पवित्र माहौल का ध्यान रखना तो दूर, शोरगुल और भीड़-भाड़ से श्रद्धालु परेशान हुए। कई भक्तों ने इसे धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ बताया है।

खर्च का स्रोत छुपा, सफाई में भी ‘कला’

स्थानीय लोगों ने पूछा आखिर लाखों रुपये खर्च कर यह आयोजन किसने और किस उद्देश्य से किया?" वरीय अधिकारियों ने भी मटन पार्टी का आनंद लिए, लेकिन मीडिया के सवालों पर अनभिज्ञता का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया।मंगलवार सुबह जैसे ही सूरज निकला, कार्यालय परिसर को इस तरह से चमका दिया गया कि रात की पार्टी के कोई निशान तक नहीं मिले। देखने वाले कहने लगे जैसे यहां कल कुछ हुआ ही न हो।

मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। राजद नेताओं ने वरीय अधिकारियों से शिकायत कर जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यह स्पष्ट होना चाहिए कि आयोजन का आदेश किसने दिया,आयोजन में हुए  खर्च कहां से आया और आखिर इस भोज की आवश्यकता क्यों पड़ी।हालांकि अधिकारी आज इस सवाल से अनभिज्ञ नजर आए।हालांकि लोगो की निगाहें अब अपनी तेज तराज जिला पदाधिकारी के एक्शन  पर टिकी हुई है।

सावन खत्म होते ही मनरेगा कार्यालय में मटन पार्टी सजी महफ़िल
सुपौल ब्यूरो

सावन खत्म होते ही अधिकारियों और कर्मचारियों ने सोमवार को बीडीओ साहब के आतिथ्य में हुए शानदार मटन पार्टी का आयोजन किया और छक कर आनंद उठाया।मटन पार्टी का आयोजन मनरेगा कार्यालय परिसर में हुआ ,जहां आम दिनों में मजदूरों की हाजिरी और योजनाओं पर चर्चा होती है, वही सोमवार को  नजारा बदला बदला   नजर आ रहा था। फाइलों की सरसराहट, नोटिंग और समीक्षा बैठकों की जगह पूरे दिन खस्सी के मटन की भीनी भीनी खुशबू तैरती रही।दफ्तर का कामकाज ठप, खस्सी के तड़के से गूंजा माहौल  गुंजायमान रहा ।अधिकारी से लेकर कर्मी औरउनके  चहेते नवरत्न मण्डली व्यस्त दिखे । वेसे आफिसर मटन पार्टी को लेकर सुबह से ही कार्यालय में एक अलग रौनक थी।मिल रही जानकारी के मुताबिक आधा दर्जन खस्सी (बकरी) मंगाई गईं और स्पेशल तोर पर पथरा गोरधय सेविशेषज्ञ  कसाई ‘मौसम पंजाबी’ अपने दो हेल्परों के साथ आये  हुए थे।

साथ ही जागुर से स्पेशल हलवाई बुलाए गए,।सामग्री में मटन हांडी के साथ स्वादिष्ट पूड़ी,चावल, पनीर, सलाद और मिठाई केभराईटी की भीनी भीनी खुशबू  की गंध दूर से प्रखंड परिसर गुलजार हो रहा था।  खास मेहमानों की खातिरदारी में अफसर-कर्मी खुद जुटे दिखे।जैसे उनका परिवारिक आयोजन हो।हालांकि आयोजन स्थल के ठीक मुहाने पर स्थित बजरंग बली के पवित्रता का भी ख्याल रखना भी मुनासिब नहीं समझा गया।पूजा करने आये श्रद्धालुओं ने इस मटन पार्टी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आखिर इन हाकिमों ने बजरंग बली को भी नहीं बख्शा।हलाकि पार्टी की गोपनीयता के मद्देनजर बीडीओ के चहेते  कर्मी अघोषित रूप से दंडाधिकारी का काम देख रहे थे।आने जाने वाले आम जनता को मना कर कल आने का आदेश दे रहे थे।
आखिर पैसा चंदा या घूस का ?

सूत्रों के मुताबिक, इस  पार्टी का आतिथ्य  बीडीओ साहब  का था और वे ही सर्वे सर्वा थे।हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि यह खर्च कथित रूप से घूस से जुटाए गए पैसों से किया गया, ताकि सावन के बाद बड़ेअधिकारी ,चहेते  मेहमानों और कर्मी  को ‘खस्सी का स्वाद’ चखाकर खुश किया जा सके। और उनके क्रिया कलाप में सहयोग कर सके ।अलबत्ता आमलोगों को  इस दावत से दूर रखा गया था।  और मनरेगा कार्यालय के हाल में  मेज-पर-मेहमान का माहौल सजाया गया।
लोगों के तंज भरे तीखे सवाल

एक तरफ मजदूरों का भुगतान महीनों लटका है, लोग कम के लिए प्रखंड और अंचल कार्यालय में दिन भर परेशान हो रहे हैं दूसरी तरफ मटन पार्टी  उड़ाई जा रही है।” – बसंत यादव, राजद जिला उपाध्यक्ष मनरेगा के पैसों का स्वाद मटन में बदल गया, रोजगार कहाँ गया?” – अखिलेश कुमार प्रखंड अध्यक्ष युबा  राजद “यह सरकारी दफ्तर है या शादी का पंडाल?” – सुमन कुमार सिंह उर्फ डब्लू “गरीबों का हक मारकर दावत उड़ाना शर्मनाक है।” – सोनू कुमार “पारदर्शिता का नारा अब सिर्फ पोस्टर में बचा है।” – गोलू यादव

अधिकारियों ने साधी चुप्पी

जब इस बारे में मनरेगा पीओ विजय कुमार नीलम से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।वहीं, एकाउंटेंट राजेश कुमार ने कहा – “पीओ साहब एसआईआर के काम में व्यस्त हैं। मटन पार्टी बीडीओ साहब द्वारा आयोजित की गई थी, और हमने उन्हें जगह उपलब्ध करा दी।”

सुलगते सवाल

सरकारी अधिकारी का दायित्व ग्रामीण गरीबों को सेवा व सुविधा देने उनकी समस्याओं को प्रार्थमिकता के आधार पर निदान करना ।

लेकिन सोमवार की हकीकत: आधा दर्जन खस्सी, छक कर दावत मजदूरों की हालत: भुगतान के लिए चक्कर,जेब खाली

अधिकारियों की प्राथमिकता: मेहमाननवाज़ी और मटन मनरेगा का उद्देश्य और वास्तविकता में फासला

मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी योजना का मकसद ग्रामीण गरीबों को रोजगार और आर्थिक सुरक्षा देना है। लेकिन जिस दफ्तर में मजदूरों की समस्याएं सुलझनी चाहिए, वहां दिनभर खस्सी के कटने और मटन के पकने का सिलसिला चलता रहा।
सोमवार का दिन त्रिवेणीगंज मनरेगा कार्यालय के लिए हमेशा याद रखा जाएगा  कामकाज से नहीं, बल्कि खास मेहमानों की महफिल और खस्सी के स्वाद के लिए।

रक्षा बंधन पर समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने लिया बहनों का आशीर्वाद, 400 से अधिक महिलाओं ने बांधी राखी
शनिवार को रक्षा बंधन के पावन अवसर पर समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा किया और बहनों से राखी बंधवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने चकनूर, पोखरैड़ा, सिलौत, पुनास और वाजितपुर का भ्रमण किया, जहां स्थानीय महिलाओं ने उन्हें राखी बांधकर स्नेह और आशीर्वाद दिया।

भाई-बहन के अटूट रिश्ते का पर्व

विधायक शाहीन ने कहा कि रक्षा बंधन सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट विश्वास, प्रेम और संरक्षण का प्रतीक है। उन्होंने कहा – "राखी सिर्फ एक धागा नहीं है, यह उस भरोसे का प्रतीक है जो हमारी बहनों का हम पर है। उनके सपनों की रक्षा करना और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखना ही मेरी प्राथमिकता है।"

भावनाओं और उत्साह का माहौल

कार्यक्रम के दौरान बहनों ने परंपरा के अनुसार विधायक को राखी बांधी, मिठाई खिलाई, तिलक लगाया और नारियल भेंट किया। दोनों हाथों में राखियों से लिपटे विधायक को देखकर माहौल भावनात्मक और उत्साहपूर्ण हो गया।

बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी

इस अवसर पर लगभग 400 से अधिक महिलाओं ने विधायक को राखी बांधकर अपनी शुभकामनाएं दीं। विधायक शाहीन ने भी सभी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए उनके सुख, समृद्धि और सुरक्षा का संकल्प दोहराया।

नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी

इस मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, राजद जिला महासचिव राकेश यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, पूर्व मुखिया शंभु पासवान, समाजसेवी रवि आनंद, राजद नेता ज्योतिष महतो, मनोज पटेल, विमल पासवान, राजा कुमार और संदीप सरकार सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद थे।

सुपौल में दिनदहाड़े सरपंच के बेटे को सिर में मारी गोली, हालत नाजुक
सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरली पंचायत में शनिवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात बदमाशों ने वर्तमान सरपंच के 45 वर्षीय बेटे को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान शिनचर यादव के पुत्र शीराम यादव के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शीराम यादव रोजाना की तरह लालगंज चौक पर मौजूद था, तभी वहां पहुंचे हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे उसके सिर में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही भपटियाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष संजय दास ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मुरली गांव के ही मनीष यादव का नाम सामने आया है, जिस पर गोली चलाने का आरोप है। हालांकि, घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस का मानना है कि यह किसी आपसी विवाद या पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकता है।

फिलहाल पुलिस आरोपित की तलाश में छापेमारी कर रही है और इलाके में तनाव का माहौल है।

मोबाइल के हजार रुपये बने जानलेवा, दो दोस्त ने रचा खून का खेल
त्रिवेणीगंज। महज एक हजार रुपये के लेन-देन ने दोस्ती को दुश्मनी में बदल दिया और देर रात कुपरिया गांव में खून से लथपथ सनसनीखेज वारदात हो गई। दो दोस्तों ने मिलकर अपने ही 16 वर्षीय साथी का गला धारदार हथियार से रेत दिया।

आरोपियों की पहचान अमहा वार्ड 3 निवासी दिलखुश कुमार और कुपरिया वार्ड 9 निवासी सुमन कुमार के रूप में हुई है। दिलखुश ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया—उसके अनुसार पीड़ित आशीष कुमार ने कुछ दिन पहले मोबाइल के नाम पर 1000 रुपये लिए थे और लौटाने में टालमटोल कर रहा था। इसी रंजिश में उसे फोन कर कुपरिया बुलाया गया और रास्ते में वारदात को अंजाम दिया गया।

घटना शनिवार देर रात की है। थलहा गढ़िया उत्तर पंचायत के जरेला वार्ड 11 निवासी रविन्द्र यादव का बेटा आशीष, फुआ के घर राघोपुर थाना क्षेत्र के सौराजन गांव में था। दोनों दोस्त मोटरसाइकिल पर लेकर लौट रहे थे, तभी पीछे बैठे दिलखुश ने गला रेत दिया।

चीख सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने दोनों हमलावरों को धर दबोचा और घायल को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक श्रवण कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बाहर रेफर कर दिया।

थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि दोनों आरोपी हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है।

बंगाल से साइकिल पर ध्वजा लेकर पहुँचे श्याम भक्त
सुपौल ब्यूरो

सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र में बना श्री श्याम मंदिर अल्प समय में ही अपनी महिमा के लिए ख्याति प्राप्त कर रहा है।त्रिबेनीगंज के  श्याम मंदिर में सोमवार को एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब पश्चिम बंगाल के रायगंज जिले  से दो उत्साही  श्रद्धालु  निरंजन अग्रवाल (उम्र 71 वर्ष) एवं दिलीप कुमार अग्रवाल (उम्र 58 वर्ष)  साइकिल सेनिशान ( ध्वजा) लेकर बाबा श्याम के दर्शन के लिए पहुंचे।

त्रिबेनीगंज श्री श्याम मंदिर आये श्रद्धलुओं  ने कहा कि उनकी  श्रद्धा यात्रा बिगत 2 अगस्त को रायगंज से प्रारंभ हुई, जो शनिवार को गुलाबबाग के  श्याम दरबार होते हुए दलखोला मार्ग से आगे बढ़ी। पूर्णिया के गुलाबबाग  में रात्रि विश्राम के बाद यात्रा अगले दिन  फिर शुरू हुई और रविवार दोपहर अररिया में थोड़े विश्राम के बाद आज  त्रिवेणीगंज स्थित श्याम मंदिर में दोनों श्रद्धालु पहुंचे।

मालूम हो  किकाफी धूमधाम से  तीन माह पहले इस श्री श्याम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, और इतने अल्प समय में ही यह स्थान देशभर के श्याम प्रेमियों के लिए श्रद्धा और  आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है।इससे पूर्व भी जदिया से बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धलु निशान यात्रा लेकर आये थे। रायगंज निवासी दिलीप अग्रवाल इससे पूर्व तीन बार रायगंज से खाटूश्याम और सालासर राज्यस्थान  धाम की यात्रा भी साइकिल से कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि बाबा श्याम की कृपा से हर बार नई ऊर्जा मिलती है और इस बार की यात्रा भी अपार शांति और आंतरिक बल के साथ सम्पन्न हुई।
दोनों श्रद्धालु अक्टूबर में एक और लंबी श्याम यात्रा की तैयारी में हैं। मंदिर पहुँचने पर स्थानीय श्याम प्रेमियों ने उनका भव्य स्वागत किया और मंदिर परिसर “जय श्री श्याम” के उद्घोष से गूंज उठा।

यह यात्रा न केवल शारीरिक परिश्रम की मिसाल है, बल्कि सच्चे भक्ति भाव और आस्था की प्रेरणादायक कहानी भी है।मोके पर कैलाश अग्रवाल, पंकज अगवाल ,दीपक चोखानी ,महेश अग्रवाल ,संजय अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल ,दिलीप अग्रवाल ,रमेश केजरीवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

सावन में बरस रहे हैं "सावन कुमार"!
सुपौल: सुपौल जिले में इन दिनों सिर्फ बादल नहीं, जिलाधिकारी सावन कुमार भी बरस रहे हैं—लेकिन ये बारिश नियमों और अनुशासन की है। जब से DM सावन कुमार ने कमान संभाली है, सरकारी दफ्तरों में अफसरों की नींद उड़ी हुई है। लापरवाही, भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े पर उन्होंने जिस तेजी से कार्रवाई की है, उससे पूरा जिला प्रशासन सकते में है।

कर्मचारी सुबह से फाइलों को झाड़-पोंछ रहे हैं, चाय की जगह पानी पी रहे हैं और DM के डर से पत्ते तक नहीं खड़क रहे हैं!

अब तक की कार्रवाई की बौछार:

1. शराबी अफसर की उड़ गई नींद (10 जुलाई 2025)

मंत्री नीरज कुमार बबलू के कार्यक्रम के दौरान, जिला मत्स्य पदाधिकारी शंभु कुमार शराब के नशे में मंच तक पहुंच गए। DM सावन कुमार को गंध आते ही शक हुआ। ब्रेथ एनालाइजर से जांच हुई, नशा की पुष्टि होते ही अफसर को उत्पाद विभाग के हवाले कर FIR दर्ज कराई गई और जेल भेज दिया गया।

2. रिश्वतखोरी पर कसा शिकंजा (24 जुलाई 2025)

ICDS कार्यालय में छापेमारी के दौरान ₹1.80 लाख नकद बरामद हुआ। DPO शोभा सिन्हा और कंप्यूटर ऑपरेटर चंदन कुमार LS की नियुक्ति के नाम पर ₹25,000 प्रति व्यक्ति घूस वसूल रहे थे। DM की मौजूदगी में दोनों को गिरफ्तार कर थाने भेज दिया गया।

3.जिलाधिकारी ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, पाँच दलाल हिरासत में

जिलाधिकारी सावन कुमार ने 26 जुलाई 2025 को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर से पाँच संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिन पर मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी अस्पतालों में भेजने का आरोप है।सूचना मिलते ही डीएम स्वयं सुबह करीब 10:30 बजे अस्पताल पहुंचे और परिसर के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय संदिग्धों की पहचान कर उन्हें पकड़वाया।निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर और आसपास अवैध रूप से खड़ी निजी एंबुलेंसों और अन्य वाहनों के विरुद्ध भी चालान की कार्रवाई की गई।

4. अस्पताल में गंदगी, सफाई एजेंसी पर गाज (29 जुलाई 2025)

पिपरा सीएचसी निरीक्षण में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अनुपस्थित मिले। अस्पताल परिसर की गंदगी देख DM भड़क गए। उन्होंने 70% भुगतान रोकने का आदेश दिया और अनुपस्थिति पर सस्पेंशन की चेतावनी दी।

5. राघोपुर में जमीन घोटाला, कर्मचारी गिरफ्तार (1 अगस्त 2025)

DM ने राघोपुर अंचल कार्यालय में छापेमारी कर राजस्व कर्मचारी नवीन कुमार सिंह को तत्काल गिरफ्तार कराया। उन पर सरकारी तालाब की जमीन को फर्जीवाड़े से निजी नाम पर खाता में दर्ज कराने का आरोप है। प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी गई।

6. फर्जी डिग्री कांड में DPM दंपती ने दिया इस्तीफा (2 अगस्त 2025)

सदर अस्पताल के DPM मिंतुल्लाह और उनकी पत्नी निखत जहां (ब्लॉक हेल्थ मैनेजर) ने शैक्षणिक प्रमाणपत्र विवाद के बीच इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के अनुसार, जिलाधिकारी को डिग्री फर्जी होने की जानकारी मिल चुकी थी और जांच का आदेश दिया गया था।

जमीनी हकीकत

जिलाधिकारी सावन कुमार की कार्यशैली से साफ है कि अब सुपौल में लापरवाही की कोई जगह नहीं। साहब का अंदाज बिल्कुल फिल्मी है – पहले शक, फिर जांच और तुरंत कार्रवाई! कई सरकारी कर्मी तो अब अपने आप ही दफ्तर समय पर पहुंचने लगे हैं, कुछ ने तो छुट्टी की अर्जी भी वापस ले ली है!

रिपोर्टर – जितेंद्र कुमार "राजेश"