hindi lekh - Swatantra Prabhat

भारत की दहलीज पर विश्व विजय का सपना,जीत के जश्न की अभिलाषा
टी20 विश्व कप का फाइनल किसी भी क्रिकेट प्रेमी के लिए रोमांच का चरम क्षण होता है। जब मैदान पर दो मजबूत टीमें उतरती हैं तो सिर्फ खिलाड़ियों की क्षमता ही नहीं, बल्कि उनका धैर्य, रणनीति और आत्मविश्वास भी परीक्षा में होता है। आज अहमदाबाद के विशाल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं। एक ओर भारतीय टीम लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का सपना लेकर मैदान में उतरेगी, तो दूसरी ओर न्यूजीलैंड पहली बार टी20 विश्व कप का ताज पहनने की उम्मीद के साथ पूरी ताकत लगाएगी।

भारत इस टूर्नामेंट में बेहद मजबूत और संतुलित टीम के रूप में सामने आया है। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी और फील्डिंग तक टीम का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। भारतीय ओपनर्स ने कई मैचों में शानदार शुरुआत देकर टीम को मजबूत आधार दिया है। आक्रामक बल्लेबाजी ने विरोधी टीमों के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाया है। यही वजह है कि भारत ने पूरे टूर्नामेंट में आत्मविश्वास के साथ मुकाबले जीते और फाइनल तक का सफर तय किया।

हालांकि फाइनल का मुकाबला हमेशा अलग होता है। यहां एक छोटी सी गलती भी मैच का रुख बदल सकती है। अहमदाबाद की पिच और परिस्थितियां भी मैच में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। यहां हुए टी20 मैचों के आंकड़े बताते हैं कि 180 से ज्यादा का स्कोर चेज करना आसान नहीं रहा है। इसलिए टॉस का परिणाम भी काफी अहम साबित हो सकता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करके बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी ताकि दबाव विरोधी टीम पर आ सके।

भारतीय टीम की सबसे बड़ी ताकत उसका संतुलन है। बल्लेबाजी में आक्रामकता और गेंदबाजी में विविधता दोनों मौजूद हैं। टीम के युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण इसे और मजबूत बनाता है। ओपनिंग में अभिषेक जैसे खिलाड़ी तेजी से रन बनाकर विपक्षी टीम की रणनीति को बिगाड़ सकते हैं। वहीं मध्यक्रम भी किसी भी परिस्थिति में टीम को संभालने की क्षमता रखता है। गेंदबाजी में भारतीय टीम के पास तेज और स्पिन दोनों प्रकार के विकल्प हैं, जो न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकते हैं।

फिर भी न्यूजीलैंड को कभी हल्के में नहीं लिया जा सकता। क्रिकेट जगत में यह टीम अपनी अनुशासन और शांत स्वभाव के कारण जानी जाती है। उसे अक्सर “साइलेंट किलर” कहा जाता है क्योंकि वह बिना ज्यादा शोर किए बड़े-बड़े टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर देती है। कई बार ऐसा हुआ है कि न्यूजीलैंड ने मजबूत टीमों को चौंका दिया है। यही कारण है कि भारतीय टीम को फाइनल में पूरी सावधानी और एकाग्रता के साथ खेलना होगा।

न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलन इस टूर्नामेंट में सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक बनकर उभरे हैं। उन्होंने तेज स्ट्राइक रेट के साथ कई शानदार पारियां खेली हैं। सेमीफाइनल में उनका शतक पूरे टूर्नामेंट की सबसे यादगार पारियों में से एक माना जा रहा है। एलन की बल्लेबाजी की खासियत यह है कि वे शुरुआत से ही आक्रामक खेलते हैं और गेंदबाजों को संभलने का मौका नहीं देते। यदि उन्हें शुरुआत में आउट नहीं किया गया तो वे मैच का रुख पलट सकते हैं।

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र भी टीम के लिए बेहद अहम खिलाड़ी साबित हुए हैं। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया है। मध्य ओवरों में उनकी स्पिन गेंदबाजी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है। इसके अलावा उनका बल्लेबाजी में योगदान भी टीम को मजबूती देता है। रचिन का शांत स्वभाव और समझदारी भरा खेल न्यूजीलैंड के लिए बड़ी ताकत है।

कप्तान मिचेल सैंटनर भी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और परिस्थितियों के अनुसार खेल को पढ़ने की क्षमता रखते हैं। उनकी किफायती गेंदबाजी विरोधी टीम को खुलकर खेलने नहीं देती। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर वे बल्लेबाजी में भी उपयोगी योगदान दे सकते हैं।

तेज गेंदबाज मैट हेनरी न्यूजीलैंड के गेंदबाजी आक्रमण की रीढ़ माने जाते हैं। उनकी स्विंग और सटीक लाइन-लेंथ बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है। खासकर नई गेंद से वे शुरुआती विकेट लेकर मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। भारतीय शीर्ष क्रम को उनके खिलाफ सावधानी से खेलना होगा।

इसके अलावा टिम साइफर्ट भी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में कई उपयोगी पारियां खेलकर न्यूजीलैंड को मजबूत शुरुआत दिलाई है। उनका आक्रामक अंदाज और तेजी से रन बनाने की क्षमता भारतीय गेंदबाजों के लिए चुनौती बन सकती है। यदि साइफर्ट और एलन की जोड़ी चल गई तो मैच रोमांचक हो सकता है।

हालांकि इन सबके बावजूद भारतीय टीम कई मायनों में न्यूजीलैंड से मजबूत नजर आती है। भारत के बल्लेबाज बड़े मैचों में दबाव को संभालने की क्षमता रखते हैं। इसके साथ ही घरेलू परिस्थितियों का फायदा भी टीम को मिल सकता है। दर्शकों का समर्थन भी भारतीय खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।

भारत के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में जिस तरह का आत्मविश्वास और आक्रामकता दिखाई है, वह इस फाइनल में भी निर्णायक साबित हो सकती है। टीम इंडिया के खिलाड़ी जानते हैं कि यह सिर्फ एक मैच नहीं बल्कि इतिहास रचने का मौका है। लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतना किसी भी टीम के लिए बड़ी उपलब्धि होगी और भारतीय टीम इस गौरव को हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी।

फाइनल मुकाबले का रोमांच इसलिए भी खास है क्योंकि दोनों टीमें अलग-अलग शैली की क्रिकेट खेलती हैं। भारत जहां आक्रामक और आत्मविश्वास से भरी क्रिकेट खेलता है, वहीं न्यूजीलैंड शांत और रणनीतिक खेल के लिए जाना जाता है। यही विरोधाभास इस मैच को और भी रोचक बना देता है।

आज शाम जब अहमदाबाद के मैदान पर दोनों टीमें उतरेंगी तो करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस मुकाबले पर टिकी होंगी। हर भारतीय प्रशंसक यही चाहता है कि एक बार फिर जीत का जश्न मनाने का मौका मिले और टीम इंडिया विश्व क्रिकेट के शिखर पर अपनी बादशाहत कायम रखे। अगर खिलाड़ी अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन करते हैं तो भारत के लिए इतिहास रचना बिल्कुल संभव है।

अब इंतजार सिर्फ उस पल का है जब मैच की पहली गेंद डाली जाएगी और विश्व क्रिकेट को उसका नया चैंपियन मिलेगा। भारत के पास मौका है कि वह अपनी श्रेष्ठता साबित करे और एक बार फिर दुनिया को दिखा दे कि क्रिकेट के इस सबसे छोटे लेकिन रोमांचक प्रारूप में भी उसकी बादशाहत कायम है।

कांतिलाल मांडोत

शिक्षित,आत्मनिर्भर नारी भारत का गौरवशाली, उज्जवल भविष्य
आज स्त्री के संदर्भ में सारी पुरातन अवधारणाओं को बदलने का समय आ गया है ।नारी अब घर में पूज्या तो है ही साथ ही वह समाज में अपनी अहमियत की दस्तक देकर देश की सीमा सुरक्षा में भी अपना योगदान दे रही है। राष्ट्र निर्माण में नारी की शिक्षा एवं उनकी सहभागिता भारत का शक्तिशाली भविष्य है, अतः नारी की शिक्षा देश के लिए अति महत्वपूर्ण मुद्दा बन गई हैl वह समय चला गया जब किसी घर में कन्या के पैदा होने से पूरे परिवार में मातम छा जाता था अब भारत में धीरे-धीरे सामाजिक परिवेश में लिंग भेद बदलने लगा है स्थिति यह है कि शिक्षित परिवार केवल एक संतान ही पैदा करना चाहती है चाहे वह कन्या हो या बेटा।

अब परिवार में कन्या पैदा होने से खुशियां मनाई जाती है और पुरातन सोच अब धीरे-धीरे सामाजिक परिवेश को मस्तिष्क के मूल्यांकन के साथ बदलते जा रही है। पुरुष प्रधान समाज में नारी को पूज्या कह कर बहला दिया जाता था और उसे घर की चहारदीवारी में सीमित कर दिया गया था। यही कारण था कि वे पुरुषों की बराबरी मैं ना आकर बहुत पिछड़ गई और देश की समग्र विकास की स्थिति एकांगी हो गई थी। समाज यह भूल गया था कि जिन हाथों में कोमल चूड़ियां पहनी जाती हैं वही हाथ तलवार भी उठा कर युद्ध में एक वीरांगना की भूमिका निभाती है, इसकी सर्वश्रेष्ठ उदाहरण रजिया बेगम और रानी लक्ष्मीबाई रही हैं।

मनुस्मृति पर यदि आप नजर डालेंगे तो पाएंगे कि उसमें स्पष्ट कहा गया है कि जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है। प्राचीन भारत में नारी शिक्षा का काफी प्रचार प्रसार किया गया था इसके कई प्रमाण भी हैं कि वेद की रिचाओं का ज्ञान नारियों को था इसमें कुछ महत्वपूर्ण नारियां समाज के लिए एक उदाहरण बन गई थी उनमें मैत्री, गार्गी, अनुसूया, सावित्री, आदि उल्लेखनीय हैं। वैदिक काल के विद्वान मुंडन मिश्र की पत्नी उदय भारती ने प्रकांड पंडित विश्व विजयी आदि शंकराचार्य को भी शास्त्रार्थ में भरी सभा में पराजित किया था ।

इसीलिए वेदों और पुराणों में भी उल्लेखित है की बालिका शिक्षा समाज के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला होता है। नारी के उत्थान में कई कुप्रथा कुठाराघात करती रही हैं, जो नारी के विकास में बाधा बनकर सामने आई थी इनमें बाल विवाह सबसे बड़ा अवरोध बना था और इसी का प्रतिफल है कि नारी पुरुष के समाज में काफी पिछड़ गई थी। महादेवी वर्मा ने नारी शिक्षा को पुरुष शिक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण बताया था उन्होंने कहा था स्त्री को शिक्षित बनाना एक पुरुष को शिक्षित बनाने से ज्यादा आवश्यक और महत्वपूर्ण है यदि एक पुरुष शिक्षित -प्रशिक्षित होता है तो उससे एक ही व्यक्ति को लाभ होता है किंतु यदि स्त्री शिक्षित होती है तो उससे संपूर्ण परिवार शिक्षित हो जाता है. उन्होंने बहुत महत्वपूर्ण बात कही नारी को अशिक्षित रखना समाज के लिए अपराध के समान है।

समय के परिवर्तन के साथ साथ नारी का महत्व अब पूरे तौर पर समझा जा रहा है आज समाज तथा देश में नारियां सर्वोत्कृष्ट कार्य कर रही है। समाज हो या विज्ञान या राजनीति अथवा समाज सेवा संपूर्ण क्षेत्र में आज नारियां पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर सर्वश्रेष्ठ कार्य कर रही है। मैडम क्यूरी, कल्पना चावला, इंदिरा गांधी, श्रीमति भंडार नायके, सरोजनी नायडू, कस्तूरबा गांधी जैसी महिलाएं राष्ट्र का मार्गदर्शन करने का काम करती रही है। महात्मा गांधी ने स्वयं कहा है कि जब तक भारत की महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में काम नहीं करेगी तब तक भारत का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है।

आज का सबसे ताजा उदाहरण कॉमनवेल्थ गेम में महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में प्रवेश किया है और गोल्ड मेडल की तालिका में साक्षी मलिक बहनो, फोगाट बहनों ने विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया है। पी वी संधू, वित्त मंत्री सीतारमण स्मृति ईरानी और मंत्रिमंडल में शामिल महिलाएं किसी से पीछे नहीं हैं। और सबसे ताजा उदाहरण भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने महिला होकर महिलाओं का नाम राष्ट्र की प्रथम पंक्ति में दर्ज कर देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पद को सुशोभित किया है। उन्होंने भारत के लिए एक स्वर्णिम इतिहास भी बनाया है।अब भारत में नारियों की स्थिति प्रथम पंक्ति में मानी जाती है। ऐसे में भारत में नारी शिक्षा, उनकी सहभागिता तथा उनकी आत्म निर्भरता भारत के भविष्य की शक्तिशाली ऊर्जा एवं संपत्ति ही होगी। भारत की नारियों को नमन, प्रणाम एवं अभिनंदन।

संजीव ठाकुर

खामेनेई के बाद की ईरान की रणनीति और भारत पर उसका असर
महेन्द्र तिवारी

अयातुल्लाह अली खामेनेई की मृत्यु और उसके बाद मोजतबा खामेनेई का सत्ता के केंद्र में आना ईरान के इतिहास का वह मोड़ है, जहाँ से वापसी का रास्ता केवल संघर्ष और रणनीतिक आक्रामकता से होकर गुजरता है। ईरान की आगामी रणनीति अब केवल अस्तित्व बचाने की नहीं, बल्कि अपने खोये हुए गौरव और नेतृत्व के अपमान का बदला लेने की है। अहमद वाहिदी जैसे कट्टरपंथी सैन्य रणनीतिकार के हाथों में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की कमान होने का सीधा अर्थ है कि ईरान अब "रणनीतिक धैर्य" की नीति को त्यागकर "प्रत्यक्ष प्रतिशोध" के युग में प्रवेश कर चुका है। मोजतबा खामेनेई के लिए चुनौती दोहरी है: उन्हें न केवल अपने पिता की विरासत को सुरक्षित रखना है, बल्कि देश के भीतर पनप रहे असंतोष और बाहर से हो रहे सैन्य प्रहारों के बीच एक संतुलन बनाना है।

ईरान की अगली चालों में सबसे महत्वपूर्ण उसका परमाणु कार्यक्रम होगा। अंतरराष्ट्रीय दबाव और हमलों के बावजूद, ईरान अब परमाणु हथियार की क्षमता को एक "अंतिम सुरक्षा कवच" के रूप में देख रहा है। 2025-26 के इस कालखंड में ईरान का 90 प्रतिशत तक यूरेनियम संवर्धन करना केवल तकनीकी उपलब्धि नहीं, बल्कि एक भू-राजनीतिक ब्लैकमेल का हथियार है, जो पश्चिम को सीधे टकराव से रोकने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। क्षेत्रीय स्तर पर, ईरान अपने "एक्सिस ऑफ रेसिस्टेंस" यानी हिजबुल्लाह, हूती और हमास को नई ऊर्जा और आधुनिक हथियारों से लैस करेगा ताकि इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर लगातार दबाव बना रहे। होर्मुज जलडमरूमध्य की घेराबंदी ईरान का वह ब्रह्मास्त्र है, जिसे वह वैश्विक अर्थव्यवस्था को घुटनों पर लाने के लिए इस्तेमाल कर सकता है।

इस भीषण उथल-पुथल के बीच भारत की स्थिति अत्यंत नाजुक और चुनौतीपूर्ण हो गई है। भारत के लिए ईरान केवल एक भौगोलिक इकाई नहीं, बल्कि पश्चिम और मध्य एशिया तक पहुँचने का प्रवेश द्वार है। ईरान में इस तरह का नेतृत्व परिवर्तन और युद्ध की स्थिति भारत की 'स्ट्रेटेजिक ऑटोनोमी' यानी रणनीतिक स्वायत्तता की कड़ी परीक्षा है। भारत ने हमेशा से एक संतुलनकारी शक्ति की भूमिका निभाई है, जहाँ उसने एक तरफ इजरायल के साथ गहरे रक्षा संबंध बनाए रखे हैं, वहीं दूसरी तरफ ईरान के साथ चाबहार पोर्ट जैसे रणनीतिक निवेशों के जरिए अपनी कनेक्टिविटी को सुरक्षित किया है।

खामेनेई के बाद यदि ईरान पूरी तरह से चीन और रूस के पाले में चला जाता है, जैसा कि वर्तमान संकेतों से लग रहा है, तो भारत के लिए अपनी स्वायत्तता बनाए रखना कठिन होगा। अमेरिका और इजरायल के साथ भारत की बढ़ती निकटता के बीच ईरान का नया कट्टरपंथी नेतृत्व नई दिल्ली को संदेह की दृष्टि से देख सकता है। यदि ईरान पर और कड़े प्रतिबंध लगते हैं या वह पूर्ण युद्ध में उलझता है, तो चाबहार बंदरगाह और 'इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर'  जैसे प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में जा सकते हैं, जो भारत के लिए मध्य एशिया और यूरोप तक पहुँचने का सबसे छोटा और सस्ता रास्ता हैं। भारत की विदेश नीति के लिए यह वह समय है जब उसे "गुटनिरपेक्षता 2.0" के सिद्धांतों पर चलते हुए यह सुनिश्चित करना होगा कि वह किसी एक पक्ष का मोहरा न बने।

ऊर्जा सुरक्षा के मोर्चे पर, ईरान का संकट भारत के लिए एक आर्थिक सुनामी की तरह हो सकता है। भारत अपनी तेल जरूरतों का 80 प्रतिशत से अधिक आयात करता है। यद्यपि भारत ने हाल के वर्षों में रूस और खाड़ी देशों से तेल आयात बढ़ाकर अपनी निर्भरता को विविधीकृत किया है, लेकिन मध्य पूर्व में किसी भी प्रकार की सैन्य अस्थिरता सीधे तौर पर वैश्विक तेल कीमतों को प्रभावित करती है।

यदि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को बाधित करता है, तो कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकता है, जिससे भारत का राजकोषीय घाटा बढ़ेगा और घरेलू स्तर पर महंगाई अनियंत्रित हो जाएगी। इसके अलावा, इराक और सऊदी अरब जैसे देशों से आने वाला तेल भी इसी अशांत क्षेत्र से होकर गुजरता है, जिससे भारत की आपूर्ति श्रृंखला टूटने का खतरा है। ऊर्जा सुरक्षा केवल तेल की उपलब्धता तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी कीमत की स्थिरता पर भी निर्भर करती है। ईरान की अस्थिरता भारत के निवेश और भविष्य की गैस पाइपलाइन परियोजनाओं को भी अनिश्चितता की ओर धकेलती है।

सामाजिक और सुरक्षा के दृष्टिकोण से देखें तो ईरान और पश्चिम के बीच बढ़ता तनाव भारत के भीतर के जनसांख्यिकीय संतुलन और प्रवासी सुरक्षा को भी प्रभावित करता है। पश्चिम एशिया में लाखों भारतीय काम करते हैं, जिनकी सुरक्षा और वहां से आने वाला प्रेषण (Remittance) भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।

यदि युद्ध फैलता है, तो इन भारतीयों की सुरक्षित वापसी एक बड़ी लॉजिस्टिक चुनौती होगी। साथ ही, ईरान की कट्टरपंथी रणनीति का प्रभाव क्षेत्र के अन्य कट्टरपंथी समूहों पर भी पड़ सकता है, जिससे भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए नए खतरे पैदा हो सकते हैं। भारत को अपनी समुद्री सुरक्षा को और अधिक चाक-चौबंद करना होगा, विशेषकर अरब सागर में जहाँ हूती विद्रोही व्यापारिक जहाजों को निशाना बना रहे हैं। भारतीय नौसेना को अब केवल अपनी सीमाओं की नहीं, बल्कि अपने व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए एक सक्रिय सुरक्षा प्रदाता की भूमिका निभानी होगी।

अंततः, खामेनेई के बाद का ईरान एक ऐसा ज्वालामुखी है जिसके फटने का असर वाशिंगटन से लेकर नई दिल्ली तक महसूस किया जाएगा। मोजतबा खामेनेई और अहमद वाहिदी की जोड़ी ईरान को एक सैन्यीकृत धार्मिक शासन की ओर ले जा रही है, जो कूटनीति से अधिक शक्ति प्रदर्शन में विश्वास रखता है। भारत के लिए आगामी समय बहुत ही संभलकर चलने का है। उसे अपनी 'रणनीतिक स्वायत्तता' को ढाल बनाकर अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करनी होगी, भले ही इसके लिए उसे कठिन कूटनीतिक फैसले लेने पड़ें।

भारत को चाहिए कि वह ईरान के नए नेतृत्व के साथ अनौपचारिक माध्यमों से संवाद बनाए रखे और साथ ही अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार को और अधिक मजबूत करे। ईरान का यह संकट वैश्विक व्यवस्था के पुनर्निर्धारण का संकेत है, और भारत को इस बदलती व्यवस्था में एक दर्शक के बजाय एक निर्णायक भूमिका निभानी होगी, ताकि उसकी ऊर्जा सुरक्षा और संप्रभुता पर कोई आंच न आए। ईरान की अगली चालें केवल उसके भविष्य को ही नहीं, बल्कि भारत की रणनीतिक महत्वाकांक्षाओं को भी नई दिशा देंगी।

टायसन की बहादुरी को सलाम!
मनोज कुमार अग्रवाल

पिछले दिनों भारत के सैन्य बल को जम्मू डिवीजन के कठुआ, ऊधमपुर, डोडा और किश्तवाड़ जिलों में आतंकियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में सेना के डाॅग टायसन ने जान पर खेल कर बहतरीन काम किया है यहां तक की आतंकियों की गोलीबारी में सेना का टायसन नामक डाॅग जख्मी भी हुआ लेकिन गोली लगने के बावजूद उसने आतंकियों के ठिकाने तक कूच कर अद्वितीय पराक्रम का परिचय दिया ।

आपको बता दें कि सेना के कुत्ते, जिन्हें  'साइलेंट वॉरियर्स' कहा जाता है, सुरक्षा, जासूसी, बारूदी सुरंगों का पता लगाने, तलाशी और बचाव अभियानों  में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मेरठ के रीमाउंट और वेटरनरी कॉर्प्स  सेंटर में प्रशिक्षित ये कुत्ते जर्मन शेफर्ड, लैब्राडोर, बेल्जियन मैलिनोइस जैसी नस्लों के होते हैं, जो आतंकवाद विरोधी अभियानों में सैनिकों की जान बचाते हैं।

दूसरी ओर गौर कीजिए देश में काश्मीर से लेकर कोलकाता तमिलनाडु केरल तक ऐसे सक्रिय और स्लीपर सैल से जुड़े आतंकी और आतंकियों के मददगार पकड़े जा रहे हैं जो इस देश का अन्न जल खाकर भी मजहबी उन्माद और नफरती विषवमन से ग्रसित होकर देश के खिलाफ गद्दारी कर रहे हैं। ये गद्दार देशद्रोही इंसान का जन्म लेकर भी नमक का फर्ज  अदा करना तो दूर देश के दुश्मनों के मंसूबों को पूरा करने में मददगार बन रहे हैं ये इन जानवरों में जन्म लेने के बावजूद प्रशिक्षण लेकर देश के लिए काम करने वाले डॉग्स से भी सबक ले सकते हैं।

आपको बता दें हाल ही में सुरक्षा बलों को जम्मू डिवीजन में सक्रिय इन आतंकवादियों का सफाया करने के लिए चलाए जा रहे ऑप्रेशन 'त्राशि-1' के दौरान आखिरकार 22 फरवरी, 2026 को बड़ी सफलता मिली।जम्मू के किश्तवाड़ के घने जंगल में हुई भीषण मुठभेड़ में भरतीय सेना के जवानों ने एक 'ढोक' भेड़-बकरियां आदि चराने वालों अर्थात गड़रियों द्वारा मौसम बदलने पर रहने के लिए बनाए गए अस्थायी आवास में छिपे हुए आतंकवादियों पर रॉकेट दागकर जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष पाकिस्तानी कमांडर और सात साल से सुरक्षा बलों को चकमा दे रहे 10 लाख के ईनामी सैफुल्लाह सहित तीन आतंकवादियों को मार गिराया।एक रिपोर्ट के अनुसार राकेट दागने से हुआ धमाका इतना जबरदस्त था कि इसके परिणामस्वरूप एक आतंकवादी की खोपड़ी ही पूरी तरह छलनी हो गई तथा तीनों आतंकवादियों के शव पूरी तरह जल गए। मुठभेड़ स्थल से 2 ए. के. 47 राइफलें और भारी मात्रा में युद्धक सामग्री बरामद हुई।

गत कुछ वर्षों से ये आतंकवादी लगातार अपनी छिपने के ठिकाने बदलते आ रहे थे और पहाड़ी इलाकों व घने जंगलों का लाभ उठाकर अपना नैटवर्क बनाने में जुटे हुए थे। इस आप्रेशन को सफल बनाने में भारतीय सेना के मददगार डाॅग स्कवायड के 'टायसन' नामक 'खोजी श्वान' का बड़ा योगदान रहा। आतंकवादियों के ठिकानों की ओर वही सबसे पहले बढ़ा था।जानकारी के अनुसार सेना की के नाइन यूनिट का वो बहादुर डॉग जो आतंकवाद के खिलाफ कई ऑपरेशन में हिस्सा रहा लेकिन रविवार को किश्तवाड़ में वो जिस तरह आतंकियों का काल साबित हुआ उसे सुनकर आपको न सिर्फ गर्व होगा वरना आप देश में छिपे गद्दारों पर भी लानत देंगे .

जिस वक्त आतंकी सेना पर गोली चला रहे थे. उस वक्त भी टायसन रुका नहीं. बल्कि आतंकियों की ओर बढ़ता चला गया. इस फायरिंग में टायसन को एक गोली भी लग गई. फिर भी वो चट्टान की तरह उनके सामने डटा रहा और गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी टायसन ने जवानों को आतंकियों के ठिकाने तक पहुंचाया, जिसके बाद सेना ने जैश के तीन आतंकियों को मार गिराया. इस ऑपरेशन के बाद गंभीर हालत में ‘टायसन’ एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया वहां आपरेशन के बाद  उसकी हालत में सुधार हो रहा है।

घायल हो जाने के बावजूद 'टायसन' ने आतंकवादियों का डटकर मुकाबला किया और अंततः उसने आतंकवादियों को सुरक्षा बलों की रेंज में ला दिया और भारतीय जवानों ने उनको ढेर कर दिया। सैन्य रिपोर्ट के अनुसार भारतीय सेना के जांबाज के नाइन डॉग 'टायसन' ने किश्तवाड़ में आतंकियों से लोहा लेते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया. गोली लगने के बावजूद भी वो चट्टान की तरह उनके सामने डटा रहा. टायसन की मदद से जैश के तीन आतंकी मारे गए. 'टायसन' जैसे जर्मन शेफर्ड डॉग भारतीय सेना की शान हैं, जो कठिन प्रशिक्षण के बाद देश की सेवा करते हैं.

इस सम्बन्ध में जारी एक बयान में कहा गया है कि टायसन की बहादुरी के दम पर 'व्हाइट नाइट कोर्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस तथा सी.आर.पी. एफ. उक्त पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों पर सटीक निशाने साध कर उन्हें ठिकाने लगा सकीं। टायसन एक सच्चा योद्धा सिद्ध हुआ है।'टायसन' के अलावा आतंकवादियों के विरुद्ध भारतीय सुरक्षा बलों की विभिन्न सैन्य कार्रवाइयों में अनेक मददगार खोजी कुत्तों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

एक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार इनमें सेना के 'डोमीनो' नामक कुत्ते तथा उसके हैंडलर 'लक्की कुमार' को राजौरी में एक आतंकवादी का पता लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए 2023 में सम्मानित भी किया गया था।2023 में ही जम्मू के राजौरी जिले में एक आप्रेशन के दौरान 2 आतंकवादियों तक सुरक्षा बलों को पहुंचा कर उन्हें मार गिराने में योगदान देने वाली 'कैंट' नामक एक मादा खोजी डाॅग अपने हैंडलर को आतंकवादियों से बचाने की कोशिश के दौरान उस पर चलाई गई गोली से मारी गई थी। 'कैंट' का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था।

ये तो चंद नजीर हैं वास्तव में मददगार वफादार डाॅग की सूची में 'जूम', 'फैंटम' और 'एक्सल' जैसे और भी कई नाम हैं जिन्होंने देश की माटी का ऋण अपने प्राण देकर चुकाया है। आतंकवादियों के विरुद्ध कार्रवाई में इन खोजी 'श्वानों' का योगदान किसी भी दृष्टि से कम कर नहीं आंका जा सकता है।

समय समय पर देश की सीमाओं और प्रमुख एतिहासिक स्थलों व्यक्तियों नेताओं अधिकारियों की सुरक्षा को जब जब देश के दुश्मनों ने निशाना बनाने की कोशिश की है भारतीय सुरक्षा बलों के प्रशिक्षण प्राप्त कुत्तों ने जबरदस्त मदद कर दुश्मनों के मंसूबों को नाकाम करने में अपना योगदान दिया है  इन खोजी 'श्वानों' के प्रशिक्षण तथा देखभाल को और बेहतर बनाने के साथ-साथ उनके प्रशिक्षकों को भी समुचित पुरस्कार देकर प्रोत्साहित करने की जरूरत है ताकि वे और मुस्तैदी से देश के दुश्मनों का सफाया कर सकें।

कुत्ते बारूदी सुरंगों, विस्फोटकों और छिपे हुए हथियारों को सूंघकर ढूंढ निकालते हैं।सीमा पर घुसपैठियों को पकड़ने और चौकी की सुरक्षा में ये बहुत मददगार हैं।प्राकृतिक आपदाओं या युद्ध के दौरान लापता लोगों को खोजने में ये अहम हैं।वाहनों और इमारतों की जांच में ये महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये सीधे ऑपरेशन्स में भाग लेते हैं और दुश्मन के ठिकाने का पता लगाने में मदद करते हैं। इनकी ट्रेनिंग  प्रशिक्षण सैंटरो पर होती है, जहां इन्हें हाथों के इशारों और कमांड्स को समझना सिखाया जाता है।इनका सर्विस पीरियड 8 से 10 साल होता है।2015 से, सेवानिवृत्त सैन्य कुत्तों को गोद लेने  की अनुमति है। भारतीय सेना में इन कुत्तों को न केवल "सैनिक" माना जाता है, बल्कि वे वफादार दोस्त के रूप में भी सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं। इन डाॅग्स की देशभक्ति को नमन।

विश्व जनसंवाद के शिखर पुरुष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अद्वितीय डिजिटल वर्चस्व
आधुनिक युग में जननेतृत्व की शक्ति केवल जनसभाओं और चुनावी विजय तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि जनसंवाद के नए माध्यमों पर उसकी स्वीकार्यता से भी आंकी जाती है। इस संदर्भ में नरेंद्र मोदी ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त करते हुए स्वयं को विश्व के सर्वाधिक प्रभावशाली नेताओं की अग्रिम पंक्ति में स्थापित कर दिया है। सामाजिक माध्यम इंस्टाग्राम पर10 करोड़ से अधिक अनुयायियों का आंकड़ा पार कर उन्होंने ऐसा कीर्तिमान बनाया है, जो अब तक किसी भी राजनेता के लिए संभव नहीं हो पाया था। यह उपलब्धि केवल लोकप्रियता का संकेत नहीं, बल्कि व्यापक जनविश्वास और वैश्विक आकर्षण का प्रमाण है।

प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2014 में इस मंच पर अपनी सक्रिय उपस्थिति आरंभ की थी। उस समय भारत में सामाजिक माध्यमों का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा था, किंतु राजनीतिक नेतृत्व का उस पर इतना सशक्त प्रभाव नहीं था। उन्होंने इस माध्यम को केवल प्रचार का साधन नहीं बनाया, बल्कि इसे राष्ट्र और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सेतु बनाया। वे अपने संदेशों के माध्यम से देश की उपलब्धियों, सांस्कृतिक परंपराओं, युवा शक्ति, वैज्ञानिक प्रगति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हैं। यही कारण है कि उनके संदेशों को देश ही नहीं, विदेशों में भी व्यापक सराहना मिलती है।

यदि अन्य देशों के नेताओं से तुलना की जाए तो यह अंतर और अधिक स्पष्ट हो जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लगभग 4.32 करोड़ अनुयायी हैं, जो प्रधानमंत्री मोदी की संख्या से काफी कम हैं। इसी प्रकार इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियन्तो के लगभग डेढ़ करोड़ अनुयायी हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति  लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा के लगभग 1.44 करोड़, तुर्किये के राष्ट्रपति   रेकेप तईप एरदोगान बके लगभग 1.16 करोड़ तथा अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलई के लगभग 64 लाख अनुयायी हैं। इन सभी नेताओं की लोकप्रियता अपने-अपने देशों में महत्वपूर्ण मानी जाती है, किंतु वैश्विक सामाजिक मंच पर उनकी स्वीकार्यता प्रधानमंत्री मोदी की तुलना में कहीं पीछे दिखाई देती है। यह अंतर दर्शाता है कि मोदी का प्रभाव सीमाओं से परे जाकर विश्वव्यापी हो चुका है।

भारत के भीतर भी उनका वर्चस्व अत्यंत स्पष्ट है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग 2.61 करोड़ अनुयायियों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगभग 1.26 करोड़ अनुयायियों के साथ तीसरे स्थान पर आते हैं। यह अंतर केवल संख्या का नहीं, बल्कि प्रभाव की व्यापकता का भी संकेत है। प्रधानमंत्री मोदी का मंच एकतरफा जनसमर्थन का प्रतीक बन गया है, क्योंकि वे स्वयं किसी को अनुकरण नहीं करते, फिर भी करोड़ों लोग उन्हें स्वेच्छा से अनुकरण करते हैं। यह स्थिति उनके नेतृत्व के प्रति गहरे विश्वास को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता का आधार केवल उनकी डिजिटल उपस्थिति नहीं है, बल्कि उनके कार्यों और दृष्टिकोण से जुड़ा हुआ है। उनके नेतृत्व में देश ने तकनीकी विस्तार और डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। करोड़ों नए नागरिक इंटरनेट से जुड़े और शासन की योजनाओं की जानकारी सीधे प्राप्त करने लगे। सामाजिक माध्यमों पर उनकी सक्रियता ने शासन और जनता के बीच दूरी को कम किया है। वे नियमित रूप से राष्ट्रीय पर्वों, सांस्कृतिक उत्सवों, खिलाड़ियों की उपलब्धियों और वैश्विक मंचों पर भारत की भूमिका को साझा करते हैं। इससे उनकी छवि एक ऐसे नेता की बनती है जो राष्ट्र के हर क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।

विश्व राजनीति में अनेक नेता सामाजिक माध्यमों का उपयोग करते हैं, किंतु प्रधानमंत्री मोदी ने इसे जनभागीदारी और राष्ट्रीय गौरव का माध्यम बनाया है। वे विदेश यात्राओं के दौरान प्रवासी भारतीयों से संवाद के दृश्य साझा करते हैं, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भारत की भूमिका को रेखांकित करते हैं और वैश्विक मंच पर देश की प्रतिष्ठा को सुदृढ़ करते हैं। इस कारण उनकी पहचान केवल एक राष्ट्रीय नेता के रूप में नहीं, बल्कि एक वैश्विक व्यक्तित्व के रूप में स्थापित हुई है।

अनुमोदन के स्तर पर भी वे अनेक नेताओं से आगे बताए जाते हैं। यह स्पष्ट करता है कि उनकी लोकप्रियता केवल आभासी नहीं, बल्कि वास्तविक समर्थन पर आधारित है। जनता के साथ निरंतर संवाद, योजनाओं की पारदर्शिता और व्यक्तिगत सादगी ने उन्हें विशेष स्थान दिलाया है। जहां अन्य देशों में कई नेता सामाजिक माध्यमों पर सीमित प्रभाव रखते हैं, वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने इसे व्यापक जनआंदोलन का रूप दे दिया है।

यह उपलब्धि भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का भी प्रतीक है। जब किसी राष्ट्र का नेता विश्व के सामाजिक मंच पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त करता है, तो वह उस देश की सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक शक्ति का संकेत देता है। प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता भारत की युवा ऊर्जा, तकनीकी प्रगति और आत्मविश्वास का परिचायक बन गई है।

निष्कर्ष यह है कि  इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ से अधिक अनुयायियों का आंकड़ा पार कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह सिद्ध कर दिया है कि वे डिजिटल युग के सर्वश्रेष्ठ और सर्वाधिक प्रभावशाली नेता हैं। अन्य देशों के नेताओं की तुलना में उनका प्रभाव, संवाद कौशल और जनस्वीकृति कहीं अधिक व्यापक और सशक्त है। विश्व जनसंवाद के इस युग में वे निस्संदेह शिखर पुरुष के रूप में प्रतिष्ठित हो चुके हैं।

कांतिलाल मांडोत

प्रजातंत्र, नागरिक और समाज की स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति पर अवलंबित
हर देश में राष्ट्र के प्रति और राष्ट्रहित के प्रति चिंतन करने वालों का समूह होना चाहिए,जो प्रजातांत्रिक लोकतांत्रिक तथा राष्ट्रहित के विचारों और विकास के मूल मंत्र को नई ऊर्जा ताजा हवा और आगे बढ़ने की सच्चाई को इंगित कर सकेंl बिना संस्कृति ,संस्कार और वैचारिक क्षमता के कोई भी राष्ट्र वैश्विक स्तर पर अंतरराष्ट्रीय प्रगति करने की सोच भी नहीं सकताl वैचारिक और सैद्धांतिक अंतरधारा, सिद्धांतों को कुचला या नष्ट नहीं किया जा सकता। व्यक्तिगत वैचारिक अभिव्यक्ति भारत के संदर्भ में गणतंत्र की मूल आत्मा है।

विचार और सिद्धांत व्यक्ति की अंतःप्रज्ञा होती है। यह सिद्धांत तथा अंतः विचारधारा जनमानस तक पहुंचने से बाधित किया जाए तो अंतरात्मा को प्रभावित करती है। इसके गहरे प्रभाव से व्यक्ति वह सब कर सकता है, जो बिना मार्गदर्शन के व्यक्ति नहीं कर सकता। प्राचीन काल से अब तक मनीषियों के वैचारिक सिद्धांत और विचारधारा सदैव समाज के दिग्दर्शक मार्गदर्शक रहे हैं। इनकी भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है।यदि यही सिद्धांत और अंतः प्रज्ञा जनमानस आत्मसात कर लेता है, तो इसका प्रभाव एक जन आंदोलन का रूप ले लेता है और यहीं से युग परिवर्तन की लहर उत्पादित होती है।

प्राचीन यूनान में एक बहुत ही कुरूप किंतु विद्वान व्यक्ति रहते थे,उनके विचारों में मौलिकता,नयापन जनजागृति की अद्भुत क्षमता थी। उनकी विद्वता के कारण आम जनमानस होने राजा से ज्यादा महत्व और बुद्धिमान मानते थे। राजकीय तानाशाही के चलते उनके विचारों के कारण उनको मृत्युदंड दे दिया गया। जहर का प्याला पीने के बाद भी विद्वान, चिंतक, सुकरात अमर हो गए, उनकी विचारधारा आज भी जीवित है, एवं लोग उसे अपनाकर अपना जीवन सुधारने में इसका उपयोग करते हैं। अब्राहम लिंकन ने अमेरिकी स्वतंत्रता के बाद दास प्रथा के बारे में कहा था कि दास भी मनुष्य हैं, उन्हें भी उतना ही जीने का अधिकार है जितना स्वामी को है।

अब्राहम लिंकन के आंदोलनकारी विचार से तत्कालीन समय में अमेरिका के लोग घबरा गए थे,और उनकी हत्या कर दी गई थी। पर अब्राहम लिंकन के विचारों ने दास प्रथा के उन्मूलन की अंतर आत्मा को जागृत कर दिया था, और जनमानस ने अपने अधिकारों के लिए लड़ते हुए दास प्रथा से मुक्ति पाई थी।स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि हम जो सोचते हैं वही बन जाते हैं। विचार एवं सिद्धांत ही व्यक्ति का निर्माण करता है। वही दुष्ट होने या महान होने का निर्णायक है। और बिना विचारों सिद्धांतों के व्यक्त व्यक्ति का अस्तित्व ही नहीं । विवेकानंद जी के विचार सर्व कालीन प्रासंगिक है। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके जीवित रहते हुए थे।

आज हमारे बीच विवेकानंद जी स शरीर मौजूद नहीं है, पर उनके विचारों की महत्ता कायम है।भौतिक शरीर के नष्ट हो जाने से और भौतिक विचार तथा सिद्धांत उतनी ही तीव्रता रखते हैं, वेग रखते हैं, जो एक समाज में परिवर्तन ला सकती है ।विचारों की यह अमरता तथा तीव्रता किसी भी तानाशाह के लिए इतनी खतरनाक है, जितनी की सुप्त शेर की गुफा में रहना। जनता के मध्य शुद्ध विचारधारा के जागृत होने पर क्रांति लाई जा सकती है। फिर चाहे वह फ्रांस के वर्साय के महल का विध्वंस हो अथवा भारत की स्वतंत्रता हेतु वृहद आंदोलन हो।

व्यक्ति या व्यक्तियों के दबाव को दबाने के बाद विचारों की पीड़िता ने जनसामान्य को एक गरजते हुए सिंह में तब्दील कर दिया था। यह शाश्वत सत्य है कि व्यक्ति को जरूर आप दबा सकते हैं,पर विचारधारा सिद्धांत अजर अमर होते हैं,और वही युग निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाते हैं।विचारों के संदर्भ में कहा जाता है कि एक व्यक्ति का विचार तब तक उस व्यक्ति के पास है, जब तक वह अकेला है किंतु जैसे ही विचारधारा एवं सिद्धांत का प्रचार प्रसार होता है, तो वह व्यक्ति अकेला ना रह कर उस जैसे हजारों लाखों लोग उसके साथ हो जाते हैं। तब वह अकेला नहीं रह जाता।

वह अपने विचारों के माध्यम से जन सामान्य को प्रभावित कर लोगों को उस लड़ाई में शामिल कर लेता है, जिस लड़ाई के वह कभी अकेले नहीं लड़ सकता था। विचारों सिद्धांतों की तीव्रता आवेश तथा सघनता किसी भी क्रांतिकारी लक्ष्य की प्राप्ति में एक बड़ा साधक हो सकता है। विचार व सिद्धांत एक से दूसरे व्यक्ति तक स्थानांतरित होते रहते हैं। जिसमें विचारों को सघनता प्राप्त होती है। ताकि सत्ता के दमन के समय वैचारिक अमरता स्थाई बनी रहे। चीन उत्तर कोरिया जैसे राष्ट्रों में विचारों के इस स्वतंत्र का प्रवाह को बाधित नियंत्रित कर दिया गया।

अभिव्यक्ति के तमाम माध्यमों को प्रतिबंधित कर दमन चक्र चलाया गया। वहां विचार और सिद्धांत विद्वान व्यक्ति तक ही सीमित रहे उसका फैलाव या विस्तार नहीं हो पाया। जो मानव समाज तथा मानव अधिकारों की संवेदना तथा धाराओं का उल्लंघन भी है।किसी स्वस्थ स्वतंत्र राष्ट्र के लिए व्यक्ति समाज और राष्ट्र के विचारों की स्वतंत्रता नवीनता तथा उत्कृष्टता अत्यंत आवश्यक है। क्योंकि विचारधारा और सिद्धांतों को रोक पाना किसी भी सत्ता या निरंकुश राजा के नियंत्रण में नहीं होता। विचारों और सिद्धांत अनादि काल से गतिशील है तथा अनंत तक जगत तक गतिशील रहेंगे,और उसका प्रतिपादक एवं अनुशीलन कर्ता विचारों के साथ अमर हो जाते हैं।

संजीव ठाकुर

रंगों से नहीं, परिवर्तन से खिलता है मन का वसंत
कृति आरके जैन

अँधेरा जितना भी गहरा हो, जब आग की लपटें उठती हैं, वह हर छिपी कड़वाहट और पुरानी पीड़ा को राख बना देती हैं। होलिका दहन केवल एक धार्मिक रस्म नहीं, बल्कि यह जीवन का सबसे बड़ा संदेश है कि बुराई कितनी भी प्रबल क्यों न हो, वह अंततः समाप्त हो जाती है। राख से उठता है नया वसंत, जिसमें हर पत्ता हरा, हर फूल खिलता और हर सांस नई ऊर्जा से भर जाती है। होली हमें यह सिखाती है कि परिवर्तन कोई असंभव चमत्कार नहीं, बल्कि हर क्षण हमारी अपनी समझ और प्रयास से संभव है। जो आज दुख में डूबा है, वही कल प्रेम, आनंद और उमंग के रंग में सराबोर हो सकता है।

होलिका की कथा केवल पुरानी कहानी नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे द्वंद्व का प्रतीक है। हिरण्यकश्यप का अहंकार और प्रह्लाद की निश्छल भक्ति हमें बताते हैं कि अच्छाई और बुराई दोनों हमारे भीतर मौजूद हैं। जब अहंकार की आग अपने आप को भस्म कर देती है, तब प्रेम और सत्य की शक्ति और प्रबल हो जाती है। हमारी जिंदगी में भी कई “हिरण्यकश्यप” हैं — ईर्ष्या, क्रोध, भय, लालच — जो हमें मानसिक और भावनात्मक रूप से जलाने का प्रयास करते हैं। लेकिन जब हम प्रह्लाद की तरह सत्य और प्रेम पर अडिग रहते हैं, तो वही आग नकारात्मकता को समाप्त कर देती है। यही होली का सबसे बड़ा संदेश है — परिवर्तन हमेशा हमारे भीतर से शुरू होता है।

रंग बरसाना केवल चेहरों तक सीमित नहीं होता; यह दिलों की दीवारों तक पहुँचता है। पुराने मतभेद, वर्षों की शिकायतें, टूटे रिश्ते और कड़वाहटें सब रंगों में घुलकर मिट जाती हैं। होली का वसंत तभी आता है, जब हम पहले अपने भीतर की होलिका जला चुके होते हैं। जैसे सर्दियों के बाद बसंत की ताजगी आती है, वैसे ही मन के अँधेरों और पुराने गिले-शिकवे समाप्त होने पर प्रेम और भाईचारा खिलता है। परिवर्तन का अर्थ है पुरानी आदतों और नकारात्मक सोच को जलाना, और नए विचार और सकारात्मक ऊर्जा अंकुरित करने देना। होली यही सिखाती है कि जीवन में कुछ भी स्थायी नहीं — न दुख, न क्रोध, न असफलता; सब बदल सकता है, यदि हम खुद को बदलने की हिम्मत करें।

होली का उत्सव कठिनाइयों को सरल बना देता है। रंग खेलते समय लोग जाति, संपत्ति या पद की सीमाओं को भूल जाते हैं। सभी एक हो जाते हैं। यही एकता परिवर्तन की पहली सीढ़ी है। जब हम दूसरों को रंग लगाते हैं, तो अनजाने में अपनी कड़वाहट भी धुल जाती है। क्षमा और समझौते की भावना जन्म लेती है। परिवर्तन अकेले नहीं होता, वह सामूहिक प्रयास से संभव होता है। एक व्यक्ति जब बदलता है, तो उसके आसपास का समाज भी बदलने लगता है। बुराई की होलिका अकेले नहीं जलती, अच्छाई का वसंत भी अकेले नहीं आता। सामूहिक प्रयास, प्रेम और समझदारी से ही यह संभव होता है।

होली का पर्व हमें यह भी सिखाता है कि परिवर्तन केवल बाहरी बदलाव नहीं है, बल्कि अंदर से उठने वाली क्रांति है। यह बदलाव धीरे-धीरे आता है, जब हम पुराने भ्रम, डर और संदेह को जलाते हैं। यह बदलाव व्यक्ति के दृष्टिकोण, सोच और व्यवहार में दिखाई देता है। जब हम दूसरों के लिए समझ, दया और सहयोग का रंग भरते हैं, तो वही रंग हमारे भीतर की बुराई और नकारात्मकता को भी मिटा देता है। होली केवल खुशियों का पर्व नहीं, बल्कि आत्म-शुद्धि और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है।

प्रकृति भी इस संदेश का प्रतीक है। जैसे सर्दियों के बाद बसंत में हर पेड़ और हर फूल नया जीवन लेकर आता है, वैसे ही हमारे जीवन में भी पुराने दुख, पुराने भय और पुराने गिले-शिकवे खत्म होने पर नई ऊर्जा और नई संभावनाएँ जन्म लेती हैं। होली हमें याद दिलाती है कि परिवर्तन सतत प्रक्रिया है, जो कभी रुकती नहीं। हर अंत में नया आरंभ है, और हर कठिनाई में सीख और अवसर छिपे होते हैं। जीवन के रंग तभी खिलते हैं जब हम पुराने अंधेरों को स्वीकार कर उनके ऊपर से विजय की आग लगाते हैं।

बुराई जल रही है, मतलब पुरानी कमजोरियाँ, दोष और भय समाप्त हो रहे हैं। अच्छाई का वसंत आ रहा है, मतलब नई संभावनाएँ, नया प्रेम और नयी ऊर्जा जन्म ले रही हैं। यह त्योहार हमें यह भी सिखाता है कि केवल खुद को बदलना ही पर्याप्त नहीं; दूसरों के लिए मार्ग खोलना और उन्हें प्रेरित करना भी जरूरी है। जब हम अपनी छोटी-छोटी सकारात्मक क्रियाओं के माध्यम से दूसरों के जीवन में रंग भरते हैं, तो समाज सामूहिक परिवर्तन की ओर अग्रसर होता है। यही होली का असली अर्थ है।

होली हमें याद दिलाती है कि परिवर्तन हमेशा संभव है, बुराई चाहे कितनी भी प्रबल क्यों न हो। जीवन का प्रत्येक क्षण नया अवसर देता है। पुरानी आदतों, डर, और नकारात्मकताओं को जलाकर ही हम सच्चे वसंत का अनुभव कर सकते हैं। बस हमें अपने भीतर की आग को पहचानना है, अपनी कमजोरी स्वीकार करनी है, और प्रेम, क्षमा, समझ और सकारात्मकता के रंग भरने हैं। होली नहीं मनानी, होली जीनी है — हर दिन, हर पल। क्योंकि जब हम बदलाव को अपनाते हैं, तो जीवन न केवल रंगीन, बल्कि चमत्कारिक और प्रेरक बन जाता है। यही होली का असली संदेश है — बुराई जल रही है, अच्छाई का वसंत आ रहा है, और जीवन हमेशा नई शुरुआत का अवसर देता है।

कृति आरके जैन

इल्जाम
एक इल्जाम

मेरे नाम आया है

न होते हुए भी मोहब्बत

सरेआम

मेरा नाम आया है।

मैं ढूंढता रहा

हर जगह खुद को ही

न जाने क्यों

फिर भी मेरा नाम

किसी ओर के साथ आया है।

लोग पूछते रहे मुझे

मेरे गम का कारण

और मैं हर गम में

खुदा तेरा नाम

हर बार लेता आये हूँ।

डॉ.राजीव डोगरा

ज्ञान आधारित महाशक्ति बनने के लिए भारतीय महिलाओं का वैज्ञानिक क्रांति का सारथी बनना आवश्यक
डा. मनमोहन प्रकाश

​प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय विज्ञान दिवस केवल सर सी.वी. रमन द्वारा 1928 में खोजे गए 'रमन प्रभाव' की स्मृति मात्र नहीं है, बल्कि यह आधुनिक भारत के उस संकल्प का प्रतिबिंब है जहाँ विज्ञान ही राष्ट्र की नियति का आधार बनेगा। आज जब भारत 'विकसित भारत @2047' के महालक्ष्य की ओर अग्रसर है, तब यह स्पष्ट है कि हम केवल भौतिक संसाधनों के बल पर नहीं, बल्कि 'ज्ञान' की शक्ति से विश्व पटल पर अपनी पहचान बना सकते हैं, और बना भी रहे हैं। इस ज्ञान आधारित महाशक्ति की परिकल्पना तब तक अधूरी है, जब तक देश की आधी आबादी, यानी हमारी महिला वैज्ञानिक, इस क्रांति की मुख्य सारथी नहीं बन जातीं।

​भारतीय महिलाओं ने गत वर्षों में यह सिद्ध किया है कि वे विज्ञान के क्षेत्र में केवल सहभागी नहीं, बल्कि निर्णायक नेतृत्वकर्ता का रोल अदा करने के लिए तैयार हैं। अंतरिक्ष विज्ञान के दुर्गम क्षेत्र में 'रॉकेट वुमन' रितु करिधाल और मुथैया वनिता जैसी वैज्ञानिकों ने चंद्रयान जैसे जटिल मिशनों का सफल प्रबंधन कर वैश्विक स्तर पर भारत की तकनीकी क्षमता का लोहा मनवाया है। वहीं रक्षा अनुसंधान के क्षेत्र में 'मिसाइल वुमन' डॉ. टेसी थॉमस का योगदान अग्नि मिसाइल कार्यक्रमों की सफलता के रूप में हमारे सामने है, जिसने भारत को रणनीतिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया है। स्वास्थ्य और जैव-प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में डॉ. प्रिया अब्राहम और डॉ. गगनदीप कांग जैसे नामों ने महामारी के दौरान स्वदेशी शोध और वैक्सीन विकास के जरिए करोड़ों जीवन बचाकर भारत को 'विश्व की फार्मेसी' के रूप में स्थापित करने में केंद्रीय भूमिका निभाई है।

​आंकड़ों की दृष्टि से देखें तो भारत में एक सुखद परिवर्तन दिखाई देता है। 'ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन' के अनुसार, भारत में विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित पाठ्यक्रमों में महिलाओं का नामांकन लगभग 43% है, जो अमेरिका और ब्रिटेन जैसे विकसित देशों की तुलना में कहीं बेहतर स्थिति को दर्शाता है। हालांकि, इस नामांकन को सक्रिय शोध और वरिष्ठ नेतृत्व के पदों में बदलना अभी भी एक चुनौती है, जिसे 'लीकी पाइपलाइन' कहा जाता है। अनुसंधान और विकास  के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी वर्तमान में 20% के आसपास है, जिसे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा 'किरण', 'विज्यान ज्योति' और 'गति' जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं। ये नीतियां न केवल छात्राओं को विज्ञान की ओर आकर्षित करती हैं, बल्कि शोध के क्षेत्र में उनके करियर को निरंतरता प्रदान करने में भी सहायक सिद्ध हो रही हैं।

​एक ज्ञान आधारित समाज का अर्थ है जहाँ समस्याओं का समाधान डेटा, तर्क और निरंतर नवाचार से निकले। वैज्ञानिक शोध में महिलाओं की भागीदारी से न केवल कार्यस्थल पर विविधता आती है, बल्कि समस्याओं को देखने का एक नया मानवीय और सामाजिक दृष्टिकोण भी मिलता है। विश्व बैंक के अनुमान बताते हैं कि यदि नवाचार और श्रम बल में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों के बराबर हो जाए, तो भारत की जीडीपी में 27% तक की अतिरिक्त वृद्धि संभव है। अतः, महिला वैज्ञानिकों का सशक्तिकरण केवल एक सामाजिक न्याय का विषय नहीं, बल्कि एक अनिवार्य आर्थिक और रणनीतिक आवश्यकता भी है।

​निष्कर्षतः, विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब भारत की बेटियाँ प्रयोगशालाओं में केवल सहायक नहीं, बल्कि मुख्य अन्वेषक और आविष्कारक की भूमिका में होंगी। जब विज्ञान की मशाल महिला नेतृत्व के हाथों में होगी, तभी भारत की प्रगति की गति अजेय और सर्वसमावेशी बनेगी। सरकारी तथा गैर सरकारी वैज्ञानिक संस्थानों  को यह संकल्प लेना होगा कि वे ऐसा समावेशी पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करेंगे जहाँ हर महिला वैज्ञानिक प्रतिभा को फलने-फूलने का समान अवसर मिले, क्योंकि राष्ट्र की विकास यात्रा में नारी शक्ति का सारथी बनना ही भारत को पुनः विश्वगुरु के पद पर आसीन करा सकता है।

बदलता मौसम बढ़ती गर्मी और अनिश्चित भविष्य
फरवरी का महीना कभी सर्द हवाओं, हल्की धूप और पहाड़ों पर जमी बर्फ के लिए जाना जाता था, लेकिन इस बार तस्वीर बिल्कुल अलग है। उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर चल रहा है। कश्मीर घाटी, जिसे बर्फ और ठंड की धरती माना जाता है, वहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

यह फरवरी के इतिहास में असामान्य माना जा रहा है। 24 फरवरी 2016 को 20.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था, लेकिन इस वर्ष उससे भी अधिक गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। श्रीनगर के मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. मुख्तार अहमद के अनुसार इस बार कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ, जिससे सामान्य शीतकालीन वर्षा और बर्फबारी नहीं हो सकी। यह केवल एक मौसमी उतार-चढ़ाव नहीं, बल्कि वायुमंडलीय असंतुलन का संकेत है।

कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग और सोनमर्ग में हाल ही में हुई बर्फबारी लगभग पिघल चुकी है। बर्फ की कमी का असर पर्यटन और खेल गतिविधियों पर साफ दिखाई दे रहा है। खेलो इंडिया विंटर गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पर्याप्त बर्फ नहीं मिल पा रही। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कृत्रिम बर्फ बनाने की व्यवस्था पर जोर दिया है। यह स्थिति दर्शाती है कि जलवायु परिवर्तन अब केवल वैज्ञानिक रिपोर्टों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जमीनी हकीकत बन चुका है।

लद्दाख क्षेत्र की स्थिति भी चिंताजनक है। लेह और आसपास के क्षेत्रों में जनवरी और फरवरी में लगभग बर्फ नहीं गिरी। 17,582 फीट ऊंचे खारदुंग ला और चांग ला जैसे दर्रों पर सामान्य से 70 से 80 प्रतिशत कम बर्फबारी दर्ज की गई। हालांकि 14 हजार फीट पर स्थित पैंगोंग झील जमी हुई है और वहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया, फिर भी आसपास की पहाड़ियां बिना बर्फ के काली दिखाई दे रही हैं। यह दृश्य सामान्य सर्दियों के बिल्कुल विपरीत है।

पिछले पांच वर्षों में फरवरी का महीना लगातार अपेक्षा से अधिक गर्म और शुष्क रहा है। पहले इस महीने में चार से छह पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते थे, जिससे अच्छी वर्षा और हिमपात होता था। अब यह संख्या घटकर एक या दो रह गई है। उत्तराखंड और कश्मीर में सामान्य से 70 से 80 प्रतिशत तक कम वर्षा और बर्फबारी हो रही है। 2023 का फरवरी महीना पिछले 122 वर्षों में सबसे गर्म दर्ज किया गया। यह आंकड़े स्पष्ट संकेत देते हैं कि मौसम के पैटर्न में दीर्घकालिक बदलाव हो रहा है।

मध्य भारत के राज्यों जैसे मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक चल रहा है। श्रीगंगानगर में फरवरी के अंतिम सप्ताह में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 14 डिग्री के आसपास रहा। यह स्थिति मार्च में संभावित हीट वेव का संकेत देती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि होली के बाद तेज गर्मी का दौर शुरू हो सकता है और तापमान 35 डिग्री या उससे अधिक तक जा सकता है।

इस असामान्य गर्मी का सीधा असर कृषि पर पड़ रहा है। गेहूं, सरसों और अन्य रबी फसलों के लिए ठंडा मौसम आवश्यक होता है। यदि तापमान समय से पहले बढ़ जाता है तो फसल जल्दी पक जाती है, जिससे दानों का आकार छोटा रह जाता है और उत्पादन घट सकता है। किसानों की चिंता बढ़ रही है, क्योंकि पानी की उपलब्धता भी कम हो सकती है। पहाड़ों पर बर्फ कम गिरने का मतलब है कि गर्मियों में नदियों का जलस्तर घट सकता है, जिससे सिंचाई और पेयजल संकट गहरा सकता है।

पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्थिति जलवायु परिवर्तन के व्यापक प्रभावों का हिस्सा है। औद्योगिकीकरण, शहरीकरण, वनों की कटाई और कार्बन उत्सर्जन में वृद्धि ने पृथ्वी के तापमान को लगातार बढ़ाया है। ग्लेशियरों का तेजी से पिघलना, वर्षा के पैटर्न में बदलाव और चरम मौसम घटनाओं की बढ़ती आवृत्ति इसी के परिणाम हैं। कभी बेमौसम बारिश तो कभी अचानक लू का प्रकोप आम हो गया है।

सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से भी इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। पर्यटन उद्योग, जो कश्मीर और लद्दाख जैसे क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था का आधार है, बर्फ की कमी से प्रभावित होगा। यदि विंटर टूरिज्म कमजोर पड़ता है तो स्थानीय लोगों की आय पर सीधा असर पड़ेगा। वहीं मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी से बिजली की मांग बढ़ेगी, जिससे ऊर्जा संकट और बढ़ सकता है।

आने वाले दिनों में उत्तर पश्चिम भारत, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में तापमान में और वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। यदि मार्च के पहले सप्ताह से ही तेज धूप और लू जैसे हालात बनने लगें, तो यह संकेत होगा कि इस वर्ष गर्मी सामान्य से अधिक प्रचंड रह सकती है। साथ ही, बेमौसम बारिश की आशंका भी बनी हुई है, जो फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है।

स्पष्ट है कि मौसम का यह बदलता स्वरूप केवल एक मौसमी खबर नहीं, बल्कि भविष्य के लिए चेतावनी है। हमें पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देनी होगी। जल संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग और कार्बन उत्सर्जन में कमी जैसे कदम अब विकल्प नहीं, बल्कि आवश्यकता बन चुके हैं। यदि समय रहते ठोस प्रयास नहीं किए गए, तो आने वाले वर्षों में फरवरी की ठंड केवल स्मृतियों में रह जाएगी और मौसम की अनिश्चितता हमारी नई वास्तविकता बन जाएगी।

कांतिलाल मांडोत

भारत की वीरता एवं बलिदान के प्रतीक हैं – शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद
देश की आज़ादी के लिए अपने हाथों से अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद की आज 27 फरवरी को 95वीं पुण्यतिथि है। आज़ाद एक ऐसे दीवाने का नाम है, जिसकी अपने देश के प्रति दीवानगी के किस्से सुनकर ही हर मस्तक अपने आप नतमस्तक हो जाता है। आज के आधुनिक एआई के इस युग में जब पचास बरस के आदमी या नेता को युवा माना जाता है, आप कल्पना करें जब एक दस–बारह साल का अबोध बालक देश की आज़ादी के लिए सुदूर आदिवासी अंचल अभिजात्य झाबुआ–अलीराजपुर जिले के अपने जन्मस्थली भाबरा गाँव की गलियों में बचपन की मौज–मस्ती को छोड़कर भूख–प्यास की परवाह किए बिना अपनी भारत माता की आज़ादी के लिए निकल पड़ा, तो उसकी उम्र वर्तमान संदर्भ में क्या मानी जाएगी ?

देश की आज़ादी का सर पर जुनून लिए निकले बालक आज़ाद ने 1921 में महात्मा गांधी द्वारा चलाए जा रहे असहयोग आंदोलन में भाग लिया और अंग्रेज़ों के खिलाफ आजादी के दीवानों के साथ अपना सुर बुलंद करते हुए गिरफ्तार किए गए। जब अंग्रेज़ जज के सामने आज़ाद को पेश किया गया और जब जज ने नाम पूछा तो निडर होकर रौबदार आवाज में अपना नाम “आज़ाद” बताया, पिता का नाम “स्वतंत्र” बताया और अपना घर “जेल” बताया, तो जज साहब झल्ला गए और उन्होंने बालक आजाद के देशभक्ति के अदम्य साहस से घबराकर पंद्रह बेंत मारने की सजा सुनाई। अपनी सजा पर बालक आजाद मुस्कुराए और हर बेंत की मार के साथ “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से पूरे वातावरण में ओज भर दिया।

इस घटना के बाद एक अदम्य साहसी क्रांतिकारी के रूप में आजाद का राष्ट्रीय पटल पर उदय हुआ और पंडित रामप्रसाद बिस्मिल के विश्वस्त साथी बनकर भारत की आज़ादी का अलख जगाने में खुद को झोंक दिया । यहीं पर देश के लिए मर मिटने वाले आजादी के सारे दीवानों का मिलन हुआ । आजाद में स्वाभिमान के गुण बचपन से ही विद्यमान थे। अपने माता–पिता से विरासत में मिले इन्हीं गुणों की वजह से आजाद जो एक बार सोच लेते थे, उसे हर हाल में पूरा करते थे । बिस्मिल द्वारा बनाए गए आजादी के दीवानों के संगठन का नाम हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन था, जिसका उद्देश्य अंग्रेजों से भारत माता को आजादी दिलाना था। आज़ाद स्वयं कहते थे कि दासता जीवन का सबसे बड़ा अभिशाप है और इसी प्रेरणा से वे जीवन भर इस अभिशाप से लड़ते रहे ।

सन 1920 से 30 का एक पूरा दशक ऐसा था जब देश में अंग्रेजी हुकूमत आजादी के इन जवानों के ख़ौफ़ से डरी–सहमी हुई थी । उस एक दशक में यदि भारत की आज़ादी के लिए सारे नेता एकमत हो जाते तो देश पच्चीस बरस पहले ही आज़ाद हो गया होता । अंग्रेज़ों से उन्हीं की भाषा में जवाब देने के लिए हथियारों और गोला–बारूद हेतु धन के लिए रामप्रसाद बिस्मिल की योजना के तहत सरकारी खजाना लूटने के लिए आजादी के दीवानों ने काकोरी कांड को अंजाम दिया। काकोरी कांड में सरकारी खजाना लूटने से अंग्रेज़ी हुकूमत बुरी तरह बौखला गई और देशभर में बिस्मिल और उनके साथियों की धरपकड़ तेज कर दी गई । इसे विडंबना कहें या फिर देश का दुर्भाग्य कि हज़ारों देशभक्त दीवानों को अंग्रेज़ी हुकूमत तो नहीं खोज पाई, लेकिन अपने ही लोगों की दगाबाज़ी के चलते अंग्रेज उन्हें फांसी के फंदे पर लटकाने में कामयाब हो गए।

रामप्रसाद बिस्मिल की फांसी के बाद हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन बिखर चुका था, लेकिन आज़ाद ने हिम्मत नहीं हारी और कमान अपने हाथों में ली तथा अपने साथियों को पुनः एकजुट कर देश की आज़ादी की फिर से हुंकार भरी। आजादी के दीवानों ने भारत की जेलों में भी आज़ादी का अलख जगाए रखा। अंग्रेज़ों से छिपते हुए, भेष बदलते आजाद ने भगत सिंह के साथ देशभर में फिर से अंग्रेज़ों के खिलाफ गुस्सा पैदा कर दिया था । अंग्रेज़ी हुकूमत हर हाल में आज़ाद और भगत सिंह को गिरफ्तार कर अपने प्रति बढ़ते विद्रोह को दबाना चाहती थी। भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की गिरफ्तारी के बाद भी आज़ाद अपने साथियों के बूते अंग्रेज़ों के खिलाफ देशभर के लोगों में आक्रोश जगाते रहे।

आज़ाद देश में जहाँ भी जाते, विश्वसनीय साथियों की ऐसी टीम तैयार कर लेते थे जो देश की आज़ादी के लिए मरने–मारने का जज़्बा रखती थी। साधन संसाधन विहीन होकर भी आज़ाद उस अंग्रेज़ी हुकूमत से टकराए, जिसका कभी सूरज अस्त नहीं होता था। आज़ाद की गतिविधियों से अंग्रेज़ हुकूमत को यह भय हो गया था कि एक अकेला आज़ाद भी उनकी हुकूमत के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। इसलिए देशभर में आज़ाद की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा दिया गया और लोगों को सूचना देने पर प्रलोभन की घोषणा की गई। आज़ाद की खोज में उनकी जन्मस्थली भाबरा से लेकर आजादी के दीवानों के हर ठिकाने पर दबिश दी गई, लेकिन आज़ाद कहीं नहीं मिले। आज़ाद हमेशा यह पंक्ति गाया करते थे -“दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे,आजाद ही रहे हैं, आज़ाद ही रहेंगे।”

आज़ाद ने अंग्रेजी हुकूमत द्वारा जेलों में बंद भगत सिंह सहित सभी साथियों को छुड़वाने का बहुत प्रयास किया। आज़ाद चाहते थे कि देश के सारे बड़े नेता एक बार उनका साथ देकर आज़ादी की लड़ाई में शामिल हों, लेकिन आजादी के इन नौजवान दीवानों की भला किसी ने नहीं सुनी। 27 फरवरी 1931 को इलाहाबाद, अर्थात वर्तमान प्रयागराज के अल्फ्रेड पार्क में भी आज़ाद अपने साथियों की रिहाई की योजना को लेकर आए थे और एक पेड़ के नीचे खड़े होकर अपने कुछ साथियों का इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन अपने ही एक साथी की दगाबाज़ी के चलते आज़ाद अंग्रेज़ सिपाहियों से घिर चुके थे। चारों ओर से घिरने के बाद भी आजाद आखिरी गोली शेष बचने तक लड़ते रहे और अंतिम गोली कनपटी में स्वयं मारकर आत्मबलिदान कर लिया।

आज़ादी के इस दीवाने ने अपने रक्त से अपनी मातृभूमि की आज़ादी का अभिषेक कर दिया था। महज़ पच्चीस वर्ष की आयु में चन्द्रशेखर आज़ाद अमर शहीदों की कतार में शामिल हो गए। आजाद की शहादत के बाद देशभर में अंग्रेज़ों के प्रति विद्रोह की भावना पनपने लगी और अंग्रेजी दबदबे को बनाए रखने के लिए आजाद के बलिदान के कुछ ही दिनों बाद चुपचाप भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को भी फांसी दे दी गई। इस प्रकार आजादी के दीवानों ने देश के लिए मुस्कराते हुए मौत को चुन लिया, लेकिन फिरंगियों और उनके लालच को नहीं चुना। देश की आज़ादी के बाद सरकार द्वारा हर बरस शहीदों की चिताओं पर मेले लगाने का दावा किया गया था, लेकिन शनैः शनैः शहीदों के नाम पर लगने वाले मेले राजनीतिक दलों या नेताओं के शक्ति–प्रदर्शन के मंच बन गए। अब शहीदों की चिताओं पर महज रस्म अदायगी भर का आयोजन होता है, शेष सब राजनीति का बखान होता है ।

दुःख इस बात का है कि देश का जनमानस भी आधुनिकता की इस चकाचौंध में आजाद जैसे अमर बलिदानियों को भूलता जा रहा है। अफ़सोस तो यह है कि देश की नई पीढ़ी के लिए आजादी के मायने वर्ष में दो दिन अपने स्टेटस सजाने से अधिक कुछ नहीं रह गए हैं। दुनिया घूमने का दावा करने वाली आधुनिक पीढ़ी ने आजादी के दीवानों की जन्मस्थली को देखने और प्रणाम करने की भी नहीं सोची, तो देशभक्ति उनके जेहन में कैसे जागेगी ?

आज एआई के युग में देश के जनमानस को दुनिया–जहाँ का ज्ञान है, लेकिन उसकी नव पीढ़ी के अधिकांश लोगों को जिस आज़ादी को वे जी रहे हैं, उसके लिए जीवन उत्सर्ग कर देने वाले आधा दर्जन अमर शूरवीरों के नाम तक स्मरण नहीं हैं। देश की आने वाली पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति उसके कर्तव्यबोध का ज्ञान करवाना है तो आजादी और उसके दीवानों के बलिदान से अवगत करवाना अत्यंत आवश्यक है । सरकार को चाहिए कि देश की आधुनिक पीढ़ी में आजाद, भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की तरह राष्ट्र के प्रति जज्बा बनाए रखने हेतु अमर बलिदानियों के जीवन–चरित्र को शिक्षा का मूल भाग बनाया जाए और आजादी के अमर शहीदों की चिताओं पर ईमानदारी से, निस्वार्थ राष्ट्रभावना के साथ हर वर्ष मेले सजाए जाएँ। तभी हम आज़ाद की तरह राम सा शौर्य और शंकर सा लोक कल्याण का भाव देश की नई पीढ़ी में देख सकेंगे।

अरविंद रावल

भारत इजराइल गठबंधन, भारत की शांति प्रयासों की नई भूमिका
भारत के प्रधानमंत्री की दूसरी इजरायल यात्रा भारत के शांति प्रयासों की एक नई भूमिका तय करेगा। इजरायली संसद में प्रधानमंत्री ने संबोधन में कहा आतंकवाद किसी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा एवं उग्रवाद एवं आतंकवाद हर स्तर पर गलत है। इसराइल के प्रधानमंत्री ने भारत को एक अभिन्न मित्र एवं सहयोगी बताया उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना भाई मित्र और हितेषी भी निरूपित किया है। भारत के प्रधानमंत्री की इजरायल यात्रा पर दुनिया के हर देश की नजर लगी हुई है। इजरायली संसद में संबोधन के बाद प्रधानमंत्री को वहां ऐतिहासिक तौर पर सम्मानित भी किया गया। प्रधानमंत्री की इस यात्रा में भारत इजरायली संबंधों का एक नए युग का सूत्रपात किया है। भारत इजराइल के सहयोग से एक सुरक्षात्मक आयरन डोम बनाने की तकनीक भारत में तैयार करेगा। जिससे भारत और भी सुरक्षित एवं मजबूत होगा और भारत अपनी रक्षात्मक प्रणाली की नई तैयारी करने में सक्षम हो सकेगा।

भारत हमेशा से शांति सद्भावना और सौहाद्र का सर्वकालिक समर्थक रहा है। भारत ने रूस यूक्रेन युद्ध मैं शांति प्रयासों की हमेशा सकारात्मक भूमिका निभाई है। युद्ध में भारत की तरफ से लगातार प्रयास किए जाते रहे हैं कि युद्ध विराम हो जाए और इसके लिए भारत में अथक प्रयास भी किए हैं ,यह अलग बात है कि विस्तारवादी दृष्टिकोण को लेकर पुतिन और जेलेन्सकी अजीब सी राजनीतिक और कूटनीतिक परिस्थितियों में एक दूसरे के सामने खड़े तथा अड़े है । अब इजराइल हमास युद्ध में भारत की नीति स्पष्ट रूप से आतंकवादी गतिविधियों और उग्रवाद के विरोध में रही है। भारत ने आतंकवादी संगठन हमास, हिज्बुल्लाह और फिलिस्तीन इस्लामी जिहाद का खुलकर विरोध किया है पर दूसरी तरफ इजरायल की बमबारी से घायल हुए पिलिस्तिनी नागरिकों के लिए 38 टन खाद्य सामग्री दवाएं और आवश्यक वस्तुएं तत्काल मुहैया कराई है।

भारत के संबंध अरब देशों के साथ-साथ यूरोप,अमेरिका ,ब्रिटेन, फ्रांस और नाटो देशों से भी मधुर हैं इन परिस्थितियों में अरब देश भारत के प्रति युद्ध विराम की संभावनाओं की तलाश में भारतीय पहल का  इंतजार कर रहा है। पूर्व में भी भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ की सभा में जॉर्डन के शांति प्रस्ताव में वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया ,120 देशों के मतों से प्रस्ताव पारित हो गया, 45 देशों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। चूंकि जॉर्डन हमास को उग्रवादी संगठन नहीं मानता और भारत हमास को कट्टर उग्रवादी मानने की नीति पर चल रहा है। अब भारत को आगे बढ़कर पूरे विश्व का नेतृत्व करने का समय आ गया है।

भारतवर्ष अर्वाचीन काल से अहिंसा का पुजारी रहा है| पुरातन काल से ही  राजा, महाराजा और सम्राटों ने अपने राज्य कार्य में हिंसा को कभी प्रथम पंक्ति में महत्त्व नहीं दिया था |तथा विस्तार वाली नीतियों में भी सेना प्रयास करती रही की आक्रमण के दौरान कम से कम सैनिक हताहत हो| ऑपरेशन सिंदूर में भी पाकिस्तान के सैनिक ठिकानों पर ही हमला किया गया ताकि कम से कम नागरिक हताहत हों और भारत में ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान की गुहार तथा निवेदन पर तत्काल रोक दिया था फलस्वरूप कॉल स्वरूप दोनों देशों के काम से कम नागरिक जख्मी तथा मृत हुये।

प्राचीन काल में भी राजा, महाराजा तथा सम्राटो ने  सदैव अहिंसा के पुजारी बनकर  ही राजकाज किया था| पहले से आक्रमण न करने की नीति तथा अहिंसा वादी नीति के कारण भारत पहले मुगलों का तथा बाद में अंग्रेजों का गुलाम हो गया था| इसके उपरांत बहुत  संघर्ष तथा मेहनत के बाद 1947 में भारत को आजादी मिली| और इसके उपरांत भारत लगातार “अहिंसा परमो धर्म” की नीति पर अपने कदम  बढ़ाता रहा है| कुछेक उदाहरण को छोड़ दिया जाए जैसे पाकिस्तान द्वारा लगातार भारत पर आक्रमण करने से भारत ने मुंह तोड़ जवाब भी दिया| और इसी के परिणाम स्वरूप बांग्लादेश का जन्म भी हुआ| पर इस घटना में भी भारत की वैश्विक स्तर पर शांतिदूत की भूमिका ही रही| भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छवि एक शांति के संप्रभुता वाले गणतांत्रिक लोकतंत्र की रही| भारत ने ऐतिहासिक तौर पर कभी किसी राष्ट्र पर अपनी तरफ से आक्रमण हमला नहीं किया| और यही कारण है की संयुक्त राष्ट्र संघ के 75 वर्ष के निर्माण काल के पश्चात संयुक्त राष्ट्र संघ हमेशा शांति प्रयासों में भारत की सहायता लेता रहा है और भारत की संयुक्त राष्ट्र संघ के साथ वैश्विक स्तर पर शांति प्रयासों में योगदान की महत्वपूर्ण रहा है|

भारत की स्वतंत्रता के बाद मोदी सरकार ने भी वसुधैव कुटुंबकम की नीति का परिचालन कर विश्व को संदेश दे दिया है की भारत गांधी का देश है बुध और विवेकानंद का देश है| वह अपने साथ विश्व में भी शांति और सौहार्द्र बनाए रखना चाहता है| और इसी कार्यक्रम में  26 सितंबर 2020 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना दिवस की 77 वीं  वर्षगांठ के अवसर पर  आभासी आयोजन में हिंदी में संभाषण किया था। यह उनकी संयुक्त राष्ट्र संघ की सभा को संबोधित करने का हिंदी में तीसरा अवसर था| उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा किए जा रहे शांति प्रयासों में अपनी भूमिका का स्मरण दिलाया| उन्होंने कहा की भारत विभिन्न समय में संयुक्त राष्ट्र संघ से कंधे से कंधा मिलाकर शांति प्रयासों में महत्वपूर्ण योगदान देता आया है. इसके साथ ही उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद के लोकतांत्रिक होने के प्रयासों में अपना दावा भी पेश किया  था|

यह उल्लेखनीय है की भारत में संयुक्त राष्ट्र संघ की सभी शांति प्रयास की योजनाओं तथा अभियान में अपनी सशक्त जिम्मेदारी निभाते हुए अपना सहयोग तथा शांति सेना हेतु अपनी सेनाओं को भेजकर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है| संयुक्त राष्ट्र संघ की अपनी धर्म तथा संविधान तथा घोषणा पत्र मैं शांति प्रयासों के लिए सेना को भेजने का कहीं उल्लेख नहीं है किंतु विश्व के कई युद्ध रत तथा मुसीबत में पड़े राष्ट्रों को जहां गृह युद्ध जैसी स्थिति बनी है| वहां भारतीय गणतंत्र ने अपनी सेनाएं भेज कर हजारों लाखों मानव  की रक्षा कर, मानव जाति की सेवा की है. |और अवांछित युद्ध जैसी स्थिति पर अपनी सेनाओं द्वारा नियंत्रण स्थापित किया है|

इस बात को संयुक्त राष्ट्र संघ अलग-अलग महासभा में स्वीकार भी करता है| अब तक भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा आहूत शांति प्रयासों तथा शांति निर्वहन संक्रियाओं  का समर्थन कर रचनात्मक सहयोग हर संभव किया है\ भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ के आव्हान पर कोरिया, वियतनाम,लागोस,मिस्र, सीरिया , लाइबेरिया, युगोस्लाविया,नामीबिया,  सोमालिया, सूडान सहित अनगिनत देशों में अपनी सेनाएं वहां पर शांति बहाली हेतु अलग-अलग समय में उपलब्ध करवाई थी|

भारत द्वारा विश्व शांति की स्थापना की दिशा में संयुक्त राष्ट्र संघ शांति अभियानों में अनथक एवं बहुत बड़ा सहयोग किया है| उन्होंने कई देशों के मध्य पर्यवेक्षक की भूमिका भी  सफलतापूर्वक निभाई है| इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र संघ ने भारत को शांति निरीक्षण आयोगों, समितियों तथा अंतरिम विश्वास बहाली कार्यक्रमों में बतौर सदस्य नामित भी किया है| इस भूमिका को भी भारत ने बहुत सफलतापूर्वक निर्वहन किया है, वैसे भी भारत की विदेश नीति सदैव वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान का प्रबल पक्षधर रही है|

इसीलिए भारत सरकार ने न सिर्फ संयुक्त राष्ट्र संघ के शांति बहाल अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है बल्कि विश्व के अनेक तनावग्रस्त संकटग्रस्त एवं युद्ध देशों के मध्य अपनी कूटनीतिक राजनैतिक भूमिका भी कर्मठता से निभाई है| संयुक्त राष्ट्र संघ बहुत महत्वपूर्ण होकर जटिल भी होते हैं| ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र संघ की हर भूमिका को बड़े ही शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में निपटाने का कार्य बखूबी निभाया है| और भारत राष्ट्र जिस तरीके से आत्मनिर्भर होकर विदेश की सरकारों से अपने संबंध स्तापित  किए हैं, उससे यह दिन दूर नहीं जब भारत को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्य बनाकर, वैश्विक शांति के लिए शांतिदूत का दर्जा दिया जाएगा|

संजीव ठाकुर