हिसार समाचार - Swatantra Prabhat

देशद्रोह मामले में रामपाल को राहत: हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की स्वीकार, 2014 में दर्ज हुआ था केस
ब्यूरो प्रयागराज। हिसार के बरवाला स्थित कराैंथा आश्रम में 2014 में हुई उपद्रव और हिंसा के मामले में आश्रम संचालक रामपाल को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जस्टिस जीएस गिल और जस्टिस रमेश कुमारी की खंडपीठ ने उनके खिलाफ दर्ज देशद्रोह समेत अन्य गंभीर धाराओं वाले मामले में नियमित जमानत याचिका को शर्तों के साथ स्वीकार कर लिया है। हालांकि, इस संबंध में विस्तृत आदेश अभी जारी होना बाकी है।

18 नवंबर 2014 को थाना बरवाला (हिसार) में एफआईआर नंबर 428 दर्ज हुई थी। उस समय पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई के दौरान आश्रम में भारी बवाल हुआ था। इस घटना में आश्रम के छह अनुयायियों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे।

आरोप है कि आश्रम में मौजूद अनुयायियों को कथित तौर पर बंधक बनाकर रखा गया था और पुलिस कार्रवाई में बाधा डाली गई थी। इस पूरे प्रकरण में रामपाल के खिलाफ देशद्रोह, हत्या, गैरकानूनी रूप से लोगों को बंधक बनाना और सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई कि मामले में अब तक करीब 450 गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं और ट्रायल काफी आगे बढ़ चुका है। ऐसे में लंबी न्यायिक प्रक्रिया को देखते हुए नियमित जमानत दी जानी चाहिए।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने याचिका का निपटारा करते हुए रामपाल को नियमित जमानत देने का फैसला सुनाया। हालांकि अदालत ने जमानत कुछ शर्तों के साथ मंजूर की है, जिनका विवरण विस्तृत आदेश में स्पष्ट किया जाएगा।

Haryana: हरियाणा में लाइनमैन 27 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई
Haryana News: हरियाणा के हिसार जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। विजिलेंस टीम ने नारनौंद में बिजली निगम के एक लाइनमैन को 27 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार देर शाम नारनौंद के पुराने बस स्टैंड पर की गई। लाइनमैन पर किसान से नए बिजली कनेक्शन के नाम पर पैसे मांगने का आरोप था।

कैसे हुआ खुलासा?

यह कार्रवाई कापड़ो गांव के किसान बलवान की शिकायत पर की गई। किसान ने बताया कि उसके खेत में लगा पुराना ट्यूबवेल खराब हो गया था, जिसके बाद उसने करीब एक एकड़ दूर नया ट्यूबवेल लगवाया। इसके लिए उसने बिजली निगम में नया कनेक्शन लेने का आवेदन दिया था।

किसान का आरोप है कि लाइनमैन जयप्रकाश उर्फ जेपी, निवासी माजरा, ने कनेक्शन देने के बदले उससे 27,000 रुपये की रिश्वत मांगी और कई दिनों से पैसे देने का दबाव बना रहा था।

बस स्टैंड पर बुलाकर ले रहा था रिश्वत

किसान ने मामला विजिलेंस को बताया, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाया। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे पुराना बस स्टैंड पर जैसे ही बलवान ने आरोपी लाइनमैन को रिश्वत की रकम दी, विजिलेंस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और लाइनमैन को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उसके पास से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली।

विजिलेंस टीम ने की तत्पर कार्रवाई

कार्रवाई का नेतृत्व विजिलेंस हिसार टीम के इंस्पेक्टर सुखदेव ने किया। इस ऑपरेशन के लिए नगर निगम हिसार से एचसीएस हरवीर सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।

अभी आरोपी लाइनमैन से पूछताछ जारी है और विजिलेंस विभाग मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहा है।