National Security Employees Federation - Swatantra Prabhat

आयुध निर्माणियों का निगमीकरण किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं- अशोक सिंह
कानपुर।  रविवार को राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय मुख्यालय कटहरी बाग कानपुर कैंट में महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का सफल आयोजन किया गया, जिसमें देश भर से सभी रक्षा इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष एवं इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने की। सभी पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर महासंघ के अध्यक्ष अशोक सिंह का स्वागत किया। बैठक में मुख्य रूप से आयुध निर्माणियों के कर्मचारियों के भविष्य पर चर्चा की गई। बैठक में मौजूदा केंद्र सरकार द्वारा आयुध निर्माणियों के निगमीकरण का कड़े शब्दों में विरोध किया गया।

बैठक में महासंघ ने रक्षा क्षेत्र के सभी विभागों के निगमीकरण को देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बताया और कहा कि इसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। बैठक में बोलते हुए महासंघ के अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि महासंघ किसी भी प्रकार से कर्मचारियों के अवशोषण के विरुद्ध है। कर्मचारी अपने रिटायरमेंट तक पूर्णतः सरकारी कर्मचारी रहेंगे और महासंघ इसकी लड़ाई आखिरी तक लड़ता रहेगा। उन्होंने कहा केंद्र सरकार द्वारा अभी हाल में ही लागू किए गए चार श्रम कानूनों को भी श्रमिक विरोधी बताया।

अशोक सिंह ने कहा कि सभी रक्षा विभागों में रिक्त पदों को भरने के साथ मृतक आश्रितों को शत प्रतिशत नौकरी दी जाए। उन्होंने कहा कि यह महासंघ की ही देन है जो रक्षा मंत्रालय को आयुध निर्माणियों का डीम्ड डेपुटेशन 26 नवंबर 2026 तक बढ़ाया है। किसी भी कीमत पर आयुध निर्माणियों का निगमीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। पुरानी पेंशन को लेकर भी कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आगे चाहे कुछ भी कुर्बानी देनी पड़े। उन्होंने देश के सभी कामगारों, मजदूरों, किसानों से आह्वाहन किया कि सभी एकजुट हों और अपनी ताकत को पहचाने।

क्यों कि एकजुटता ही सफलता की कुंजी है। बैठक में मुख्य रूप से एच. एन. तिवारी, विनोद तिवारी, जी. डी.शर्मा, राकेश कुमार, सिद्धनाथ तिवारी, समीर बाजपेई,आशुतोष तिवारी, नितिन पांडेय, महेंद्र नाथ, सर्वेश भदौरिया, रोहित कुमार, हिमांशु प्रजापति, चक्रेश यादव, नीरज सिंह, पी. एस. बाजपेई, उमेश शुक्ला, सियाराम, राकेश कुमार, अशोक कुमार, रतन कुमार आदि रहे।