One District One Product - Swatantra Prabhat

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक
दया शंकर त्रिपाठी

ब्यूरो प्रयागराज। मण्डलायुक्त  सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में गुरूवार को गांधी सभागार में मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मण्डलायुक्त ने निवेश मित्र पोर्टल, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, निवेश मित्र पोर्टल, औद्योगिक क्षेत्र नैनी में विद्युत पोल शिफ्टिंग के कार्य सहित अन्य विषयों से सम्बंधित प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को उद्योग बंधुओं की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि उद्योग धंधो को बढ़ावा देना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगी।

बैठक में औद्योगिक क्षेत्र नैनी में विद्युत पोल शिफ्टिंग के कार्य की समीक्षा के समय कार्य की प्रगति से सम्बंधित जानकारी दिए जाने हेतु विद्युत विभाग के किसी भी अधिकारी के बैठक में उपस्थित न रहने पर मण्डलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य अभियंता विद्युत से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।  यूपीएसआईडीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक के  द्वारा बताया गया कि औद्योगिक क्षेत्र नैनी के अंदर के क्षेत्र में पोल शिफ्टिंग का कार्य पूर्ण हो गया हैं। इस पर उद्यमियों के द्वारा बताया गया कि औद्योगिक क्षेत्र के अंदर तो पूर्ण शिफ्टिंग का कार्य तो पूर्ण हो गया है, परंतु मिर्जापुर रोड के पोल शिफ्टिंग का कार्य अभी नहीं पूर्ण हो पाया है।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद मार्जिन मनी के मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया कि उक्त योजनाओं से सम्बंधित जो भी आवेदन पत्र बैंको में लम्बित है, सम्बंधित बैंक लम्बित आवेदन पत्रों को निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत अनिवार्य रूप से निस्तारित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो आवेदन पत्र बैंको द्वारा स्वीकृत किए गए है, उनके ऋण वितरण की कार्यवाही शत-प्रतिशत रूप से पूर्ण हो जाये।

मित्र पोर्टल की  किसी भी विभाग का कोई भी आवेदन पत्र निर्धारित समयसीमा के पश्चात लम्बित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयसीमा के बाद यदि किसी भी विभाग से सम्बंधित आवेदन पत्र अनिस्तारित पाया गया, तो सम्बंधित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

बैठक में प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा सड़क चौड़ीकरण हेतु तोड़ी गयी एमएनआईटी औद्योगिक आस्थान की बाउंड्रीवाल का अभी तक पुनः निर्माण न कराये जाने से सम्बंधित प्रकरण पर मण्डलायुक्त ने उपाध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण को इस पर आवश्यक कार्यवाही किए जाने के लिए कहा है।

इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त उद्योग श्री अजय कुमार चौरसिया, मण्डल के सभी जनपदों के उपायुक्त उद्योग, उद्योग समिति के सदस्य मुरारी लाल अग्रवाल,  नटवर लाल, संतोष कुमार त्रिपाठी सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगणों के अलावा उद्यमीगण उपस्थित रहे।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक
बस्ती। बस्ती जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग एवं व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ उद्योग एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान उद्यमियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे, जिन पर विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में  विद्युत के जर्जर तार, सड़क, जल निकासी, शहर मे जाम, तथा अन्य विभागीय मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई। उद्यमियों ने कई प्रकरणों के लंबित होने की जानकारी देते हुए उनके शीघ्र निस्तारण की मांग की। इस पर मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी उद्यमी को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और विभागीय स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित कर समस्याओं का समाधान किया जाए।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि औद्योगिक विकास जनपद की आर्थिक प्रगति का महत्वपूर्ण आधार है। शासन की मंशा के अनुरूप निवेशकों एवं उद्यमियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना सभी संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्योगों की स्थापना एवं संचालन से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब न किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए। बैठक में उद्यमियों ने अवगत कराया कि मेडिकल बेस्ट मटेरियल निर्धारित स्थान पर डिस्पोज नहीं किया जाता है जिसका संज्ञान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा लिया गया। उन्होने ईओ नगरपालिका को जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। उन्होने यह भी कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र प्रेषित कर यह सुनिश्चित किया जाय कि शहर के अस्पतालो द्वारा निर्धारित स्थान पर ही मेडिकल वेस्ट मैटेरियल को डिस्पोज किया जाय।

बैठक में निवेशमित्र पोर्टल, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, एक जनपद एक उत्पाद, वित्त पोषण सहायता योजना आदि की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय लक्ष्य के अनुरूप प्रगति करना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन, उपायुक्त प्रशासन राज्यकर उपेन्द्र यादव, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, सहायक आयुक्त खाद्य चितरंजन कुमार सिंह, एनएचआई के प्रतिनिधि, विद्युत विभाग से संबंधित अधिकारीगण, अध्यक्ष चेम्बर्स आफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज अशोक कुमार सिंह, महासचिव चेम्बर्स आफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज हरीश चन्द्र शुक्ला, उद्योग व्यापार मण्डल के जगदीश अग्रहरि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने 384 करोड़ रुपए से अधिक 111 परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास की दी सौगात
प्रतापगढ़। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधानसभा सदर तथा विधानसभा विश्वनाथगंज अन्तर्गत 384.71 करोड़ की 111 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास बटन दबाकर किया, जिनमें प्रतापगढ़ सदर की 42 व विश्वनाथगंज की 13 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं प्रतापगढ़ सदर की 45 एवं विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि जनपद प्रतापगढ़ आंवला उत्पादन का विशिष्ट क्षेत्र होने के कारण आंवला नगरी के नाम से जाना जाता है।प्रतापगढ़ की इस पुण्य भूमि को जगतगुरू धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज एवं जगतगुरू कृपालु जी महाराज जैसे महान संतो की पुण्य भूमि का गौरव प्राप्त है।

उन्होने कहा कि जनपद प्रतापगढ़ पौराणिक काल से लेकर आधुनिक काल तक अपनी आध्यात्मिक संस्कृति के लिये जाना जाता है। माँ बेल्हा देवी धाम, माँ चन्द्रिका देवी धाम, भयहरणनाथधाम, घुसमेश्वरनाथ धाम का आर्शीवाद इस जिले के निवासियों को प्राप्त है। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में यहां के बाबू गुलाब सिंह ने शंखनाद किया था। भारत के संविधान सभा के सदस्य के रूप में पंडित मुनीश्वरदत्त उपाध्याय, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल तथा प्रसिद्ध साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन की जन्म भूमि का गौरव इस जिले को प्राप्त है। जनप्रतिनिधियों के समर्पण और सेवा भावना से क्षेत्र का विकास होता है।

उन्होने कहा कि प्रतापगढ़ में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सोनेलाल पटेल के नाम से स्थापित हुआ जिसमें नर्सिंग कालेज की स्थापना की गयी है जिसमें जनपद के युवा  युवतियों को सुनहरा अवसरा मिला है।उन्होने कहा कि प्रतापगढ़ प्रगति की ओर अग्रसर होगा तो प्रदेश भी प्रगति की ओर अग्रसर होगा। उन्होने कहा कि चाहे लोक सेवा आयोग हो अथवा अधीनस्थ चयन सेवा आयोग, शिक्षा आयोग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतापगढ़ के युवक एवं युवतियों का नाम देखकर मुझे बड़ी प्रसन्नता होती है कि प्रतापगढ़ का युवा वर्ग सभी क्षेत्रों में नाम रोशन कर रहा है। उन्होने कहा कि 15 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन प्रदान किया जा रहा है।

प्रदेश में 10 करोड़ लोगो को आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत लाभ दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि प्रदेश में 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को 5 लाख रूपये तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध करायी जा रही है। उज्ज्वला योजना अन्तर्गत फ्री गैस सिलेण्डर एवं 65 लाख परिवारो को आवास की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। उन्होने कहा कि पिछली सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया दिया था, हमारी सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कालेज एवं वन प्रोडक्ट दिया है।आज की अयोध्या प्रभु श्रीराम के समय का स्मरण कराती है। आज अयोध्या में चतुर्दिक रोड की कनेक्टिविटी है। महर्षि बाल्मीकि के नाम से इण्टरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण हुआ है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित बी0पी0एस0सी0 परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली श्रद्धा पाण्डेय को आई पैड, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के लाभार्थी शिवम् यादव व मीनू कुमारी को स्वीकृति पत्र, मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी हेमलता सरोज व रीना देवी को स्वीकृति पत्र, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत आर0एफ0/सी0आई0एफ व कैडर मानदेय से सम्बन्धित पूजा मिश्रा व रुक्मणी सिंह को रूपये 25.63 करोड़ का डेमो चेक एवं अन्य कई लाभार्थियों को लाभान्वित किया।

कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य, विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल पटेल, शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बेल्हा प्रेमलता सिंह, पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’, पूर्व सांसद विनोद सोनकर, पूर्व मंत्री शिवकान्त ओझा, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा दिनेश प्रताप सिंह, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक राजीव प्रताप सिंह ‘नन्दन’, भाजपा नेता राजा अनिल प्रताप सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ज्योति नारायण, मण्डलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र अजय कुमार मिश्रा, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी, जनपद स्तरीय अधिकारीगण, मीडिया बन्धु, लाभार्थी व आम जनमानस उपस्थित रहे।

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में स्वरोजगार योजनाओं की दी गई जानकारी
भदोही। केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन के अंतर्गत मंगलवार को विकासखंड सभागार भदोही में उद्योग विभाग की ओर से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला रहे। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों, महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की।

मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने लोगों से योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

उपायुक्त उद्योग ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) वित्त पोषण योजना, एक उत्पाद एक व्यंजन योजना सहित अन्य स्वरोजगारपरक योजनाओं की जानकारी दी। वहीं खंड विकास अधिकारी ने ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के चयनित लाभार्थियों को सिलाई मशीन सहित विभिन्न टूलकिट वितरित किए गए। साथ ही मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत तीन लाभार्थियों को क्रमशः 25 लाख, 20 लाख और 5 लाख रुपये के डेमो चेक प्रदान किए गए। लाभार्थियों ने सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया तथा नियमित योग को स्वस्थ जीवनशैली का आधार बताया गया।

जिलाधिकारी शैलेष कुमार के निर्देशन में जनपद में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न विभागों द्वारा विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, लाभार्थी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Haryana: हरियाणा के इन जिलों में बनेंगे 5 नए लेबर कोर्ट, सीएम सैनी ने किया ऐलान
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रमिकों और संस्थान मालिकों के बीच श्रम विवादों के त्वरित निपटान के लिए पलवल, रेवाड़ी, सोनीपत, झज्जर और बावल में पांच नए लेबर कोर्ट (श्रम न्यायालय) बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इन कोर्टों के गठन में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ईएसआइ अस्पतालों का निर्माण प्राथमिकता पर

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सोनीपत और करनाल में प्रस्तावित ईएसआइ अस्पतालों के निर्माण को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। वर्तमान में बावल (86%), पंचकूला (97%) और बहादुरगढ़ (96%) में निर्माण कार्य प्रगति पर है।

250 कैंटीन से श्रमिकों को पौष्टिक भोजन

बैठक में यह जानकारी दी गई कि अंत्योदय आहार योजना के तहत वर्ष 2027 तक हरियाणा में 250 कैंटीन स्थापित की जाएंगी। इन कैंटीनों में श्रमिकों को किफायती दरों पर शुद्ध और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रम विभाग से संबंधित सभी परियोजनाओं की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए।

करनाल में बनेगा राष्ट्रीय स्तर का यूनिटी माल

करनाल में बनने वाला यूनिटी माल पूरे देश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) उत्पादों, विशेषकर ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ पहल के अंतर्गत तैयार वस्तुओं को प्रदर्शित करने के लिए राष्ट्रीय मंच का काम करेगा।

सेक्टर-37 में 162.88 करोड़ रुपये की लागत से 3.87 एकड़ में विकसित किए जा रहे इस माल का निर्माण जुलाई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने करनाल में यूनिटी माल और फरीदाबाद व गुरुग्राम में बनाए जा रहे वर्किंग वूमेन हॉस्टल की प्रगति की समीक्षा की।