Save Mother Earth Campaign - Swatantra Prabhat

सहकार से समृद्धि सहकारिता सप्ताह अभियान के तहत किसान जागरूकता गोष्ठी का आयोजन
बरेली/ विकास खंड बिथरी चैनपुर में सहकारिता सप्ताह के उपलक्ष्य में "धरती माता बचाओ अभियान" एवं "नैनो उर्वरक : महत्व एवं उपयोग" विषय पर आधारित किसान सभा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, बरेली  बृजेश सिंह परिहार रहे। क्षेत्र अधिकारी इफको,  कार्तिक सिंह,  हरीश गंगवार,प्रबंधक इफ्को एमसी,  कृष्ण मोहन, अपर जिला सहकारी अधिकारी  सुधीश गौतम अपर जिला सहकारी अधिकारी तथा समिति के सचिव संकल्प उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के शुभारंभ उपरान्त क्षेत्र अधिकारी इफको श्री कार्तिक सिंह द्वारा किसानों को वैकल्पिक उर्वरकों के प्रयोग से फसल उत्पादन में वृद्धि, लागत में कमी तथा बेहतर गुणवत्ता आदि साथ ही परंपरागत उर्वरकों के अधिक उपयोग से मृदा , जल एवं वायु पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव साथ ही क्षीण हो रहे मिट्टी की उर्वरता के बारे में जानकारी दी गई एवं मिट्टी में सूक्ष्म जीवों की संख्या को बढ़ाने हेतु कॉन्सर्टिया के उपयोग हेतु प्रेरित किया गया।

साथ ही किसानों को नैनों उर्वरकों की विशेषता, विभिन्न फसलों में उपयोग विधि, उपयोग हेतु उचित समय, सही मात्रा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। हरीश गंगवार  ने फसल सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी और किसान सुरक्षा बीमा योजना के बारे में किसानों को अवगत करवाया।

मुख्य अतिथि  बृजेश सिंह परिहार ने अपने संबोधन में सहकारिता सप्ताह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सहकारी समितियां किसान हितों के लिए समर्पित संस्थाएं हैं और विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों को निरंतर लाभान्वित कर रही हैं। साथ ही संतुलित उर्वरकों का प्रयोग कर नैनो उर्वरकों के प्रयोग हेतु किसानों से आग्रह किया गया एवं समितियों के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया। किसने की समस्याओं को सुना गया और सभी किसानों से फार्मर आईडी बनवाने के लिए अनुरोध किया गया।

विश्व मृदा दिवस पर अमेठी में धरती माता बचाओ अभियान
अमेठी। विश्व मृदा दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, कठौरा में ‘‘धरती माता बचाओ अभियान’’ के तहत महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें “मिट्टी सुरक्षित तो किसान सुरक्षित” का संदेश प्रमुख रूप से दिया गया। यह कार्यक्रम आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान में कृषि विभाग के सहयोग से आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश विक्रम ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मिट्टी कृषि, खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला है। यदि मिट्टी स्वस्थ रहेगी, तभी किसान सुरक्षित एवं समृद्ध रह सकेगा।

उन्होंने किसानों को नियमित रूप से मिट्टी परीक्षण कराने और संतुलित उर्वरक प्रबंधन अपनाने की सलाह दी। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि कृषि विभाग पूरे जिले में किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, सूक्ष्म पोषक तत्व प्रबंधन, जैविक खेती, फसल विविधिकरण और जल संरक्षण तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक पद्धतियों से खेती करने पर लागत घटती है और उत्पादन बढ़ता है। केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ. देवेश पाठक ने मिट्टी को एक ‘जीवित तंत्र’ बताते हुए समझाया कि मिट्टी के भीतर उपस्थित सूक्ष्मजीव, कार्बनिक पदार्थ और खनिज संतुलन बनाए रखते हैं, जिससे उसकी उर्वरता बनी रहती है। उन्होंने चेतावनी दी कि अत्यधिक जुताई, अनियंत्रित रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग, फसल अवशेष जलाना और पीएच असंतुलन जैसी समस्याएँ मिट्टी को तेजी से नुकसान पहुँचा रही हैं।

इस संदर्भ में उन्होंने जैविक खाद, हरी खाद, फसल चक्र, मल्चिंग, बीबीएफ/आरबीएफ तकनीक और बायोफर्टिलाइज़र जैसी तकनीकों को अपनाने की सलाह दी। जनपदीय मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के अध्यक्ष डॉ. आलोक मौर्या ने अमेठी जिले की मिट्टी में ऑर्गेनिक कार्बन, नत्रजन और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जिले में मृदा स्वास्थ्य अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक सिफारिशें और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ओ. पी. सिंह ने किया। इस अवसर पर केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अशोक सिंह, डॉ. रेनू सिंह, डॉ. पी. के. सिंह सहित कई विशेषज्ञों और बड़ी संख्या में किसानों ने प्रतिभाग किया। सभी विशेषज्ञों ने एक स्वर में कहा कि मिट्टी की सेहत सुधरने से किसान और खेती दोनों मजबूत होंगे।