tobaco - Swatantra Prabhat

तंबाकू न देने पर युवक को पीटा, चार घायल — छह नामजद आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज
गोरखपुर/गोला। गोला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गोला वार्ड नं. 10 बर्राह में दबंगई की हद पार कर देने वाला मामला सामने आया है। तंबाकू मांगने पर इंकार करना एक युवक को इतना भारी पड़ा कि आरोपियों ने उस पर और उसके परिजनों पर लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक वार्ड नं. 10 बर्राह निवासी कृष पुत्र तुलसी प्रसाद अपने भतीजे के साथ निमंत्रण से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही अखिलेश पुत्र संजय, आयुष पुत्र धर्मेंद्र, सन्नी पुत्र भोला भारती, अभिषेक पुत्र धर्मेंद्र, ककरही निवासी टोनी पुत्र छोटेलाल और महुआपार (थाना बड़हलगंज) निवासी आदित्य पुत्र चंद्रपाल ने उसका रास्ता रोक लिया।

आरोप है कि दबंगों ने कृष से तंबाकू मांगा, और जब उसने मना किया तो सभी ने गाली-गलौज करते हुए उस पर टूट पड़े। लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से हमला कर कृष और उसके भतीजे अंकित को बुरी तरह घायल कर दिया।

मारपीट देखकर बीच-बचाव के लिए पहुंचे कृष के भाई बिट्टू और उसके साथी सूरज को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल कृष लहूलुहान हालत में थाने पहुंचा, जहां से पुलिस ने उसे इलाज के लिए सीएचसी गोला भेजा

पुलिस ने छह अभियुक्तों पर दर्ज किया केस

थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर सभी छह आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3), 324(4) व 126(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।