IMD Weather Forecast - Swatantra Prabhat

अप्रैल की भीषण गर्मी और अनियमित वर्षा से बदलता जीवन का संतुलन
अप्रैल का महीना इस बार अपने साथ ऐसा मौसम लेकर आया है, जिसने लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। एक ओर उत्तर भारत में गर्मी का पारा तेजी से चढ़ रहा है और दूसरी ओर देश के कई हिस्सों में वर्षा और तूफान का दौर जारी है। इस कारण जनजीवन पर बुरा असर देखने को मिल रहा है। सुबह से ही तेज धूप का सामना करना पड़ता है और दोपहर तक गर्मी इतनी बढ़ जाती है कि बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है ।शाम के समय भी राहत नहीं मिलती और रात में भी गर्मी बनी रहती है। इससे लोगों की नींद और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं। दूसरी ओर कई राज्यों में अचानक मौसम बदल जाता है और तेज हवा के साथ वर्षा शुरू हो जाती है। जिससे कामकाज रुक जाता है और लोगों को असुविधा होती है।

उत्तर भारत में इस समय गर्मी लगातार बढ़ रही है। राजस्थान उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश दिल्ली हरियाणा और पंजाब जैसे क्षेत्रों में तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है ।कई शहरों में तापमान चालीस डिग्री के आसपास पहुंच गया है और आने वाले दिनों में इसके बयालीस डिग्री तक जाने की संभावना है। इस कारण दिन के समय सड़कों पर सन्नाटा दिखाई देने लगा है। लोग केवल जरूरी काम के लिए ही बाहर निकलते हैं और अधिकतर समय घरों में ही रहते हैं। गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी होने लगती है और थकान चक्कर और कमजोरी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।

राजस्थान में गर्मी का असर और अधिक स्पष्ट दिखाई दे रहा है। जयपुर कोटा उदयपुर बाड़मेर और जोधपुर जैसे शहरों में तापमान तेजी से बढ़ा है ।बाड़मेर और कोटा में पारा उनतालीस डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। दिन के साथ अब रात में भी गर्मी का असर बना रहता है। जिससे लोगों को राहत नहीं मिलती। जल स्रोतों पर दबाव बढ़ गया है और कई क्षेत्रों में पानी की कमी महसूस की जा रही है। बाजारों में दिन के समय भीड़ कम हो गई है और लोग सुबह और शाम के समय ही अपने कार्य पूरे करने का प्रयास करते हैं।

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी गर्मी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना जताई है ।तापमान में वृद्धि के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। खुले में काम करने वाले मजदूर और किसान सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। विद्यालयों में भी बच्चों के समय में बदलाव की आवश्यकता महसूस की जा रही है ताकि उन्हें इस तेज गर्मी से बचाया जा सके।

जहां एक ओर उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप है वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में वर्षा और तूफान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अरुणाचल प्रदेश मेघालय मणिपुर नगालैंड और त्रिपुरा में आंधी और वर्षा की स्थिति बनी हुई है। कर्नाटक और केरल में भी कई स्थानों पर तेज वर्षा हुई है, जिससे सड़कों पर पानी भर गया है और यातायात प्रभावित हुआ है। अचानक मौसम बदलने से लोगों को अपने कार्यों में बार बार रुकावट का सामना करना पड़ रहा है।

देश के पहाड़ी क्षेत्रों में अभी भी ठंड का असर बना हुआ है। मनाली और उसके आसपास के क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई है और तापमान शून्य से नीचे चला गया है। यह स्थिति मैदानी क्षेत्रों की गर्मी से बिल्कुल अलग है। इससे यह स्पष्ट होता है कि देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम की स्थिति कितनी भिन्न है।जम्मू के अखनूर क्षेत्र में बवंडर जैसी दुर्लभ घटना भी देखी गई जो कुछ समय तक चली हालांकि इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ लेकिन इसने लोगों को चौंका दिया। इस प्रकार की घटनाएं यह संकेत देती हैं कि मौसम में अस्थिरता बढ़ रही है और प्राकृतिक संतुलन प्रभावित हो रहा है।

मौसम के इस बदलते स्वरूप का सबसे अधिक असर कृषि पर पड़ रहा है तेज गर्मी के कारण फसलों की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और उत्पादन में कमी आने की आशंका है ।वहीं अचानक वर्षा से कटाई के समय फसल खराब हो सकती है किसानों के लिए यह स्थिति अत्यंत कठिन हो गई है उनकी मेहनत पर मौसम का सीधा प्रभाव पड़ रहा है।स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी यह समय चुनौतीपूर्ण है गर्मी और उमस के कारण शरीर में पानी की कमी हो रही है और कई प्रकार की बीमारियां बढ़ रही हैं। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह समय विशेष रूप से कठिन है। चिकित्सकों के अनुसार इस मौसम में अधिक पानी पीना चाहिए और धूप से बचना चाहिए।

आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक कठोर होने की संभावना है। उत्तर और मध्य भारत में तापमान बयालीस डिग्री तक पहुंच सकता है, वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में वर्षा और तूफान का दौर जारी रह सकता है। इस कारण लोगों को सावधानी बरतनी होगी और अपने कार्यों को मौसम के अनुसार ढालना होगा।

अप्रैल का यह महीना इस बार मौसम के दोहरे प्रभाव के कारण कठिन बन गया है एक ओर भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है और दूसरी ओर वर्षा और तूफान नई समस्याएं उत्पन्न कर रहे हैं। यह स्थिति केवल एक मौसमी बदलाव नहीं बल्कि एक चेतावनी भी है कि हमें पर्यावरण के प्रति जागरूक होना होगा और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के प्रयास करने होंगे तभी हम इस प्रकार की परिस्थितियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

कांतिलाल मांडोत

Weather Update: देश में बदला मौसम का मिज़ाज, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
Weather Update: इस साल मानसून का सीज़न देशभर में बेहद शानदार रहा। लगभग सभी राज्यों में जमकर बारिश हुई और कई जगहों पर रिकॉर्डतोड़ बरसात दर्ज की गई। नदियां, तालाब और बांध पूरी तरह भर गए, वहीं अच्छी बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि मानसून विदा हो चुका है, लेकिन इसके बाद भी कई राज्यों में बारिश का सिलसिला थमा नहीं है। अब एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में 15, 16 और 17 दिसंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ तेज हवाएं और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।

हिमाचल प्रदेश में बदला मौसम

हिमाचल प्रदेश में इस साल मानसून के दौरान जोरदार बारिश देखने को मिली थी। मानसून के बाद कुछ समय के लिए मौसम शांत रहा, लेकिन बीते कुछ दिनों से राज्य में फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 17 दिसंबर के बीच हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

अरुणाचल प्रदेश में फिर होगी बारिश

मानसून के दौरान अरुणाचल प्रदेश में भी अच्छी बारिश हुई थी, लेकिन मानसून के जाते ही बारिश का सिलसिला थम गया था। अब यहां भी मौसम ने करवट ले ली है। IMD के मुताबिक, 15, 16 और 17 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश में एक बार फिर जमकर बादल बरस सकते हैं।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के कई अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अंडमान-निकोबार और पुडुचेरी में 15 से 17 दिसंबर के बीच भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में तेज हवा व आंधी चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान और दिल्ली में ठंड का असर

राजस्थान और दिल्ली में मानसून के दौरान और उसके तुरंत बाद अच्छी बारिश देखने को मिली थी। अब इन दोनों राज्यों में मौसम का रुख बदल गया है और ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, 15, 16 और 17 दिसंबर को राजस्थान और दिल्ली में ठंड का असर बना रहेगा, हालांकि शीतलहर चलने की संभावना नहीं है।

Weather Update: देश के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, देखें पूरी वेदर रिपोर्ट
Weather Update: इस साल मानसून ने देशभर में जमकर बरसात की। कई राज्यों में रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई और मौसम लंबे समय तक सुहावना बना रहा। मानसून के बाद भी कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 10, 11, 12 और 13 दिसंबर को देश के कई राज्यों में जोरदार बारिश के साथ-साथ कुछ क्षेत्रों में ठंड और शीतलहर का असर बढ़ सकता है।

केरल में फिर लौटेगी बारिश, IMD का ऑरेंज अलर्ट

मानसून की पहली दस्तक की तरह विदाई के बाद भी केरल में बारिश का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब मौसम विभाग ने 10 से 13 दिसंबर तक राज्य में भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज़ हवाएं और धूलभरी आंधी चलने की भी संभावना है।

तमिलनाडु में झमाझम बारिश के आसार

तमिलनाडु में भी मानसून के बाद से लगातार बारिश हो रही है। IMD के अनुसार 10, 11, 12 और 13 दिसंबर को राज्य में झमाझम बारिश होगी। कुछ जिलों में तेज़ हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि देश के कई हिस्सों में मौसम का रुख बदलने वाला है। कर्नाटक के कुछ जिले पुडुचेरी, कराईकल, माहे, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अगले चार दिनों तक लगातार हल्की से मध्यम तथा कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

राजस्थान और दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, शीतलहर का खतरा

राजस्थान और दिल्ली में मानसून के दौरान अच्छी बारिश हुई थी, लेकिन अब मौसम पूरी तरह बदल गया है। दोनों जगह ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

IMD ने चेतावनी दी है कि 11, 12 और 13 दिसंबर को दिल्ली और राजस्थान में ठंडी हवाओं का असर तेज़ होगा। सुबह और रात के समय शीतलहर चल सकती है। कई जिलों में पारा तेजी से लुढ़कने की संभावना है। राजस्थान के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में तापमान सामान्य से 4–6 डिग्री कम दर्ज किया जा सकता है।

Cyclone Alert: सावधान! आ रहा है चक्रवाती तूफान, इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी
Cyclone Alert: तटीय श्रीलंका और दक्षिण पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान दित्वा बन रहा है, जिसकी वजह से दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार यह तूफान तेजी से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है और 30 नवंबर की सुबह तक यह उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों के पास पहुंच जाएगा। इसी कारण 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण भारत के तटीय जिलों पर इसका सबसे अधिक असर रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 28 से 30 नवंबर के बीच तटीय तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी और कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। वहीं 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 30 नवंबर को दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के कुछ इलाकों में बेहद भारी बारिश होने की आशंका है।

चक्रवात दित्वा के प्रभाव से दक्षिण के अन्य राज्यों में भी मौसम बिगड़ सकता है। 28 और 29 नवंबर को केरल और माहे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 29 से 30 नवंबर के बीच भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 30 नवंबर को तेलंगाना में भी मौसम खराब रहेगा। साथ ही, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 28 नवंबर को 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

उधर, देश के उत्तरी हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी पारा 6 से 10 डिग्री के बीच बना हुआ है। उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ शहरों में भी तापमान इसी स्तर पर रहा। मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान पूर्वी मध्य प्रदेश के नौगांव में 6.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।