Latest News - Swatantra Prabhat

छह जिलों में अग्निवीर भर्ती रैलियां, मुख्य सचिव ने तैयारियों के दिए निर्देश
लखनऊ, 10 अगस्त।

उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैलियों की तैयारियों को लेकर सोमवार को मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में संबंधित विभागों और जिला प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भर्ती स्थलों पर अभ्यर्थियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में अग्निवीर भर्ती की यह तीसरी रैली आयोजित की जा रही है। इसमें बड़ी संख्या में युवा अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में जिला प्रशासन और संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी करें, ताकि भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने भर्ती स्थलों पर आवागमन, ठहरने, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा, सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि अधिकारियों द्वारा समय-समय पर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाए और यदि कहीं कोई कमी सामने आती है तो उसे भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही दूर कर लिया जाए।

आकस्मिक परिस्थितियों के लिए तैयार रहें अधिकारी

मुख्य सचिव ने आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए भर्ती स्थलों पर पर्याप्त चिकित्सकीय और आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवाओं के एकत्र होने के मद्देनजर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन की प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए।

उन्होंने कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्ययोजना तैयार कर उसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही भर्ती स्थलों तक पहुंचने वाले मार्गों पर यातायात प्रबंधन को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

छह जिलों में तय हुआ भर्ती रैलियों का कार्यक्रम

बैठक में बताया गया कि प्रदेश के छह जिलों में अग्निवीर भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मेरठ में 17 अगस्त से 9 सितंबर 2026, बरेली में 14 सितंबर से 30 सितंबर 2026, लखनऊ में 11 जनवरी से 28 जनवरी 2027, वाराणसी में 2 फरवरी से 27 फरवरी 2027, आगरा में 4 मार्च से 24 मार्च 2027 तथा अयोध्या में 29 मार्च से 14 अप्रैल 2027 तक भर्ती रैलियां आयोजित होंगी।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्धारित तिथियों को ध्यान में रखते हुए भर्ती स्थलों पर सभी व्यवस्थाएं पहले से पूरी कर ली जाएं। अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए आवागमन और यातायात के साथ पेयजल, स्वच्छता और चिकित्सा सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

सेना के अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन ने लिया हिस्सा

बैठक में सचिव सामान्य प्रशासन अभिषेक प्रकाश, पुलिस कमिश्नर लखनऊ तरुण गाबा सहित भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बरेली, लखनऊ, वाराणसी, आगरा, अयोध्या और मेरठ के जिलाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

मुख्य सचिव ने सभी संबंधित अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ काम करने और भर्ती प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं सुचारु ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को किसी भी स्तर पर अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं।

घर से लापता युवती का नहर किनारे मिला दुपट्टा व चप्पल
अंबेडकरनगर- सम्मनपुर क्षेत्र के टंडवा सिसारा गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक युवती का दुपट्टा और चप्पल गांव के बाहर नहर की पटरी पर मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के नहर में डूबने की आशंका जताते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। टंडवा सिसारा निवासी राम प्रताप की 24 वर्षीय पुत्री प्रीति बुधवार रात घर से गायब हो गई थी। परिजनों के अनुसार प्रीति मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और उसका इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर से चल रहा था। बुधवार रात प्रीति शौच के लिए घर से निकली थी। देर रात तक वापस न लौटने पर परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

बृहस्पतिवार सुबह गांव के बाहर नहर की पटरी पर ग्रामीणों ने दुपट्टा और चप्पलें पड़ी देखीं। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने दुपट्टा और चप्पलें प्रीति की होने की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवती की नहर में तलाश शुरू कराई है। थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि नहर में युवती के डूबने की आशंका के चलते गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर दी गई है। युवती के मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मानकों को पूरा करने के बाद ही करें लाइब्रेरी व कोचिंग का संचालन
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ईशा ईशा प्रिया की अध्यक्षता में जिले के कोचिंग एवं लाइब्रेरी संचालकों के लिए एक उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें कोचिंग संस्थानों के संचालन, पंजीकरण, सुरक्षा मानकों, छात्र हितों एवं शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के बारे में जागरूक एवं प्रेरित किया गया।  जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। सभी कोचिंग एवं लाइब्रेरी संचालक शासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनुपालन करें। विद्यार्थियों को सुरक्षित, अनुशासित एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कहा कि निर्धारित मानकों के अनुसार प्रत्येक कोचिंग संस्थान का सक्षम प्राधिकारी के माध्यम से पंजीकरण कराया जाना अनिवार्य है।

एक से अधिक शाखाओं वाले संस्थानों को प्रत्येक शाखा का पृथक पंजीकरण कराना होगा। डीएम ने कहा कि समयावधि पूर्ण होने से पूर्व नवीनीकरण भी कराना आवश्यक है। सभी कोचिंग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा एवं भवन सुरक्षा प्रमाणपत्र, पर्याप्त प्रकाश एवं वेंटिलेशन, स्वच्छ पेयजल, प्राथमिक उपचार, सीसीटीवी तथा छात्र-छात्राओं के लिए पृथक शौचालय जैसी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होना आवश्यक है।विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता में होनी चाहिए। स्पष्ट किया कि बेसमेंट में कोई भी कोचिंग संस्थान संचालित नहीं किया जाए। कोचिंग संस्थान आवासीय भवन श्रेणी में संचालित हैं वे संबंधित नगर पालिका/नगर पंचायत/जिला पंचायत में नियमानुसार निर्धारित मानकों को पूर्ण कर व प्रपत्रों के साथ आवेदन कर व्यवसायिक श्रेणी में परिवर्तन करा लें।

जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ सिंह ने कोचिंग सेंटरों के पंजीकरण, निर्धारित शुल्क, आवश्यक अभिलेखों, नियामक प्रावधानों एवं शासन की गाइडलाइन का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया। उपस्थित कोचिंग संचालकों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।  इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योत्स्ना बंधु, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी न.पा.प. अकबरपुर सहित अग्निशमन, विद्युत, जिला पंचायत, माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनपद के कोचिंग एवं लाइब्रेरी संचालक तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सिलापथार में एस्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में दिन दोपहर में चोरीकांड
असम धेमाजी। दिनदीपहर में सिलापथार मेडिकल रोड पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एक ग्राहक सेवा केंद्र में चूरीकांड का बरदाद सामने आया है। घटना गुरुवार दुपहर सेवा केंद्र के संचालक नजदीक के दुकान में थे उसी समय ग्राहक के रूप में आए एक अज्ञात व्यक्ति ने कुछ पल के अंदर घटना को अंजाम दिया।

सेवा केंद्र के संचालक घन कांत दास ने इस संदर्भ में सिलापथार थाने में एक लिखित आवेदन दाखिल किया। आवेदन में उल्लेख किया की  चोर  ने  सेवा केंद्र के ड्रायर तोड़ कर नगद 162,000 रुपए लेकर फरार हो गया। सी सी कैमरों में चोरों के कस्टमर सर्विस सेंटर में घुसने का सीन रिकॉर्ड हुआ है। सिलापथार पुलिस ने शिकायत मिलते ही करवाई शुरू कर दी है। हालांकि खबर लिखते समय  तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

सहकार से समृद्धि सहकारिता सप्ताह अभियान के तहत किसान जागरूकता गोष्ठी का आयोजन
बरेली/ विकास खंड बिथरी चैनपुर में सहकारिता सप्ताह के उपलक्ष्य में "धरती माता बचाओ अभियान" एवं "नैनो उर्वरक : महत्व एवं उपयोग" विषय पर आधारित किसान सभा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, बरेली  बृजेश सिंह परिहार रहे। क्षेत्र अधिकारी इफको,  कार्तिक सिंह,  हरीश गंगवार,प्रबंधक इफ्को एमसी,  कृष्ण मोहन, अपर जिला सहकारी अधिकारी  सुधीश गौतम अपर जिला सहकारी अधिकारी तथा समिति के सचिव संकल्प उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के शुभारंभ उपरान्त क्षेत्र अधिकारी इफको श्री कार्तिक सिंह द्वारा किसानों को वैकल्पिक उर्वरकों के प्रयोग से फसल उत्पादन में वृद्धि, लागत में कमी तथा बेहतर गुणवत्ता आदि साथ ही परंपरागत उर्वरकों के अधिक उपयोग से मृदा , जल एवं वायु पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव साथ ही क्षीण हो रहे मिट्टी की उर्वरता के बारे में जानकारी दी गई एवं मिट्टी में सूक्ष्म जीवों की संख्या को बढ़ाने हेतु कॉन्सर्टिया के उपयोग हेतु प्रेरित किया गया।

साथ ही किसानों को नैनों उर्वरकों की विशेषता, विभिन्न फसलों में उपयोग विधि, उपयोग हेतु उचित समय, सही मात्रा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। हरीश गंगवार  ने फसल सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी और किसान सुरक्षा बीमा योजना के बारे में किसानों को अवगत करवाया।

मुख्य अतिथि  बृजेश सिंह परिहार ने अपने संबोधन में सहकारिता सप्ताह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सहकारी समितियां किसान हितों के लिए समर्पित संस्थाएं हैं और विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों को निरंतर लाभान्वित कर रही हैं। साथ ही संतुलित उर्वरकों का प्रयोग कर नैनो उर्वरकों के प्रयोग हेतु किसानों से आग्रह किया गया एवं समितियों के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया। किसने की समस्याओं को सुना गया और सभी किसानों से फार्मर आईडी बनवाने के लिए अनुरोध किया गया।

जिले के कृष्णनगर मॉडल विलेज के उप-स्वास्थ्य केंद्र को लेकर असंतोष
श्रीभूमि- असम के श्रीभूमि जिले के दरगारबंद ग्राम पंचायत के अंतर्गत आदर्श कृष्णनगर (मॉडल विलेज) में AAGY 2022–2023 परियोजना के तहत निर्मित उप-स्वास्थ्य केंद्र (सब-सेंटर) लंबे समय से पूर्ण रूप से संचालित नहीं हो पाने को लेकर स्थानीय लोगों में भारी असंतोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि लगभग 8.5 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह स्वास्थ्य केंद्र आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के अभाव में अधूरा पड़ा है। उनका कहना है कि केंद्र में शौचालय, यूरिनल, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, तथा मरीजों की जांच के लिए उपयुक्त कक्ष जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। इसी कारण यह स्वास्थ्य केंद्र प्रभावी रूप से उपयोग में नहीं आ पा रहा है और स्थानीय लोग प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित हैं।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह केंद्र केवल एक छोटे कमरे वाली इमारत के रूप में बनाया गया है, जो सरकारी मानकों के अनुसार एक पूर्ण उप-स्वास्थ्य केंद्र के लिए आवश्यक सुविधाएं पूरी नहीं करता। ग्रामीणों का कहना है कि इससे “मॉडल विलेज” योजना का उद्देश्य भी प्रभावित हुआ है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने असम के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा तथा रामकृष्णनगर के विधायक विजय मालाकार से हस्तक्षेप की मांग की है।

उन्होंने जल्द जांच कर आवश्यक विकासात्मक कदम उठाने की अपील की है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि सरकारी हस्तक्षेप से कृष्णनगर में एक पूर्ण, मानक और कार्यात्मक उप-स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया जाएगा। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से भी शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। उनका विश्वास है कि उचित कदम उठाए जाने पर मॉडल विलेज कृष्णनगर के लोगों को बेहतर, आधुनिक और प्रभावी प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

हेल्थ मिनिस्टर ने पटियाला में रोबोटिक-असिस्टेड ऑर्थोपेडिक सर्जरी टेक्नोलॉजी लॉन्च की
पटियाला- पंजाब सरकार की तरफ से राज्य के लोगों को वर्ल्ड-क्लास हेल्थकेयर सर्विस देने की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए, पंजाब के हेल्थ और फैमिली वेलफेयर मिनिस्टर डॉ. बलबीर सिंह ने आज पटियाला में ऑर्थोपेडिक इलाज के लिए स्टेट-ऑफ-द-आर्ट रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी टेक्नोलॉजी लॉन्च की। इस मौके पर सिविल सर्जन पटियाला डॉ. शैली जेटली भी खास तौर पर मौजूद थीं।

इस मौके पर बोलते हुए, डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लोगों को मॉडर्न, क्वालिटी और सस्ती हेल्थकेयर सर्विस देने के लिए पूरी तरह से कमिटेड है। उन्होंने कहा कि हेल्थ सेक्टर में नई टेक्नोलॉजी अपनाना समय की ज़रूरत है और रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी इस दिशा में एक बड़ी कामयाबी है।

हेल्थ मिनिस्टर ने कहा कि रोबोटिक टेक्नोलॉजी की मदद से की जाने वाली ऑर्थोपेडिक सर्जरी पहले के मुकाबले ज़्यादा सटीकता, सुरक्षा और कामयाबी के साथ की जा सकती हैं। इस टेक्नोलॉजी से ऑपरेशन के बाद मरीज़ को दर्द भी कम होता है। साथ ही, मरीज़ जल्दी ठीक होता है, जिससे वह जल्दी नॉर्मल ज़िंदगी में लौट सकता है।

हेल्थ मिनिस्टर ने कहा कि लोगों में यह सोच है कि रोबोटिक सर्जरी बहुत महंगी होती है, लेकिन ऐसा ज़रूरी नहीं है। इस टेक्नोलॉजी का मकसद मरीज़ों को बेहतर इलाज और तेज़ी से रिकवरी देना है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस सुविधा से पटियाला और आस-पास के इलाकों के लोगों को बहुत फ़ायदा होगा और उन्हें ऐसे इलाज के लिए दूसरे बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पटियाला हेल्थ सर्विसेज़ का एक अहम सेंटर बन रहा है और इस नई सुविधा से हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और आस-पास के दूसरे राज्यों के मरीज़ों को भी हाई-क्वालिटी इलाज का फ़ायदा मिलेगा। इससे न सिर्फ़ इलाके का हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मज़बूत होगा, बल्कि पंजाब मॉडर्न मेडिकल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाएगा।इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. शैली जेटली ने कहा कि रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी टेक्नोलॉजी हेल्थ सेक्टर में एक नया चैप्टर साबित होगी।

नहर में शव मिलने से मचा हडकंप, कोहराम
लालगंज, प्रतापगढ़। नहर में शव मिलने की जानकारी पर ग्रामीणों में हडकंप मच गया। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया है। लालगंज कोतवाली के चुुंगुलपुर बटौली गांव निवासी राजू सरोज 38 पुत्र बिहारी लाल शुक्रवार की देर शाम खेत में पानी लगाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके वापस न लौटने पर परिजन खोजबीन में जुटे थे। इधर शनिवार की सुबह करीब छः बजे घर से करीब पांच सौ मीटर दूर नहर में युवक का शव उतराया देख ग्रामीणोें में हडकंप मच गया।

जानकारी होने पर खोजबीन में जुटे परिजन भी पहुंच गये। मृतक की पहचान राजू सरोज के रूप में होने पर परिजनों मे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। उधर ग्रामीणों में मृतक को मिर्गी का रोगी होने को लेकर भी चर्चा रही। युवक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुराहाल है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा जागरूकता शिविर में स्वरोजगार योजनाओं की दी जानकारी
प्रतापगढ़। उ०प्र० खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की विपणन विकास सहायता योजना (एससीएसपी) के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से तहसील सदर के नगर पंचायत पृथ्वीगंज के पृथ्वीगंज भगेसरा में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यालय प्रभारी रहेन्द्र कुमार शुक्ला ने की।

शिविर में उपस्थित लोगों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगारपरक योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, ऋण सुविधा एवं सरकारी सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया गया। साथ ही युवाओं, कारीगरों एवं ग्रामीण उद्यमियों को योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमोद शर्मा मण्डल महामंत्री (सभासद वार्ड संख्या-14 बकुलाही नगर पंचायत पृथ्वीगंज), विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नगर अध्यक्ष आलोक गर्ग तथा अतिविशिष्ट अतिथि समाजसेवी पंकज मिश्रा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उ०प्र० ग्रामीण बैंक, पृथ्वीगंज (प्रतापगढ़) की शाखा प्रबंधक उत्प्रेक्षा चतुर्वेदी ने बैंकिंग सुविधाओं एवं स्वरोजगार से संबंधित ऋण योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन राम अजीत पटेल ने किया। शिविर में श्याम बहादुर यादव, सिद्धान्त मौर्य, हर्षित पाण्डेय, अमरनाथ, हरिराम पटेल सहित क्षेत्रीय नागरिक एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

लखनऊ के प्रथम आगमन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत
लखनऊ। लखनऊ राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के लखनऊ में प्रथम आगमन पर राजधानी का माहौल पूरी तरह स्वागतमय नजर आया। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय (अमौसी) हवाई अड्डे से उनके बाहर निकलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया। पूरे मार्ग पर उत्साह, जोश और भाजपा के पक्ष में नारों की गूंज सुनाई दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए थे।

कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया। बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक हाथों में पार्टी के झंडे लिए मौजूद रहे और "भारत माता की जय" तथा "भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद" के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। इसी क्रम में राजधानी के अधिवक्ताओं ने भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। अधिवक्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पांडे तथा भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के संयोजक के.के. मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मौजूद अधिवक्ताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पुनः प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों, सुशासन और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है तथा जनता का विश्वास भाजपा के साथ मजबूती से जुड़ा हुआ है।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं एवं भाजपा के पदाधिकारियों ने भी उनका अभिनंदन किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और स्वागत समारोहों के माध्यम से राजधानीवासियों ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति सम्मान और विश्वास व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, अधिवक्ता, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा आम नागरिक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा और राजधानी लखनऊ भाजपा के स्वागत रंग में रंगी नजर आई।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लखनऊ आगमन पर भव्य स्वागत
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लखनऊ आगमन पर राजधानी में उत्साह और स्वागत का अभूतपूर्व माहौल देखने को मिला। शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर कार्यकर्ताओं, व्यापारियों एवं सामाजिक संगठनों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा, फूल-मालाओं एवं स्वागत द्वारों के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला सुबह लगभग 11:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से रवाना होकर ट्रांसपोर्ट नगर, कृष्णा नगर, आलमबाग होते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचा।

पूरे मार्ग पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी और आम नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। इसी क्रम में लखनऊ व्यापार मंडल की ओर से भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ एवं मालाओं के साथ उनका अभिनंदन करते हुए संगठन की ओर से शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

स्वागत कार्यक्रम में लखनऊ व्यापार मंडल की महामंत्री सुमेश मिश्रा, लखनऊ व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सिख विचार मंच के अध्यक्ष गुरजीत छाबड़ा, लखनऊ व्यापार मंडल कैंट परिक्षेत्र के अध्यक्ष कपिल सिंह अरोड़ा, कैंट परिक्षेत्र के वरिष्ठ महामंत्री हर्षदीप सिंह, तथा कपूरथला युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मिश्रा सहित व्यापार मंडल एवं भारतीय जनता पार्टी से जुड़े सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पूरे मार्ग पर उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। स्वागत में शामिल लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का विश्वास व्यक्त किया। राजधानी में हुए इस भव्य स्वागत ने कार्यकर्ताओं और व्यापारियों के उत्साह एवं संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।यदि चाहें, मैं इसे दैनिक जागरण, अमर उजाला या हिन्दुस्तान जैसे समाचार पत्रों की शैली में भी तैयार कर सकता हूँ।

डिजिटल युग में हिंदी साहित्य की नई शुरुआत
जोधपुर। हिंदी और भारतीय भाषाओं के साहित्य को डिजिटल रूप में पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से “हिंदीज़ा” ऐप का ऑनलाइन लॉन्च 14 जुलाई को किया जाएगा। यह ऐप साहित्य प्रेमियों के लिए एक ऐसा मंच होगा, जहाँ वे ई-बुक्स, डिजिटल पत्रिकाएँ और विभिन्न साहित्यिक रचनाएँ आसानी से पढ़ सकेंगे।

“हिंदीज़ा” ऐप के संस्थापक जसराज बिश्नोई ने बताया कि आज के डिजिटल दौर में पढ़ने की आदत को नई दिशा देने के लिए इस ऐप की शुरुआत की जा रही है। ऐप में उपन्यास, कहानियाँ, कविताएँ, प्रेरणादायक साहित्य, जीवनी तथा अन्य विषयों की पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। साथ ही “दैनिक निर्माण” और “निर्माण पत्रिका” के अंक भी डिजिटल रूप में पढ़े जा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि “हिंदीज़ा” केवल पाठकों के लिए ही नहीं, बल्कि नए लेखकों और रचनाकारों के लिए भी उपयोगी मंच बनेगा, जहाँ वे अपनी रचनाएँ और ई-बुक प्रकाशित कर सकेंगे। सरल और आकर्षक स्वरूप में तैयार किया गया यह ऐप पाठकों को कहीं भी और कभी भी पढ़ने की सुविधा देगा। साहित्य जगत में “हिंदीज़ा” ऐप के लॉन्च को लेकर उत्साह का वातावरण बना हुआ है।