DM Shailesh Kumar - Swatantra Prabhat

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की रैंकिंग में सुधार कर बी, सी एवं डी श्रेणी वाले विभाग ए श्रेणी में आएं : जिलाधिकारी
भदोही। जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं एवं मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्माण कार्यों, पूर्वांचल विकास निधि, निर्माणाधीन सड़कों, सेतु निर्माण, क्रिटिकल गैप निधि, उद्यान, कृषि, मत्स्य, आश्रय सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

फैमिली आईडी निर्माण की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति एवं सुधार न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि फैमिली आईडी निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान बी, सी एवं डी श्रेणी में आने वाले विभागों के अधिकारियों को अपनी प्रगति में सुधार करते हुए ए श्रेणी में लाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित की जाए। रैंकिंग में सुधार न होने पर संबंधित विभागीय अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अभोली के निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम, सोनभद्र के प्रोजेक्ट मैनेजर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। साथ ही जनपद में निर्माणाधीन परियोजनाओं की जांच के लिए गठित टीमों द्वारा की गई जांच की प्रत्येक माह की रिपोर्ट संकलित कर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को उपलब्ध कराने तथा 15 दिवस के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

पर्यटन विभाग की प्रगति अपेक्षित न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पर्यटन अधिकारी बृजेश यादव का वेतन रोकने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।

सेतु निर्माण एवं नवीन सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न मिलने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग को कार्यों में तत्काल सुधार लाने की कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयावधि में प्रगति में सुधार न होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ केवल पात्र लाभार्थियों को ही प्रदान किया जाए। यदि किसी स्तर पर किसी अपात्र व्यक्ति का चयन पाया जाता है तो उससे नियमानुसार तत्काल धनराशि की वसूली सुनिश्चित की जाए। इसमें लापरवाही पाए जाने पर संबंधित खंड विकास अधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को जनपद की सभी गौशालाओं का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में आवश्यक सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अव्यवस्था पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने समस्त कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें तथा सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप पूर्ण कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में मानक एवं गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी एवं जवाबदेही तय की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने तथा जनहितकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला आबकारी अधिकारी, कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विद्यालय में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने एवं अनुपस्थित प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने आज पीएम श्री विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, ज्ञानपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था अपेक्षित स्तर की न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रशासन को साफ-सफाई व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने तथा परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय विद्यालय के प्रधानाचार्य के अनुपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में अनुशासन, समयबद्धता एवं स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने विद्यालय में संचालित होने वाली मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के कोचिंग सेंटर एवं लाइब्रेरी के लिए उपयुक्त स्थान का स्थलीय निरीक्षण कर स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए। साथ ही, आवश्यक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, अनुशासन एवं शैक्षणिक वातावरण की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का प्राथमिकता के आधार पर अनुपालन कराया जाए। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय एवं संबधित अधिकारी उपस्थित रहे।

संपूर्ण समाधान दिवस में 59 शिकायतें, 9 का मौके पर निस्तारण
भदोही।

शासन की मंशानुरूप जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर त्वरित निस्तारण पर जोर दिया।

तहसील औराई में जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 59 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 9 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरणों को 15 दिन के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने अंतरविभागीय समन्वय पर बल देते हुए प्रत्येक राजस्व एवं पुलिस टीम के लिए एक-एक अधिकारी को टीम लीडर नामित किया और निर्देश दिया कि शिकायतों का उसी दिन स्थलीय निरीक्षण कर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अवैध कब्जों को हटाने, ग्राम समाज, तालाब व खलिहान की भूमि को चिन्हित कर सुरक्षित करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

समाधान दिवस के दौरान विद्युत विभाग के 7 तथा जल निगम के 4 प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। वहीं अन्य तहसीलों—ज्ञानपुर व भदोही—में भी उप जिलाधिकारियों की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं।

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड, पेंशन, मिशन शक्ति सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ भी दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से कर फरियादियों की संतुष्टि सुनिश्चित की जाए, जिससे उन्हें उच्च स्तर पर शिकायत करने की आवश्यकता न पड़े।

थाना समाधान दिवस में 78 शिकायतें आईं, 15 का मौके पर निस्तारण
भदोही: जनपद के समस्त थानों पर शनिवार को “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया, जिसमें फरियादियों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण का प्रयास किया गया। कोतवाली ज्ञानपुर में जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई, जहां अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।

जनसुनवाई के दौरान जनपद भर में कुल 78 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 72 राजस्व विभाग व 6 पुलिस विभाग से संबंधित थे। इनमें से पुलिस विभाग के सभी 6 और राजस्व विभाग के 9 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के समाधान के लिए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम गठित कर शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने विशेष रूप से भूमि संबंधी मामलों में संयुक्त कार्रवाई पर जोर देते हुए कहा कि फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े और उन्हें समयबद्ध न्याय मिल सके। इस दौरान एएसडीएम ज्ञानपुर शिव प्रकाश, थाना प्रभारी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

गैंगस्टर की करीब दो करोड़ की संपत्ति कुर्क, डुगडुगी बजाकर चस्पा किया गया नोटिस बोर्ड
भदोही।

संगठित अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भदोही पुलिस और प्रशासन ने गैंगस्टर अभियुक्त की करीब दो करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की। कार्रवाई के दौरान ईंट भट्ठे पर डुगडुगी बजाकर कुर्की का नोटिस बोर्ड भी चस्पा किया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में यह कार्रवाई थाना कोईरौना क्षेत्र में की गई। पुलिस के अनुसार थाना कोईरौना में दर्ज गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत गैंग लीडर मायापति दुबे पुत्र काशी प्रसाद दुबे तथा उसके सहयोगियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

जांच में सामने आया कि अपराध से अर्जित धन से गैंग के सदस्य करुणापति दुबे की पत्नी कविता दुबे के नाम पर ग्राम फुलवरिया में गाटा संख्या 50 व 39 पर त्रिपति ईंट उद्योग के नाम से ईंट भट्ठा बनाया गया था, जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ साठ लाख रुपये आंकी गई है।

जिला मजिस्ट्रेट शैलेष कुमार के आदेश पर गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के तहत उक्त ईंट भट्ठा सहित तीन ट्रैक्टर व एक जेसीबी को कुर्क किया गया। पुलिस के अनुसार कुर्क की गई चल-अचल संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ अट्ठानवे लाख सोलह हजार रुपये है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संगठित अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

गैस सिलेंडरों की घटतौली, मुनाफाखोरी व अवैध भंडारण पर होगी कड़ी कार्रवाई : जिलाधिकारी
भदोही,

जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के लगभग 40 गैस एजेंसी संचालकों, जनपदीय बिक्री अधिकारियों, खाद्य एवं रसद विभाग के समस्त अधिकारियों एवं पूर्ति निरीक्षकों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में घरेलू गैस सिलेंडरों में घटतौली, मुनाफाखोरी अथवा अवैध भंडारण/संग्रहण की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। यदि ऐसा पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के उपभोक्ताओं को ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जनपद में संचालित 42 गैस एजेंसियों के माध्यम से घरेलू गैस सिलेंडरों की सतत आपूर्ति कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि विगत महीनों की भांति ही उपभोक्ताओं की बुकिंग के सापेक्ष निर्धारित समयावधि में होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा जनपद में ईंधन आपूर्ति को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं है।

जिलाधिकारी ने सभी उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडरों का संग्रहण (होर्डिंग) न करे और न ही किसी गैस एजेंसी पर नियमों के विरुद्ध मांग प्रस्तुत करें।उन्होंने कहा कि उक्त निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस बल को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि उपभोक्ता केवल उत्तर प्रदेश शासन एवं जनपद प्रशासन द्वारा जारी की जाने वाली आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें तथा ईंधन आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। जनपद प्रशासन सभी उपभोक्ताओं को समयबद्ध रूप से ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए पूर्ण रूप से संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है। अतः आमजन किसी भी प्रकार की अफवाह से प्रभावित न हों और अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर, पे भंडारण न करें।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कुंवर वीरेंद्र मौर्य, जिला पूर्ति अधिकारी, संबंधित सप्लाई इंस्पेक्टर, विभिन्न गैस एजेंसियों के संचालक तथा एचपी, भारत और इंडेन गैस कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

रोजगार मेले में 960 युवाओं को मिला रोजगार, ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने बांटा नियुक्ति पत्र
भदोही।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने शुक्रवार को काशी नरेश पीजी महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय विशाल रोजगार मेले का समापन करते हुए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र और ऑफर लेटर वितरित किए।

रोजगार मेले में 83 कंपनियों ने भाग लिया, जिसमें करीब 4000 युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें से 960 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ। मौके पर ही ऑफर लेटर मिलने से चयनित युवाओं के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास देखने को मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि ऐसे रोजगार मेले युवाओं को रोजगार के अवसर देने के साथ उनके भविष्य को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपने कौशल को लगातार बढ़ाने और पूरी ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की।

मंत्री ने रोजगार मेले के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की सराहना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, पूर्व विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मौजूद रहे।

पुरुष नसबंदी पखवाड़ा जागरूकता रैली को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
भदोही। जिले में चल रहे पुरुष नसबंदी पखवाड़ा (21 नवंबर से 4 दिसंबर) के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रैली को जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्वास्थ्य विभाग की टीमें, आशा-एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा अन्य संबद्ध विभागों के कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। रैली के दौरान “पति होने का फर्ज निभाऊंगा, परिवार नियोजन अपनाऊंगा” तथा “स्वस्थ मां, स्वस्थ बच्चा—पति के योगदान से बनता अच्छा” जैसे नारों से माहौल गुंजायमान रहा।

रैली के उपरांत कलेक्ट सभागार में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि पखवाड़ा दो चरणों में मनाया जा रहा है—मोबिलाइजेशन चरण 21 से 27 नवंबर तथा सेवा प्रदायगी चरण 28 नवंबर से 4 दिसंबर। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध रूप से विभाग को उपलब्ध कराएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि पुरुष नसबंदी सुरक्षित, सरल और प्रभावी परिवार नियोजन विधि है। समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए व्यापक स्तर पर जनजागरूकता की आवश्यकता है। उन्होंने आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी, ग्राम प्रधानों तथा स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि वे घर-घर जाकर पुरुषों से संवाद करें, इच्छुक लाभार्थियों की पहचान एवं प्री-रजिस्ट्रेशन कराते हुए पखवाड़े को सफल बनाएं।

उन्होंने कहा कि सास-बहू-बेटा सम्मेलन, संतुष्ट लाभार्थियों का सम्मान कार्यक्रम, तथा स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन सामग्री का प्रदर्शन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, पखवाड़े के दौरान धर्मगुरुओं से बैठक कर समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित किए जाएं। पंचायतीराज, आईसीडीएस व स्वयंसेवी संस्थाओं को भी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि सभी एम.ओ.आई.सी. यह सुनिश्चित करें कि जिन पुरुषों को जागरूक किया गया है, उनके नामों की सूची तैयार कर विभाग को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसंख्या नियंत्रण एवं परिवार कल्याण में अपना प्रभावी योगदान दें। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष चक, जिला पंचायत राज अधिकारी संजय मिश्रा, सभी चिकित्साधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।