शंकरगढ़ - Swatantra Prabhat

उत्तर प्रदेश व्यापारी एकता समिति में नए पदाधिकारियों का मनोनयन, ।
स्वतंत्र प्रभात

नैनी, प्रयागराज।

उत्तर प्रदेश व्यापारी एकता समिति, प्रयागराज की एक महत्वपूर्ण बैठक थॉर्नहिल रोड स्थित कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता ने प्रयागराज इकाई में नेतृत्व परिवर्तन की घोषणा करते हुए नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया। इसके तहत नैनी निवासी आशीष ओझा को जिलाध्यक्ष, सुरेंद्र केसरवानी को जसरा का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, विपिन गुप्ता (शंकरगढ़) को जिला महामंत्री, अवधेश नारायण वर्मा को महानगर अध्यक्ष, मनोज शुक्ला को कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष, राहुल अग्रवाल को महानगर महामंत्री, श्रीमती आरती को महिला शक्ति अध्यक्ष तथा श्रीमती सोनी गुप्ता को महिला शक्ति महामंत्री मनोनीत किया गया।नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में व्यापारी हितों की रक्षा के लिए केवल व्यापारी एकता समिति ही निरंतर संघर्ष कर रही है। यही कारण है कि व्यापारी समाज संगठन की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है।

उन्होंने कहा कि सभी व्यापारियों को संगठित होकर एकजुट शक्ति के साथ कार्य करना होगा, तभी व्यापारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव हो सकेगा।बैठक में उपस्थित अखिलेश जायसवाल, बृजेश निषाद, अतुल खन्ना, बृजेश यादव, बबीता केसरवानी, जयश्री गुप्ता, अशोक गुप्ता, मनीष गुप्ता, इफ्तिखार अंसारी, इमरान अली, बबलू सहित अन्य व्यापारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए तन, मन और धन से सहयोग देने का संकल्प लिया।

पति की मौत के बाद नन्दोई से मोहब्बत… फिर बना कत्ल का कारण
शंकरगढ,प्रयागराज। यमुनानगर के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में 23 दिन पहले मिली एक अज्ञात महिला की लाश ने पुलिस को भी उलझा दिया था। 27 दिसंबर 2025 को धवैया गांव की झाड़ियों में पड़े शव के चेहरे और गर्दन पर गहरे जख्म थे, जो साफ बता रहे थे कि मौत सामान्य नहीं थी, बल्कि बेहद बेरहमी से की गई हत्या थी।पुलिस ने आसपास के सभी थानों से संपर्क किया, लेकिन 13 जनवरी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी। जांच की दिशा तब बदली जब शंकरगढ़ से सटे मध्यप्रदेश के सीमावर्ती थानों में शव की तस्वीरें भेजी गईं। 14 जनवरी को रीवा जिले के डभौरा निवासी रामाधार शंकरगढ़ थाने पहुंचे और तस्वीर देखकर टूटे स्वर में बताया—मृतका उनकी बहन ललिता (42) है। रामाधार ने पुलिस को जो कहानी बताई, उसने पूरे मामले को सनसनीखेज बना दिया। ललिता की शादी 21 साल पहले रीवा के चाकघाट निवासी कमलेश से हुई थी, जिनकी तीन साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद अकेली पड़ी ललिता भावनात्मक सहारे की तलाश में अपनी ननद के पति धीरज के करीब आ गई और दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। पुलिस की जांच में धीरज ही सबसे बड़ा संदिग्ध निकला। लेकिन वह फरार था—मोबाइल बंद, घर से गायब। उसकी पत्नी ने भी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और कहा कि वह काम से बाहर गया है। 17 जनवरी को पुलिस ने सादे कपड़ों में जाल बिछाया। जैसे ही धीरज घर पहुंचा, पुलिस ने चारों तरफ से घेरकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पहले धीरज पुलिस को घुमाता रहा, लेकिन कॉल डिटेल्स और हत्या के समय की लोकेशन सामने आते ही वह टूट गया। उसने कबूल किया कि ललिता को पति की मौत के बाद 2 लाख रुपये मुआवजे में मिले थे, साथ ही करीब 4 लाख रुपये के गहने भी थे। धीरज ने लालच में आकर न सिर्फ ये पैसे और गहने खर्च कर दिए, बल्कि जब ललिता ने सब वापस मांगा और पुलिस में शिकायत की धमकी दी, तभी उसने हत्या की साजिश रच डाली। 26 दिसंबर की शाम धीरज ललिता को घुमाने के बहाने मध्यप्रदेश के चाकघाट से उत्तरप्रदेश के शंकरगढ़ ले आया। रास्ते में उसने एक तवा खरीदा—और धवैया गांव की सुनसान जगह पर पहुंचते ही उसी तवे से ललिता के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गिरने के बाद भी उसने चेहरे और गर्दन पर कई वार किए, जिससे मौके पर ही ललिता की मौत हो गई। शव को झाड़ियों में फेंककर, हथियार छिपाकर वह फरार हो गया। शंकरगढ़ थाने के प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी नन्दोई धीरज को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। यह हत्या प्रेम, लालच और विश्वासघात का खौफनाक अंत साबित हुई।

बालेन्द्र कुमार बलराम

भू माफिया नहीं कर पाए सरकारी जमीन पर कब्जा
स्वतंत्र प्रभात-

शंकरगढ़ क्षेत्र मे इन दिनों को भूमाफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि खाली पड़ी सरकारी जमीनों पर कब्जा करने में देर नहीं लगाते। नया मामला रानीगंज का है जहां पर भू माफियाओं ने सरकारी अभिलेखों में उत्तर प्रदेश  निर्माण शाखा के नाम से दर्ज है … कई सालों से खाली पड़ी जमीन पर भू माफियाओं की नजर पड़ी हुई थी और उसको कब्जा करने के लिए तहसील प्रशासन को भी अपने पक्ष में शामिल कर लिया जबकि पूर्व मे सरकारी आदेश में जो रिपोर्ट लगाई गई थी उसके अनुसार उस पर कोई भी गैर सरकारी निर्माण कार्य कोई व्यक्ति नहीं करा सकेगा।

लेकिन सरकारी आदेश के फैसले को चुनौती देते हुए भू माफियाओं ने सरकारी जमीन पर कब्जा करके उसमे प्लाटिंग करने का प्लान बनाया। इस बात की खबर रानीगंज निवासी राकेश मिश्रा को लगी और वर्तमान में उनके छोटे पुत्र शिवम मिश्रा सुल्तानपुर में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं। इसी मामले पर जब उन्होंने भू माफियाओं को जमीन कब्जा करने से रोका तो दर्जनभर लोगों के साथ में भरत त्रिपाठी पुत्र त्रियुगीनारायण त्रिपाठी निवासी सोनवर्षा ने धमकी देकर उन्हें रास्ते से हट जाने एवं आपत्ति हटा लेने का दबाव बनाया। राकेश मिश्रा द्वारा जब भू माफियाओं के मंसूबों पर पानी फिरने लगा तों सोशल मीडिया के माध्यम से भू माफियाओं ने उनके परिवार के खिलाफ दुष्प्रचार करना शुरू कर दिया है।

राकेश मिश्रा ने भू माफियाओं के खिलाफ दिए गए शिकायती पत्र एवं साक्ष्यों क़ो दिखाते हुए कहा कि सरकारी जमीन क़ो कब्जा ना कर पाने की वजह से मुझ पर व्यक्तिगत तौर पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वो निराधार हैं और सारे सरकारी सबूत भू माफियाओं के खिलाफ हैं इसी वजह से सामाजिक रुप से मेरी छवि धूमिल करने के लिए दुष्प्रचार भू माफियाओं द्वारा कराया जा रहा है। क्यों उनके छोटे पुत्र जो डीएसपी के पद पर सुल्तानपुर में तैनात है उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले इन भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करें एवं भू माफिया अपराधी प्रवित्ती के होने के कारण अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। तथा राकेश मिश्रा ने लोगों से अपील की है कि मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप भू माफियाओं की चाल है जिससे मुझे रास्ते से हटाकर सरकारी जमीन पर कब्जा कर सकें।