अम्बेडकर नगर - Swatantra Prabhat

लोवर पीसीएस के 150 से ज़्यादा परीक्षार्थियों ने उठाया नारायण फ़ाउंडेशन की सुविधा का लाभ
छात्र हित में विवेक मौर्य के कार्यों की प्रदेशभर के परीक्षार्थियों ने की प्रशंसा

प्रदेश भर से लोवर पीसीएस के 150 से ज़्यादा परीक्षार्थियों ने उठाया नारायण फ़ाउंडेशन की सुविधा का लाभ

अम्बेडकर नगर। विवेक मौर्य के नेतृत्व में  समाजसेवा के क्षेत्र में जनपद ही नही बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी समाजसेवा के माध्यम से अलग पहचान बनाने वाली सामाजिक संस्था नारायण फाउंडेशन ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित लोवर पीसीएस की परीक्षा देने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये सैकड़ों परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क एसी कमरों में रहने, खाने, उनके आवागमन के साथ ही उनको प्रतियोगी परीक्षा के लिए एक अच्छा माहौल देने के लिए परीक्षार्थियों ने नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य की सराहना किया।

नारायण फ़ाउंडेशन द्वारा यह व्यवस्लोथा लोवर पीसीएस के उन परीक्षार्थियों के लिए की गई थी जिनका परीक्षा केंद्र अम्बेडकरनगर में है और जो बाहरी जिलों से यहाँ आए हैं। यह व्यवस्था जनपद के मौर्या स्टेट मैरिज लॉन, मौर्य नगर, पुन्थर, टांडा में की है जहां परीक्षा की पूर्व संध्या पर अभ्यर्थियों का स्वागत किया गया और उनको रात्रि विश्राम, भोजन के साथ ही सुबह परीक्षा से पहले नाश्ते का भी इंतेजाम किया गया था। परीक्षा में दिल्ली, प्रयागराज, लखनऊ, जौनपुर, भदोही, गोरखपुर, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी आदि जनपदों से आए लगभग 150 से ज़्यादा परीक्षार्थियों ने विवेक मौर्य द्वारा दी गई इस सुविधा का लाभ उठाया।

नारायण फाउंडेशन की इस पहल का उद्देश्य था कि परीक्षार्थी परीक्षा से पहले पूरी तरह तनावमुक्त रहें तथा बाहरी ज़िलों से आये छात्रों को रुकने, खाने या अन्य असुविधाओं की चिंता न करनी पड़े। विवेक मौर्य के नेतृत्व में नारायण फ़ाउंडेशन विगत कई वर्षों से अंबेडकरनगर में किसी भी परीक्षा का केंद्र पड़ने पर परीक्षार्थियों के रुकने, खाने पीने व उनके परीक्षा केंद्र तक पहुँचाने की निशुल्क व्यवस्था निःस्वार्थ भाव से करता आ रहा है। नारायण फाउंडेशन की इस कदम से सैकड़ों गरीब छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

परीक्षार्थी बोले - यह मदद नहीं, हौसला है

प्रयागराज से तैयारी कर रहे गोरखपुर के शुभम गौतम और जौनपुर के अजय वर्मा ने कहा, "परीक्षा केंद्र दूसरे जिले में होने पर सबसे बड़ा डर होटल और खाने का होता है। परीक्षा के समय सब फुल रहता है। यहाँ आकर लगा जैसे अपने ही घर आ गए हों। इतनी साफ व्यवस्था, अच्छा खाना और पढ़ने का माहौल... विवेक मौर्य जी ने हमारा आधा तनाव ही खत्म कर दिया। ऐसे आयोजन से अंबेडकरनगर का मान पूरे प्रदेश में बढ़ता है। हम तो सोच रहे थे रात भर स्टेशन पर भटकना पड़ेगा, होटल वाले तो परीक्षा के नाम पर लूटते हैं। यहाँ आकर लगा जैसे बड़े भाई ने पहले से ही सब इंतजाम कर रखा हो। विवेक मौर्य भैया ने हमसे कहा - तुम बस पढ़ाई पर ध्यान दो, बाकी चिंता हमारी। यह सुनकर जो सुकून मिला, उसे शब्दों में नहीं बता सकते”।

विवेक मौर्य ने कहा कि “ये बच्चे किसी एक जिले के नहीं, ये उत्तर प्रदेश का भविष्य हैं। अगर ये तनावमुक्त होकर परीक्षा देंगे तो इनके माता-पिता का सपना और हमारे जिले का सम्मान दोनों बढ़ेगा। यह सेवा नहीं, हमारा कर्तव्य है। कल जब ये 150 युवा परीक्षा हॉल में बैठे होंगे, तो उनके मन में घबराहट नहीं, अंबेडकरनगर से मिले इस प्यार और अपनेपन की गर्माहट होगी”।

सद्भावना कप में डॉक्टर्स इलेवन ने जय हीरो एजेंसी को 118 रनों से हराया।
अम्बेडकर नगर।

आराध्या श्री फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित सड़क सुरक्षा सद्भावना कप में डॉक्टर्स इलेवन ने जय हीरो अम्बेडकरनगर को 118 रनों से हराया। डॉ हेमंत सिंह ने 36 गेंद पर 84 रनों की विस्फोटक पारी खेली। एम वी डी क्रिकेट एकेडमी अकबरपुर के मैदान पर आज सुबह जय हीरो एजेंसी के कप्तान रवि भद्र सिंह ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी डॉक्टर्स इलेवन ने 16 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाये। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पांचवें ओवर में 32 रनों के योग पर उनके 4 प्रमुख बल्लेबाज आउट होकर वापस चले गये। इसके बाद पांचवें विकेट लिए डॉ प्रवेश और डॉ हेमंत सिंह ने बहुमूल्य 75 रनों की साझेदारी निभाकर टीम को मजबूती प्रदान की। डॉ हेमंत ने 36 गेंदों पर 9 छक्के और 4 चौके की मदद से 84 रनों की धुआंधार पारी खेली। डॉ प्रवेश वर्मा ने बेशकीमती 23 रन बनाए। जय हीरो एजेंसी के लिए सोनू 3 और आदर्श यादव ने 2 विकेट प्राप्त किये। जवाब में जय हीरो एजेंसी अंबेडकरनगर की पूरी टीम 11.1 ओवर में 36 रनों पर सिमट गई।

डॉक्टर्स इलेवन के सटीक गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के सामने विपक्षी बल्लेबाज रन बनाने के लिए लगातार संघर्ष करते नजर आए और एक छोर पर नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। जय हीरो एजेंसी के लिए गुरविंदर 17 रन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक को नहीं छू सका। डॉक्टर्स इलेवन के लिए डॉ आमोद और डॉ उत्कर्ष ने 3-3 विकेट लिये।  डॉक्टर्स इलेवन के कप्तान डॉ जीडी वर्मा ने अपने कुशल रणनीति से टीम को लगातार 11वीं जीत दर्ज कराने में महती भूमिका निभाई।

मैच के मुख्य अतिथि यातायात सब इंस्पेक्टर जय बहादुर यादव रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार खेल आयोजन से लोगों को सड़क सुरक्षा यातायात के नियमों का पालन करने में मदद मिलेगी। सभी लोग वाहन को अपने लेन में ही चलायें। विशिष्ट अतिथि नेत्र सर्जन डॉ राजेश गुप्ता ने शारीरिक स्वास्थ्य पर बल देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों को फिटनेस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इससे खेल के मैदान पर हार और जीत में अंतर पैदा होता है।सभी वाहन चालक हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें और रात्रि के समय वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार का नशे का सेवन न करें। प्लेयर ऑफ द मैच हेमंत सिंह पालीवाल, बेस्ट गेंदबाज डॉक्टर आमोद, बेस्ट बल्लेबाज डॉ प्रवेश वर्मा, बेस्ट क्षेत्ररक्षक रवि भद्र सिंह तथा बेस्ट विकेट कीपर का पुरस्कार डॉक्टर साजन देव केशर को मिला।

मैच में अम्पायर कमेंटेटर की भूमिका में अजय श्रीवास्तव, डॉक्टर एस०एम० बाकिर एवं स्कोरर विक्रम सिंह, विकास रहे। इस अवसर पर  डॉक्टर जे के वर्मा,  डॉ चन्द्रभान, आनन्द शर्मा आलोक, दीपक, पंकज, डॉक्टर अनीश, डॉ अभिनीत यादव, डॉ विमल, विक्रम, विनय, अश्विनी, कुलदीप, रजनीश, अरविंद, समरजीत, आदर्श सहित सभी खेल प्रेमी मौजूद रहे।

उर्वरक पाने के लिए संबंधित तहसीलों से अंश निर्धारण कराकर फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं किसान
जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में उर्वरक संबंधी शिकायत हेतु कंट्रोल रूम स्थापित

अम्बेडकरनगर।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि माह अगस्त तक यूरिया के कमिक लक्ष्य 44171 मी0टन के सापेक्ष 49289 मी0टन, डी०ए०पी० के लक्ष्य 5491 मी0टन के सापेक्ष 9843 मी0टन, एन०पी०के० के लक्ष्य 1336 मी0टन के सापेक्ष 4208 मी०टन, एस0एस0पी0 के लक्ष्य 13666 मी0टन के सापेक्ष 23729 मी०टन एवं एम0ओ0पी0 के लक्ष्य 589 मी0टन के सापेक्ष 178 मी0टन की उपलब्धता हुई है, जिसमें से वितरण के उपरान्त वर्तमान में सहकारिता एवं निजी क्षेत्र में संयुक्त रुप से यूरिया 10909 मी0टन, डी0ए0पी0 4796 मी0टन, एन0पी0के0 3379 मी0टन, एस०एस०पी० 7138 मी0टन एवं एम0ओ0पी0 112 मी0टन उपलब्ध है। जनपद में यूरिया व फास्फेटिक उर्वरको की पर्याप्त उपलब्धता है। उर्वरक प्राप्त करने के लिये फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है । खतौनी मे अंश निर्धारण का कार्य तहसीलो में हो रहा है। जिन किसान भाई का फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुआ है वे तहसील जाकर अपने खतौनी का अंश निर्धारण कराकर फार्मर रजिस्ट्री करा ले, जिससे उर्वरक प्राप्त करने में कठिनाई का सामना न करना पड़े।
उर्वरक से सम्बन्धित किसी भी प्रकार के समस्या के लिये जनपद में कार्यालय जिला कृषि अधिकारी, अम्बेडकरनगर में उर्वरक कंट्रोल रूम स्थापित है जिसका नम्बर 9455485475 है। जनपद के कृषक उर्वरकों के सम्बन्ध में उक्त हेल्प लाइन नम्बर पर सम्पर्क कर उर्वरकों के सम्बन्ध में अपनी शिकायत दर्ज कराकर समाधान प्राप्त कर सकते है ।

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
अम्बेडकरनगर।

जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी बारावफात, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं रक्षाबंधन सहित अन्य पर्वों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं धर्मगुरुओं ने प्रतिभाग किया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा अवगत कराया गया कि 26 अगस्त 2026 को बारावफात तथा 4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। आगामी पर्वों के दृष्टिगत जनपद के समस्त थानों में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से गणमान्य नागरिकों एवं धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठकें आयोजित कर आवश्यक व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की समीक्षा की जा चुकी है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी पर्वों को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी अधिशासी अधिकारियों को जुलूस मार्गों एवं प्रमुख स्थलों की विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा नालियों की टीम लगाकर सफाई कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पर्वों से पूर्व सभी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करा लिया जाए। प्रमुख स्थलों एवं जुलूस मार्गों पर पर्याप्त संख्या में मोबाइल टॉयलेट एवं पानी के टैंकर निर्धारित स्थलों पर उपलब्ध कराए जाएं। मोबाइल टॉयलेट की स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रत्येक तीन घंटे के अंतराल पर सफाई सुनिश्चित कराने हेतु सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने एआरएम रोडवेज को बस स्टेशन एवं उसके आसपास विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जुलूस मार्गों का पुनः स्थलीय निरीक्षण कर लिया जाए तथा मार्ग में किसी प्रकार की विद्युत, सड़क, जल निकासी, प्रकाश, साफ-सफाई अथवा अन्य समस्या पाए जाने पर उसका समयबद्ध ढंग से निराकरण सुनिश्चित किया जाए। प्रमुख स्थलों पर नियमित साफ-सफाई के साथ चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने के भी निर्देश दिए गए।

उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग को पर्वों के दौरान मिलावटी एवं दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने पुलिस अधिकारियों को आगामी पर्वों के दृष्टिगत विशेष सतर्कता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जुलूस एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान निर्धारित मानक से अधिक ध्वनि में डीजे का संचालन न हो, इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी रखने तथा भ्रामक अथवा अफवाह फैलाने वाली सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी भ्रामक सूचना को बिना सत्यापन के साझा न करें।

बैठक के दौरान सभी थानों से आए गणमान्य नागरिकों एवं धर्मगुरुओं से थानावार संवाद करते हुए उनकी समस्याओं, मांगों एवं सुझावों को सुना गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त सुझावों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट थनिगईयरसन टी, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी सहित विद्युत, लोक निर्माण विभाग, पशुपालन, कृषि, खाद्य एवं सुरक्षा तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शिवबाबा धाम में 292 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह संपन्न
अम्बेडकरनगर।

जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज शिवबाबा धाम, अकबरपुर परिसर में भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदस्य विधान परिषद हरिओम पाण्डेय, विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद, प्रशासक/पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, जिलाधिकारी ईशा प्रिया, पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट थनिगईयरसन टी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न विकास खंडों एवं नगर निकायों से आए 312 जोड़ों का विवाह उनकी सामाजिक एवं धार्मिक मान्यताओं, परंपराओं एवं रीति-रिवाजों के अनुरूप विधिवत संपन्न कराया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित वर-वधुओं को नवदाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडे ने सभी नवविवाहित जोड़ों को शतायु एवं सुखी जीवन की शुभकामनाएं दीं तथा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जैसी जनकल्याणकारी योजना के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के पात्र लाभार्थियों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं सराहनीय पहल है।

विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं सामान्य वर्ग के जरूरतमंद एवं निर्धन परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित की जा रही है। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी सामाजिक एवं धार्मिक मान्यताओं, परंपराओं एवं रीति-रिवाजों के अनुरूप विवाह संपन्न कराना है। इससे समाज के सभी वर्गों में सर्वधर्म समभाव, सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिल रहा है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद अम्बेडकरनगर के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 926 विवाहों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में आज शिवबाबा धाम परिसर, अकबरपुर में जनपद के समस्त विकास खंडों एवं नगर पालिका/नगर पंचायत क्षेत्रों से चयनित एवं आज प्रस्तावित कुल 312 कन्याओं के सापेक्ष 292 कन्याओं का वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया गया। उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत प्रत्येक जोड़े पर कुल ₹1,00,000 की धनराशि व्यय किए जाने का प्रावधान है। इसके अंतर्गत ₹21,000 की विवाह उपहार सामग्री, ₹15,000 आयोजन व्यवस्था हेतु तथा ₹64,000 की धनराशि विवाहित कन्या के बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित की गई है।

इस अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण द्वारा 05 नवदंपतियों को प्रतीकात्मक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसमें प्रस्तावित 04 मुस्लिम वधुओं के सापेक्ष 01 वधु का वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, वर-वधुओं एवं उनके परिजनों ने जिला प्रशासन द्वारा किए गए आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने समारोह में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

शिव बाबा धाम में 312 जोड़ो का रीति रिवाज के साथ विवाह होना सुनिश्चित तैयारियां पूर्ण
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की सभी तैयारियां पूर्ण - डीएम

अम्बेडकरनगर।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत दिनांक 22 अगस्त 2026 को शिवबाबा धाम, अकबरपुर में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां पूरी। जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभिन्न अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास अभिकरण को नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जबकि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी को कानून एवं सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। इसी के साथ ही मंच एवं स्वागत संबंधी व्यवस्थाओं का दायित्व संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया है।

कार्यक्रम स्थल पर विवाहिता जोड़ों के पंडाल की देखरेख, भोजन पंडाल एवं काउंटर की व्यवस्था, साज-सज्जा पंडाल, सामग्री वितरण तथा स्वच्छता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया है।
कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई की व्यवस्था, अग्निशमन वाहन एवं आवश्यक व्यवस्था, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच, पेयजल की उपलब्धता तथा मोबाइल टॉयलेट की संचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया गया है।
स्वास्थ्य सुविधाओं के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती के साथ मोबाइल मेडिकल वैन की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया है। वहीं, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुरुष सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी 312 जोड़ों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, भोजन, चिकित्सा, सुरक्षा, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उच्च स्तर की रहें। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा उक्त योजना के अंतर्गत प्रति जोड़ा एक लाख रुपए दिया जाता है जिसमें लाभार्थी के खाते में 64 हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में और 21 हजार रुपए का दैनिक उपयोगी सामान तथा 15  हजार रुपए बारातियों/ परिजनों के स्वागत सत्कार, भोजन, नाश्ता, टेंट आदि व्यवस्थाओं पर खर्च किया जाता है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी महोदया के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को सकुशल, गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

जिलाधिकारी ने परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश
अम्बेडकरनगर।

जिलाधिकारी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की समीक्षा की। उन्होंने ब्लॉकवार विद्यालयों की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कमियों का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कि विद्यालयों में कमियों को संबंधित प्रधानाध्यापकों, विभागीय अधिकारियों एवं संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र दूर कराया जाए। उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों में किसी कारणवश विद्युत आपूर्ति बाधित है, वहां तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने सभी विद्यालयों में नियमित एवं बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी विद्यालय परिसर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। यदि कहीं जलभराव की स्थिति सामने आती है तो संबंधित खंड विकास अधिकारी तत्काल जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने विद्यालयों में कायाकल्प योजना के पैरामीटर्स को पूर्ण रूप से सुनिश्चित रखने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जनपद के ऐसे विद्यालय, जिनके परिसर में जर्जर भवन स्थित हैं, वहां स्पष्ट रूप से “प्रवेश निषेध, भवन जर्जर है” की पेंटिंग कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा किसी भी स्तर पर सुरक्षा से संबंधित लापरवाही न बरती जाए।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि आगामी तीन दिवस के भीतर सभी कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में सफाई कर्मचारियों की टीमें भेजकर विद्यालय परिसर एवं आसपास विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाए। विद्यालय परिसरों में बड़े डस्टबिन लगवाने तथा नियमित रूप से कूड़ा उठान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को कस्तूरबा गांधी विद्यालयों का नियमित भ्रमण कर वहां की शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। विद्यालयों में सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं व्यवस्थित एवं क्रियाशील रहें तथा शिक्षक एवं समस्त कार्मिक अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावासों का भी नियमित भ्रमण करने तथा वहां आवासीय, स्वच्छता, विद्युत, पेयजल सहित सभी आवश्यक सुविधाओं को सुव्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट थनिगईयरसन टी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधीक्षण अभियंता विद्युत, समस्त अधिशासी अभियंता विद्युत, समस्त खंड विकास अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के केंद्र का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण, परीक्षा की तैयारी के लिए दिया मार्गदर्शन
अम्बेडकरनगर।

माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अंतर्गत जनपदों के उच्च अधिकारियों द्वारा संबंधित केंद्रों के निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ईशा प्रिया के निर्देश पर आज दिनांक 18 अगस्त 2026 को सदर एसडीएम/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रतीक्षा सिंह द्वारा जनपद अंबेडकर नगर में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अंतर्गत संचालित केंद्र (सिविल सेवा) का निरीक्षण किया गया।  बच्चों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए आगामी परीक्षा की तैयारी हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया तथा केंद्र को और प्रभावशाली बनाने हेतु बच्चों से सुझाव प्राप्त करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। उपलब्ध तैयारी संबंधी पाठ्य सामग्रियों के अतिरिक्त अन्य जरूरी अध्ययन किताबों की सूची तैयार करा कर उपलब्ध कराने हेतु भी निर्देशित किया।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं होमस्टे नीति-2025 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न
अम्बेडकरनगर।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश बेड एंड ब्रेकफास्ट एवं होमस्टे नीति-2025 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में होमस्टे इकाइयों के पंजीकरण हेतु प्राप्त आवेदनों की प्रगति एवं उनके सत्यापन की स्थिति की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान प्रभारी जिला पर्यटन अधिकारी द्वारा समिति के समक्ष जनपद में होमस्टे पंजीकरण के लिए प्राप्त आवेदनों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। बताया गया कि जनपद में अब तक कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 22 आवेदन शहरी क्षेत्र तथा 10 आवेदन ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित हैं।

जिलाधिकारी ने प्राप्त आवेदनों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का निर्धारित मानकों के अनुसार स्थलीय एवं अभिलेखीय सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि होमस्टे पंजीकरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनपद में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यटकों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

समीक्षा के दौरान अशरफपुर किछौछा क्षेत्र से संबंधित एक आवेदन में कुछ कमियां पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी से पुनः सत्यापन कराने तथा आवेदक द्वारा आवश्यक कमियों को दूर कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने उक्त आवेदन को आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर अगले मंगलवार तक पुनः समिति के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि होमस्टे पंजीकरण से संबंधित सभी आवेदनों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र आवेदकों को अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े।

बैठक में  अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योत्स्ना बंधु, संबंधित उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद अकबरपुर, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा, अग्निशमन विभाग के अधिकारी, मंडलीय समन्वयक, ग्रामीण पर्यटन सहित संबंधित अधिकारी एवं जिला स्तरीय समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

नन्द बाबा दुग्ध मिशन अन्तर्गत मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना 2026-27 की ई–लॉटरी
अम्बेडकर नगर।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में दिनांक 19अगस्त 2026 को मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार  में दोपहर  11:00 बजे नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना के अंतर्गत मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना की ई लॉटरी के माध्यम से पात्र लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। इस योजना में कुल 210 आवेदन आनलाइन प्राप्त हुआ था, जिसमें से कुल 111 आवेदन पात्र पाए गए, इसमें से कुल 6 लाभार्थियों का 3 महिला एवं 3 पूरूष का चयन ई लाटरी द्वारा किया जाएगा। सभी आवेदनकर्ता को SMS के माध्यम से सूचना भेज दिया गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने सभी आवेदन कर्ताओ से अपील किया गया है कि समय से उपस्थित होकर ई–लाटरी में प्रतिभाग करें। ताकि आप लोगों के सामने नियमानुसार ई–लॉटरी संपन्न किया जा सके।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी फरियाद
अम्बेडकरनगर।

शासन की मंशानुसार जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन माह अगस्त के तृतीय शनिवार को स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) होने के कारण शासन के निर्देशानुसार आज 17 अगस्त 2026, सोमवार को जनपद की समस्त तहसीलों में किया गया।
इसी क्रम में जिलाधिकारी ने तहसील अकबरपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अकबरपुर एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट थनिगईयरसन टी सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में जनसामान्य की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो तथा प्रत्येक प्रकरण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि को नियमानुसार प्राथमिकता दी जाए।
उन्होंने जिन शिकायतों का मौके पर निस्तारण संभव रहा, उनका तत्काल मौके पर ही समाधान कराया गया तथा जिन प्रकरणों में स्थलीय जांच अथवा अन्य विभागों से समन्वय की आवश्यकता है, उनमें संबंधित अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर जांच करते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील अकबरपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 56 शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें से 08 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारित किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनपद की अन्य तहसीलों में भी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जनसामान्य की शिकायतें सुनी गईं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान तहसील भीटी में 21 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 04 शिकायतों का मौके पर निस्तारण ही किया गया। इसी प्रकार तहसील टांडा में 23 में 05, तहसील जलालपुर में 35 में 04 तथा तहसील आलापुर में 45 में से 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित
आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों

अम्बेडकरनगर।

जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योत्स्ना बंधु के साथ आज कलेक्ट्रेट सभागार में अपने दायित्वों पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन कर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी उत्साह, समर्पण एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद में मुख्यमंत्री के विगत भ्रमण कार्यक्रम के ऐतिहासिक एवं सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए प्रतिकूल मौसम एवं विषम परिस्थितियों के बावजूद पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने वाले सफाई कर्मियों, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, अपने दायित्वों का निरंतर कुशलतापूर्वक निर्वहन करने वाले राजस्व कर्मियों एवं लेखपालों तथा कलेक्ट्रेट में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के सफल आयोजन तथा मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में भी पूरे उत्साह एवं लगन से स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने वाले समस्त सफाई कर्मियों के कार्यों की विशेष सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने सांकेतिक रूप से पांच सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी महत्वपूर्ण आयोजन की सफलता में प्रत्येक कार्मिक की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और सभी के सामूहिक प्रयासों से ही बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं।
जिलाधिकारी ने आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने राजस्व कर्मियों एवं लेखपालों द्वारा नियमित रूप से किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने सभी को इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा, जिम्मेदारी एवं टीम भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।