समाजवादी पार्टी - Swatantra Prabhat

पूर्व केन्द्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती 5 अगस्त को
बस्ती। बस्ती जिले के समाजवादी पार्टी द्वारा आगामी 5 अगस्त को लखनऊ में होने वाले पूर्व केन्द्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दिया हैं। इसी लक्ष्य को लेकर मंगलवार को समाजवादी  पार्टी कार्यालय पर मण्डलीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तैयार की। बलिया से सपा सांसद और प्रदेश संयोजक सनातन पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने का आग्रह किया।   बैठक में बस्ती से अधिक से   अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने, आवागमन की व्यवस्था, संगठनात्मक तैयारियों और जिम्मेदारियों के बंटवारे पर विस्तार से चर्चा के साथ निर्णय लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुये  जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र की जयंती पर संगठन की ताकत दिखेगी और बस्ती से बड़ी संख्या में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की भागीदारी होगी।  पार्टी कार्यालय पहुंचने पर सांसद सनातन पाण्डेय का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।अपने सम्बोधन में सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि  स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र समाजवादी विचारधारा के मजबूत स्तंभ थे। उनकी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि समाजवादी आंदोलन की ताकत दिखाने का अवसर भी होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अयोध्या के कथित चंदा और चढ़ावा अनियमितता मामले समेत कई मुद्दों पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

पत्रकारों से बातचीत में सनातन पाण्डेय ने अयोध्या के कथित राम मंदिर चंदा और चढ़ावा अनियमितता मामले को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा- पूरे मामले में सिर्फ लीपापोती की जा रही है। जब प्रदेश और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है तो करोड़ों रुपये की कथित अनियमितता की निष्पक्ष जांच अब तक क्यों नहीं हुई? उन्होंने दावा किया कि इस मामले में कार्रवाई तब शुरू हुई, जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे सार्वजनिक रूप से उठाया।

सपा सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि अगर एसआईटी  जांच में अनियमितता सामने आई है तो कार्रवाई केवल कर्मचारियों, सफाईकर्मियों और ड्राइवरों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा- मामले में जिम्मेदार   पदाधिकारियों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। चंपत राय को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए था। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को भी इस मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।

पत्रकारों से बातचीत में सांसद सनातन पाण्डेय ने आरोप लगाया कि प्रदेश में ब्राह्मण समाज खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कानपुर के खुशी दुबे प्रकरण और विजय मिश्रा के परिवार का जिक्र करते हुए कहा कि राजनीतिक विरोधियों के परिवारों को भी निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा- कानून अपना काम करे, लेकिन निर्दोष लोगों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।सर्किट हाउस पर आयोजित  प्रेस वार्ता और सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में मुख्य रूप से विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, कविन्द्र चौधरी अतुल, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, सिद्धार्थनगर के पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष लालजी यादव, दयाशंकर मिश्र, प्रवीण पाठक, कोदई यादव, पूर्व मंत्री मोनू दूबे, अनीता द्विवेदी, प्रिया पाठक आदि शामिल रहे।  पार्टी नेताओं  ने जनेश्वर मिश्र की जयंती  में भागीदारी पर महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

यूपी में बाबर नहीं अब रामराज चलेगा-योगी आदित्यनाथ
लखनऊ -उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में 'व्यापारी कल्याण दिवस' पर 365 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि मुरादाबाद अब कर्फ्यू से नहीं, ग्लोबल एक्सपोर्ट हब के रूप में जाना जाता है. सीएम योगी ने सपा, कांग्रेस और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में बाबर का नहीं, राम राज चलेगा.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मुरादाबाद में दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर आयोजित ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ एवं 365 करोड़ से रुपए अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि नौ साल पहले मुरादाबाद की पहचान कर्फ्यू और गंदगी से होती थी, लेकिन आज का मुरादाबाद अपनी पहचान बदल चुका है. इसके साथ उन्होंने सपा, कांग्रेस और बसपा पर हमला बोला और साफ कहा कि यूपी में बाबर का राज नहीं, राम राज चलेगा.

सीएम योगी ने कहा कि आज का मुरादाबाद यहां के युवाओं, व्यापार और एक ग्लोबल एक्सपोर्ट हब के रूप में जाना जाता है.नौ साल पहले के मुरादाबाद और आज के मुरादाबाद में जमीन-आसमान का अंतर है. उन्होंने कहा कि मुरादाबाद के पास अपना विश्वविद्यालय है. मुरादाबाद यहां की युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभाओं के लिए जाना जा रहा है. किसानों की नवाचार के लिए अपनी पहचान बना रहा है. अब यहां की सड़कें चौड़ी हैं.

ग्रोथ इंजन के रूप में जाना जा रहा है यूपी

उन्होंने कहा कि यह तब संभव हो पा रहा है, जब आपने अच्छे लोग चुने हैं. आज विकास हो रहा है. गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है. जो योजनाएं हमारी संज्ञान में आती हैं. उस पर कार्यवाही होती है.

उन्होंने कहा कि 2017 से पहले कहां तात्कालीन मुख्यमंत्री के पास इतनी फुर्सत थी. जनता-जनार्दन का हालचाल लेने की फुर्सत कहां थी. उसी में जो भूले भटके मिल गये. जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा कहां जाता था. इस पैसे में कैसे डकैती होती है, मनमाना खर्च होता था. सीएम योगी ने कहा कि पहले नौजवानों के पास नौकरी नहीं थी. यह हाल था कि ‘देख सपाई, बिटिया घबराई’ का माहौल चलता था. बेटी और व्यापारी मजबूर थे. शासन का कोई विजन नहीं था, लेकिन अब उत्तर प्रदेश देश के ग्रोथ इंजन के रूप में जाना जा रहा है.

यूपी में अब चलेगा रामराज

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा (SP) और बसपा (BSP) के पास कोई विजन नहीं है. उनके लिए विजन का मतलब सिर्फ उनका परिवार है. यूपी में दंगे नहीं होते हैं. यूपी में बाबर का राज नहीं चलेगा, अब राम राज चलेगा.पिछली सरकारों की सोच कब्रिस्तान की सोच थी. अब यूपी में सब चंगा (बढ़िया) है.

उन्होंने कहा कि जो भी उद्ममी या व्यापारी जीएसटी में रजिस्ट्रेशन कराता है. तो सरकार 10 लाख का बीमा कवर भी दिया जाता है. उन्होंने कहा कि व्यापारियों की शक्ति प्रदेश की प्रगति का आधार है. परिवर्तन लाने के लिए पीएम मोदी के विजन को जमीन पर उतारा जा रहा है.

उ.प्र. में भाजपा का नया संगठन: 'मिशन 2027' की तैयारी तेज
राजीव शुक्ला (संपादक )

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से करीब 8 महीने पहले उत्तर प्रदेश भाजपा में सबसे बड़ा संगठनात्मक बदलाव दस्तक दे रहा है। दिसंबर 2025 में पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अब पार्टी 'टीम यूपी 2.0' को अंतिम रूप देने में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक यह बदलाव सिर्फ फेरबदल नहीं, बल्कि 2027 की 'वार रूम टीम' है।

50% तक नए चेहरे को तबज्जों दी गई हैं और यह'एंटी-इंकबेंसी' काटने की तैयारी है। बीजेपी हाईकमान ने साफ कर दिया है कि नई टीम में करीब 50% बदलाव होंगे। इसका मकसद है- नए चेहरे, नया जोश: लंबे समय से एक ही पद पर जमे लोगों को हटाकर युवा और बूथ लेवल तक पकड़ रखने वालों को मौका। दोहरी जिम्मेदारी खत्म: कई पदाधिकारियों के पास संगठन + सरकार दोनों का चार्ज है। अब इसे खत्म किया जाएगा। 2024 का सबक: लोकसभा चुनाव में यूपी में सीटें घटने के बाद पार्टी अब PDA के जवाब में OBC-युवा आउटरीच पर फोकस कर रही है। सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले

यूपी को भाजपा ने 6 क्षेत्रों में बांटा है: काशी, अवध, गोरखपुर, कानपुर, ब्रज, बुंदेलखंड। भाजपा ने सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्षों को बदल दिया है । नए अध्यक्ष अपनी टीम खुद बनाएंगे। जाति-क्षेत्र का फॉर्मूला:

पश्चिम: गुर्जर-वैश्य को तवज्जो, अवध: ब्राह्मण नेतृत्व को आगे बढ़ाने की रणनीति। ब्रज में शाक्य या लोध समाज से बड़ा चेहरा। काशी में OBC, खासकर पटेल/कुर्मी प्रतिनिधित्व। प्रदेश कार्यकारिणी में बड़ा कट- वर्तमान में प्रदेश टीम में 7 महामंत्री, 18 उपाध्यक्ष, 16 सचिव हैं। क्या बदलेगा: महामंत्री 7 से 6 होंगे। यूपी की विशालता को देखते हुए ढांचा तो वही रहेगा, लेकिन पद कम होंगे। युवा + महिला: टीम में एक तिहाई महिलाओं को प्रतिनिधित्व। उम्र पर खास ध्यान। 7 मोर्चों के नए अध्यक्ष: युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान, ओबीसी, SC, ST, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष भी जल्द घोषित होंगे। 'मंत्रिमंडल के बाद संगठन' मॉडल- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल में कैबिनेट विस्तार किया। अब उसी तर्ज पर संगठन में बदलाव हो रहा है। संतुलन का खेल: जिन क्षेत्रों से मंत्री ज्यादा हैं, वहां संगठन में पद कम होंगे ताकि असंतुलन न रहे। ब्रज: 12 मंत्री हैं, इसलिए संगठन में भागीदारी कम हो सकती है

गोरखपुर: कैबिनेट में विस्तार नहीं मिला, तो प्रदेश इकाई में ज्यादा चेहरे मिल सकते हैं।  PDA vs भाजपा का नया फॉर्मूला। 2027 चुनाव के लिए भाजपा की रणनीति 3 पिलर पर है। PDA का मुकाबला*: गैर-यादव OBC जैसे कुर्मी, लोध, मौर्य, सैनी, निषाद, राजभर को अहम जिम्मेदारी। पंकज चौधरी का कुर्मी बैकग्राउंड पूर्वांचल में OBC वोट साधेगा। बूथ मजबूती: सोशल मीडिया + जमीनी अभियान में सक्रिय, बूथ तक पकड़ वाले चेहरे।

क्षेत्रीय संतुलन: पूर्वांचल के बाद अब पश्चिम यूपी, बुंदेलखंड, अवध, ब्रज को ज्यादा प्रतिनिधित्व।

ये सिर्फ संगठन नहीं, बल्कि भाजपा का '2027 मॉडल' है। लक्ष्य साफ है - नए चेहरों, सामाजिक समीकरण और बूथ मैनेजमेंट के जरिए सपा के PDA को काटकर फिर से 2/3 बहुमत लाना।

अब देखना ये है कि 'परफॉर्मेंस' जीतता है या 'पैरवी'।

सपा ‘सामाजिक न्याय यात्रा’ एवं पीडीए पंचायत का दो दिवसीय कानपुर दौरा से संपन्न
कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव के आह्वान तथा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्याम लाल पाल के निर्देशन में राष्ट्रीय सचिव सरदार कुलदीप सिंह भुल्लर का दो दिवसीय कानपुर दौरा रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर अध्यक्ष हाजी फज़ल महमूद के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान शहर के विभिन्न गुरुद्वारों और सामाजिक स्थलों पर सिख समाज, व्यापारियों, युवाओं एवं विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ संवाद स्थापित किया गया तथा पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।

कानपुर आगमन पर अमरजीत सलूजा के नेतृत्व में राष्ट्रीय सचिव सरदार कुलदीप सिंह भुल्लर का भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात उनके आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सिख समाज के प्रबुद्ध लोगों ने उनका अभिनंदन किया। दो दिवसीय प्रवास के दौरान उन्होंने कीर्तनगढ़ गुरुद्वारा साहिब, गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारा साहिब, ऐतिहासिक गुरुद्वारा भाई बन्नो साहिब, रामगढ़िया गुरुद्वारा साहिब एवं लाटूश रोड गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर संगत को संबोधित किया।

अपने संबोधन में राष्ट्रीय सचिव सरदार कुलदीप सिंह भुल्लर ने कहा कि आज प्रदेश और देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ते अपराध, किसानों की बदहाली, युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति तथा छोटे व्यापारियों पर बढ़ते आर्थिक बोझ से परेशान है। भाजपा सरकार जनता के बुनियादी सवालों से ध्यान भटकाकर केवल प्रचार और दिखावे की राजनीति कर रही है, जबकि आम आदमी बिजली के बढ़े हुए बिल, महंगी शिक्षा, महंगे इलाज और रोजगार के संकट से जूझ रहा है।

सरदार कुलदीप सिंह भुल्लर ने कहा कि देश की आजादी, सीमाओं की रक्षा और राष्ट्र निर्माण में सिख समाज का योगदान अतुलनीय रहा है, लेकिन आज सिख समाज से जुड़े अनेक मुद्दों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति समाजों को आपस में बांटने की रही है और सिख समाज को भी आधा-अधूरा इतिहास दिखाकर भ्रमित करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि तराई क्षेत्र के सिख किसानों के सामने भूमि और मालिकाना हक से जुड़े प्रश्न आज भी चिंता का विषय बने हुए हैं तथा सरकार संवेदनशीलता के साथ इन समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल घोषणाओं तक सीमित है।

कुरुक्षेत्र: राहुल को प्रतिरोध का नारा बनाएगा विपक्ष का चेहरा, 2029 में PM मोदी और नेता विपक्ष का सीधा मुकाबला।
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज

महंगाई, बेरोजगारी, पर्चा लीक, सीबीएसई की गड़बडी, भारत अमेरिका व्यापार समझौता , एपस्तीन फाइल,खाड़ी युद्ध में भारत की विदेश नीति और अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत जैसे  हर ज्वलंत मुद्दे पर राहुल गांधी सीधे प्रधानमंत्री मोदी को ही घेर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में अभी तीन साल का वक्त है लेकिन राजनीति जिस दिशा में चल पड़ी है, उससे साफ जाहिर है कि न सिर्फ 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव बल्कि अब 2029 तक जितने भी चुनाव होंगे सब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेता विपक्ष राहुल गांधी के बीच ही सीधा मुकाबला होगा।नतीजतन राहुल गांधी खुद खुलकर मैदान में आ गये हैं।

राहुल गांधी ने विपक्षी इंडिया गठबंधन की बैठक में कहा कि अब देश में चुनावों की परंपरागत राजनीति से आगे प्रतिरोध की राजनीति का युग आ गया है। प्रतिरोध की राजनीति से राहुल गांधी का सीधा मतलब है कि मोदी सरकार को संसद के साथ-साथ विपक्ष अब सड़क पर भी घेरेगा। राहुल ने कहा कि सभी संस्थाएं सरकार के कब्जे में हैं और चुनावों का कोई मतलब नहीं रह गया है। इसलिए कांग्रेस को प्रतिरोध की राजनीति के अपने पुराने दौर में लौटना होगा।

राहुल ने सिर्फ एलान ही नहीं किया बल्कि उन्होंने प्रतिरोध की राजनीति की शुरुआत करते हुए सबसे पहले युवाओं और छात्रों से सीधे संवाद करने के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।इसकी शुरुआत वह कोटा, इलाहाबाद, पटना और दिल्ली में छात्र युवा सम्मेलन से कर रहे हैं।

भाजपा और एनडीए तो 2014 से ही चाहे लोकसभा हो या विधानसभा का चुनाव नरेंद्र मोदी को आगे करके उनके नाम पर ही हर चुनाव लड़ रहा है। सत्ता पक्ष के लिए नरेंद्र मोदी का नेतृत्व और नाम चुनावों में जीत का सबसे बड़ा मंत्र है जबकि इसके विपरीत कांग्रेस मोदी के मुकाबले अपने किसी भी नेता को आगे करके चुनाव लड़ने की हिम्मत नही जुटा पा रही थी।

इसी तरह 2024 के लोकसभा चुनावों में विपक्षी इंडिया गठबंधन भी मोदी के मुकाबले बिना कोई चेहरा आगे लाए ही मैदान में उतरा था। लेकिन अब कांग्रेस जिस राह पर चल पड़ी है, उससे यह साफ है कि अब उसे नरेंद्र मोदी के मुकाबले राहुल गांधी को आगे करने में कोई गुरेज नहीं है। अब राहुल गांधी खुद आगे बढ़कर सरकार के खिलाफ होने वाली लड़ाई की कमान संसद के साथ सड़क पर भी संभालने के लिए तैयार हैं।

उधर विपक्षी खेमे की तस्वीर अब खासी बदल गई है। हाल ही में हुए पांच विधानसभा चुनावों में प.बंगाल में ममता बनर्जी और तमिलनाडु में एमके स्टालिन के किले ढह गए और इसके पहले बिहार में तेजस्वी यादव, दिल्ली में अरविंद केजरीवाल और महाराष्ट्र में शरद पवार और उद्धव ठाकरे भाजपा के हाथों हार चुके हैं।

कांग्रेस भी 2024 के बाद हरियाणा, महाराष्ट्र और असम में भाजपा से हारी है लेकिन केरल में उसकी जीत और तमिलनाडु में डीएमके को छोड़कर टीवीके सरकार में शामिल होने से पार्टी को फिर आक्सीजन मिल गई है।

इसलिए अब मामला कांग्रेस और क्षत्रपों के बीच बराबरी का हो गया है और अब कोई भी क्षत्रप कांग्रेस को यह उलाहना नहीं दे सकता कि भाजपा का मुकाबला क्षेत्रीय दल ही सफलता पूर्वक कर पाते हैं।

क्षत्रपों में अब झारखंड में हेमंत सोरेन अकेले ऐसे नेता हैं जो दो बार लगातार भाजपा को चुनावी मात दे चुके हैं और कांग्रेस के साथ उनका गठबंधन है जबकि 2014, 2017, 2019 और 2022 में लगातार भाजपा के हाथों चुनावी हार झेल चुके अखिलेश यादव ने 2024 में लोकसभा चुनावों में भाजपा को पटखनी देकर फिर से 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए खम ठोंक रहे हैं।

अब 2027 में उत्तर प्रदेश अकेला ऐसा राज्य है, जहां चुनाव में भाजपा का सपा से मुकाबला होगा और कांग्रेस उसकी सहयोगी पार्टी होगी। वहीं पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस का सीधा मुकाबला होगा क्योंकि यहां भाजपा अभी अपनी जमीन बनाने की कोशिश कर रही है और अकाली दल के सामने अस्तित्व बचाने की चुनौती है।

बाकी 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले होने वाले सारे राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश,गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला होगा। वहीं तेलंगाना में कांग्रेस बीआरएस और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। यहां भी कांग्रेस मुख्य किरदार होगी

जर्जर सड़क पर सियासत गरम: सपा का विशाल धरना, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। उतरौला-पचपेड़वा-चंदनपुर-जैतापुर मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर सोमवार को गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक तापमान बढ़ गया। वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क के निर्माण की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी ने गनेशपुर बाजार स्थित रामजानकी मंदिर के सामने विशाल धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। हजारों लोगों की मौजूदगी में आयोजित धरने में नेताओं ने क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि सड़क निर्माण शीघ्र शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

धरने को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जनता की बुनियादी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस सड़क से हजारों लोगों का आवागमन होता है, वह आज गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, लेकिन सरकार और जनप्रतिनिधि मौन हैं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के लिए समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी और जरूरत पड़ी तो आर-पार की लड़ाई भी लड़ी जाएगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने सत्ता के दबाव में लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करते हुए कार्यक्रम की अनुमति देने में बाधाएं खड़ी कीं। मंच से ही उन्होंने अधिकारियों से सवाल किया कि आखिर जनता की आवाज उठाने से क्यों रोका जा रहा है।

श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने कहा कि इस सड़क का मुद्दा कई बार दिशा समिति की बैठकों में उठाया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के साथ लगातार सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। यदि यही सड़क किसी अन्य क्षेत्र में होती तो अब तक उसका निर्माण पूरा हो चुका होता।

धरने के बाद नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और गैसड़ी विधायक राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी तुलसीपुर को सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया है कि उतरौला-पचपेड़वा-चंदनपुर मार्ग केवल एक सड़क नहीं बल्कि हजारों लोगों की जीवनरेखा है। यह मार्ग अयोध्या धाम को जोड़ने के साथ-साथ नेपाल सीमा से सटे अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों—चंदनपुर, धोबहा, गनवरिया और जैतापुर—को मुख्यधारा से जोड़ता है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और मरीजों, विद्यार्थियों तथा श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये की योजनाओं और विकास के दावों के बीच यह सड़क सरकार की विफलता की जीती-जागती तस्वीर बन चुकी है। क्षेत्र की जनता वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और सरकार आंखें मूंदे बैठे हैं।

धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष माणिक लाल कश्यप ने की। इस अवसर पर पूर्व विधायक अब्दुल मशहूद खान, पूर्व विधायक रामसागर अकेला, अनवर महमूद, ओंकारनाथ पटेल, नूरुल हसन खां, कौशर हुसैन, भानू त्रिपाठी, विक्रम यादव एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

*सपा का महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शनः तहसील तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे, बोले- छात्र घर नहीं पहुंच पाते और पेपर लीक हो जाता है*
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र 302 शोहरतगढ़ द्वारा पूर्व विधायक अमर सिंह चौधरी  के नेतृत्व में तथा सपा जिलाध्यक्ष  लाल जी यादव  की अध्यक्षता में शोहरतगढ़ तहसील पर महंगाई, बेरोजगारी, डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और बिजली के दामों में बड़े पैमाने पर मूल्य वृद्धि तथा डीजल पेट्रोल और रसोई गैस की भारी किल्लत, अघोषित बिजली कटौती, किसानों को खाद बीज तथा डीजल का ना मिल पाना, नीट परीक्षा पेपर लीक, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ ,ध्वस्त कानून व्यवस्था, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  के परिवार पर नीच मानसिकता व अराजक तत्वों के द्वारा परिवार पर अभद्र व अशोभनीय टिप्पणी करने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग तथा भाजपा सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ अपने हजारों समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ शोहरतगढ़ तहसील पर उप जिलाधिकारी के माध्यम से राजपाल  के नाम ज्ञापन देकर जन समस्याओं के समाधान की मांग किया।

पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह  ने संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है अपराधियों का बोलबाला है भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाए, अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है डीजल पेट्रोल रसोई गैस और बिजली के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर प्रदेश की जनता पर महंगाई का बोझ लाद दिया गया पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है यह सरकार किसानों को खाद बीज और डीजल तक उपलब्ध नहीं कर पा रही है हमारी मांग है कि डीजल पेट्रोल और रसोई गैस बिजली की मूल्य वृद्धि वापस लिया जाए और इसकी उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, धान के बेहन डालने का समय चल रहा है किसानों को समय से खाद और डीजल उपलब्ध कराया जाए, नीट परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता है और इस सरकार में पी डी ए आरक्षण का सबसे ज्यादा घोटाला हुआ है प्रदेश की जनता इस जन विरोधी सरकार को हटाने का मन बना चुकी है यह सरकार जनहित के हर मुद्दे पर विफल है 2027 का चुनाव देश और संविधान को बचाने का चुनाव है ।

धरना प्रदर्शन में प्रदेश सचिव बेचई, अफसर हुसैन रिजवी, राममिलन भारती, मुरलीधर मिश्रा, घिसियावन यादव, कमरूज्जमा खान, खलकुल्लाह खान, बहराइची प्रसाद प्रेमी, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, हरिराम यादव, पारसनाथ विश्वकर्मा, रिंदु पासवान ,रामसेवक लोधी, शकील शाह, चंद्रभान पहलवान, घनश्याम जायसवाल, सुनीता गोस्वामी, मोहम्मद जावेद, चंद्रभूषण आर्य, सत्येंद्र यादव ,मोहम्मद यूनुस, नौशाद मलिक,हरिशंकर मौर्य, राम शंकर मौर्य, जलालुद्दीन खान, मनोज मिश्रा, चंचल रावत, राजकुमार चौधरी, सुनील वर्मा, शिव शंकर चौधरी, अभिरंजन चौधरी ,रामदास चौधरी ,माखन गुप्ता ,विजय सिंह चौधरी ,सुनील चौरसिया, शालिग्राम यादव, सुनील यादव, मोहम्मद अकरम ,मोहम्मद शमी ,मोहम्मद इश्तियाक, किशन पटेल ,अनूप चौधरी, पुनीत मिश्रा ,रामदेव चौधरी, बुलर यादव, रंजीत, पारस चौधरी, देव प्रकाश चौधरी, विंध्याचल चौधरी, नुरुल हुदा, रमेश लोधी, लाल जी चौधरी,  रामचरण चौधरी, संजय रस्तोगी ,अंगद यादव आदि  उपस्थित रहे।

अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्टिंग।।
स्वतंत्र प्रभात ।

प्रयागराज।

समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव सुनील कुमार सरोज (एडवोकेट) के नेतृत्व में बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रयागराज को सौंपकर सोशल मीडिया पर कथित रूप से की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणियों और फोटो प्रसारण के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री अदिति यादव की तस्वीरों का सोशल मीडिया पर कथित रूप से गलत तरीके से उपयोग कर अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणियां की जा रही हैं। इससे न केवल उनकी व्यक्तिगत गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंच रही है, बल्कि महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा से जुड़े गंभीर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे कृत्य समाज में गलत संदेश देने के साथ-साथ महिलाओं के खिलाफ ऑनलाइन उत्पीड़न को बढ़ावा देते हैं। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान की जाए तथा उनके विरुद्ध साइबर अपराध और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

इस संबंध में साइबर क्राइम प्रकोष्ठ को भी प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई। समाजवादी अधिवक्ता सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी महिला के सम्मान के साथ इस प्रकार का व्यवहार अस्वीकार्य है और कानून के दायरे में रहकर दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक स्वर में दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।

यूपी समेत कई राज्यों में वक्त से पहले विधानसभा चुनाव की आहट।
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज।

दयाशंकर त्रिपाठी

उत्तर प्रदेश और अगले वर्ष विधानसभा चुनाव वाले अन्य राज्यों में चुनाव तय समय से पहले हो सकते हैं। इसकी संभावनाओं को लेकर सियासी और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। सूत्रों का कहना है कि आगामी जनगणना और उससे जुड़ी प्रशासनिक तैयारियों के कारण सरकारी मशीनरी पर बढ़ने वाले दबाव को देखते हुए विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक निर्णय या घोषणा नहीं हुई है। उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर जैसे राज्यों में भी चुनावी कार्यक्रम और जनगणना संबंधी गतिविधियों के बीच तालमेल को लेकर प्रशासनिक स्तर पर चर्चा चल रही है।

माना जा रहा है कि यदि दोनों प्रक्रियाएं एक ही समयावधि में संचालित होती हैं तो अधिकारियों और कर्मचारियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जिलाधिकारी स्तर से लेकर निचले स्तर तक बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी चुनाव और जनगणना दोनों प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जनगणना के दौरान जिला प्रशासन को व्यापक स्तर पर संसाधन और मानवबल जुटाना पड़ता है, जबकि चुनाव के समय भी यही मशीनरी निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन करती है।

सूत्रों के मुताबिक, इसी वजह से दोनों कार्यक्रमों के संभावित टकराव को देखते हुए प्रशासनिक विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। हालांकि इस विषय पर अभी तक चुनाव आयोग या गृह मंत्रालय की ओर से कोई औपचारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है।

समय से पहले चुनाव की चर्चाओं ने राजनीतिक दलों की गतिविधियों को भी तेज कर दिया है। भाजपा जहां पहले से संगठनात्मक स्तर पर सक्रिय दिखाई दे रही है, वहीं विपक्षी दल भी संभावित चुनावी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अपनी रणनीतियों को धार देने में जुटे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भले ही अभी कोई आधिकारिक घोषणा न हुई हो, लेकिन चुनाव पूर्व तैयारियों के लिहाज से सभी दल सतर्क नजर आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, चुनाव आयोग फिलहाल विभिन्न राज्यों की परिस्थितियों और प्रशासनिक आवश्यकताओं का अध्ययन कर रहा है।

पेपर लीक, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सपा का हल्ला बोल, कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता सरस सिंह

प्रयागराज।समाजवादी पार्टी  ने मंगलवार को कथित पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न तथा पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और बाद में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता हाथों में बैनर, पोस्टर और पार्टी के झंडे लेकर एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस की शक्ल में जिलाधिकारी कार्यालय की ओर कूच किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए युवाओं, किसानों, महिलाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश सरकार विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों को रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि बार-बार परीक्षा पत्र लीक होने से लाखों छात्रों और अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। युवा वर्षों तक मेहनत करने के बावजूद भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता न होने के कारण निराश और हताश हैं।

सपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय केवल घोषणाएं करने में व्यस्त है। इसके अलावा बढ़ती महंगाई के कारण आम जनता का जीवन कठिन होता जा रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि का असर परिवहन, खाद्य पदार्थों और दैनिक जरूरतों की वस्तुओं पर पड़ रहा है, जिससे लोगों की आर्थिक परेशानियां बढ़ गई हैं।

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी सपा नेताओं ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन इस दिशा में अपेक्षित परिणाम दिखाई नहीं दे रहे हैं।

कलेक्ट्रेट परिसर में काफी देर तक चले प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इसके बाद सपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने, महंगाई नियंत्रित करने, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने तथा महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

मेधावी छात्रा प्रांजलि को साइकिल देकर किया सम्मानित
झूंसी/प्रयागराज। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 97.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दसवां स्थान हासिल करने वाली मेधावी छात्रा प्रांजलि प्रजापति को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने साइकिल भेंट कर सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह झूंसी क्षेत्र के उस्तापुर में सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र पटेल एवं जंग बहादुर पहलवान के संयोजन में आयोजित किया गया।

नीबी कला निवासी संदीप प्रजापति की पुत्री प्रांजलि प्रजापति माँ रामदेई इंटर कॉलेज, नीबी कला की छात्रा हैं। उनकी सफलता पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पार्टी कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने बालिकाओं की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए कन्या विद्याधन योजना शुरू की थी, जिससे लाखों छात्राओं को लाभ मिला। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने ही प्रदेश में लैपटॉप योजना लागू कर युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया था।है

उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने छात्र-छात्राओं के हितों की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि हजारों स्कूल बंद किए गए, शिक्षकों की भर्ती नहीं हो रही है और आए दिन पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके चलते युवाओं में निराशा बढ़ रही है और बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है।

है है6

समारोह में मौजूद एमएलसी डॉ मानसिंह यादव और विधायक विजमा यादव ने भी भाजपा सरकार पर युवाओं, किसानों, महिलाओं और बेरोजगारों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सपा सरकार बनने पर शिक्षा के क्षेत्र में   बड़े बदलाव किए जाएंगे।

कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव सहित धर्मेंद्र सिंह पटेल, जंग बहादुर पहलवान, पूरन पासी, पिंटू वर्मा, करन सोनकर, अमित कुशवाहा, सुरेश नेता, अभय राज सागर, श्याम बरनपाल, दुपेश यादव और प्रमोद कुशवाहा समेत कई लोग मौजूद रहे।

अखिलेश यादव ने राजकुमार भाटी की लगाई क्लास,।
स्वतंत्र प्रभात

ब्यूरो प्रयागराज

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी की ब्राह्मणों पर की गई टिप्पणी पर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रदेशभर में ब्राह्मण समाज के नेता राजकुमार भाटी पर निशाना साध रहे हैं. उनके निशाने पर सपा मुखिया अखिलेश यादव भी हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राजकुमार भाटी को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से की जा रही है.

समाजवादी पार्टी के ब्राह्मण नेता भी राजकुमार भाटी के बयान को लेकर खफा हैं. उन्होंने अखिलेश यादव से शिकायत भी की है. रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को तलब किया. प्रदेश मुख्यालय राजकुमार भाटी की क्लास लगाई.

अखिलेश यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है कि वे सामाजिक सद्भाव का आचरण करें. अपनी भाषा और व्यवहार में संतुलन और संयम बरतें. ऐसी कोई बात न करें जिससे अपने को अपमानित या आहत महसूस करे. उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाकर ही सामाजिक न्याय के राज की स्थापना की जा सकती है. इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी को एकजुट रहना होगा.

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सामाजिक नीति में सबका सम्मान निहित है. पीडीए समाज सभी वर्गों-पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक के अलावा पीड़ित अगड़े-पिछड़े, आधी आबादी महिला को अपने से जोड़ती है. पीडीए सामाजिक न्याय की लड़ाई का भी प्रभावी माध्यम है. पीडीए की एकता से ही 2027 में भाजपा को सत्ता से हटाया जा सकेगा और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का लक्ष्य पूरा किया जा सकेगा.

अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में दिनदहाड़े लुटते ‘सुनारों की सुरक्षा’ की समस्या अभी सुलझी नहीं थी कि तब तक ‘सोनाबंदी’ का व्यापार-चौपट करने वाला आह्वान आ गया और फिर ‘सोने पर इम्पोर्ट ड्यूटी ढाई गुना बढ़ाने का फ़रमान’. ज़ेवरात-गहनों के व्यापार में बड़ी कंपनियों के आ जाने से ये छोटे सुनार वैसे ही कम्पटीशन नहीं कर पा रहे थे, अब उन्हें लग रहा है कि शायद बड़ी कंपनियों से एकमुश्त कमीशन लेने के चक्कर में ही भाजपाइयों ने युद्ध के बहाने, सोनाबंदी की बात की है.