Palwal News - Swatantra Prabhat

प्रॉपर्टी विवाद में बुजुर्ग का दर्द बहू और उसके पिता ने संपत्ति हड़पने के लिए झूठे आरोप लगाए बुजुर्ग ने पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप
नई दिल्लीः     हरियाणा के पलवल जिले के होडल क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक बुजुर्ग ने अपनी पुत्रवधू, उसके पिता तथा स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित रमेश चंद्र का कहना है कि पारिवारिक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद के कारण उनके पूरे परिवार को सुनियोजित तरीके से परेशान किया जा रहा है। उनका आरोप है कि उनकी पुत्रवधू श्याम ने अपने पिता के साथ मिलकर संपत्ति हड़पने की नीयत से उनके बेटे वरुण के खिलाफ झूठा छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया।

रमेश चंद्र के अनुसार, उनके परिवार की पैतृक संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। उनका दावा है कि इसी विवाद का लाभ उठाकर उनकी पुत्रवधू और उसके पिता ने परिवार पर दबाव बनाने के लिए झूठे आपराधिक आरोप लगाने की रणनीति अपनाई। उनका कहना है कि इससे न केवल उनके बेटे की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची, बल्कि पूरे परिवार को मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

रमेश चंद्र ने आरोप लगाया कि 31 मार्च 2026 को उनके घर पर कथित रूप से हमला किया गया। इस दौरान मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट जैसी घटनाएं हुईं।

उनका कहना है कि उन्होंने तत्काल पुलिस को शिकायत दी, लेकिन उनकी शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसके विपरीत, उनके और उनके बेटे के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया गया।

पीड़ित बुजुर्ग का आरोप है कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं की गई। उनका कहना है कि कई महत्वपूर्ण तथ्यों और साक्ष्यों को नजरअंदाज किया गया तथा उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि पुलिस निष्पक्ष भूमिका निभाने के बजाय प्रभावशाली लोगों का साथ दे रही है।रमेश चंद्र ने कहा, "खाकी का धर्म कानून और सत्य की रक्षा करना है, लेकिन हमारे मामले में ऐसा नहीं हुआ।

हमें ऐसा लग रहा है कि पीड़ित की आवाज़ सुनने के बजाय दबंगों का साथ दिया जा रहा है। पुलिस को किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि कानून का साथ देना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें भारतीय संविधान और न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है तथा उन्हें उम्मीद है कि सच्चाई अवश्य सामने आएगी। उन्होंने पूरे मामले की किसी स्वतंत्र एजेंसी या वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

साथ ही उन्होंने यह भी मांग की कि यदि जांच में किसी पुलिस अधिकारी की लापरवाही, पक्षपात या भ्रष्टाचार सामने आता है तो उसके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाए।पीड़ित परिवार का कहना है कि वे न्याय की लड़ाई कानूनी तरीके से लड़ेंगे और कानून के दायरे में रहकर अपने अधिकारों की रक्षा करेंगे। उनका कहना है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को झूठे मामलों में फंसाना कानून और समाज दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

दूसरे पक्ष का पक्ष समाचार लिखे जाने तक इस मामले में लगाए गए आरोपों पर पुत्रवधू श्याम, उनके पिता तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है। पत्रकारिता के सिद्धांतों के अनुसार उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी समान प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया जाएगा।

Haryana: हरियाणा के इस जिले से प्रयागराज के लिए शुरू हुई बस सेवा, जानें टाइम टेबल और किराया
Haryana News: हरियाणा सरकार में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने श्रद्धालुओं की मांग को ध्यान में रखते हुए पलवल से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज तक विशेष बस सेवा की शुरुआत की है। मंगलवार को पलवल बस स्टैंड से नारियल फोड़कर और हरी झंडी दिखाकर इस बस को रवाना किया गया। यह बस 15 फरवरी को महाशिवरात्रि तक प्रयागराज में आयोजित माघ मेले के दौरान प्रतिदिन संचालित की जाएगी।

टाइम टेबल और किराया

यह विशेष बस पलवल बस स्टैंड से रोजाना सुबह 8 बजे रवाना होगी और मथुरा, आगरा, इटावा, कानपुर व फतेहपुर होते हुए करीब 645 किलोमीटर का सफर तय कर रात लगभग 8 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। बस का किराया 900 रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है। वहीं प्रयागराज से वापसी का समय शाम 5 बजे रहेगा और बस अगली सुबह करीब 5 बजे पलवल पहुंचेगी।

श्रद्धालुओं को होगी बड़ी राहत

इस मौके पर खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल से प्रयागराज तक सीधी बस सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे वे बिना किसी परेशानी के माघ मेला दर्शन और संगम स्नान का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल सनातन संस्कृति, आस्था और धार्मिक परंपराओं को मजबूत करने में भी सहायक साबित होगी।

मंत्री ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि माघ मेला सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से अपने परिवार के साथ प्रयागराज जाकर गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में पवित्र स्नान करने का आह्वान किया।

गौरव गौतम ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माघ मेला क्षेत्र में सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात, स्वास्थ्य सेवाओं और आवास की बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने युवाओं से भी माघ मेला की परंपरा को समझने और उससे जुड़ने का आग्रह किया।

इस अवसर पर हरियाणा राज्य परिवहन पलवल के महाप्रबंधक जितेंद्र सिंह यादव, लेखाकार राजकुमार, प्रधान विरेंद्र कुमार गौतम, यार्ड मास्टर कुलबीर देशवाल, ऑडिटर बीरसिंह देशवाल, कैशियर नरेंद्र कुमार, ट्रैफिक मैनेजर सतेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Haryana: हरियाणा में मुठभेड़ के बाद 7 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, CIA की गोली से पैर में लगा छर्रा
Haryana News: हरियाणा के पलवल जिले में सीआईए की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद सात हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और सीआईए हथीन प्रभारी दीपक गुलिया की अगुवाई में हुई इस कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज किया है।

मुखबिर की सूचना पर की गई घेराबंदी

सीआईए हथीन प्रभारी पीएसआई दीपक गुलिया ने बताया कि उनकी टीम हथीन रेस्ट हाउस चौक के पास गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि खिल्लुका गांव निवासी मुश्ताक उर्फ हुक्डी हथीन बाईपास रोड से केएमपी की ओर किसी वारदात को अंजाम देने जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने सात हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

सूचना मिलते ही टीम हथीन बाईपास पहुंची। कुछ देर बाद एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने टॉर्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। पीछा करने पर वह कौंडल गांव के पास खेतों के कच्चे रास्ते में घुस गया, जहां ऊबड़-खाबड़ रास्ते के कारण उसकी बाइक गिर गई।

पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस ने आरोपी को आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन उसने धमकी देते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। एक गोली सरकारी गाड़ी के बोनट पर लगी, जबकि दूसरी गोली से एसआई यासीर बाल-बाल बचे। जवाबी कार्रवाई में आत्मरक्षा के तहत एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दीपक गुलिया और एसआई यासीर ने एक-एक फायर किया, जिसमें एक गोली आरोपी मुश्ताक उर्फ हुक्डी के पैर में लगी।

इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद किया गया।

40 से ज्यादा संगीन मामलों में वांछित

पुलिस के अनुसार, मुश्ताक उर्फ हुक्डी के खिलाफ हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न थानों में गौकशी, चोरी, लूट और डकैती जैसे 40 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को कई बार चकमा दे चुका था। उसकी गिरफ्तारी के लिए सीआईए और एसटीएफ की टीमें लगातार प्रयास कर रही थीं।

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश

सीआईए प्रभारी दीपक गुलिया ने बताया कि आरोपी के अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उसके गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ की जाएगी। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मुठभेड़ के समय आरोपी अपने साथियों के साथ केएमपी पुल के पास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की तत्परता से यह वारदात टल गई।

Haryana: दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे के पास बसेगा हरियाणा का नया औद्योगिक शहर, रोजगार को मिलेगी नई उड़ान
Haryana News: हरियाणा में तेज़ी से बढ़ते विकास को देखते हुए राज्य सरकार ने एक नई और महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी दी है। सरकार दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के किनारे एक अत्याधुनिक औद्योगिक शहर बसाने जा रही है।

इस नई परियोजना पर काम शुरू हो चुका है। सरकार का दावा है कि यह कदम न केवल रियल एस्टेट बाजार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, बल्कि किसानों की आय और समृद्धि के भी नए रास्ते खोलेगा।

इन गांवों को मिलेगा सबसे अधिक लाभ

इस औद्योगिक शहर के लिए फरीदाबाद और पलवल जिलों के नौ गांवों की लगभग 9,000 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जा रही है। भूमि खरीद से संबंधित आवेदन पहले ही प्राप्त हो चुके हैं। जिन गांवों से भूमि ली जाएगी, उनमें फरीदाबाद जिले के छांयसा और मोहना, तथा पलवल जिले के मोहियापुर, बागपुर कलां, बागपुर खुर्द, बहरौला, हंसापुर, सोलड़ा और थंथरी शामिल हैं।

सरकार का मानना है कि इन गांवों में रहने वाले किसानों और स्थानीय निवासियों को आने वाले समय में रोजगार, व्यावसायिक अवसर और भूमि मूल्य वृद्धि का सीधा लाभ मिलेगा।

HSIIDC संभालेगा विकास की जिम्मेदारी

इस मेगा औद्योगिक शहर के विकास की जिम्मेदारी हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (HSIIDC) को दी गई है। सरकार का कहना है कि यह परियोजना प्रदेश के औद्योगिक नक्शे को नया स्वरूप देगी और लाखों लोगों के लिए रोजगार व निवेश के अवसर तैयार करेगी। एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट के नजदीक होने की वजह से इस क्षेत्र को औद्योगिक हब के रूप में तेजी से विकसित किया जाएगा।

ग्रेटर फरीदाबाद के 18 गांवों में होगा 4,500 एकड़ भूमि का विकास

औद्योगिक क्षेत्र के साथ-साथ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HUDA) भी ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में बड़े स्तर पर विकास कार्य करेगा। इसके लिए 18 गांवों की लगभग 4,500 एकड़ भूमि का अधिग्रहण करते हुए सेक्टर 94A से 142 तक नई कॉलोनियों और बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा। इससे भविष्य में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

रियल एस्टेट क्षेत्र में आएगी बड़ी तेजी

खेड़ी कलां, नचौली, ताजुपुर, ढहकौला, शाहबाद, भैंसरावली, जसाना और तिगांव जैसे गांवों को रिहायशी ज़ोन में शामिल करने की योजना है। सर्कल रेट बढ़ने और नए जोनों के बनने के चलते इन इलाकों में जमीनों की कीमतों में भारी उछाल की संभावना है। इससे नए आवासीय क्षेत्र विकसित होंगे और स्थानीय इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत आधार मिलेगा। रियल एस्टेट विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में यह इलाका NCR का सबसे बड़ा विकास हब बन सकता है।

भूमि अधिग्रहण के लिए लगाए गए विशेष शिविर

भूमि अधिग्रहण कार्य को पारदर्शी और सुचारु बनाने के लिए सरकार ने विभिन्न गांवों में विशेष शिविर आयोजित किए थे। साहुपुरा, सोतई, सुनपेड़, जाजरू और मलेरना में आयोजित इन शिविरों में किसानों की समस्याएँ सुनकर समाधान किया गया और भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को तेज़ी से आगे बढ़ाया गया।