digital india initiative - Swatantra Prabhat

डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय में 'मिशन शक्ति' के अंतर्गत डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन बुधवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय  में शासन के निर्देशानुसार 'मिशन शक्ति' विशेष अभियान फेज-5 के अंतर्गत 'डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा' विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं विज्ञान संकाय की डीन प्रोफेसर प्रकृति राय  ने छात्र-छात्राओं  को वर्तमान समय में साइबर सुरक्षा की अनिवार्यता पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को डिजिटल जगत में सतर्क और जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।विशिष्ट वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ० आशीष श्रीवास्तव असिस्टेंट प्रोफेसर, जन्तु विज्ञान विभाग ने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के तकनीकी पहलुओं और इससे बचाव के व्यावहारिक तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम का प्रारंभ डॉ० दीपक जायसवाल के स्वागत उद्बोधन से हुआ, कार्यक्रम का कुशल प्रबंधन डॉ० किरन गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ० अमरजीत यादव ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन  प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ० सुनीता त्रिपाठी, संयोजक डॉ० रेनू त्रिपाठी व डॉ० रक्षा सहित डॉ० विनीता रावत, डॉ० अंकिता श्रीवास्तव, डॉ० दीप्ति गिरी, डॉ० जय सिंह, डॉ० हाफिज एवं अन्य शिक्षक व विद्यार्थी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Haryana Pensioner: हरियाणा में पेंशनर्स के लिए खुशखबरी, अब मिलेगी ये खास सुविधा
Haryana Pensioner: केंद्र सरकार ने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (डीएलसी) अभियान 4.0 की शुरुआत की है, ताकि देशभर के पेंशनर्स अपने जीवन प्रमाण पत्र को घर बैठे ही डिजिटल माध्यम से जमा कर सकें। यह सुविधा खासतौर पर बुजुर्ग और दिव्यांग पेंशनर्स के लिए राहत लेकर आई है।

अब पेंशनर्स को बैंक या कार्यालयों में लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं होगी। इस अभियान का लक्ष्य दो करोड़ से अधिक पेंशनर्स तक डिजिटल सुविधा पहुंचाना है। सरकार के अनुसार यह अभियान देश के दो हजार से अधिक शहरों और कस्बों में चलाया जा रहा है, ताकि हर पेंशनभोगी तक डिजिटल सशक्तीकरण पहुँच सके।

हरियाणा में इस पहल से 2.41 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को लाभ मिलने की संभावना है। पेंशनर्स को डिजिटल तरीके से अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने में मदद मिलेगी। हरियाणा सरकार ने केंद्र द्वारा 30 नवंबर तक चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान में अपनी भागीदारी की घोषणा की है। राज्य में यह अभियान सभी पेंशनभोगियों के लिए सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पूरे हरियाणा में लागू किया जाएगा।

हरियाणा के कोषागार एवं लेखा विभाग के महानिदेशक सीजी रजनीकांथन ने बताया कि अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन और समन्वय के लिए पंचकूला स्थित पेंशन वितरण प्रकोष्ठ (पीडीसी) के संयुक्त निदेशक राकेश राठी को राज्य नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, हरियाणा के सभी कोषागार अधिकारियों को अपने जिलों के लिए उप-नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कोषागार अधिकारियों को अभियान के सुचारू और सफल क्रियान्वयन के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

महानिदेशक ने बताया कि इस पहल से लगभग 2.41 लाख हरियाणा सरकार के पेंशनभोगी और पारिवारिक पेंशन भोगी लाभान्वित होंगे। ये पेंशनभोगी ई-पेंशन के माध्यम से कोषागार/उप-कोषागार और पेंशन वितरण बैंकों (SBI, PNB, BOI, UBI, CBI और केनरा बैंक) से पेंशन प्राप्त करते हैं। उन्होंने सभी पेंशनभोगियों से अपील की है कि वे अभियान का पूरा लाभ उठाएँ और अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र या तो निकटतम कोषागार कार्यालय में या घर बैठे “जीवन प्रमाण” पोर्टल/मोबाइल ऐप के माध्यम से जमा करें।

डिजिटल प्रक्रिया के तहत, सबसे पहले जीवन प्रमाण ऐप डाउनलोड करें, फिर आधार से फेस या फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन करें और सर्टिफिकेट सबमिट करें। सबमिट करने के बाद एक सर्टिफिकेट आइडी और पीपीओ नंबर के साथ डाउनलोड लिंक प्राप्त होगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के एजेंट भी घर पर जाकर यह सेवा प्रदान कर रहे हैं, जिससे सुपर सीनियर सिटिजन और दिव्यांग पेंशनर्स को विशेष राहत मिलेगी।

साथ ही, ईपीएफओ ने भी पेंशनर्स के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की प्रक्रिया आसान बना दी है। अब ईपीएफओ मेंबर अपने मोबाइल से फेस स्कैन कर सीधे सर्टिफिकेट सबमिट कर सकते हैं, जो विशेषकर उन लोगों के लिए मददगार है, जो घर से बाहर नहीं जा सकते।