वाराणसी - Swatantra Prabhat

प्रयागराज में अगवा एलकेजी छात्र 28 घंटे बाद बरामद, मां के मायके का युवक निकला अपहरणकर्ता।
स्वतंत्र प्रभात। ब्यूरो प्रयागराज

प्रयागराज जिले में अगवा एलकेजी छात्र को पुलिस ने 28 घंटे में बरामद कर लिया है. उसकी खोजबीन में पुलिस की दो टीमें लगी थीं. टीम ने अपहरणकर्ता का मोबाइल नंबर ट्रेस कर उस तक पहुंचने में सफलता हासिल की. हालांकि जैसे ही पुलिस पहुंची तो अपहरणकर्ता चकमा देकर भागने में सफल हो गया. पुलिस ने बच्चा बरामद कर लिया है. आरोपी की तलाश की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक प्रतीक के पिता ओम प्रकाश शर्मा मुंबई के एक अपार्टमेंट में सिक्योरिटी गार्ड हैं. उनके गांव में उनकी पत्नी, दो बच्चों के अलावा उनके पिता नागेश्वर रहते हैं. ओम प्रकाश के दो बच्चों में 6 साल का प्रतीक बड़ा है. उससे छोटी एक बेटी है, जो तीन साल की है. प्रतीक एलकेजी में पढ़ता है. 28 घंटे पहले उसका किसी ने अपहरण कर लिया था.

प्रतीक की मां और परिजनों ने पुलिस से इसकी शिकायत की थी. मां ने अपने मायके के एक युवक पर शक जताया था. पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर युवक को ट्रेस कर लिया. उसकी लोकेशन वाराणसी में मिली थी. पुलिस की दो टीमों ने जैसे ही आरोपी की घेराबंदी की तो वह बच्चा छोड़कर भाग निकला. मौके कुछ संदिग्ध युवक पुलिस ने पकड़े हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है. प्रतीक का ननिहाल करछना थाना क्षेत्र के बबुरा गांव में है. फरार आरोपी भी उसी गांव का बताया जा रहा है.।

बरामदी के बाद बच्चे ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी. उसने बताया कि उसे रिश्ते के मामा और उनके दोस्त ले गए थे. बदमाशों ने कोई फिरौती नहीं मांगी थी. इससे साफ है कि यह वारदात खुन्नस में अंजाम दी गई. इस बारे प्रयागराज के डीसीपी विवेक यादव का कहना है कि पुलिस टीमें मामले की जांच में लगी हुई हैं. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामला का खुलासा किया जाएगा.।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बता दिया अपना 'प्लान', पुलिस गिरफ्तार करने आई तो...
दया शंकर त्रिपाठी

ब्यूरो प्रयागराज। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी बीच शंकराचार्य ने सार्वजनिक तौर पर अपनी बात रखते हुए कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने विशेष रूप से उस कथित सीडी को लेकर सवाल किया है, जिसका जिक्र मामले में किया जा रहा है।

वाराणसी में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कोई कार्रवाई करती है, तो वे उसका विरोध नहीं करेंगे और पूरी तरह सहयोग करेंगे। उनका कहना था कि “जनता सब देख रही है, झूठ आखिरकार सामने आ ही जाता है। आज नहीं तो कल, सच सामने आएगा।”उन्होंने यह भी कहा कि वे मीडिया और कैमरों की पहुंच में थे और किसी भी तरह की जांच से नहीं बच रहे हैं।

शंकराचार्य ने प्रयागराज का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां हर जगह CCTV कैमरे लगे हुए हैं। उनके मुताबिक, इन कैमरों को इसलिए लगाया गया था ताकि किसी भी घटना की निगरानी वॉर रूम से की जा सके और सब कुछ रिकॉर्ड हो सके।उन्होंने कहा कि उनकी बस उनके कैंप के अंदर पार्क नहीं थी, क्योंकि पुलिस की कथित सख्ती के बाद वे कैंप में नहीं गए थे। ऐसे में, उनके अनुसार, जो कुछ भी हुआ होगा, वह CCTV में रिकॉर्ड हुआ होगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन लड़कों का जिक्र किया जा रहा है, वे कभी उनके गुरुकुल में नहीं आए और न ही वहां पढ़े। उनका कहना था कि वे हरदोई के एक स्कूल के छात्र हैं, जैसा कि केस में जमा की गई उनकी मार्कशीट से पता चलता है।उन्होंने सवाल उठाया कि जब उन छात्रों का उनके स्थान से कोई संबंध ही नहीं था, तो उन पर किसी भी तरह की घटना का आरोप कैसे लगाया जा सकता है।

मामले में एक कथित सीडी होने की बात कही जा रही है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शंकराचार्य ने पूछा कि यदि ऐसी कोई सीडी है, तो उसे सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा। उनके अनुसार, इस तरह के दावों से भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इन सभी सवालों के जवाब सामने आने चाहिए।

अपने बयान के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग धार्मिक वेशभूषा पहनकर सनातन धर्म को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका आरोप था कि कुछ लोग स्वयं को हिंदू बताकर हिंदुओं के खिलाफ काम कर रहे हैं।

काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में सोनभद्र के अनिकेत को मिला अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक
अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र/वाराणसी-

सोनभद्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण में, बुधवार दिनांक 08 अक्टूबर 2025 को वाराणसी के सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशनल सेंटर में आयोजित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में सोनभद्र के निवासी छात्र अनिकेत श्रीवास्तव को प्रतिष्ठित अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

एम.ए. जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के छात्र अनिकेत ने विश्वविद्यालय के सोनभद्र स्थित एनटीपीसी परिसर से अपनी पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने परीक्षा में 7.900 सीजीपीए के साथ शानदार सफलता अर्जित की है, जिसके लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया। अनिकेत को यह स्वर्ण पदक उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, पद्मश्री सरोज चूड़ामणि, उच्च शिक्षा कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी के हाथों प्रदान किया गया। अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक उत्तर प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रदान किया जाता है।

इसी क्रम में, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में इस वर्ष यह सम्मान एनटीपीसी परिसर के होनहार विद्यार्थी अनिकेत श्रीवास्तव को मिला। मूल रूप से सोनभद्र की डाला नगर पंचायत के रहने वाले अनिकेत के पिता संजय श्रीवास्तव व्यवसायी हैं और माता अलका श्रीवास्तव गृहिणी हैं। अनिकेत इससे पहले इसी एनटीपीसी परिसर से एम. कॉम. की पढ़ाई भी पूरी कर चुके हैं। अपनी सफलता के बाद बातचीत में अनिकेत ने इसका श्रेय अपने शिक्षकों को दिया।

उन्होंने कहा कि मेरी सफलता के पीछे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी के पत्रकारिता विभाग के डॉक्टर छोटेलाल प्रसाद एवं अन्य शिक्षकों का बहुत बड़ा योगदान है। सभी ने हमको हर स्तर पर सहयोग किया और प्रोत्साहित किया, जिसके चलते मैं आज यह मुकाम हासिल कर पाया। अनिकेत ने इस दौरान एनटीपीसी परिसर में संसाधनों की कमी का मुद्दा भी उठाया।

उन्होंने कहा कि परिसर में संसाधनों की कमी है, इसके बावजूद वहाँ के शिक्षक छात्रों के हित में अथक प्रयास करते हैं। यह मुकाम मुझे आज मिला है, इससे पहले भी कई छात्रों को मिल चुका है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से एनटीपीसी परिसर के विकास पर ध्यान देने की अपील की, ताकि वहाँ के छात्र-छात्राओं को बेहतर लाभ मिल सके और भविष्य में भी ऐसी प्रतिभाओं का सम्मान हो सके।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित की किट
अजित सिंह /राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र/उत्तर प्रदेश-

वाराणसी स्थित सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह के अवसर पर मा. राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनपद सोनभद्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम में आंगनवाड़ी किट और हेल्थ किट का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल महोदया ने प्रतीकात्मक रूप से पाँच आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ये महत्वपूर्ण किट वितरित कीं। इस पहल में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) मद के तहत सहयोग देने वाली विभिन्न इकाइयों को राज्यपाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

आंगनवाड़ी किट उपलब्ध कराने वाली प्रमुख इकाइयाँ और उनकी योगदान संख्या इस प्रकार रही। एनसीएल सिंगरौली 100 किट, एनसीएल बीना 25 किट, हिंडाल्को रेनूकूट 25 किट, अल्ट्राटेक सीमेंट 25 किट, एसबीआई रॉबर्ट्सगंज 25 किट, बिरला कार्बन 25 किट।

इन सभी इकाइयों के सौजन्य से कुल 225 आंगनवाड़ी किट कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराई गईं। इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी (CDO) द्वारा जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) निधि के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों हेतु 200 हेल्थ किट भी उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर मा. राज्यपाल महोदया ने जनपद सोनभद्र में आंगनवाड़ी केंद्रों हेतु किए जा रहे कार्यों के लिए जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी की सराहना की।

उन्होंने विशेष रूप से मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी को राजभवन से लाई गई एक पुस्तक भेंट की, जो जिलाधिकारी हेतु लाई गई थी।इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी विनित सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण और प्रतिनिधि उपस्थित रहे। राज्यपाल के हाथों किट का वितरण होना, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रयासों को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

वाराणसी को मिली इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र में शिक्षा के मंदिर अटल आवासीय विद्यालय और शिवालय रूपी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की  सौगात देंगे। प्रधानमंत्री वाराणसी पहुंचकर प्रदेश के 16 अटल आवासीय विद्यालय का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे और  गंजारी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखने के साथ ही जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इस मौके पर क्रिकेट के नामचीन खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे। पीएम वाराणसी में कुल 1565 करोड़ की सौगात देंगे।

मोदी रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में कलाकारों की प्रस्तुति देखकर उनको सम्मानित भी करेंगे और सांसद प्रतियोगिता काशी 2023 का पोर्टल लांच करेंगे। महिलाओं के आरक्षण के लिए लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोक सभा और राज्यसभा से  पारित होने बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र आ रहे प्रधानमंत्री का स्वागत नारी शक्ति करेंगी।

पीएम सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में करीब पांच हज़ार से अधिक महिलाओं से संवाद भी करेंगे। पीएम  का दोपहर करीब 12:30 वाराणसी पहुंचना संभावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम की अगवानी के साथ सभी कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में सिर्फ अमीरों के बच्चे ही बोर्डिंग सरीखे  स्कूलों में ही नहीं  पढ़ेंगे बल्कि श्रमिकों के बच्चे भी बोर्डिंग स्कूलों में अच्छी शिक्षा ग्रहण करेंगे। प्रदेश के 16 मंडलों में 1115 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए अटल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से करेंगे।

काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप सिंह  पटेल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग 12:30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे वहां से वे सीधे राजातालाब गंजारी पहुंचकर 450 करोड़ रुपये की लागत से 30 एकड़ में बनने वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान 1983 क्रिकेट विश्वकप के विजेता खिलाड़ियों और अन्य नामचीन क्रिकेट के खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे।

लगभग 30 हज़ार क्षमता वाले स्टेडियम की वास्तुशैली काशी और सनातन धर्म के अनुकूल होगी जिसमे भगवान शिव की महिमा दिखेगी। अर्धचंद्राकार छत, त्रिशूल के आकार की फ्लड-लाइट, घाट की सीढ़ियों पर आधारित बैठने की व्यवस्था, बिल्डिंग पर बिल्विपत्र के आकार की धातु की चादरों के डिजाइन विकसित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि गंजारी में ही प्रधानमंत्री एक बड़ी जनसभा को सम्बोधित भी करेंगे। पीएम जनसभा में जनता के बीच से होते हुए मंच तक पहुंचेंगे।

काशी क्षेत्र के अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांजरी से सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्विद्यालय पहुंचेंगे। नारी शक्ति वंदन विधेयक पास होने के बाद पहली बार वाराणसी पहुंच रहे पीएम का स्वागत करीब 5 हज़ार मातृशक्ति पुष्प वर्षा से करेंगी। प्रधानमंत्री इन महिलाओं से संवाद भी करेंगे।

काशी क्षेत्र की बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ की संयोजक सुष्मिता सेठ ने बताया कि पीएम का स्वागत डमरू वादन से होगा और महिलाएं शंखनाद से अभिनन्द करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंतिम कार्यक्रम रुद्राक्ष अंतर्राष्ट्रीय कन्वेशन सेंटर में है। यहाँ पीएम लगभग 1115 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण श्रमिकों के बच्चों और कोविड-19 महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए बनाए गए 16 अटल आवासीय विद्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।

कक्षाएँ, खेल मैदान, मनोरंजक क्षेत्र, एक मिनी सभागार, छात्रावास परिसर, मेस और कर्मचारियों के लिए आवासीय फ्लैट हैं। इन आवासीय विद्यालयों में से प्रत्येक में लगभग 1000 छात्रों को समायोजित किया जाएगा। हर उम्र को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए काशी में क़रीब 20 दिनों तक आयोजित हुई  काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम ने एक बड़ा मंच दिया।

इसमें 17 विधाओं में 37,000 लोगों ने भागीदारी की। पीएम रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेशन सेण्टर में जनपद स्तर पर चुने गए प्रतिभागियों की प्रस्तुति देखेंगे और उनको सर्टिफिकेट भी देंगे।

आकांक्षा दुबे की मां ने पुलिस पर लगाए आरोप
स्वतंत्र प्रभात-

भदोही/वाराणसी- भोजपुरी गायक समर सिंह को तीन साल पहले कोई नहीं जानता था। आकांक्षा दुबे के कारण ही समर की पहचान बनी। जिसके कारण पहचान बनी उसी की जान समर सिंह ने ली है। अब पुलिस ने गिरफ्तार किया है तो वो घड़ियाली आंसू बहा रहा है। ये बातें भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा की मां मधु दुबे ने सोमवार को वाराणसी में मीडिया से बात करते हुए कहीं।

प्रेस वार्ता में मधु दुबे ने न सिर्फ पुराने आरोपों को दोहराया बल्कि कई नए आरोप भी मढ़ दिए। कहा कि मुझे सारनाथ थाने की पुलिस पर पर भरोसा नहीं है। समर सिंह से दो करोड़ रुपये लेकर सारनाथ थाने की पुलिस बिक गई है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आकांक्षा की मौत में मामले में सारनाथ पुलिस ने किसी तरह की छेड़छाड़ की तो ठीक नहीं होगा।

बताया कि आकांक्षा का मोबाइल सहित अन्य सामान सारनाथ थाने में ही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन समर के साथ मिला हुआ है। पुलिस ही समर को छिपाकर रखी थी। दबाव बनने पर गिरफ्तारी दिखा दी। समर के समाजवादी पार्टी से संबंध हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की।

एक सवाल के जवाब में मधु दुबे ने दोहराया कि मेरी बेटी आकांक्षा आत्महत्या नहीं कर सकती। उसकी हत्या में समर और संजय सिंह शामिल है। होटल का मैनेजर और सारनाथ पुलिस समर सिंह की साजिश का हिस्सा है। मधु दुबे ने कहा कि 25 मार्च की रात 8 बजे तक बिल्कुल खुश थी। फोन पर बात हुई थी। आकांक्षा जब महमूरगंज में पार्टी कर होटल लौटी तो बिल्कुल ठीक हालत में थी। लेकिन होटल मैनेजर ने बताया था कि वह शराब के नशे में थी। उसके कदम लड़खड़ा रहे थे। जबकि सीसीटीवी फुटेज में वह बिल्कुल ठीक दिख रही है।

उन्होंने पूछा कि रात करीब दो बजे युवक के होटल आने का सीसीटीव फुटेज है लेकिन उसके वापस जाने का वीडियो नहीं है। अचानक ऐसा क्या हो गया कि आकांक्षा ने खुदकुशी कर ली। आरोप लगाया कि आकांक्षा के  कमरे में पहुंचने से पहले वहां किसी व्यक्ति को बैठाया गया था। उसी ने आकांक्षा की हत्या की। मेरी बेटी खुदकुशी कर ही नहीं सकती। उसके पास कोई कमी नहीं थी। उसे मारा गया है।

जब मधु दुबे से सवाल किया गया कि समर सिंह खुद को निर्दोष बता रहा है और गिरफ्तारी के बाद से रो रहा है तो उन्होंने कहा कि कहा कि समर बहुत शातिर है। वो घड़ियाली आंसू बहा रहा है। मधु दुबे ने कहा कि एक साल पहले इसी सारनाथ में बर्थडे पार्टी के दौरान समर ने बेटी आकांक्षा को मारा था। तब आकांक्षा ने सारनाथ थाने में शिकायत की थी। आकांक्षा ने फोन कर इसकी सूचना भी दी थी। तब मैंने समर को फोन कर बहुत डांटा था। तब सारनाथ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।  21 मार्च को संजय सिंह ने फोन पर आकांक्षा को धमकी दी थी। 26 मार्च की रात हत्या कर दी।