आयुष्मान कार्ड - Swatantra Prabhat

कोरोना योद्धा से गरीबों की सेवा तक, समाजसेवा की मिसाल बने पीके तिवारी
अमेठी।   समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय पीके तिवारी आज जरूरतमंदों की मदद और जनजागरूकता के लिए एक परिचित नाम बन चुके हैं। कोरोना महामारी के कठिन दौर से लेकर आज तक उन्होंने कृष्ण जन कल्याण सेवा संस्थान के माध्यम से विभिन्न सामाजिक एवं जनहितकारी गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाया है। उनके सेवा कार्यों का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना और समाज में जागरूकता पैदा करना है।

कोरोना काल में पीके तिवारी ने लोगों की सहायता और जागरूकता के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। उनके समर्पण को देखते हुए तत्कालीन सीएमओ अमेठी डॉ. आशुतोष दूबे सहित कई अधिकारियों ने उन्हें कोरोना योद्धा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया था।

संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष लोगों के सहयोग से अत्यंत जरूरतमंद परिवारों को लगभग एक हजार गर्म वस्त्र वितरित किए जाते हैं। सर्दी से बचाव के लिए गौशालाओं में यथासंभव जूट कोट की व्यवस्था, गर्मी के मौसम में श्रमिकों के लिए जलपान तथा अंगवस्त्र वितरण और गौ आश्रय केंद्रों में लू से बचाव के लिए तिरपाल उपलब्ध कराने जैसे कार्य भी किए जाते हैं।

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी संस्था सक्रिय है। प्रत्येक वर्ष करीब एक हजार पौधों का वृक्षारोपण एवं वितरण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाता है। इसके साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान, संचारी रोगों से बचाव के लिए जनजागरूकता, आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहयोग तथा सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाता है।

शिक्षा के क्षेत्र में संस्था द्वारा स्कूल चलो अभियान, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का प्रोत्साहन तथा प्रतिभावान और होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित करने जैसे प्रयास किए जाते हैं। वहीं सामाजिक क्षेत्र में पत्रकारों, चिकित्सकों, चिकित्सा कर्मियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया जाता है।पीके तिवारी का कहना है कि समाजसेवा किसी एक दिन या अवसर तक सीमित नहीं होनी चाहिए। जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना, लोगों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना ही सेवा का वास्तविक उद्देश्य है।उनके नेतृत्व में कृष्ण जन कल्याण सेवा संस्थान द्वारा किए जा रहे ये कार्य समाज में सहयोग, संवेदना और जनभागीदारी की भावना को मजबूत कर रहे हैं। कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित होने के बाद भी पीके तिवारी का सेवा अभियान लगातार जारी है, जो उन्हें समाज के जरूरतमंद वर्ग के बीच एक संवेदनशील समाजसेवी के रूप में पहचान दिला रहा है।

लहरपुर में आरोग्य मेले में 51 मरीजों की जांच
लहरपुर सीतापुर। क्षेत्र के अकबरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। बदलते मौसम और रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने से बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य केंद्र पहुंच रहे हैं।

आरोग्य मेले में करीब 51 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श के साथ नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. अख्तर हुसैन ने मरीजों की जांच करते हुए उन्हें बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि लगातार गर्मी और बारिश के कारण मौसम में हो रहे बदलाव से वायरल फीवर, डायरिया, खांसी-जुकाम, त्वचा एवं पेट संबंधी रोगों के मरीज सामने आ रहे हैं।

उन्होंने लोगों से साफ पानी पीने, आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा किसी भी तरह के बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की।

आरोग्य मेले में पहुंचे ग्रामीणों को संचारी रोगों से बचाव और उनकी रोकथाम के उपायों के प्रति भी जागरूक किया गया। इसके साथ ही लोगों को आयुष्मान कार्ड के लाभ तथा परिवार कल्याण संबंधी योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में डॉ. अख्तर हुसैन द्वारा नियमित रूप से मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जरूरतमंद और असहाय परिवारों को उपचार एवं परामर्श मिलने से उन्हें काफी राहत मिल रही है। क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चिकित्सक की सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है।

सूचना निदेशक विशाल सिंह ने पत्रकारों की सुविधाओं को दी नई रफ्तार
लखनऊ।

उत्तर प्रदेश के पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए सूचना विभाग ने आयुष्मान कार्ड से जुड़ी प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। सूचना निदेशक विशाल सिंह ने बताया कि पत्रकार बंधुओं को आयुष्मान कार्ड प्राप्त करने में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं तथा शीघ्र ही उनके लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिन पत्रकारों ने आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया था, लेकिन किसी कारणवश उनका कार्ड अभी तक नहीं बन पाया है, वे beneficiary.nha.gov.in पोर्टल पर अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं। यदि पोर्टल पर उनका नाम प्रदर्शित होता है और किसी प्रकार के संशोधन की आवश्यकता होती है, तो संबंधित जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक सुधार कराया जा सकता है।

सूचना निदेशक ने कहा कि जिन पत्रकारों ने अभी तक आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है अथवा आवेदन करने के बावजूद उनका कार्ड नहीं बन पाया है, उनकी सुविधा के लिए सूचना विभाग शीघ्र ही एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल शुरू करेगा। इस पोर्टल के माध्यम से पत्रकार अपने जनपद के जिला सूचना कार्यालय के अधिकारियों की सहायता से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पोर्टल के प्रारंभ होने की सूचना सभी संबंधित पत्रकारों को समय से उपलब्ध करा दी जाएगी।

इस पहल का स्वागत करते हुए उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) के संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने सूचना निदेशक विशाल सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए सूचना विभाग लगातार सकारात्मक और प्रभावी प्रयास कर रहा है। उनके अनुसार, विशाल सिंह के नेतृत्व में विभाग की कार्यशैली अधिक संवेदनशील, पारदर्शी और पत्रकार हितैषी बनी है।

प्रभात त्रिपाठी ने कहा कि सूचना निदेशक के रूप में अपने लगभग एक वर्ष के कार्यकाल में विशाल सिंह ने पत्रकार कल्याण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिनका लाभ प्रदेशभर के पत्रकारों को मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद आयुष्मान कार्ड से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान होगा तथा पत्रकारों को सरकारी सुविधाओं का लाभ अधिक सरलता से प्राप्त हो सकेगा।

ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत का मामला
सिद्धार्थनगर । बर्डपुर स्थित विद्या हास्पिटल पर इलाज में गंभीर लापरवाही और अवैध वसूली का आरोप लगा है। कूल्हे की हड्डी टूटने के बाद भर्ती कराए गए मरीज की आपरेशन के कुछ समय  बाद मौत हो गई।

स्वजन के अनुसार शिकायतकर्ता रामप्रकाश के पिता बसंत 10 जून को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। हादसे में उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। उपचार के लिए उन्हें बर्डपुर स्थित विद्या हास्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां आपरेशन किया गया। आरोप है कि मरीज का आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद अस्पताल संचालक ने इलाज के नाम पर 72 हजार रुपये वसूल लिए।

स्वजन का कहना है कि अस्पताल संचालक ने उन्हें बताया कि आयुष्मान योजना के तहत केवल 30 हजार रुपये तक का ही इलाज संभव है, जबकि शेष धनराशि अलग देना पड़ेगा।

अस्पताल संचालक डॉ.अजय  यादव का कहना है कि सारे आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं कुछ विरोधियों की चाल है जो अस्पताल को बदनाम करना चाहते है। दुर्घटना में बुजुर्ग बसंत की फीमर टूट गई थी। जांच करने पर पता चला कि उन्हें अन्य  कई गंभीर बीमारियां हैं  और हार्ट के मरीज हैं दो बार हार्ट अटैक आया है।मरीज के स्वजन बता रहे थे की गोरखपुर से दवा चल रहा है। आपरेशन के आठ घंटे बाद बुजुर्ग की मौत हो गई  लापरवाही की बात पूरी तरह से झूठ है। आयुष्मान कार्ड से कोई भुगतान नहीं लिया गया है। मरीज की मौत हार्ट अटैक से  हुई है।

आटो रिक्शा एवं टैक्सी चालकों को आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किये जाने का निर्देश
बस्ती। बस्ती जिले के परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के पत्र  11.05.2026 द्वारा आटो रिक्शा एवं टैक्सी चालकों को आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत 5.00 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किये जाने के निर्देश दिये गये हैं, उक्त निर्देशों के क्रम में आज सम्भागीय परिवहन कार्यालय, बस्ती के सभागार कक्ष में आयोजित आटोरिक्शा एवं टैक्सी चालकों का एक विशेष कैम्प आयोजित की गई, जिसमें लगभग 50 चालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उपस्थित जनों को अवगत कराया गया कि आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत परिवार के मुखिया के साथ-साथ परिवार के सदस्यों को भी प्रतिवर्ष 5 लाख रू0 तक का स्वास्थ्य बीमा की सुविधा प्रदान की गयी है। चालक के स्वयं अथवा किसी परिवारीजन के साधारण बीमारी के साथ-साथ गम्भीर बीमारी से ग्रस्त होने पर रू0 5 लाख तक का कैशलेस इलाज की सुविधा प्राप्त होगी।

इस योजना का लाभ बताते हुवे,संभागीय परिवहन अधिकारी फरीऊद्दीन ने बताया कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए चालक अपना ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड एवं राशन कार्ड/परिवार रजिस्टर की प्रति सम्भागीय परिवहन कार्यालय, बस्ती के परमिट अनुभाग में महेश कुमार (वरिष्ठ सहायक) को उपलब्ध करा दें, ताकि सूचना मुख्यालय को प्रेषित कर दी जाये।

उक्त बैठक मे फरीदउद्दीन, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), सुरेश कुमार गौर्य, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), श्रीमती माला बाजेयी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन),  प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, यात्रीकर अधिकारी, बस्ती एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारीगण के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

पात्र लाभार्थियों को सभी योजनाओ का लाभ मिले : जिलाधिकारी
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी  बलराम सिंह की उपस्थिति में जिले के लोटन बाजार विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत देवपुर मस्जिदिया में ग्राम चौपाल-गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

चौपाल कार्यक्रम में जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन द्वारा ग्राम चौपाल-गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओ के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी तथा समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों को सभी योजनाओ का लाभ मिलना चाहिए। पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाये। आयुष्मान कार्ड से 05 लाख तक का निःशुल्क इलाज की सुविधा है। किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत फसलों के क्षति पूर्ति का भुगतान एवं किसान सम्मान निधि की समस्याओं का निराकरण कराये।

कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों से उन्होंने कहा कि यदि किसी को पेंशन से जुड़ी समस्या है, जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन या दिव्यांग पेंशन नहीं मिल रही है, तो वे तुरंत जानकारी दें। ब्लॉक स्तर के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं और समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि महिलाओं को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता और प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें ।जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुॅचाये। इसके किसी भी प्रकार की हीलाहवाली करने पर संबधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम विधिवत रूप से सम्पन्न कराया गया।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नौगढ राहुल सिंह,पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, डीसीमनरेगा सन्दीप सिंह, डीसीएनआरएलएम देवनन्दन दूबे, उपकृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, खण्ड विकास अधिकारी लोटन सर्वेश मोहन, ग्राम प्रधान रचना श्रीवास्तव व अन्य ब्लाक स्तरीय अधिकारी एवं ग्रामीण  उपस्थित रहे।

Ayushman Card: इन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड, जान लें पात्रता
Ayushman Card: देश में स्वास्थ्य सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चल रही हैं, जिनमें आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat) भी शामिल है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जाता है, जिससे सरकारी और सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है।

आयुष्मान कार्ड का लाभ

आयुष्मान कार्ड होने पर आपको सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाती है।

इलाज केवल उन अस्पतालों में किया जा सकता है, जो इस योजना में पंजीकृत हैं। अपने शहर के पंजीकृत अस्पतालों की जानकारी आप आधिकारिक वेबसाइट hem.nha.gov.in पर जाकर पता कर सकते हैं।

किन लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता?

कुछ श्रेणियों के लोग इस योजना के तहत पात्र नहीं माने जाते। संगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग, सरकारी कर्मचारी जिनकी नौकरी पर PF कटता है, ईएसआईसी (ESIC) लाभ प्राप्त करने वाले, अन्य ऐसे लोग जो पहले से किसी सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत कवर हैं तो उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाएगा।

अपनी पात्रता कैसे चेक करें?

यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं, तो आप इसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:

आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाएँ।

'Am I Eligible' ऑप्शन पर क्लिक करें।

अपनी जानकारी भरें और पात्रता की स्थिति जानें।