पंचायत सहायक - Swatantra Prabhat

मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर पंचायत सहायकों का प्रदर्शन।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता सरस सिंह

प्रयागराज। मानदेय वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर जनपद के पंचायत सहायकों ने बुधवार को प्रदर्शन किया और जिला मुख्यालय पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद की। पंचायत सहायक संगठन के बैनर तले एकत्र हुए कर्मचारियों ने सरकार से मानदेय बढ़ाने, सेवा सुरक्षा प्रदान करने तथा अन्य लंबित मांगों को शीघ्र पूरा किए जाने की मांग की। बाद में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम सिटी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान पंचायत सहायकों ने कहा कि ग्राम पंचायतों में डिजिटल सेवाओं, अभिलेखों के रखरखाव, जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन तथा पंचायत कार्यालयों के कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद उन्हें बेहद कम मानदेय पर कार्य करना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

मानदेय बढ़ाने की प्रमुख मांग

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती महंगाई के बीच मौजूदा मानदेय से परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। पंचायत सहायकों ने मांग की कि उनके मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जाए ताकि वे बेहतर ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

सेवा सुरक्षा और स्थायित्व की भी उठाई मांग

ज्ञापन में पंचायत सहायकों ने सेवा सुरक्षा, कार्यकाल की स्थिरता और अन्य प्रशासनिक सुविधाएं प्रदान करने की मांग भी की। उनका कहना था कि ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है, इसलिए उनके हितों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।

समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

एडीएम सिटी कार्यालय में ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने सरकार तक अपनी मांगों को पहुंचाने की अपील की। प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी मांगों को उच्च स्तर तक भेजने और नियमानुसार कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

बड़ी संख्या में जुटे पंचायत सहायक

प्रदर्शन में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए पंचायत सहायकों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो भविष्य में व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

पंचायत सहायक के कमरे का ताला तोड़कर कंप्यूटर इनवर्टर सेट सहित डेढ़ लाख की हुई चोरी।
स्वतंत्र प्रभात-

मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत रईसा गांव में रविवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने सामुदायिक केंद्र में बने पंचायत सहायक के कमरे का ताला तोड़कर सीपीयू मॉनिटर प्रिंटर ,इनपुट, नेट प्रोटेक्टर, 2 हैवी बैटरी, इनवर्टर सेट सहित करीब डेढ़ लाख रुपए के माल उठा ले गए। सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में लगे डीवीआर को कब्जे में लेकर चोरों की तलाश में जुटी हुई है। प्रधान प्रतिनिधि सतीश कनौजिया ने बताया कि गांव के पंचायत भवन जर्जर होने के बाद बगल के सामुदायिक केंद्र मैं पंचायत सहायक का कमरा शिफ्ट किया गया था।

इसी दौरान रविवार की रात चोरों ने पंचायत सहायक के कमरे पर धावा बोल दिया और ताला तोड़कर कंप्यूटर के सभी समान निकाल ले गए। जैसे ही पंचायत सहायक के कमरे के ताला तोड़कर चोरी होने की जानकारी प्रधान प्रतिनिधि को हुई भागे भागे मौके पर पहुंचे। देखा तो कमरे का ताला टूटा हुआ था अंदर जाने के बाद कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जिसके बाद प्रधान प्रतिनिधि ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने कमरे की गहन छानबीन की और उसमें लगे डीवीआर को कब्जे में लिया। पुलिस का दावा है कि डीपीआर चोरों को पकड़ने में काफी मददगार साबित होगा। प्रधान ने घटना की सूचना ब्लॉक प्रशासन को देते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।