new bus stand - Swatantra Prabhat

New Bus Stand: हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया बस स्टैंड, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस
New Bus Stand: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पँवार ने कहा है कि महम में नए बस स्टैंड के निर्माण की दिशा में सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए हरियाणा राज्य परिवहन, रोहतक के महाप्रबंधक को निर्देश दिए गए हैं कि वे जिला प्रशासन के साथ विचार-विमर्श कर उपयुक्त भूमि के बारे में सुझाव दें। जैसे ही जिला प्रशासन की ओर से जमीन उपलब्ध कराई जाएगी, नए बस स्टैंड के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं मिल सकेंगी।

विकास एवं पंचायत मंत्री गुरुवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान महम से विधायक बलराम डांगी द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने बताया कि महम बस अड्डे की पुरानी इमारत काफी जर्जर हो चुकी थी। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसका निरीक्षण कराया गया था।

मंत्री के अनुसार बस अड्डे की इमारत का निरीक्षण Haryana Police Housing Corporation की ओर से किया गया था, जिसमें इसे असुरक्षित घोषित किया गया। इसके बाद सरकार ने 11 अक्टूबर 2023 को बस स्टैंड की इमारत को ध्वस्त करने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की। अनुमति मिलने के बाद नियमानुसार पुरानी इमारत को गिरा दिया गया, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

उन्होंने बताया कि इसके बाद महम में नए बस स्टैंड के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। इसी बीच 28 अप्रैल 2025 को सीएम जन संवाद पोर्टल पर स्थानीय लोगों की ओर से मांग रखी गई कि नया बस स्टैंड शहर के बाहर बाईपास पर बनाया जाए। लोगों का तर्क था कि बस स्टैंड को शहर से बाहर स्थापित करने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और शहर के अंदर लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी।

कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि सरकार जनभावनाओं का सम्मान करती है, इसलिए अब नए बस स्टैंड के लिए उपयुक्त स्थान के चयन को लेकर जिला प्रशासन और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि जैसे ही प्रशासन की ओर से जमीन उपलब्ध कराई जाएगी, वैसे ही नए बस स्टैंड के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। मंत्री ने कहा कि नया बस स्टैंड आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और इसके बनने से महम व आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। साथ ही इससे क्षेत्र में आवागमन भी अधिक सुगम हो जाएगा।

Haryana: हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया बस स्टैंड, मिलेगी ये आधुनिक सुविधाएं
Haryana News: हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर-36 में एक नया बस स्टैंड बनाया जा रहा है, जिससे शहरवासियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी। इस परियोजना को लेकर हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन (HSIIDC) ने रोडवेज विभाग को जमीन हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जैसे ही जमीन हस्तांतरण पूरा होगा, निर्माण कार्य को औपचारिक रूप से शुरू कर दिया जाएगा। अनुमान है कि आने वाले दो वर्षों में नई बस स्टैंड बिल्डिंग तैयार होकर जनता के उपयोग में आ जाएगी। यह बस स्टैंड पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।

कई राज्यों के लिए मिलेगी बस सेवा

नए बस स्टैंड से जिले के भीतर और राज्यस्तरीय दोनों तरह की बसें संचालित होंगी। इसके साथ ही यह दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्यों और शहरों के लिए भी बस सेवाएं उपलब्ध कराएगा। इससे यात्रियों को रोडवेज और निजी बसों में सफर करने में बड़ी आसानी होगी।

पुराना बस स्टैंड जर्जर, कई बार गिर चुका प्लास्टर

रोडवेज डिपो के अधिकारियों के अनुसार शहर में मौजूद मौजूदा बस स्टैंड काफी पुराना और जर्जर हो चुका है। कई बार प्लास्टर गिरने जैसी घटनाएँ भी सामने आ चुकी हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया था। इसके अलावा बस स्टैंड भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में स्थित होने के कारण लोगों को आवागमन में भी काफी दिक्कत होती है। नए बस स्टैंड के निर्माण के बाद इन समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।

मिलेंगी आधुनिक सुविधाएँ, ट्रैफिक जाम से भी मिलेगा राहत

सेक्टर-36 में बनने वाला यह नया बस स्टैंड आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। बसों के संचालन, यात्रियों के बैठने व इंतजार करने की बेहतर व्यवस्था और साफ-सुथरा ढांचा इसका हिस्सा होगा। इसके अलावा, ट्रैफिक जाम की समस्या को ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड परिसर में अस्थायी ऑटो स्टैंडिंग की भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि वाहनों की भीड़ कम की जा सके।

Haryana: हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया बस स्टैंड, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस
Haryana New Bus Stand: हरियाणा में विकास की रफ्तार लगातार बढ़ रही है, और राज्य सरकार नई बुनियादी सुविधाओं के निर्माण पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में गुरुग्राम के सेक्टर 36 में नया बस स्टैंड बनने जा रहा है। इस संबंध में हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन (HSIIDC) ने रोडवेज विभाग को जमीन हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

नई बिल्डिंग अगले दो साल के भीतर गुरुग्राम के लोगों के उपयोग के लिए तैयार हो सकती है। सेक्टर 36 में बनने वाले इस बस स्टैंड से जिले और प्रदेश के लोगों को रोडवेज और निजी बसों में सफर करने में बड़ी सुविधा मिलेगी।

पुराने बस स्टैंड की स्थिति

रोडवेज डिपो के अधिकारियों के अनुसार मौजूदा बस स्टैंड पुराना और जर्जर हो चुका है। कई बार प्लास्टर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं, और यह भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित होने के कारण यात्रियों को आने-जाने में परेशानी होती है। नए बस स्टैंड के निर्माण से इन समस्याओं का समाधान होगा।

आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

नया बस स्टैंड यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाया जाएगा। इसके अलावा ट्रैफिक जाम से राहत के लिए बस स्टैंड पर अस्थायी तौर पर ऑटो स्टैंडिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। यह बस स्टैंड दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश जैसे बड़े शहरों के लिए बस सेवाओं का संचालन भी सुनिश्चित करेगा।