धार्मिक - Swatantra Prabhat

चाय की प्याली से सेवा का संकल्प आठ दोस्तों ने रचा गो सेवा का अद्भुत इतिहास
राजस्थान की धरती पर सेवा, त्याग और श्रद्धा की कहानियाँ नई नहीं हैं, लेकिन कोटा जिले के सांगोद कस्बे से निकली यह कथा अपने आप में एक अनोखी मिसाल है। यह कहानी किसी बड़े उद्योगपति या सरकारी अनुदान से शुरू नहीं होती, बल्कि एक साधारण सी चाय की प्याली से जन्म लेती है। कोरोना महामारी के कठिन समय में जब दुनिया अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही थी, तब आठ मित्रों ने एक ऐसा निर्णय लिया जिसने न केवल उनकी सोच बदली, बल्कि सैकड़ों निराश्रित और घायल गोवंशों के जीवन को भी नई दिशा दे दी।

यह आठ मित्र प्रतिदिन शाम को एक चाय की दुकान पर मिलते थे। रोज की 80 रुपए की चाय उनके लिए केवल पेय नहीं, बल्कि आपसी संवाद और मित्रता का माध्यम थी। महामारी के बाद जब जीवन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा, तब उन्होंने तय किया कि अब यह 80 रुपए केवल चाय पर खर्च नहीं होंगे। उन्होंने सोचा कि क्यों न इन पैसों को किसी सार्थक कार्य में लगाया जाए। यही छोटा-सा संकल्प आगे चलकर “कृष्ण दरबार गो सेवा संस्थान” के रूप में साकार हुआ।

भारत में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। धार्मिक, सांस्कृतिक और कृषि जीवन में उसका विशेष महत्व रहा है। किंतु आधुनिक जीवन की आपाधापी में अक्सर सड़क किनारे घायल, बीमार और असहाय गोवंश देखने को मिल जाते हैं। कई स्थानों पर गोशालाएँ अवश्य हैं, लेकिन संसाधनों और सेवा की कमी के कारण हर पशु तक समय पर सहायता नहीं पहुँच पाती। ऐसे में सांगोद के इन मित्रों ने यह महसूस किया कि सेवा का वास्तविक अर्थ केवल भावनात्मक जुड़ाव नहीं, बल्कि ठोस व्यवस्था खड़ी करना है।

शुरुआत में उन्होंने चाय छोड़कर बचाए गए पैसों से जरूरतमंद लोगों की सहायता की। धीरे-धीरे उनके इस प्रयास से अन्य लोग भी जुड़ते गए। कोई 10 रुपये देता, कोई 20, कोई 50 और कभी-कभी 100 रुपये भी। छोटी-छोटी राशियाँ मिलकर हजारों में बदलने लगीं। यह केवल धन संग्रह नहीं था, बल्कि समाज की आस्था और विश्वास का संगम था।इसी विश्वास की नींव पर गोवंशों के लिए एक अस्पताल की स्थापना का विचार जन्मा। आज “कृष्ण दरबार गो सेवा संस्थान” केवल एक गोशाला नहीं, बल्कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक सेवा केंद्र बन चुका है।

यहाँ आईसीयू और जनरल वार्ड की व्यवस्था है। जब कोई घायल या गंभीर रूप से बीमार गाय लाई जाती है तो उसे पहले आईसीयू में रखा जाता है, जहाँ उसकी विशेष देखभाल की जाती है। स्थिति सुधरने पर उसे जनरल वार्ड में स्थानांतरित कर दिया जाता है। साफ-सुथरे शेड, हरा-भरा चारा और प्रशिक्षित वेटरनरी डॉक्टरों की टीम इस सेवा को व्यवस्थित और प्रभावी बनाती है।इस संस्थान की सबसे बड़ी विशेषता है यहाँ कार्यरत लोगों का समर्पण। सात दिनों के लिए सात इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं और 22 सहायक दिन-रात ड्यूटी देते हैं। यह पूरी सेवा निशुल्क है। रात के दो बजे भी यदि सूचना मिलती है कि कहीं कोई गाय घायल अवस्था में पड़ी है, तो तुरंत वाहन रवाना हो जाता है। स्वस्थ होने के बाद गोवंश को नगर पालिका की गोशाला में भेज दिया जाता है, जिससे उसकी आगे की देखभाल सुनिश्चित हो सके।

स्थानीय लोग इस स्थान को “जीवंत माता का मंदिर” कहते हैं। वास्तव में यह केवल अस्पताल नहीं, बल्कि करुणा और संवेदना का जीवंत उदाहरण है। यहाँ सेवा किसी दिखावे या प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि आंतरिक आस्था का परिणाम है। यह संदेश देता है कि यदि संकल्प सच्चा हो तो सीमित साधनों से भी असंभव प्रतीत होने वाले कार्य पूरे किए जा सकते हैं।

आज देश में गोशालाओं के निर्माण पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। गाय के नाम पर चंदा भी जुटाया जाता है। किंतु कई बार व्यवस्थाएँ अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुँच पातीं। ऐसे समय में सांगोद के इन मित्रों का प्रयास यह सिद्ध करता है कि परिवर्तन केवल बड़े संसाधनों से नहीं, बल्कि बड़े हृदय से आता है। उन्होंने यह दिखाया कि चाय पर होने वाली चर्चा यदि सेवा के संकल्प में बदल जाए तो हजारों रुपये की बचत समाज के कल्याण में लग सकती है।

यह कहानी युवाओं के लिए विशेष प्रेरणा है। अक्सर यह कहा जाता है कि बड़े कार्य करने के लिए बड़ी पूँजी चाहिए। परंतु यहाँ पूँजी से अधिक महत्त्वपूर्ण था उद्देश्य। आठ मित्रों का छोटा-सा त्याग एक आंदोलन में बदल गया। उन्होंने यह साबित किया कि सामाजिक परिवर्तन का मार्ग किसी सरकारी योजना से ही नहीं, बल्कि व्यक्तिगत संकल्प से भी प्रशस्त हो सकता है।कोटा और सांगोद क्षेत्र में यह संस्थान अब आशा का प्रतीक बन चुका है। घायल गोवंशों को नया जीवन मिल रहा है और समाज में सेवा की भावना प्रबल हो रही है। यह पहल बताती है कि यदि हर व्यक्ति अपने दैनिक जीवन से थोड़ी-सी राशि बचाकर किसी सामाजिक उद्देश्य में लगाए, तो कितने ही अस्पताल, विद्यालय और आश्रय स्थल खड़े किए जा सकते हैं।

चाय की प्याली छोड़ने का यह निर्णय केवल आर्थिक बचत नहीं था, बल्कि आत्मानुशासन और त्याग का अभ्यास भी था। यह संदेश देता है कि छोटी-सी आदत में परिवर्तन भी बड़े सामाजिक बदलाव का कारण बन सकता है।सांगोद के इन आठ मित्रों ने यह सिद्ध कर दिया कि सच्ची सेवा वही है जो बिना किसी अपेक्षा के की जाए। उनका यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक है। यह कहानी हमें सोचने पर विवश करती है कि हम अपने दैनिक जीवन में कौन-सा छोटा त्याग कर सकते हैं, जो समाज के लिए बड़ा योगदान बन सके।

अंततः यह केवल गोवंशों के उपचार की कथा नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना की विजय गाथा है। चाय की एक प्याली से शुरू हुआ यह सफर आज सैकड़ों जीवनों को बचाने का माध्यम बन चुका है। यही वह प्रेरणा है, जो किसी भी गोशाला या सेवा संस्थान के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर सकती है और समाज को यह सिखा सकती है कि सच्ची श्रद्धा कर्म से सिद्ध होती है, शब्दों से नहीं।

कांतिलाल मांडोत

ओबरा ऊर्जा की राजधानी में सेवा का महायज्ञ, 26वें सप्ताह भी जारी रहा खिचड़ी का विशाल भंडारा
राजेश तिवारी (क्रा.ब्यूरो) के साथ कु. रीता की रिपोर्ट

ओबरा /सोनभद्र -

उत्तर प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी नगर पंचायत और ऊर्जा की राजधानी के नाम से विख्यात ओबरा में जनसेवा की एक अनुपम मिसाल पेश की जा रही है। यहाँ नर सेवा ही नारायण सेवा के मंत्र के साथ स्थानीय सुभाष चौराहा स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में पिछले छह महीनों से अनवरत चल रहा खिचड़ी भंडारा शनिवार को अपने 26वें पड़ाव पर पहुँच गया।

जन-प्रतिनिधियों ने बढ़ाया सेवा का हाथ

इस सप्ताह के भंडारे का सफल आयोजन ओबरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 के सभासद दशरथ शुक्ला पिता परमेश्वर शुक्ला के सौजन्य से संपन्न हुआ। जन-प्रतिनिधियों की इस सक्रिय सहभागिता ने न केवल आयोजन को भव्यता प्रदान की, बल्कि सेवा समिति के मनोबल को भी और सुदृढ़ किया है। श्री राम सेवा समिति ने सभासद परिवार के इस उदार सहयोग के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।

पत्रकार अजीत सिंह के संकल्प से बनी जन-क्रांति

इस पुनीत कार्य की नींव संस्थापक व वरिष्ठ पत्रकार अजीत सिंह ने वर्ष 2026 की शनि अमावस्या को एक संकल्प के साथ रखी थी। भूखे भजन न होय गोपाला के सिद्धांत को जीवन में उतारते हुए अजीत सिंह ने अकेले यह सफर शुरू किया था, जो आज ओबरा में एक व्यापक जन-आंदोलन बन चुका है। संघर्षों के बीच बोया गया यह बीज आज ओबरा के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए एक बड़ा सहारा साबित हो रहा है। भंडारे की इस निरंतरता और सफलता के पीछे एक नि:स्वार्थ टीम की कड़ी मेहनत है। संस्थापक अजीत सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर निम्नलिखित सदस्य अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।

नेतृत्व एवं प्रबंधन बाबूराम सिंह ,ओम प्रकाश सिंह, संकट मोचन झा और सर्वेश दुबे आदित्य वर्मा,। महिला शक्ति रीता कुमारी, सरिता सिंह अनीताशुक्ला और पुष्पा दुबे। सहयोगी दल करण जोगले, अमित गुप्ता, दीपक माली, दिलीप दत्त, सुजीत सिंह और।प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाला यह भंडारा न केवल लोगों की क्षुधा शांत कर रहा है, बल्कि समाज में एकता और समरसता की नई इबारत लिख रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ऊर्जा की इस राजधानी में बिजली के उत्पादन के साथ-साथ अब सेवा की रोशनी भी चारों ओर फैल रही है, जो पूरे सोनभद्र जिले के लिए एक प्रेरणा है।

झरियवां धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब विराट रूद्र महायज्ञ के छठे दिन श्रद्धालुओं ने लगाई परिक्रमा
अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र (विजयगढ़) /उत्तर प्रदेश-

जनपद के नक्सल प्रभावित आदिवासी क्षेत्र स्थित झरियवां धाम महादेव मंदिर परिसर इन दिनों भक्ति और अध्यात्म के रंग में सराबोर है। यहाँ आयोजित नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ के छठे दिन सोमवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव और धार्मिक जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। यज्ञ के आयोजक भिक्षुक भिखारी बाबा (दीनबंधु महाराज) ने जानकारी दी कि आगामी 20 जनवरी को अयोध्या के प्रतिष्ठित महंत कमलनयन दास जी महाराज झरियवां धाम पहुंचेंगे।

उनके आगमन पर भिखारी बाबा और क्षेत्रीय श्रद्धालुओं द्वारा भव्य आरती और पूजन कर उनका अभिनंदन किया जाएगा। महंत जी यहाँ महादेव मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन करेंगे और 251 दुर्लभ जड़ी-बूटियों से निर्मित हवन सामग्री के साथ आहुति देंगे, जिसका उद्देश्य पर्यावरण की शुद्धि और लोक कल्याण है। इस महायज्ञ की विशेषता इसमें उपयोग की जा रही हवन सामग्री है। आचार्य राधेकृष्ण तिवारी, योगेश तिवारी और कौशल तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जड़ी-बूटियों की आहुति दी जा रही है।

प्रतिदिन विद्वानों द्वारा प्रभु श्री राम के आदर्शों पर प्रकाश डाला जा रहा है। वृंदावन से पधारी मंडली द्वारा मनमोहक रासलीला का मंचन किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। महायज्ञ के साथ-साथ प्रतिदिन विशाल भंडारे का आयोजन हो रहा है, जिसमें दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। भिखारी बाबा ने बताया कि झरियवां धाम में पहली बार इतने बड़े स्तर पर विराट रूद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजयगढ़ नरेश चंद्र विक्रम पदम् शरण शाह हैं। यज्ञ की सफलता में मुख्य यजमान दिनेश सिंह मौर्य सहित भरत सिंह, अजय सिंह, चिंता मौर्य और किरन मोदनवाल सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष भोला सिंह, रामखेलावन, सत्यनारायण, बाबूलाल, रामसूरत, मुन्ना बाबा, मनोज केसरी, शंकर बाबा, परमानंद, शुभराम, उषा देवी, दीक्षा और राहुल सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण व भक्तगण उपस्थित रहे।

सोनभद्र गुप्त काशी की पावन धरा पर सेवा का संकल्प, ओबरा में 23वें खिचड़ी भंडारे का सफल आयोजन
अजित सिंह ( ब्यूरो) के साथ कु. रीता की रिपोर्ट

ओबरा /सोनभद्र-

अपनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्ता के कारण गुप्त काशी के रूप में विख्यात सोनभद्र जनपद में इन दिनों सेवा की एक अनूठी अलख जगी हुई है। जनपद के ओबरा नगर में श्री राम सेवा समिति के तत्वावधान में मानवता की सेवा का संकल्प निरंतर जारी है। इसी कड़ी में बीते शनिवार को समिति द्वारा 23वें साप्ताहिक खिचड़ी भंडारे का भव्य आयोजन किया गया।प्रत्येक शनिवार की भांति इस बार भी ओबरा नगर में शाम 5:00 बजे से प्रसाद वितरण का कार्यक्रम शुरू हुआ।

इस आयोजन की खास बात यह रही कि यहाँ पहुँचने वाले लोगों में विभिन्न भाव देखने को मिले। जहाँ बड़ी संख्या में राहगीरों और स्थानीय निवासियों ने इसे प्रसाद मानकर श्रद्धा के साथ ग्रहण किया, वहीं कई जरूरतमंदों के लिए यह तृप्त करने वाला भोजन साबित हुआ। अनेक लोगों ने न केवल मौके पर पेट भर भोजन किया, बल्कि अपने परिवार के लिए साथ में लेकर भी गए। समिति का यह प्रयास समाज के हर वर्ग तक पहुँच रहा है, जिससे न केवल लोगों की क्षुधा शांत हो रही है, बल्कि नर सेवा ही नारायण सेवा का जीवंत संदेश भी प्रसारित हो रहा है।

इस आयोजन में विशेष रूप से ओबरा नगर पंचायत के सभासद विकास सिंह ने शिरकत की। उन्होंने न केवल कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, बल्कि स्वयं अपने हाथों से श्रद्धालुओं और राहगीरों को खिचड़ी वितरित कर सेवा कार्य में हाथ बँटाया। उनके इस प्रयास की समिति और स्थानीय लोगों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इनके सहयोग से मिली अभियान को गति इस 23वें चरण के भंडारे को सफल बनाने में मुख्य रूप से नीरज चौबे, बाबू राम सिंह, राजन वर्मा, आदित्य वर्मा, पंकज गौतम, संगीता सिंह और सरिता सिंह का विशेष सहयोग रहा। इनके आर्थिक योगदान और व्यक्तिगत श्रमदान ने इस पुनीत आयोजन को भव्यता प्रदान की। आयोजन को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए श्री राम सेवा समिति के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ डटे रहे।

व्यवस्था संभालने और वितरण कार्य में सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। अजीत सिंह, ओम प्रकाश सिंह और संकट मोचन झा,सर्वेश दुबे, सरिता सिंह और रीता कुमारी,करण जोखले, आदित्य वर्मा और मनोज कुमार, अमित गुप्ता, अविनाश श्रीवास्तव समिति के सदस्यों ने सामूहिक रूप से अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि यह अभियान भविष्य में भी इसी प्रकार अनवरत जारी रहेगा। उनका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए और समाज में आपसी भाईचारे व समरसता की भावना सुदृढ़ हो सके।

रासलीला के माध्यम से मीराबाई चरित्र का मनमोहक प्रस्तुति की गई, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
अजित सिंह ( ब्यूरो) के साथ कु. रीता की रिपोर्ट

चोपन /सोनभद्र-

वृंदावन से आये श्री विशाखा रमणबिहारी रासलीला मण्डल द्वारा मनमोहक रास की प्रस्तुती की जा रही है। आज रासलीला के माध्यम से मीराबाई के पूर्वजन्म का चित्रण अति मनोहारी था। मीराबाई पूर्वजन्म में बृज की एक गोपी थी। नंदगांव का ग्वाला उसे ब्याह कर ला रहा था, मार्ग में कृष्ण कन्हैया मिल गए, उन्होंने नवेली बधु के रूप में विदा होकर जा रही गोपी से अपना मुंह दिखाने को कहा लेकिन उसने घूंघट नहीं खोला तो कन्हैया ने कहा आज तू मुझे दर्शन नहीं दे रही है, अगले जन्म में तू मेरे दर्शन को तरसेगी।

इस प्रसंग के बाद गोवर्धन पूजा और इंद्र के प्रकोप से अतिवृष्टि का मनोरम दृश्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद गिरिधर गोपाल की झांकी प्रस्तुत की गई। यही गिरिधर गोपाल उस गोपी के हृदय में ऐसे विराजमान हुए कि अगले जन्म में मीरा बनकर वह गाती फिरी. मेरे तो गिरिधर गोपाल दूसरो न कोई, जाके सिर मोर मुकुट मेरो पति सोई। कलाकारों का अभिनय बड़ा ही उत्कृष्ट था, सभी दर्शक मंत्रमुग्ध होकर लीला देखते रहे।

इस अवसर पर प्रदीप अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जैन, दिनेश जैन, राजेश साहनी, महेंद्र केसरी, विमल शाह, आनंद अग्रवाल,  पवन अग्रवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, राकेश मोदनवाल ,रामसुन्दर निषाद , विमल साह , संदीप अग्रवाल, सत्येंद्र आर्य, नागेश्वर गोड़, विकाश चौबे, दीपक साहनी, नागेश्वर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

झरियवां धाम महादेव में निकली कलश यात्रा,नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ शुरू
अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

विजयगढ़ क्षेत्र स्थित झरियवां धाम महादेव मंदिर परिसर में कलश यात्रा के साथ ही चल रहे नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ के चौथे दिन शनिवार को मिर्जापुर/ सोनभद्र एमएलसी विनीत सिंह पहुंचे। जहां भिखारी बाबा ने उनका सम्मान किया और यज्ञ स्थल पर स्थित झरियवां धाम महादेव मंदिर का सुंदरीकरण कराए जाने की मांग उठाई। एमएलसी ने शीघ्र कराने का आश्वासन दिया। प्रतिदिन 251 जदयू बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी जा रही है, जिससे वातावरण शुद्घ रहे। इसके साथ ही प्रतिदिन हो रही रामकथा, रात्रि में रासलीला के साथ ही चल रहे विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

भिक्षुक भिखारी बाबा उर्फ जंगली दास उर्फ दीनबंधु उर्फ रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि नक्सल प्रभावित आदिवासी क्षेत्र विजयगढ़ स्थित ग्रामसभा केवटम के झरियवां धाम महादेव मंदिर परिसर में नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ 14 जनवरी से कलश यात्रा के बाद कलश स्थापना के साथ शुरू हो गई है। 22 जनवरी को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। प्रतिदिन रामकथा हो रही है। रात्रि में वृंदावन से आयी रासलीला मंडली के जरिए रासलीला तथा रोज विशाल भंडारा चल रहा है।

भिखारी बाबा ने बताया कि झरियवां धाम महादेव मंदिर परिसर में पहली बार विराट रूद्र महायज्ञ हो रही है। आचार्य राधेकृष्ण तिवारी, योगेश तिवारी व कौशल तिवारी के जरिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ कराई जा रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजयगढ़ राजा चंद्र विक्रम पदम् शरण शाह हैं। विशिष्ट अतिथि एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह व राज्य मंत्री संजीव कुमार गोड़ हैं। संरक्षक घोरावल विधायक डॉक्टर अनिल कुमार मौर्य, छात्रशक्ति रसड़ा बलिया विधायक उमाशंकर सिंह व सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र बहादुर सिंह, राजेश कुमार पाठक, हरीश अग्रवाल, भरत सिंह, अजय सिंह, सुशीला पाठक,चिंता मौर्य, किरन मोदनवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष भोला सिंह, मुख्य यजमान दिनेश सिंह मौर्य शामिल हैं।

नगवां ब्लाक के पूर्व प्रमुख प्रवीण कुमार सिंह, प्रधान संतोष जायसवाल, आचार्य राधेश्याम पांडेय, उषा देवी, श्री राम यादव, शांति देवी, सत्येंद्र मौर्य, दुर्गा देवी, विमला देवी, अवधराज सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, रामखेलावन, सत्यनारायण, बाबूलाल, रामसूरत, मुन्ना बाबा, मनोज केसरी, शंकर बाबा, परमानंद, शुभराम, प्रदीप आदि मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

चोपन में कान्हा की बाल लीलाएँ देख दर्शक हुए भाव विभोर
अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

चोपन /सोनभद्र-

वैरियर पर चल रहे वृंदावन से आये श्री विशाखा रमणबिहारी रासलीला मण्डल द्वारा मनमोहक रास की प्रस्तुती की जा रही है।।श्रीकृष्ण लीला के पांचवे दिन कान्हा की बाल लीलाएँ देख दर्शक भावविभोर हो उठे।आज सूर्योदय के पूर्व नन्द बाबा जब कान्हा को लिये बिना यमुना जी में स्नान को जाते हैं तो मौका देख कन्हैया -बलराम बाबा के वस्त्र हर लेते हैं।

राधा रानी से मुलाकात के बाद जसोदा मैया भगवान से उन्हें अपने कन्हैया का रिश्ता तय कर के पूरे हर्षोल्लास से उनकी गोद भराई करती है गोद भराई रस्म में मुख्य यजमान प्रदीप अग्रवाल सब परिवार के साथ गोद भराई का रस्म पूरा किया। उसके पश्चात कृष्ण जी अपने सभी ग्वाल सखाओ के साथ माखन चोरी करने जाते है जहाँ गोपी उन्हें पकड़ कर दण्ड दिलाने के लिए माता यशोदा के पास ले जाने का प्रयास करती है पर अपनी चतुरायी से वह गोपी की बांध कर सभी ग्वालो संघ माखन चुराते हुये मनमोहक लीला की प्रस्तुति की।

माखन चोरी के मंचन में कन्हैया गोपियों के घर दहीं माखन की चोरी करते हैं।एक गोपी उन्हें माखन चुराते हुए रंगे हाथ पकड़ लेती है तो कान्हा उससे छोड़ने का विनय करते हैं लेकिन गोपी जब उन्हें बांधने का असफल प्रयास करती है तो नटखट कन्हैया उसे ही बांध देते हैं और अपनी बाल मंडली को बुलाकर न केवल दहीं माखन खाते हैं अपितु मटकियां भी गिराकर तोड़ देते हैं।।इस अवसर पर प्रदीप अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जैन, दिनेश जैन, राजेश साहनी, महेंद्र केसरी, विमल शाह, आनंद अग्रवाल, पवन अग्रवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, राकेश मोदनवाल ,रामसुन्दर निषाद , विमल साह , संदीप अग्रवाल, सत्येंद्र आर्य, नागेश्वर गोड़, विकाश चौबे, दीपक साहनी, नागेश्वर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मकर संक्रांति पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब माँ दुराशनी मंदिर में हजारों भक्तों ने ग्रहण किया खिचड़ी प्रसाद
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

अनपरा/ सोनभद्र-

अनपरा नगर के वार्ड नंबर 6, अटल नगर स्थित सुप्रसिद्ध माँ दुराशनी मंदिर प्रांगण में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सेवा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। माँ दुराशनी सेवा समर्पण संस्थान युवा कमेटी के तत्वाधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गुरुवार को भव्य खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ दुराशनी माता के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई।

मंदिर के प्रधान पुजारी विजय देव पांडे द्वारा माता को खिचड़ी का भोग लगाया गया, जिसके पश्चात उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद वितरण का कार्य प्रारंभ हुआ। समिति के संचालक संजीव तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष का आयोजन अत्यंत भव्य रहा। खिचड़ी प्रसाद ग्रहण करने के लिए। ऑडी मोड, अनपरा बाजार और रेनूसागरकाशी मोड और अनपरा नगर के स्थानीय निवासी नगर से सटे दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी भारी संख्या में लोग पहुंचे। अनुमान के मुताबिक, हजारों से ज्यादा भक्तों ने कतारबद्ध होकर माता का प्रसाद ग्रहण किया।

सेवा के इस महायज्ञ को सफल बनाने में संस्थान के युवाओं और वरिष्ठ सदस्यों ने कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रमेश मेहता, उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, संरक्षक विजयमल गिरी, विनय मिश्रा, रतन गुप्ता, और रविजीत सिंह कंग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम की व्यवस्था संभालने में शशि चंद्र यादव, राजदेव पांडे, चंद्रमौली मिश्रा, मनोज प्रजापति, मृत्युंजय, सत्येंद्र और सुभाष चौबे सहित कमेटी के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। समिति के सदस्यों ने बताया कि माँ दुराशनी के आशीर्वाद से सेवा का यह क्रम भविष्य में भी इसी ऊर्जा के साथ जारी रहेगा।

भक्तिमय सुरों से गूँजा सिहुली दरबार मकर संक्रांति पर उमड़ा जनसैलाब, गायकों ने बाँधा समाँ
अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

सोनभद्र के बिल्ली स्टेशन स्थित उत्तर दिशा में स्थित पवित्र सिहुली दरबार के प्रांगण में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर भक्ति और शक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। अवसर था अखंड हरि कीर्तन और भव्य सांस्कृतिक आध्यात्मिक भजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें उत्तर प्रदेश और झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु जुटे। कार्यक्रम के दौरान दरबार की महिमा का गुणगान करते हुए वक्ताओं ने बताया कि यह स्थान मात्र एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि एक जागृत तपस्वी स्थान है।

इस चमत्कारी दरबार की स्थापना परम पूज्य श्री श्री 108 श्री राम दुलारे लाल बाबा द्वारा की गई है। उन्होंने अपनी कठोर तपस्या और साधना से इस स्थान को सिद्ध किया है, जिससे यहाँ आने वाले हर भक्त को असीम शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। इस उत्सव में स्थानीय चोपन ब्लॉक के साथ-साथ झारखंड के गढ़वा और भवनाथपुर से आए कलाकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की विशिष्टता यह रही कि प्रत्येक आमंत्रित गायक ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए दो-दो भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। सलाई बनवां और झारखंड से आए भजन गायकों ने अपनी स्वर लहरियों से पूरे वातावरण को शिवमय और भक्तिमय बना दिया।

सिहुली दरबार की ओर से सभी दर्शक को मकर संक्रांति एवं आगामी त्योहारों की ढेरों शुभकामनाएँ दी गईं। भजन संध्या के साथ-साथ दरबार में एक भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति के अनुसार, ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में एकता, सद्भावना और धार्मिक चेतना को जागृत करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से विंशु ठाकुर, रामबरन, नंदू ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, छोटेलाल, जनक, कृपा शंकर, लक्ष्मण प्रसाद, प्रेम शंकर, विनोद कनौजिया, विनोद सरवन, श्याम लाल, शिव शंकर, जगदीश, मुदिका, वेदनाथ, राजेंद्र, रमाशंकर, राकेश, सुशील गुप्ता, मनोज कुमार, श्याम बिहारी, राजेंद्र यादव, अभय कुमार, राजू गुप्ता और राजन गुप्ता महगु शर्मा सहित भारी संख्या में सेवादार और ग्रामीण उपस्थित रहे।

आगामी महावीरी झंडा शोभायात्रा को लेकर बैठक संपन
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

अनपरा /सोनभद्र-

मंगलवार को आने वाले त्योहार महावीरी झंडा शोभा यात्रा जुलूस को लेकर अनपरा बाजार सुनारी गली स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में अनपरा बाजार व आसपास क्षेत्र के महावीर झंडा शोभा यात्रा के सदस्य व अध्यक्ष के मध्य शोभा यात्रा जुलूस को सफल बनाने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महावीर झंडा शोभा यात्रा कमेटी के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला । जिस पर बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जाहिर की।

ओबरा श्री राम सेवा समिति का खिचड़ी मिशन जारी, एसआई रामलोचन ने भी बँटाया हाथ सेवा और स्वच्छता की दिखी मिसाल
अजित सिंह ब्यूरो के साथ कु. रीता की रिपोर्ट

ओबरा /सोनभद्र-

नर सेवा ही नारायण सेवा के ध्येय वाक्य को सार्थक करते हुए श्री राम सेवा समिति, ओबरा द्वारा शनिवार को स्थानीय हनुमान मंदिर चौराहे पर लगातार 20वें साप्ताहिक खिचड़ी भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। सेवा के इस महाकुंभ में न केवल भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया, बल्कि ओबरा पुलिस के सहयोग ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया। भंडारे के दौरान ओबरा थाना के एसआई रामलोचन ने कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वयं अपने हाथों से श्रद्धालुओं को खिचड़ी वितरित की।

उनके इस सहयोग और सेवा भाव को देखकर समिति के सदस्यों ने खुशी जाहिर की। समिति के संस्थापक व सदस्यों ने एसआई रामलोचन जी का सहृदय आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रशासन का ऐसा सकारात्मक सहयोग सामाजिक कार्यों को नई ऊर्जा प्रदान करता है।समिति द्वारा परोसी जाने वाली खिचड़ी अपनी गुणवत्ता के लिए जानी जा रही है। इसमें मटर, आलू, पालक, टमाटर, शिमला मिर्च, गाजर, चुकंदर, चना, मूंग, सोयाबीन, लौकी, पत्तागोभी और फूलगोभी जैसी 12 से अधिक सब्जियों का प्रयोग किया जाता है।

शुद्ध घी के तड़के से तैयार यह प्रोटीन डाइट लोगों को स्वाद के साथ स्वास्थ्य भी प्रदान कर रही है। श्री राम सेवा समिति ने स्वच्छता की एक नई परिपाटी शुरू की है। अक्सर सार्वजनिक भंडारों के बाद सड़कों पर गंदगी फैल जाती है, लेकिन यहाँ नजारा अलग होता है। प्रसाद वितरण संपन्न होते ही संस्थापक अजीत सिंह व अन्य सदस्य स्वयं हाथों में झाड़ू थाम लेते हैं और पूरे मार्ग की सफाई कर कूड़ा हटाते हैं, ताकि शहर स्वच्छ बना रहे। संस्थापक अजीत सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सक्रिय योगदान दिया। मुख्य रूप से

ओम प्रकाश सिंह, संकट मोचन झा, सर्वेश दुबे, सरिता सिंह, पुष्पा दुबे, रीता कुमारी, हेमलता जायसवाल, राजू श्रीवास्तव, दिलीप दत्ता, सुनील गुप्ता, दीपक माली, अविनाश सिंह, रणजीत तिवारी, राम आसरे बिंद, आलोक पांडे, आदित्य वर्मा, पत्रकार संतोष साहनी, अमरदीप सिंह, पवन सिंह, रामप्यारे सिंह, अरविंद कुशवाहा, ओबरा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल, समाज सेवक आनंद पटेल दयालु, पंकज गौतम, राजू जायसवाल और अरविंद सिंह सहित अनेक समर्पित सदस्य मौजूद रहे। समिति ने संकल्प लिया कि यह सेवा यात्रा निरंतर जारी रहेगी। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस और समिति के इस साझा सेवा भाव की जमकर सराहना की है।

ओबरा में महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य शिव बारात ,महाकाल सेवा समिति ने राम मंदिर में बनाई रणनीति
अजित सिंह ब्यूरो के साथ कु. रीता की रिपोर्ट

ओबरा/ सोनभद्र-

आगामी महाशिवरात्रि पर्व को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से ओबरा नगर में धार्मिक गतिविधियों ने जोर पकड़ लिया है। इसी कड़ी में गुरुवार को महाकाल सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक ओबरा स्थित राम मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में इस वर्ष की शिव बारात को अभूतपूर्व और भव्य बनाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई। समिति के पदाधिकारियों ने चर्चा के दौरान कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व ओबरा के जन-मानस की आस्था का प्रतीक है।

इस बार शिव बारात में विशेष रूप से तैयार की गई झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। भजन-कीर्तन मंडलियां और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज पूरे नगर को शिवमय बनाएगी।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बारात के मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष मंथन किया गया। बैठक के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने अपनी नई जिम्मेदारियों को स्वीकार करते हुए आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

मौके पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अध्यक्ष रामनरेश अग्रहरि, कार्यवाहक अध्यक्ष सतीश पाण्डेय, संरक्षक धुरंधर शर्मा, उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह व जेपी सिंह, कोषाध्यक्ष सुशील कुशवाहा, मंत्री सर्वेश दुबे व नितेश, संगठन मंत्री पंकज गौतम, समिति के अध्यक्ष रामनरेश अग्रहरि ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस धार्मिक अनुष्ठान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोजन के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए समिति के स्वयंसेवक मुस्तैद रहेंगे और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

कार्यवाहक अध्यक्ष सतीश पाण्डेय ने बताया कि बारात की भव्यता के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और पेयजल जैसे बुनियादी इंतजामों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। मौके पर उपस्थित ओबरा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सुनील सिंह, समीर माली ,आनंद त्रिपाठी, विजय विश्वकर्मा राज नारायण प्रमोद जैन,कृष्णकांत त्रिपाठी,बैठक में उपस्थित रहे।आयोजन स्थल राम मंदिर,ओबरा सोनभद्र आयोजक महाकाल सेवा समिति।शिव बारात का मार्ग निर्धारण, झांकियां और सुरक्षा व्यवस्था।