Cricket News - Swatantra Prabhat

T20 वर्ल्ड कप 2026 में होगा IND vs PAK महामुकाबला, पाकिस्तान ने वापस लिया बहिष्कार का फैसला
नई दिल्ली/लाहौर। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला बहुप्रतीक्षित मुकाबला अब तय कार्यक्रम के अनुसार खेला जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच का बहिष्कार करने का अपना फैसला वापस ले लिया है। यह निर्णय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के साथ हुई अहम बैठक के बाद लिया गया।

दरअसल, पाकिस्तान ने पहले सरकार के निर्देश पर 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले इस मुकाबले से हटने का ऐलान किया था। इस फैसले के बाद टूर्नामेंट पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। लेकिन आईसीसी की सक्रिय भूमिका और अन्य क्रिकेट बोर्ड्स के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझ गया।

लाहौर में हुई अहम बैठक

हाल ही में आईसीसी के प्रतिनिधि इमरान ख्वाजा और मुबाशिर उस्मानी लाहौर पहुंचे, जहां उन्होंने पीसीबी अधिकारियों के साथ लंबी बैठक की। इस बैठक में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल भी मौजूद रहे।

बैठक में आईसीसी ने पाकिस्तान को मैच न खेलने की स्थिति में संभावित आर्थिक जुर्माने और अन्य सख्त परिणामों के बारे में स्पष्ट किया। इसके बाद पीसीबी ने अपने रुख में नरमी दिखाते हुए मुकाबला खेलने पर सहमति जता दी।

फैंस में खुशी की लहर

पाकिस्तान के फैसले के बाद क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। भारत-पाकिस्तान मुकाबले को दुनिया का सबसे रोमांचक क्रिकेट मैच माना जाता है, जिसे देखने के लिए करोड़ों दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं।

अब यह मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में तय समय पर खेला जाएगा।

अन्य बोर्ड्स ने भी की थी अपील

आईसीसी के साथ-साथ श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड, अमीरात क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी पाकिस्तान से भारत के खिलाफ मैच खेलने की अपील की थी। इन बोर्ड्स का मानना था कि यह मुकाबला टूर्नामेंट की सफलता और लोकप्रियता के लिए बेहद जरूरी है।

हालांकि, पाकिस्तान ने मैच खेलने के बदले आईसीसी के सामने कुछ मांगें भी रखी थीं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी ने उन्हें स्वीकार नहीं किया। इसके बावजूद पाकिस्तान ने टूर्नामेंट की एकता को प्राथमिकता देते हुए मुकाबला खेलने का फैसला किया।

बांग्लादेश को मिली राहत

इस पूरे विवाद में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को भी राहत मिली है। टूर्नामेंट से बाहर होने की आशंका के बीच अब उसे किसी तरह के नुकसान का सामना नहीं करना पड़ेगा।

टूर्नामेंट की एकता बरकरार

आईसीसी की मध्यस्थता और सभी पक्षों की समझदारी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 की एकता बनी रही। भारत-पाकिस्तान मुकाबले की पुष्टि से टूर्नामेंट का रोमांच और भी बढ़ गया है।

अब क्रिकेट प्रेमी एक बार फिर इस महामुकाबले का लुत्फ उठाने के लिए तैयार हैं।

पाकिस्तान के इनकार पर आईसीसी सख्त
नई दिल्ली टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले क्रिकेट जगत में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा टीम इंडिया के साथ मैच खेलने से इनकार करने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) अब सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, इस मुद्दे पर ICC बोर्ड की अहम बैठक मंगलवार या बुधवार को हो सकती है, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदमों पर विचार किया जाएगा।

पाकिस्तान के इस फैसले से टूर्नामेंट की योजना, प्रसारण अधिकारों और वैश्विक क्रिकेट कैलेंडर पर असर पड़ने की आशंका है। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला न केवल खेल के लिहाज से, बल्कि व्यावसायिक रूप से भी टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण माना जाता है। ऐसे में एकतरफा इनकार को ICC की प्रतियोगिता शर्तों और सहभागिता नियमों के उल्लंघन के तौर पर देखा जा रहा है।

ICC के पास क्या विकल्प?

क्रिकेट जानकारों के अनुसार, ICC के पास कई विकल्प मौजूद हैं—जिसमें चेतावनी, आर्थिक जुर्माना, अंक कटौती, मैच फिक्स्चर में बदलाव या भविष्य की मेज़बानी/भागीदारी पर शर्तें लगाना शामिल हो सकता है। हालांकि, अंतिम फैसला बोर्ड बैठक के बाद ही स्पष्ट होगा।

PCB का पक्ष

पाकिस्तान की ओर से अब तक आधिकारिक रूप से विस्तृत कारण सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि द्विपक्षीय और क्षेत्रीय परिस्थितियों का हवाला दिया जा सकता है। PCB सूत्रों का कहना है कि वे ICC के नियमों के दायरे में अपनी बात रखेंगे।

BCCI की प्रतिक्रिया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अब तक औपचारिक टिप्पणी से परहेज किया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, BCCI ICC के दिशा-निर्देशों का पालन करने और टूर्नामेंट की अखंडता बनाए रखने के पक्ष में है।

क्रिकेट जगत की नजरें बैठक पर

अब सभी की निगाहें ICC बोर्ड की प्रस्तावित बैठक पर टिकी हैं। यह बैठक न सिर्फ पाकिस्तान के मामले में, बल्कि भविष्य में ऐसे विवादों के लिए भी एक मिसाल कायम कर सकती है। अगर ICC सख्त कदम उठाता है, तो यह संदेश जाएगा कि वैश्विक टूर्नामेंट्स में सहभागिता से जुड़े नियमों से कोई भी बोर्ड ऊपर नहीं है।

अलकछुआ ने हैदरगंज को 16 रनों से हराया
हमीरपुर :– मौदहा कस्बा में चल रहे मौलाना सलीम मेमोरियल अखिल भारतीय खेल महोत्सव के टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को तीसरे दिन का पहला मुकाबला हैदरगंज किंग्स और अलकछुआ के बीच 15-15 ओवरों का खेला गया , जिसमें अलकछुआ ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट खोकर कुल 138 रन बनाए। नीरज ने 36 गेंदों पर 58 रनों की आतिशी पारी खेली।

वहीं स्कोर को पाने को उतरी हैदरगंज किंग्स 13 ओवर में मात्र 122 रनों पर सिमट गई जिसमें अलकछुआ ने 16 रनों से मुकाबला जीत लिया।अलकछुआ की ओर से 58 रनों की धुआंधार पारी खेलने वाले नीरज को मैन ऑफ द मैच दिया गया।दूसरा मुकाबला स्टार वाइस और यूथ ब्रिगेड के बीच खेला गया। जिसमे यूथ ब्रिगेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों कुल 101 रनों पर सिमट गई लेकिन स्टार वॉइस ने106 रन बनाकर 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया।

यूथ ब्रिगेड की ओर से सबसे ज्यादा 41 रन सनी भुट्टो ने बनाए जबकि स्टार वाइस की ओर से 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलने वाले मोहित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में रैफरी की भूमिका अन्नी माहतौ व इस्तियाक जुग्गी ने निभाई। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष बीतू बादशाह, मुशर्रफ कमाल, डॉ आसिफ परवेज, कमरूद्दीन, मंगू भईया, सहित समस्त कमेटी सदस्य उपस्थित रहे।

विदोखर में आज से शुरू होगा 21 हजार इनामी क्रिकेट टूर्नामेंट
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो

हमीरपुर :– सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम विदोखर में आज से 21 हजार रुपये की इनामी राशि वाला भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट को लेकर गांव में खिलाड़ियों और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

कमेटी अध्यक्ष शुभ सिंह ने बताया कि गांव स्थित ब्रह्मदेव मंदिर के पास खाली पड़े मैदान को व्यवस्थित कर टूर्नामेंट का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। मैदान की साफ-सफाई, पिच निर्माण और दर्शकों की बैठने व्यवस्था सहित सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में इंगोहटा, सुमेरपुर और आसपास के क्षेत्रों की जानी-मानी क्रिकेट टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

शनिवार 22 नवंबर को टूर्नामेंट का शुभारंभ उद्घाटन मैच के साथ होगा। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और ट्रॉफी भेंट की जाएगी।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है और युवाओं में ऊर्जा का संचार होता है। आयोजकों ने सभी क्रिकेट प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

आजाद स्पोर्ट्स क्लब ने मोढ़ को 99 रनों से हराया
सुरियावां क्षेत्र के महर्षि आजाद स्टेडियम मेढ़ी में मोढ़ के *पीएसआरएस* मोढ़ की टीम के साथ एक मैच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आजाद स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में 8 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। जिसमें संदीप कुमार ने 78 रन, विशाल यादव ने 57 रन,  कैप्टन जितेंद्र मोकंबो ने 33 रन व चंदन पथिराना ने 17 रनों का योगदान किया। मोढ़ क्रिकेट एकेडमी  की तरफ से गेंदबाजी में आदर्श यादव ने 4 विकेट व नीरज यादव ने 2 विकेट,आकाश ने 1 विकेट लिए।

जवाब में उतरी मोढ़ क्रिकेट एकेडमी  की टीम तीसवे ओवर में 154 पर आल आउट  हो गई। जिसमें सत्य प्रकाश पाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 83 रन एकल संघर्ष के अलावा अन्य बल्लेबाजों जो में महफूज आलम ने 17 रन व साहब लाल ने 12 रनों के अलावा अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। आजाद स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से कसी गेंदबाजी व जबरदस्त क्षेत्ररक्षण के कारण मोढ़ की टीम 99 रनों से हार गई आजाद स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से गेंदबाजी में विशाल यादव ने 5 विकेट अमित ने 2 विकेट, आशीष व अभिषेक ने 1-1 विकेट हासिल की। विशाल यादव को  हरफनमौला प्रदर्शन (57 रन तथा 5 विकेट) लेने के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

एशिया कप में भारत से हारते ही बाहर हो जाएगा पाकिस्तान? ये है समीकरण
Swatantra Sports News

एशिया कप 2025 का रोमांच चरम पर है, और आज एक बड़ा मुकाबला खेला जाना है. दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच भिड़ंत होगी. ये मैच सुपर-4 की रेस को देखते हुए दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहने वाला है, खासकर पाकिस्तान के लिए, क्योंकि अगर वह इस मैच को गंवा देती है तो टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा भी बढ़ जाएगा. ओमान के खिलाफ पहले मैच में 93 रनों की शानदार जीत के बाद पाकिस्तान ने पॉइंट्स टेबल में मजबूत शुरुआत की थी, लेकिन अब उसकी असली परीक्षा होने वाली है।

पाकिस्तान भारत से हारते ही बाहर हो जाएगा ?

एशिया कप 2025 में आठ टीमें दो ग्रुपों में बंटी हुई हैं. ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान शामिल हैं, जहां हर टीम तीन-तीन मैच खेलेगी और टॉप दो टीमें ही सुपर फोर में एंट्री करेंगी. आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला भारत-पाकिस्तान मुकाबला न सिर्फ क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ा मैच है, बल्कि पाकिस्तान के लिए अस्तित्व का सवाल भी है।

दोनों देशों के बीच का मुकाबला हमेशा भावनाओं से भरा होता है, जहां मैदान पर दबाव और गरमा-गर्मी का मिश्रण देखने को मिलता है भारतीय टीम की फॉर्म में जबरदस्त नजर आ रही है. अगर पाकिस्तान इस मैच में हार जाता है, तो उसके केवल दो पॉइंट्स ही रह जाएंगे. फिर 17 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेला जाने वाला मैच उसके लिए करो या मरो जैसा हो जाएगा।

अपना पहला मैच गंवा चूकी यूएई टीम को अपना दूसरा मैच ओमन के खिलाफ खेलना है. यूएई इस मैच को जीतकर सुपर-4 की एक बड़ी दावेदार बन जाएगी. ऐसे में यूएई के पास पाकिस्तान को हराकर सुपर-4 में पहुंचने का बड़ा मौका होगा, क्योंकि उसके 4 पॉइंट्स हो जाएंगे और पाकिस्तान जैसी बड़ी टीम 2 पॉइंट्स के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

पॉइंट्स ग्रुप-ए की टेबल का हाल

ग्रुप-ए में टीम इंडिया एक मैच में एक जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. उसका नेट रन रेट भी 10.483 का है. वहीं, पाकिस्तान भी 1 मैच के बाद 2 पॉइंट्स और 4.650 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है. इनके अलावा ओमान और यूएई की टीम 1-1 हार के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर हैं

दिल्ली की टीम ने मथुरा को 99 रनों से हराया
स्वतंत्र प्रभात

सिद्धार्थनगर।

शोहरतगढ़ कस्बा के वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी शोहरतगढ़ में चल रहे गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में सातवें दिन दिल्ली व मथुरा के बीच मैच खेला गया। दिल्ली ने 195 रन बनाया, जबकि मथुरा की टीम आल आउट होकर 96 रनों पर ही सिमट गई।

दिल्ली के कप्तान आयुष ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी   करने का निर्णय लिया। दिल्ली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रियांश के 36 ,साहिल के 34 ,सक्षम के 25 और नरेंद्र के नाबाद 26 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 195 रन बनाए। मथुरा की तरफ से विमल व विवेक ने दो-दो, कन्हैया, लव और मोहित ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने वाली मथुरा की शुरुआत काफी खराब रही। गेंदबाज प्रियांश चौधरी ने पहले ओवर में तीन विकेट लेकर उनके बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। मथुरा की तरफ से प्रदुम ने 33 दिव्यांश ने 13, विवेक ने 16 रन कीबदौलत 15 ओवर में 96 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। दिल्ली की तरफ से प्रियांश चौधरी ने तीन छोटा भीम और सक्षम ने दो-दो  और सचिन व आयुष ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच दिल्ली के आर्यन चौधरी को को दिया गया।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सिद्धार्थनगर गोविंद माधव, श्याम जायसवाल, विजयकांत चतुर्वेदी उमेश प्रताप सिंह, रवि अग्रवाल, विवेक त्रिपाठी, अशरफ अंसारी, केशव यादव, रवि सिंह, विपिन त्रिपाठी, रेहान जादरान, मनीष श्रीवास्तव , अंबिका त्रिपाठी संजय कौशल, राजेश उपाध्याय, सुनील अग्रवाल, आशीष चौधरी , रवि कौशिक, गंगेश्वर कुशवाहा , धर्मेंद्र सिंह व प्रयाग भास्कर आदि लोग मौजूद रहे।

रणजी ट्रॉफी : गोवा के कौथंकर और बाकले ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड 606 रन की साझेदारी
रणजी ट्रॉफी प्लेट लीग में अरुणाचल प्रदेश का सामना गोवा से हो रहा है। आज गुरुवार को दूसरे दिन खेले गए मुकाबले में गोवा ने पहली पारी में 727/2 का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया और पारी घोषित कर दी। इससे पहले अरुणाचल प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। हालांकि, टीम 84 रन पर सिमट गई। गोवा की ओर से स्नेहल कौथंकर और कश्यप बाकले ने रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे बड़ी नाबाद 606 रन की साझेदारी कर रिकॉर्ड बना दिया।

कौथंकर ने सिर्फ 215 गेदों में 314 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि बाकले ने 269 गेंदों में 300 रन की सधी हुई पारी खेली, जिससे गोवा ने केवल 93 ओवरों में 727/2 का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया और अरुणाचल पर पहली पारी में 643 रन की बढ़त हासिल कर ली।

स्नेहल कौथंकर ने 205 गेंदों में ताबड़तोड़ 43 चौकों, 4 छक्के की मदद से लगाया तिहरा शतक

29 साल के कौथंकर ने अपना पहला तिहरा शतक सिर्फ 205 गेंदों में बनाया जिसमें उन्होंने 43 चौके और 4 शानदार छक्के लगाए। अपने आक्रामक शॉट्स के लिए मशहूर कौथंकर ने अरुणाचल के गेंदबाजों को जमकर निशाना बनाया और अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ 250 रन के स्कोर को भी तोड़ दिया जो उन्होंने पिछऐएले हफ्ते मिजोरम के खिलाफ बनाया था।

यह रणजी टीम इंडिया टष में दूसरा मौका है जब एक ही पारी में दो बल्लेबाजों ने तिहरा शतक लगाया है। इससे पहले 1989 में तमिलनाडु के डब्ल्यूवी रमन और अर्जुन कृपाल सिंह ने गोवा के खिलाफ यह कारनामा किया था।

कौथंकर की यह धमाकेदार पारी भारतीय खिलाड़ियों द्वारा सबसे तेज तिहरे शतकों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। उनसे आगे सिर्फ हैदराबाद के तन्मय अग्रवाल और दक्षिण अफ्रीका के मार्को मारेस हैं।

तन्मय अग्रवाल ने पिछले साल केवल 147 गेंदों में सबसे तेज प्रथम श्रेणी में तिहरा शतक बनाया था, जिससे भारतीय दिग्गज रवि शास्त्री का 39 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया था। कौथंकर ने सिर्फ 146 गेंदों में 200 रन बनाया जो रणजी ट्रॉफी के इतिहास में चौथा सबसे तेज दोहरा शतक है।

लंच के बाद, कश्यप बकले ने भी 269 गेंदों में 39 चौके और 2 छक्कों के साथ अपना तिहरा शतक पूरा किया। यह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भारतीयों द्वारा बनाया गया तीसरा सबसे तेज तिहरा शतक था।

इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में नाबाद 606 रन की साझेदारी, जो सिर्फ 448 गेंदों में हुई। इससे पहले 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में श्रीलंका के महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा की 624 सर्वाधिक रन की साझेदारी के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इस ऐतिहासिक पारी ने गोवा को 643 रन की बढ़त दिलाई और मैच में एक मजबूत स्थिति बना दी।

कानपुर में कुलदीप को न खिलाने पर दर्शक मायूस
कानपुर। ग्रीन पार्क कानपुर के मैच में कानपुर के 'लोकल बॉय' कुलदीप यादव के न खिलाने पर स्थानीय दर्शकों को मायूसी हुई। कुलदीप यादव कानपुर के रहने वाले हैं और कानपुर में ही उन्होंने क्रिकेट सीखा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छा चुके हैं। हालांकि बिना कुलदीप के भी भारतीय क्रिकेट टीम ने अच्छी शुरुआत की। लेकिन कानपुर के दर्शक कुलदीप यादव को खेलते देखना चाहते थे। वहीं वर्षा ने भी दर्शकों को काफी मायूस किया।

रघुनाथ द्विवेदी बनाये गए कौशाम्बी लेदर टीम के नये कप्तान
महेन्द्र कुमार शुक्ला ब्यूरो-प्रमुख

कौशाम्बी।

मुरादाबाद में होने वाले राज्य स्तरीय लेदर बाल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए कौशाम्बी जनपद से रघुनाथ द्विवेदी को कप्तानी की ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है । यह ज़िम्मेदारी कौशाम्बी क्रिकेट पैनल के सदस्यों तथा कौशाम्बी जनपद के सभी साथी खिलाड़ियों के सर्व सहमति से लिया गया है।  टीम के उपकप्तान की ज़िम्मेदारी दिव्य यादव को दिया गया है जो की उत्तर प्रदेश के सबसे बेहतरीन तूफ़ानी शिक्षक खिलाड़ियों में से एक है।

टीम कौशाम्बी के लिए सबसे ज़्यादा रन सबसे ज़्यादा छक्के सबसे ज़्यादा चौके दिव्य के ही बल्ले से आया है । सोलह सदस्यीय टीम में कौशाम्बी जनपद से एकमात्र शतक लगाने  वाले खिलाड़ी विपिन ,कौशाम्बी को मंडल विजेता और राज्यस्तरीय टूर्नामेंट में कौशाम्बी को द्वितीय स्थान दिलाकर कौशाम्बी का परचम लहराने वाले खिलाड़ी वेद प्रकाश ,गिरिजा शंकर सिंह ,अवनीश त्रिपाठी , कृष्णा सिंह (ज़िला कप्तान कैन्वस) , मंझनपुर ब्लॉक के स्टार खिलाड़ी आशीष शुक्ला ,कड़ा ब्लॉक कप्तान राहुल सिंह , नेवादा ब्लॉक कप्तान जितेन्द्र सिंह . पुनीत तिवारी शिवबाबू अवनीश यादव ,जितेंद्र तिवारी , राहुल कुमार बिन्द जैसे स्टार खिलाड़ी टीम में शामिल हैं।

सोलह जनपदों के बीच होने वाले मैच में कौशाम्बी के साथ प्रयागराज प्रतापगढ़ और जालौन एक पूल में है । ग़ौरतलब हो कि कौशाम्बी प्रयागराज अभी तक सैकड़ों बार लेदर मैच खेल चुकी है और आज तक पुराने कप्तानों ने प्रयागराज के ख़िलाफ़ कभी कोई मैच नही जीत पाया है । कौशाम्बी के चयन समिति के साथ सभी कौशाम्बी के शिक्षक खिलाड़ियों को नये कप्तान से भविष्य में कौशाम्बी को ज़रूर सफलता दिलाकर एक कीर्तिमान हासिल करेंगे ।

कोयली को पराजित कर मजराजगंज बना चैम्पियन, पूर्व विधायक ने ट्रॉफी देकर किया पुरस्कृत
चौपारण, हजारीबाग, झारखंड:- चौपारण प्रखंड के बिगहा में आयोजित चार दिवसीय लड्डू गोपाल रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता समपन्न हुवा। खिताबी भिंडत में गुरु इलेवन महराजगंज की टीम ने कोयली टीम को आठ विकेट से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोयली की टीम ने निर्धारित 8 ओभर में 81 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महराजगंज की टीम ने सात ओभर में दो विकेटों के नुकशान पर लक्ष्य हाशिल कर लिया।

इससे पूर्व फाइनल मुकाबले का पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव व थाना प्रभारी दीपक सिंह ने शुभारंभ किया। विजेता व उपविजेता को अतिथियो ने ट्रॉफी देकर पुरुस्कृत किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि खेल मनुष्य के जीवन का ज़रूरी हिस्सा है, इसलिए खेलें और जीवन में सही सफलता पाएं। पूर्व विधायक ने आयोजको को बधाई व भविष्य की शुभकामनाएं दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि खिलाड़ी खेल के मैदान व और जीवन में अनुशासित रहे जीवन सफल होगा। आयोजक मंडली के प्रमुख संजीव कुमार सिंह, राहुल राणा, अशोक कुमार, गुजन सिंह, गंगेश कुमार, फिरदौस अंसारी, रंजीत कुमार, निक्कू सिंह आदि को अतिथियो ने मेडल देकर समान्नित किया।

मौके पर जिप सदस्य राकेश रंजन, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, भाजपा नेता रामस्वरुप पासवान, राकेश पांडेय, मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, दानिश रज़ा, रामचन्द्र सिंह, अरविंद सिन्हा, बलराम दांगी, विजय यादब, डब्लू अंसारी सहित अन्य मौजूद रहे।

खेलकूद प्रतियोगिता से ग्रामीण अंचलों की निखरती है छिपी प्रतिभा..राजवर्धन सिंह राजू
हरदोई। सांडी ब्लाक का ग्राम रौरा में पांडेय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया।

टूर्नामेंट के पहले दिन शनिवार जनियामऊ की टीम ने एकनौरा की टीम को 43 रनों से शिकस्त दी है। बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए जनियामऊ टीम के खिलाड़ी मनुज को मैन ऑफ द मैच चुना गया है।

टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू ने किया।

राजू ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण अंचल में छिपी प्रतिभाएं निखरती हैं जो एक दिन देश का प्रतिनिधित्व करती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन लगातार होते रहना चाहिए। जिससे देश को अच्छे खिलाड़ी मिल  सके।

टूर्नामेंट में एकनौरा टीम के कप्तान ओमजी मिश्रा ने टॉस जीत कर पहले गेदबाजी का फैसला किया।

बल्लेबाजी करने उतरी जनियामऊ टीम ने अपने निर्धारित 15 ओवरों में 154 रन बनाएं।मनुज ने तीन छक्के चार चौके लगाकर 46 रनों की बेहतरीन पारी खेली वहीं जीतू ने एक छक्का तीन चौके लगाकर 22 व राजू ने पांच चौके लगाकर 33 रनों की पारी खेली।

154 रनो का पीछा करने उतरी एकनौरा की टीम 12 ओवर में मात्र 111 रन ही बना सकी।

बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मनुज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

अंपायर की भूभिका आशीष पांडेय व सुधीर पाठक ने व कमेंट्री प्रेम पांडेय व प्रशांत द्विवेदी ने की।इस मौके पर आयोजक प्रधान श्रीपाल फौजी,मनीष सिंह,पवन मिश्रा,हिमांशु पांडेय,सौरव पांडेय,शुभम पांडेय आदि रहे।