jansunvayi - Swatantra Prabhat

जिलाधिकारी ने तहसील तरबगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याए
गोण्डा। शासन की मंशानुरूप जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज जनपद के समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील तरबगंज में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया।  जनसुनवाई के दौरान तहसील तरबगंज में कुल 140 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें 05 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया है शेष को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये आख्या तहसील में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने निर्देश दिए हैं कि समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायतों के निस्तारण हेतु टीम गठित किया जाय, तथा टीम द्वारा शिकायत का मौके पर स्थलीय जांचकर पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाय।  संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण तथा चकमार्ग के मामले में संयुक्त रूप से राजस्व एवं पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जा, चकरोड, नाली, अवैध अतिक्रमण आदि को पुलिस फोर्स के साथ हटवाने का कार्य करें। शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाएं। उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर पूरी गुणवत्ता के साथ करें अन्यथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस के अंत में जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित सभी संबंधित विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, उपजिलाधिकारी तरबगंज विश्वमित्र, तहसीलदार आशुतोष पाण्डेय, नायब तहसीलदार जयशंकर सिंह, नायब तहसीलदार अहमद हसन, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, अपर उपजिलाधिकारी विनीत, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह, एसडीओ विद्युत सिविल लाइन, खण्ड विकास अधिकारी तरबगंज, वजीरगंज, नवाबगंज, बेलसर, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग के अधिकारीगण सहित अन्य सभी जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा, त्वरित न्याय हेतु जनसुनवाई
अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के दिये निर्देश
ललितपुर। गुरुवार को राज्य महिला आयोग की सदस्या अर्चना पटेल ने विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा की और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के लिए महिला जनसुनवाई कर अधिकारियों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होंने जनसुनवाई करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिला जनसुनवाई का आयोजन इसलिए किया जाता है कि पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय मिले और उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जानकारी हो सके।

साथ ही सरकार की अनेकों योजनाओं का लाभ देकर महिलाओं को सशक्त बनाया जा सके। कुछ महिलाएं जानकारी के अभाव में यहां वहां न्याय के लिए भटकती हैं, लेकिन महिला जनसुनवाई में आकर उन्हें अपनी समस्या का निस्तारण मिलता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आज जो भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं, उनका निस्तारण अगली जनसुनवाई तक हो जाना चाहिए, यदि शिकायतें लंबित रहती हैं तो सम्बंधित अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार होंगे। कुल 21 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 04 बाल सेवा योजना, 01 स्पॉन्सरशिप योजना, 03 राशन कार्ड, 01 एलपीजी, 01 घरेलू हिंसा, 01 अवैध कब्जा, 01 आवास, 01 सडक़ व नाली बनवाने व 08 अन्य शिकायती पत्र आये हैं, जिनमें से 07 मामलों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया और शेष शिकायतों को सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये गए हैं।

इस दौरान पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की गई, जिसमें कुल 65 मामले आये थे, जिनमें से 39 का निस्तारण हो चुका है, शेष मामले जमीनी विवाद वाले हैं, जिनका निस्तारण भी जल्द होगा। जनसुनवाई के बाद सदस्य ने ग्राम बिरारी के पंचायत भवन में जन चौपाल कर ग्रामीण क्षेत्र के गरीब, असहाय व जरूरतमंद व्यक्तियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सीएमओ, एसडीएम न्यायिक, डीएसओ, प्रोबेशन अधिकारी, डीपीओ, डीआईओ, ईओ नगर पालिका, समाज कल्याण अधिकारी, महिाल थानाध्यक्ष के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।