kbc show - Swatantra Prabhat

Haryana: हरियाणा में लाइनमैन ने KBC में जीते 5 लाख रुपये, जानें साधारण किसान परिवार से KBC तक का सफर
Haryana News: हरियाणा के हिसार जिले के उकलाना क्षेत्र के गांव पाबड़ा के रहने वाले असिस्टेंट लाइनमैन सोनू सिंह ने मशहूर टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 लाख रुपये, एक बाइक और दो सोने के सिक्के जीतकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया।

एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले सोनू ने अपनी मेहनत, लगन और सामान्य ज्ञान की प्रतिभा के बल पर यह मुकाम हासिल किया। गांव में जैसे ही उनकी जीत की खबर पहुंची, जश्न का माहौल बन गया और ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

साधारण किसान परिवार से KBC तक का सफर

सोनू सिंह ने बताया कि उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की है और लगभग पांच साल पहले बिजली विभाग में असिस्टेंट लाइनमैन के पद पर चयनित हुए थे। वर्तमान में वे किरमारा और कुलेरी गांवों में सेवाएं दे रहे हैं। सोनू बचपन से ही सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स में रुचि रखते थे। वे कहते हैं कि जो भी पढ़ते, लंबे समय तक याद रहता — यही रुचि उन्हें KBC के मंच तक ले गई।

लगातार असफलताओं के बाद मिली सफलता

सोनू ने दो साल पहले पहली बार KBC के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन चयन नहीं हुआ। उन्होंने हार नहीं मानी और दोबारा अपने मोबाइल नंबर से प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी के मोबाइल नंबर से आवेदन किया, लेकिन उस समय जब ऑडिशन का मैसेज आया, उनकी पत्नी मायके में थीं और संदेश नहीं देख पाईं। इसके बावजूद उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी और आखिरकार कुछ महीने पहले उन्हें फिर मौका मिला।

दिल्ली और मुंबई में हुआ ऑडिशन

30 और 31 अक्टूबर को दिल्ली में हुए ऑडिशन में 50 से 60 हजार प्रतिभागी पहुंचे थे, जिनमें से केवल 1500 का चयन होना था। उस वक्त सोनू का नंबर नहीं लग पाया, लेकिन बाद में ऑनलाइन ऑडिशन के जरिए वे चयनित हुए। KBC टीम की ओर से फोन कॉल आया और दो सवाल पूछे गए, जिनके सही जवाब देकर सोनू ने मुंबई में शो में शामिल होने का मौका पा लिया।

दोस्त ने खरीदी टिकट, अमिताभ के सामने बैठे सोनू

आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण सोनू खुद टिकट खरीदने में असमर्थ थे, तब उनके एक दोस्त ने रेल टिकट बनवाकर मदद की। मुंबई पहुंचने पर उन्होंने 20 सेकंड में सवाल पढ़कर जवाब लॉक करने की कठिन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया। KBC टीम ने उनका वीडियो रिकॉर्ड किया और आखिरकार सोनू को अमिताभ बच्चन के सामने बैठने का मौका मिला।

25 लाख के सवाल पर हुई गलती, जीते 5 लाख रुपये

27 और 28 अक्टूबर को शूट हुए एपिसोड में सोनू ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सात सवालों के सही जवाब देकर पहले दिन 1 लाख रुपये जीते और दूसरे दिन 25 लाख रुपये के सवाल तक पहुंचे। हालांकि, एक गलत उत्तर के कारण वे 5 लाख रुपये, एक बाइक और दो सोने के सिक्के जीतकर लौटे।

सोनू ने बताया कि जब वे हॉट सीट पर बैठे तो उनके दिल की धड़कन तेज हो गई, “ऐसा लग रहा था जैसे मैं सपने में हूं। पिछले रात मुझे नींद तक नहीं आई थी और सपनों में बस अमिताभ बच्चन ही नजर आ रहे थे।”