गोविन्द साहब - Swatantra Prabhat

मुख्यमंत्री योगी के संभावित आगमन से गोविंद साहब धाम में हलचल तेज, तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू
रामनगर, कटेहरी व भीटी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की भी अटकलें तेज

आलापुर, अंबेडकरनगर।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र स्थित महात्मा गोविंद साहब की पावन तपोस्थली अहिरौली गोविंद साहब के संभावित दौरे को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं और स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यदि गोविंद साहब धाम पहुंचते हैं तो माना जा रहा है कि वह संत परंपरा और सामाजिक समरसता का संदेश देने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कर सकते हैं। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि महात्मा गोविंद साहब की तपोस्थली का व्यापक कायाकल्प कराया जाएगा तथा इसे प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में विकसित करने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।

क्षेत्रवासियों को यह भी आशा है कि पूर्वांचल के ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध गोविंद साहब मेले को राजकीय मेले का दर्जा प्रदान करने की घोषणा हो सकती है। वर्षों से चली आ रही इस मांग के पूरी होने से धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिलने के साथ स्थानीय व्यापार और रोजगार को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

इसी के साथ रामनगर, कटेहरी और भीटी बाजार को नगर पंचायत बनाए जाने की चर्चाएं भी तेज हैं। विशेष रूप से रामनगर को नगर पंचायत बनाए जाने की सभी आवश्यक कागजी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शासन स्तर पर अंतिम स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के दौरान इस संबंध में महत्वपूर्ण घोषणा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

शनिवार को गोविंद साहब मेला समिति के अध्यक्ष भौमेन्द्र सिंह 'पप्पू', रामनगर के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक निषाद, गोलू पाण्डेय सहित कई लोगों ने अहिरौली गोविंद साहब पहुंचकर महात्मा गोविंद साहब की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा भी की।

राजनीतिक दृष्टि से भी मुख्यमंत्री का संभावित दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अंबेडकरनगर की पांचों विधानसभा सीटों पर आगामी चुनाव में भाजपा को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के लिए संगठन लगातार सक्रिय है। पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर को पहले ही जिले का प्रभारी मंत्री बनाकर भाजपा नेतृत्व स्पष्ट राजनीतिक संकेत दे चुका है। ऐसे में गोविंद साहब धाम से मुख्यमंत्री का संभावित कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ-साथ राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हालांकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है। स्थानीय स्तर पर तैयारियां संभावित दौरे को ध्यान में रखकर की जा रही हैं और क्षेत्रवासियों की निगाहें अब शासन की आधिकारिक सूचना पर टिकी हैं।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध मेले की तैयारियों का लिया जाएगा
अम्बेडकरनगर।

आगामी 29 एवं 30 नवंबर से प्रारंभ होने वाले सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक गोविन्द साहब मेला की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला व पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर, उप जिलाधिकारी आलापुर, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने लगभग एक माह तक चलने वाले इस ऐतिहासिक मेले की समस्त व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने सफाई व्यवस्था, रेन बसेरा, कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था, फॉगिंग, पेयजल, टॉयलेट स्थापना एवं उसकी साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, साइकिल स्टैंड, चेंजिंग रूम, नाव व गोताखोर की व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, खाद्य पदार्थ जांच व्यवस्था, खोया–पाया केंद्र, अलाव, साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था, आवागमन एवं परिवहन व्यवस्था जैसी सभी व्यवस्थाओं  को मेला प्रारंभ की तिथि से 10 दिन पहले ही पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने पार्किंग स्थलों पर रेट बोर्ड लगाने, प्रयाप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था को अपेक्षित समय में पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मेला प्रारंभ होने से एक सप्ताह पूर्व ही सिंगल विंडो सिस्टम प्रारंभ किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जिससे परमिशन संबंधी कार्य सुगमता से संपन्न हों।

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा तालाब के निरीक्षण के दौरान तालाब के चारों तरफ पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु हाई मास्ट लगाए जाने के निर्देश दिए। और जल सुरक्षा हेतु तालाब के अंदर उपयुक्त दूरी पर जल बैरिकेडिंग कर उसमें मजबूत जाली लगाई जाने के निर्देश दिए। इसी के साथ ही तालाब में सुरक्षा की दृष्टिगत  जल सुरक्षा कर्मी भी लगाने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र को जोड़ने वाली समस्त सड़कों एवं उनकी पटरियों को मेला शुरू होने से 10 दिन पहले ही ठीक कराए जाने के लिए अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी आलापुर तथा अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को मेला क्षेत्र में संचालित प्रमुख स्थलों/कैंपों का जगह-जगह साइन बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए।

पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध मेले की समस्त तैयारियों को समय से करें पूरा– सीडीओ
अम्बेडकर नगर।

आगामी 29- 30 नवंबर से प्रारंभ होने वाले पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक गोविन्द साहब मेला की तैयारियों को लेकर निरीक्षण भवन गोविन्द साहब में पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर एवं मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की संयुक्त अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी आलापुर, क्षेत्राधिकारी आलापुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लगभग एक माह तक चलने वाले इस ऐतिहासिक मेले की समस्त व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए। बैठक में सफाई व्यवस्था, रेन बसेरा, कूड़ा निस्तारण, फॉगिंग, पेयजल, टॉयलेट स्थापना व साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, साइकिल स्टैंड, पोखर की सफाई, चेंजिंग रूम, नाव व गोताखोर, चिकित्सा व्यवस्था, खाद्य पदार्थ जांच, खोया–पाया केंद्र, फायर स्टेशन, अलाव, साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था, आवागमन एवं परिवहन व्यवस्था जैसी सभी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि पूरे मेला क्षेत्र को सेक्टर एवं जोन में विभाजित कर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए तथा सफाई कर्मियों को यूनिफॉर्म में तैनात किया जाए। भीड़ प्रबंधन व फायर सेफ्टी की दृष्टि से विशेष तैयारी के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने पार्किंग स्थलों पर रेट बोर्ड लगाने, सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही स्पष्ट किया कि मेला क्षेत्र में प्राइवेट ड्रोन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।

लोक निर्माण विभाग एवं जिला पंचायत विभाग को सभी मार्गों की मरम्मत कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, वहीं विद्युत विभाग को अतिरिक्त ट्रांसफार्मर, जर्जर तारों की मरम्मत व विद्युत सुरक्षा सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए। मेला प्रारंभ होने से 5 दिन पूर्व सिंगल विंडो सिस्टम प्रारंभ किया जाएगा, जिससे परमिशन संबंधी कार्य सुगमता से संपन्न हों। बैठक के अंत में बैठक में उपस्थित मेला समिति के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों से विगत मेलों से संबंधित फीडबैक लिया गया एवं आगामी मेले  बेहतर ढंग से आयोजित किए जाने के संबंध में उनके महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए गए।

बैठक के उपरांत पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, खंड विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।