प्रदर्शन - Swatantra Prabhat

स्मार्ट मीटर के विरोध में संघर्ष मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन, सात सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -जनपद में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सोमवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा और तत्काल समाधान की मांग की। प्रदर्शन के दौरान संदीप मिश्र ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे जनता की जेब पर सीधा डाका करार दिया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट और प्रीपेड मीटर के कारण आम जनता को भारी बिजली बिल का सामना करना पड़ रहा है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है। उन्होंने मांग की कि इन मीटरों को तत्काल हटाया जाए। ज्ञापन में अन्य मांगों के तहत जनपद के श्रमिकों, रोजगार सेवकों और मनरेगा कर्मियों के लंबित मानदेय और मजदूरी का भुगतान शीघ्र कराने की बात कही गई है। इसके अलावा गेहूं खरीद केंद्रों में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से निरीक्षण कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई।

मोर्चा ने हर घर नल योजना को पूरी तरह विफल बताते हुए इसकी सीबीआई जांच कराने और तब तक सभी गांवों में टैंकर के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने की मांग उठाई। साथ ही मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक निगरानी समिति गठित करने की बात कही गई। इसके अतिरिक्त प्रचंड गर्मी को देखते हुए धधरौल की घाघर कैनाल और नगवां नहर को तत्काल खोलने तथा धधरौल डैम के ऊपर बंद किए गए रास्ते को आम जनता के लिए खोले जाने की मांग भी की गई। प्रदर्शन के दौरान विन्दू खरवार, मुखलाल चेरो, आकाश चौहान, शत्रुधन बिंद, अमन पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

कोन वन रेंज में माफियाओं का कहर, लोगों ने किया वन विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, नहीं हो रही कोई सुनवाई
राजेश तिवारी ( क्राइम ब्यूरो रिपोर्ट)

कोन/सोनभद्र

ओबरा वन प्रभाग के वन रेंज कोन अन्तर्गत सम्पूर्ण सेक्सन में वन भूमि पर कब्जा व पेड़ों की कटान बदस्तुर् जारी है। इसी क्रम में बतातें चलें कि बागेसोती बीट के झारखंड अंतर्राज्जिय सीमा पर झारखंड वासियों द्वारा उत्तर प्रदेश के सीमा के अंदर लगभग 70 मीटर आकर घर तक बना लिया गया है और वहीं खोहिया जंगल, बड़ाप् के ललुआखोह, बेवरा( बरवाहीखोली ) अचरज( हड़वरिया) टेवना ( घटवारिया) भालुकूदर् के धरनवा बॉर्डर, कोन के मिश्री, डोमा, चांचीकलां, नरहटी , हर्रा के पडरक्ष आदि जगहों पर बड़े पैमाने पर पेडों को कटान करके वन भूमि पर कब्जा किया जा चुका है और वहीं दूसरी ओर क्षेत्रों में अबैध खनन व बालू परिवहन धड़ल्ले से चल रहा है।

जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा कई बार संबंधित अधिकारियों से किया जा चुका है किन्तु संबंधित विभाग द्वारा फर्जी कागजी कोरम पूरा करने का सिलसिला अन्वरत जारी है। जिससे क्षुब्ध होकर आज तड़के बरवाहीखोली , हड़वरिया, घटवारिया में स्थानीय लोगों ने कैलास राम भारती की अगुवाई में वन विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए कहा कि वन विभाग की अफसरशाही नहीं चलेगी ,नहीं चलेगी, वन विभाग की मनमानी नहीं चलेगी, नहीं चलेगी, जंगल की भूमि खाली कराओ ,खाली कराओ , जंगल में पेड़ों की रक्षा करो , फ़र्जी रिपोर्ट लगाना बंद करो, बंद करो, अबैध खनन पर रोक लगाओ, रोक लगाओ , वन विभाग होश में आओ, होश में आओ, जैसे नारे लगाए गये और कार्रवाई न होने की दशा में आंदोलन करने की बातें कही।

जिसके क्रम में वन विभाग से नाराज ग्रामीणों ने कहा कि कोन वन रेंज के अधिकारियों व कर्मचारियों की अफसरशाही इस कदर बढ़ गई है कि क्षेत्र में कोई भी कर्मचारी गस्त नहीं करता और वहीं स्थानीय वन चौकी वीरान पड़ा है। शिकायत करने पर इनके द्वारा कार्यवाही का आश्वासन देकर सिर्फ फर्जी खानापूर्ति किया जाता है। जिससे अबैध खननकर्ताओं व भू माफियाओं के हौसलें बुलंद हैं और वहीं संबंधित विभाग राजस्व विभाग को पत्राचार कर अपने कर्तब्य की इतिश्री कर लेता है और राजस्व विभाग द्वारा समयाभाव के कारण टाल दिया जाता है जो सोचनीय है।

बतातें चलें कि इन दिनों कोन वन रेंज माफियाओं के गिरफ्त में है जिससे साफ तौर पर वन क्षेत्रों में घर तक देखा जा सकता है। ऐसा प्रतीत होता है कि वन विभाग द्वारा मौन सहमति देते हुए वन माफियाओं को खुली छूट दे रखी है। जिसके क्रम में कई बार स्थानीय समाचार पत्रों व न्यूज चैनल में खबर प्रकाशित भी हुआ है फिर भी वन विभाग मुकदर्शक् बनकर तमाशबिन बना हुआ है। प्रदर्शन करने वालों में वरिष्ठ समाजसेवी रामचंद्र सिंह, वन समिति अध्यक्ष कचनरवा बिहारी प्रसाद यादव ,भाजपा बूथ अध्यक्ष कचनरवा कैलास राम भारती , रघुवर पासवान, सुदर्शन पनिका, रामअधीन व राम खेलावन यादव , सतन खरवार, विजेंद्र भारती, अजय भारती, मैकू भारती आदि लोग शामिल रहे। जिसके क्रम में लोगों ने बताया कि वन रेंज कोन के कोन, बागेसोती , भालुकूदर, हर्रा में वन भूमि पर अबैध कब्जा करना जारी है वहीं विभाग कार्यवाही के नाम पर शिकायत कर्ताओं से लिखित शिकायत करने की बात कर पल्ला झाड़ लेते हैं ।

जब लिखित शिकायत की जाती है तो संबंधित जाँच अधिकारी द्वारा घर बैठे बैठे या किसी को विना सूचना दिये जी पी एस मैप के द्वारा खानापूर्ति करते हुए माफियाओं के बचाव पक्ष में फर्जी जाँच आख्या लगा दी जाती है। इसी क्रम में पर्यावरणविदों ने जंगलों में पेड़ों की अंधाधुंध अबैध कटान व नदियों में अबैध बालू खनन और बोल्डर खनन को लेकर चिंता ब्यक्त किया है।

आखिर सबसे बड़ा सवाल उठता है कि संबंधित विभाग इन माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं करता, जबकि भ्रष्टाचार के मामले में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि प्रदेश सरकार माफियाओं को मिट्टी में मिलाने के कटिबद्ध है। वहीं दूसरी तरफ कुछ जानकारों का कहना है कि प्रदेश के मुखिया का जीरो टालरेंस की नीति को वन कर्मियों व माफियाओं द्वारा सरेयाम ठेंगा दिखाया जा रहा है।इस बावत वन क्षेत्राधिकारी कोन से सेल फोन पर सम्पर्क किया गया लेकिन कॉल रीसिव नहीं हुआ।बहरहाल प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा इस मामले में कौन सा कार्यवाही किया जायेगा यह तो वक़्त ही बतायेगा या कागजों में ही सिमट कर रह जायेगा।

हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ प्रदर्शन में चौपारण से सैकड़ों भाजपाई शामिल
स्वतंत्र प्रभात-

झारखंड- हजारीबाग जिलानातर्गत  चौपारण पश्चिमी मंडल से भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा के नेतृत्व में झारखंड से हेमंत हटाओ और झारखंड बचाओ रैली में शामिल होने सैकड़ों लोग रवाना हुए,मालूम हो कि हेमंत सरकार की जनविरोधी नीतियों,लूट ,खसोट ,भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड की राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशाल रैली और प्रदर्शन का आह्वान किया गया है

जिसमे पूरे झारखंड से लाखो लोग शामिल होकर हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करेंगे, चौपारण से प्रदर्शन और रैली ले जाने की  व्यवस्था करने में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय और सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव की महती भूमिका थी, चौपारण से रैली में जानें वालो में जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा,महामंत्री कृष्णा कुमार साव,युवा मोर्चा अध्यक्ष पूरी टीम के साथ आशीष कुमार गुप्ता, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार यादव पूरी टीम के साथ,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा पासवान अपनी पूरी टीम के साथ, अनुसूचित जन जाति मोर्चा अध्यक्ष खेमलाल तुरी अपनी टीम के साथ,महिला मोर्चा के पुष्पा देवी अपनी पूरी टीम के साथ,पूर्व मंडल अध्यक्ष भरत सिंह, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार गुप्ता,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सत्येंद्र सिंह,सियाराम सिंह,पंचायत सांसद प्रतिनिधि उत्तम गंजू, बिनोद कुमार गुप्ता मनीष सिन्हा,रंजित पांडे,पूर्व ज़िप सदस्य रामस्वरूप पासवान सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

ट्रेनों का संचालन ना होने पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
स्वतंत्र प्रभात-

पीलीभीत-मैलानी मार्ग पर ट्रेनों का संचालन नहीं हो रहा है।इसके चलते व्यापारियों के अलावा आम जन मानस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीआरएस होने के बावजूद अभी तक संचालन नहीं हो सका है।इससे खफा व्यापारियों ने रेलवे स्टेशन पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी कर ट्रेनों का संचालन कराए जाने की मांग की है।

पीलीभीत से मैलानी जाने वाले मार्ग पर इन दिनों रेल लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है।वर्ष 2018 तक मैलानी के लिए मीटर गेज की ट्रेनें चल रही थी।इसको हटाकर इस रूट पर ब्रॉडगेज का काम शुरू किया गया। बड़ी रेल लाइन बिछाई जा चुकी है।मैलानी से शाहगढ तक काम भी लगभग पूरा हो चुका है।महीनों पहले विभागीय अधिकारी अंतिम निरीक्षण भी कर चुके हैं।

इसके बावजूद अभी तक ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं किया गया। रेल विभाग ने मैलानी से शाहगढ तक का काम पूरा होने पर ट्रेनों का संचालन शुरू करने की बात कही थी।लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो सका है।इससे व्यापारियों,छात्रों के अलावा आम जनमानस को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।शनिवार को ट्रेनों का संचालन न होने से खफा दर्जनों व्यापारी रेलवे स्टेशन पर एकत्र हुए। विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।उन्होंने कहा ट्रेनो का संचालन न होने से व्यापारी, छात्रों के अलावा आम जन मानस को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।

उसके बावजूद अभी तक मैलानी के लिए ट्रेनों का संचालन शुरु नही किया जा रहा है।शीघ्र ही ट्रेनो का संचालन कराया जाना चाहिए जिससे समस्या से निजात मिल सके। प्रदर्शन करने वालो में हंसराज गुलाटी,विजयपाल विक्की,समर वीर सिंह, मोहम्मद जाहिद खान,रजनी सक्सेना,संजय गुप्ता, राजू खंडेलवाल,आशीष रस्तोगी,कपूरचंद बजाज,बलजीत सिंह खैरा,उमर खानसंजय मिश्रा,दीपक अग्रवाल, संजय सक्सेना,रविंद्र भारद्वाज,आशीष रस्तोगी,संजीव गुप्ता, मीतू सचदेवा,मनोज मिश्रा सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।