Haryana crime - Swatantra Prabhat

एकतरफा जुनून :लड़कियों की जान ले रहे हैं सिरफिरे आशिक !
मनोज कुमार अग्रवाल

किसी भी लड़की युवती पर अपना हक मान लेना प्यार हो ही नहीं सकता यह महज एक निरा पागलपन या मानसिक बीमारी का संकेत है आजकल रोजाना ऐसी वारदातों की झड़ी लगी है जिनमे कथित जनूनी प्रेमी अपने प्रेम प्रस्ताव को ठुकराने या ब्रेकअप होने पर नृशंसता से प्रेमिकाओं की हत्या कर देते हैं। एकतरफा प्यार, शादी से इनकार या ब्रेकअप के बाद लड़कियों युवतियों के खिलाफ होने वाली हिंसा और हत्याएं एक गंभीर सामाजिक समस्या हैं, जिसे केवल 'आशिकी' या 'दीवानगी' का नाम देकर कम नहीं आंका जा सकता है।

इस प्रकार के अपराधों के पीछे गहरी मानसिक विकृति, हिंसक मानसिकता और सामाजिक कमियां जिम्मेदार होती हैं।हाल ही में देश के विभिन्न हिस्सों से ऐसे कई मामले सामने आए हैं जो इस गंभीर स्थिति को दर्शाते हैं।हाल ही में इसी तरह की एक रूह कपां देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है। दिल्ली तिलक नगर अगस्त 2026 में 21 वर्षीय मॉडल मुस्कान की एक जिम ट्रेनर इमरान द्वारा उसके घर में घुसकर चाकू से हत्या कर दी गई, क्योंकि वह एकतरफा प्यार में उसे परेशान कर रहा था।

कर्नाटक मंगलुरु जुलाई 2026 में 21 वर्षीय लावण्या की एकतरफा प्रेमी द्वारा बस से पीछा करके चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई, क्योंकि उसने प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया था।शुरुआती जांच के अनुसार, इमरान पिछले डेढ़ साल से मुस्कान को परेशान कर रहा था और उस पर शादी का दबाव बना रहा था। मुस्कान ने उससे दूरी बना ली थी और जिम जाना भी छोड़ दिया था।ये तो सिर्फ बानगी है देश के अधिकांश जिलों में कहीं न कहीं इस तरह की वारदातें सामने आ चुकीं हैं।

इसे पितृसत्तात्मक समाज की लैंगिक असमानता भरी परवरिश से पैदा खूनी हनक करार दिया जाए या युवा शोहदों में पैदा हो रहा जुनून भरा अनैतिक और दमनकारी दुराचरण जिसके चलते शोहदे यदि मेरी नहीं होगी तो किसी की नहीं होगी की जिद्दी नफरत पाल रहे हैं । दरअसल समाज और कानून का खत्म होता खौफ भी इसके लिए जिम्मेदार है। लम्बी कानूनी प्रक्रिया गवाहों को सुरक्षा न मिलना मुलजिमों को जमानत मिल जाना और कई साल की सुनवाई के बाद बरी हो जाना ऐसे अपराधिक प्रवृति वाले शोहदों के लिए दुष्प्रेरणा का आधार बना है।

आपको हाल की वारदातों की गंभीरता से अवगत कराने का प्रयास करते हैं  इसी अगस्त माह में ही फरीदाबाद में अमित नाम का एक 21 वर्षीय युवक बिना नंबर की बाइक से एक स्कूल परिसर में घुसा। उसने खुद को संध्या नाम की लड़की का पति बताकर उसे क्लास से बाहर बुलाया और फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। कर्नाटक मंगलुरु जुलाई 2026 में 21 वर्षीय लावण्या की एकतरफा प्रेमी द्वारा बस से पीछा करके चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई, क्योंकि उसने प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया था।हरियाणा के मोहाली में जून 2026 में डिंपल नामक युवती की उसके पूर्व प्रेमी ने ब्रेकअप से परेशान होकर उसके ऑफिस के अंदर चाकू मारकर हत्या कर दी।

केंद्र शासित राज्य चंडीगढ़ में भी फरवरी 2026 में 23 वर्षीय युवती द्वारा शादी से इनकार करने पर उसके गले पर चाकू मारकर बेरहमी से मर्डर कर दिया गया। बीती 30 जुलाई को दिल्ली के केशव पुरम इलाके में गोलियों की आवाज से सनसनी मच गई। एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद युवक फरार हो गया। पुलिस ने खून से लथपथ शव बरामद किया।

17 जुलाई को कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के बांटवाल इलाके में एक युवती की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक युवती की पहचान काक्यापाडावु के पास कोडंगे की रहने वाली 21 साल की लावण्या के तौर पर हुई है, लावण्या और चेतन दूर के रिश्तेदार बताए जाते हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि चेतन, लावण्या से एक तरफा प्यार करता था। लावण्या ने उसका प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया, जिससे चेतन बेहद नाराज हो गया। फिर, कुछ देर बाद चेतन ने अपने बैग से बड़ा चाकू निकाल जबरदस्त हमला कर दिया उसपर जानलेवा वार किए। उसकी मौत हो गई।

3 जुलाई हरियाणा के गुरुग्राम जिले में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की जिंदा जलाकर हत्या कर दी। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसे अपने प्रेमी के शादीशुदा होने का सच पता चल गया था।  जून माह में मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक सनकी प्रेमी ने कंप्यूटर ऑपरेटर युवती को बीच रास्ते में रोका और मात्र 13 सेकंड के भीतर उस पर चाकू से 15 बार वार किए। हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था  6 जून उत्तर प्रदेश कि राजधानी लखनऊ में बीते दिनों एक बीटेक छात्रा की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी. इसके बाद छात्रा का शव जंगल से बरामद किया गया।

12 जून शिवपुरी जिले से जुड़े एक सनसनीखेज घटनाक्रम में पुलिस द्वारा प्रेमी युगल को गुजरात से बरामद कर वापस लाते समय एक होटल में युवती के सिरफिरे आशिक ने पुलिस अभिरक्षा में ही प्रेमिका की हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद उसने सुसाइड की भी कोशिश की।  12 मई को यूपी के कानपुर में सिरफिरे आशिक का आतंक देखने को मिला. आरोपी ने पहले प्रेमिका का गला काट कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद खुद फांसी लगा ली.  जनवरी 2026 में झांसी में एक बेहद खौफनाक 'ब्लू बॉक्स मर्डर केस' सामने आया. यहाँ पहले से शादीशुदा एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी।

उसने सबूत मिटाने के लिए प्रेमिका के शव के टुकड़े किए और उन्हें कई दिनों तक घर के अंदर ही जलाता रहा। बची हुई हड्डियों की राख को एक नीले बक्से में भरकर नदी में बहाने की कोशिश के दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। जून 2025 में दिल्ली की जहांगीरपुरी इलाके की रहने वाली 18 वर्षीय महक जैन की उसके दोस्त हसप्रीत ने संजय वन के सुनसान इलाके में ले जाकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी लड़की के फोन और निजी जीवन पर अत्यधिक नियंत्रण रखता था।

आपको बता दें कि अक्सर अपराधी महिलाओं को अपनी संपत्ति या वस्तु समझने की भूल कर बैठते हैं। जब महिलाएं अपनी सहमति नहीं देतीं या रिश्ता खत्म ब्रेकअप करना चाहती हैं, तो अपराधी इसे अपने अहंकार पर चोट मान लेते हैं और बदले की भावना से हिंसा का रास्ता चुनते हैं।वही कुछ सिरफिरे मानसिक विकृति और हिंसक सनक ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले लोग गंभीर मानसिक असुरक्षा और सनक से ग्रस्त होते है। वे प्यार और जबरदस्ती के बीच का अंतर नहीं समझते। उनके लिए जिसे वे 'प्यार' कहते हैं, वह असल में नियंत्रण और मालिकाना हक जताने की सनक होती है।

सामाजिक और पारिवारिक परवरिश में कमीी समाज और परिवारों में अक्सर लड़कों को भावनाओं को सही तरीके से संभालना, हार या रिजेक्शन को स्वीकार करना और महिलाओं के फैसलों का सम्मान करना नहीं सिखाया जाता। भावनात्मक बुद्धिमत्ता की कमी युवाओं को बातचीत के बजाय हिंसा की ओर धकेलती है। कड़े कानूनों के बावजूद जागरूकता और सुरक्षा का अभाव हालांकि ऐसे मामलों में पुलिस तुरंत कानूनी कार्रवाई करती है, लेकिन सुरक्षात्मक उपायों, मानसिक स्वास्थ्य सहायता और सामाजिक जागरूकता की कमी के कारण महिलाएं अक्सर अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहती हैं।

सरकार को बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के स्लोगन को सार्थक करने के लिए ऐसी वारदातों पर गंभीर अध्ययन शोध कर कानूनी सख्ती करनी चाहिए ताकि ऐसी अपराधिक मानसिकता से ग्रस्त शोहदे किसी वारदात को अंजाम देने से पहले सौ बार सोचें। वही स्कूली शिक्षा में इस तरह के कथित प्यार आकर्षण और उसके परिणाम के प्रति जागरूक करने वाले पाठ्यक्रम जिनमें लड़का लड़की लैंगिक समानता व लड़की या प्रेमिका पर अधिकार और नियंत्रण की सीमाओं और इस तरह की मालिकाना मानसिकता को पनपने से रोकने वाला व्यवहारिक नजरिया समझाना चाहिए। सिर्फ कानून से इन वारदातों को पूरी तरह से नहीं रोका जा सकता है इस के लिए जागरूकता अभियान जरूरी है।

Haryana: हरियाणा में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार शूटर गिरफ्तार
Haryana News: हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) अंबाला इकाई ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार अति-वांछित शूटरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये शूटर हरियाणा समेत देश के अन्य हिस्सों में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

गुप्त सूचना पर की गई त्वरित कार्रवाई
एसटीएफ अंबाला को गुप्त सूचना मिली थी कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुछ सक्रिय शूटर कुरुक्षेत्र के आसपास मौजूद हैं और किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एसटीएफ टीम ने जाल बिछाया और जीटी रोड पर उमरी (कुरुक्षेत्र) के ले-बाई क्षेत्र से चारों आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है—

गगन, निवासी गांव भालखी, जिला महेंद्रगढ़ (पूर्व में पानीपत जेल में बंद रह चुका है)।

जयंत कुमार, निवासी गांव भगवाड़ी कलां, राजस्थान (मर्डर केस में जेल जा चुका है)।

नरेश कुमार, निवासी गांव राता मोहलडा, जिला महेंद्रगढ़।

साहिल, निवासी गांव दुन्धरेहडी, जिला कैथल।

हथियार बरामद, फिरौती के लिए फायरिंग की थी योजना
पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन अवैध देशी पिस्टल और सात जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गैंगस्टर नितिन फौजी और रामबीर जाट के इशारे पर इन आरोपियों को रेवाड़ी-नारनौल हाईवे स्थित एक टोल प्लाजा पर फिरौती के उद्देश्य से फायरिंग करनी थी।

इसके अलावा, आरोपियों ने यह भी कबूला है कि वे गैंगस्टर मयंक उर्फ सुनील मीणा के निर्देश पर रांची (झारखंड) में भी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

पहले भी शामिल रहे हैं संगीन वारदातों में
पुलिस के अनुसार आरोपी गगन पहले राकेश हत्याकांड में शामिल रह चुका है, जबकि जयंत कुमार ने मंदीप भगवाड़ी कलां की हत्या की थी। दोनों हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आए थे और दोबारा लॉरेंस बिश्नोई गैंग को मजबूत करने के लिए सक्रिय हो गए थे।

मामला दर्ज, रिमांड पर लेगी एसटीएफ
चारों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर थानेसर (कुरुक्षेत्र) में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111(3), 111(4), 3(5) और आर्म्स अमेंडमेंट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसटीएफ अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ करेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनके निशाने पर और कौन-कौन लोग थे तथा गैंग के अन्य सदस्य कहां छिपे हुए हैं।

सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, वारदात के बाद भागा था विदेश
गुरुग्राम: 26 जुलाई 2025: दिनाँक 14.07.2025 को पुलिस थाना बादशाहपुर, गुरुग्राम की पुलिस टीम को SPR रोड़ पर सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग की घटना होने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई।

उपरोक्त सूचना पाकर पुलिस थाना बदशाहपुर, गुरुग्राम की पुलिस टीम, उच्च अधिकारियों व पुलिस की सीन-ऑफ-क्राईम व क्राईम यूनिट्स की टीमों को सूचित करते हुए सूचना में बताए गए स्थान पर पहुँची और घटनास्थल का निरिक्षण किया गया तथा घटनास्थल से एक लोहे का पोल जिस पर गोली लगने का निशान था व एक गोली का सिक्का पुलिस कब्जा में लिया गया।

इसी दौरान पीड़ित व्यक्ति राहुल फाजिलपुरिया ने पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि दिनांक 14.07.2025 को समय करिब 05.50 PM यह अपने घर गाँव फाजिलपुर से अपनी थार गाड़ी से बहरामपुर रोड से SPR रोड़ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान SPR  पर एक सफेद रंग की टाटा पंच PUNCH कार में सवार व्यक्तियों द्वारा इस पर गोली चलाई तो गोली साईड में एक पोल पर लगी। गोली चलाने के बाद वो व्यक्ति उसी टाटा पंच कार में सवार होकर वहां से भाग गए। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना बदशाहपुर, गुरुग्राम में सम्बन्धित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

निरीक्षक आनंद कुमार, इन्चार्ज अपराध शाखा सैक्टर-31, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 26.10.2025 को 01 और आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान सुनील उर्फ सरधानिया (उम्र-39 वर्ष) निवासी गाँव सरधाना, जिला सोनीपत (हरियाणा) के रूप में हुई।

आरोपी से प्रारम्भिक पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि यह वर्ष-2024 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्राप्त किए गए पासपोर्ट से दुबई होते हुए मध्य अमेरिका चला गया था और वहां रहकर ही यह अपने साथी आरोपियों के सम्पर्क में था। इसने अपने साथियों के साथ उपरोक्त अभियोग की वारदात सहित गुरुग्राम में रोहित शौकीन की हत्या व प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग करके जनलेवा हमने करने की वारदातों को अंजाम देने की योजना बनाई थी तथा वारदातों को अंजाम देने के लिए, शूटर और वारदात में प्रयोग किए गए हथियार भी इसके (आरोपी सुनील सिंह) द्वारा ही अपने साथियों के माध्यम से उपलब्ध कराए गए थे।

आरोपी से पुलिस पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि यह अभी मध्य-अमेरिका में स्थित कोस्टा-रिका देश से भारत आया था। दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुँचते ही गुरुग्राम पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के अपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि इसके खिलाफ गुरुग्राम में राहुल फाजिलपुरिया, सैक्टर-45 में प्रॉपर्टी डीलर पर गोलियां चलाकर जानलेवा हमला करने, पिछले महीने गुरुग्राम पुलिस और इनके गिरोह के सदस्यों के बीच हुई पुलिस मुठभेड़ व रोहित शौकीन की हत्या करने की वारदातों सहित हत्या, हत्या करने का प्रयास, लूट व डकैती इत्यादि संगीन अपराधिक वारदातों के कुल 24 अभियोग हरियाणा के जिला जींद, रोहतक, गुरुग्राम, झज्जर, हिसार, सोनीपत, अम्बाला, भिवानी, पंचकूला तथा उत्तर-प्रदेश के जिला बागपत व आगरा में अंकित है। आरोपी इससे पहले 02 अभियोगों में आजीवन कारावास व 10 वर्ष की सजा काट रहा है, जिसमें जिला भिवानी के केस में आजीवन सजा की अवधि के दौरान माननीय हाई कोर्ट से जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद साल-2024 में यह न्यू अशोक नगर वसुन्दरा एनक्लेव, दिल्ली के पते पर सुनील सिंह (Suneel Singh) नाम से फर्जी दस्तावेज/पासपोर्ट बनवाकर विदेश भाग गया था।

इससे पहले उपरोक्त अभियोग में गुरुग्राम पुलिस द्वारा कुल 07 आरोपियों 1. विशाल, 2. हितेश, 3. गौतम उर्फ छोटू, 4. रमनदीप उर्फ पैट्रोल, 5. शुभम उर्फ काला, 6. शक्ति पांचाल व 7. रामनिवास उर्फ कालू को गिरफ्तार किया गया था, जिनके कब्जा से वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई गाड़ी व हथियार इत्यादि भी बरामद किए गए थे। अब तक उपरोक्त अभियोग में कुल 08 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी सुनील उपरोक्त को आज दिनाँक 26.10.2025 को माननीय अदालत के सम्मुख पेश करके 05 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है। पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान इसके अन्य साथी आरोपियों व अन्य वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी। पुलिस पूछताछ में जो भी तथ्य समक्ष आएंगे उनके अनुसार अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग का अनुसन्धान जारी है।