weather update kal ka mausam - Swatantra Prabhat

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam: देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है। आमतौर पर अप्रैल में महसूस होने वाली गर्मी अब मार्च के शुरुआती दिनों में ही देखने को मिल रही है। इस बार सर्दी भी अपने सामान्य समय से लगभग 15 दिन पहले विदा हो गई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है।

मार्च का महीना होने के कारण अधिकांश स्कूलों में परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं और कई परिवार छोटी-मोटी यात्राओं की योजना बना रहे हैं। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरह का मौसम देखने को मिल सकता है।

दिल्ली में बढ़ती गर्मी

राजधानी दिल्ली में मौसम लगातार गर्म होता जा रहा है। बीते कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और लोगों ने घरों में पंखे व एसी चलाने भी शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना भी जताई गई है।

यूपी और बिहार में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। इस दौरान हल्की गति से हवाएं चलने का अनुमान है।

वहीं बिहार के कई इलाकों में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने 9, 10 और 11 मार्च को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

राजस्थान में हीटवेव की संभावना

राजस्थान में भी गर्मी तेजी से बढ़ रही है। राज्य के कई शहरों में लोगों ने पंखे चलाने शुरू कर दिए हैं और ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार 10 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल में बारिश की चेतावनी

उधर पश्चिम बंगाल में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने Darjeeling, Jalpaiguri और Uttar Dinajpur में बारिश की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। खराब मौसम को देखते हुए किसानों को खुले में काम करने से बचने की सलाह दी गई है।

कुल मिलाकर देश के कई हिस्सों में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर बढ़ गया है, जबकि कुछ राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने लोगों को समय-समय पर मौसम अपडेट देखते रहने की सलाह दी है।

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam: देश के अधिकांश राज्यों में कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और शीतलहर का असर लगातार बना हुआ है। हिमालयी क्षेत्रों में हो रही हल्की बारिश और बर्फबारी जहां पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, वहीं स्थानीय लोगों के लिए यह मौसम मुश्किलें बढ़ा रहा है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए अगले सात दिनों तक घने कोहरे, शीतलहर और शीत दिवस को लेकर चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में 3 और 4 जनवरी को शीत दिवस की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश और राजस्थान में 3 जनवरी को जबकि बिहार में 3 से 5 जनवरी के बीच शीत दिवस का असर रहने की संभावना है। इन राज्यों में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रह सकता है।

IMD ने शीतलहर को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 7 जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप रह सकता है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में 5 से 8 जनवरी और पूर्वी राजस्थान में 4 से 8 जनवरी के बीच ठंडी हवाओं के चलते सर्दी और बढ़ने की आशंका है।

पहाड़ी राज्यों में मौसम और बिगड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 5 और 6 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद क्षेत्र में कहीं-कहीं बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा 6 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भी बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन ठंड और कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार 4 जनवरी को राजधानी में धुंध के साथ घना कोहरा छाया रहेगा। पूरे दिन कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

बिहार में भी कोहरे और ठंड का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने 4 और 5 जनवरी को राज्य के कई जिलों में शीत दिवस की चेतावनी जारी की है। सुबह के समय घना कोहरा रहने से दृश्यता बेहद कम हो सकती है, जबकि 9 जनवरी तक अलग-अलग इलाकों में कोहरे का असर बने रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में धूप नहीं निकल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8 जनवरी तक और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 से 6 जनवरी तक कोहरे का असर जारी रहने की संभावना है।

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग ने 4 जनवरी को भी राज्य में शीत दिवस की आशंका जताई है। पर्वतीय और मैदानी इलाकों में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। 8 जनवरी तक सुबह और शाम के समय कोहरे का असर बने रहने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे जा सकता है। 6 जनवरी को कुछ स्थानों पर बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 8 जनवरी तक राज्य में ठंड और कोहरे का असर जारी रहने की संभावना है।

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान
Kal Ka Mauasm: देशभर में नए साल का जश्न पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। कई राज्यों में लोग गीत-संगीत, पार्टियों और पारंपरिक आयोजनों के साथ अपने प्रियजनों के साथ नव वर्ष का स्वागत करते नजर आए। इसी बीच मौसम ने भी करवट ली है और अलग-अलग हिस्सों में ठंड, कोहरा, बारिश और बर्फबारी ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।

कश्मीर घाटी में नए साल का आगाज पर्यटन स्थलों और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी के साथ हुआ, जिससे सैलानियों में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में लोगों ने धार्मिक अनुष्ठानों और पार्टियों के जरिए नव वर्ष का स्वागत किया। तमिलनाडु में हालांकि भारी बारिश और घने बादलों के बीच ही लोग नए साल का जश्न मनाने को मजबूर रहे।

दिल्ली में कोहरे का असर, उड़ानें प्रभावित

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घने कोहरे और खराब मौसम के चलते एक बार फिर हवाई सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। कई उड़ानों के समय में देरी हुई है और कुछ को रद्द भी करना पड़ा है। इसी को देखते हुए देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने गुरुवार को यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर सतर्क रहने की अपील की है।

पश्चिमी हिमालय में बारिश-बर्फबारी का अनुमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही उत्तर भारत के कई राज्यों में घना से बहुत घना कोहरा, शीत दिवस और शीतलहर की स्थिति बनने की चेतावनी दी गई है।

आईएमडी का कहना है कि अगले 5 से 7 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा के कई इलाकों में रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में भी अलग-अलग स्थानों पर कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।

शीत दिवस और शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया है कि 1 से 3 जनवरी के बीच बिहार में शीत दिवस की स्थिति बन सकती है। वहीं 1 और 2 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी शीत दिवस का असर रहेगा। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में अलग-अलग तिथियों पर शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-NCR का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में 1 से 4 जनवरी तक आसमान में बादल छाए रहने, हल्की बारिश की संभावना और सुबह-शाम कोहरे का असर बने रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में ठंड बरकरार

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है। कानपुर, उन्नाव, लखनऊ समेत कई जिलों में गुरुवार को धूप निकली, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में सुबह और शाम घने कोहरे की चेतावनी दी है। कई इलाकों में शीत दिवस की स्थिति भी बन सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है।

बिहार में ठंड और कोहरे का कहर

बिहार में ठंड और कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। शुक्रवार को भी राज्य के कई हिस्सों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। कई जिलों में शीत दिवस की स्थिति बन सकती है, जिससे दिन के समय तापमान में गिरावट आएगी और ठिठुरन बढ़ेगी।

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह और शाम के समय सड़कों पर घनी धुंध साफ नजर आ रही है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में लोग ठंड और कोहरे के डबल अटैक से परेशान हैं। दिल्ली-एनसीआर में जहां पहले से ही ठंड और प्रदूषण लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं, वहीं मौसम विभाग की ओर से जारी घने कोहरे की चेतावनी ने चिंता और बढ़ा दी है।

न्यू ईयर प्लान बना रहे हैं तो जान लें मौसम का हाल

नए साल के आगमन में कुछ ही दिन बचे हैं और बड़ी संख्या में लोग परिवार या दोस्तों के साथ घूमने या आउट स्टेशन न्यू ईयर सेलिब्रेशन की योजना बना रहे हैं। ऐसे में बारिश या घने कोहरे को लेकर लोग असमंजस में हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, फिलहाल कई राज्यों में कोहरे का असर बना रहेगा, जिससे यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की जरूरत है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह और शाम के समय कुछ इलाकों में हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

इन राज्यों में कोहरे का ज्यादा असर

मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 दिसंबर तक कई इलाकों में और 29 से 31 दिसंबर के बीच कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 दिसंबर तक, पंजाब में 27 दिसंबर तक कोहरा बने रहने के आसार हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ इलाकों में भी 28 दिसंबर तक कोहरे का असर रह सकता है।

मौसम विभाग का अलर्ट और सलाह

आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिनों तक सुबह और शाम घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा है कि कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो सकती है, इसलिए वाहन चालकों को सावधानी बरतने और धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दी गई है।

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam: देशभर में सर्दी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तेज ठंडी हवाओं और घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह और शाम हालात इतने खराब हो जाते हैं कि 100 मीटर दूर तक देख पाना भी मुश्किल हो रहा है। सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत अधिकांश मैदानी राज्यों में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है।

घना कोहरा, विजिबिलिटी बेहद कम
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली में घना कोहरा छाया रहेगा। पंजाब-हरियाणा से लेकर बिहार तक धुंध की मोटी चादर देखने को मिलेगी। उत्तर भारत के बड़े हिस्से में विजिबिलिटी बेहद कम रहने की संभावना है। हालात को देखते हुए दिल्ली के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी कर दिया गया है। सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की चेतावनी दी गई है। IMD ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार के लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

शीत लहर और बर्फबारी की चेतावनी
IMD के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 20 से 22 दिसंबर के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 21 दिसंबर को कुछ इलाकों में भारी बारिश या बर्फबारी की भी आशंका है। वहीं उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में शीत लहर और भीषण ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है। मैदानों में सबसे कम न्यूनतम तापमान इंदौर में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर का हाल
दिल्ली-एनसीआर में 20 और 21 दिसंबर के दौरान मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। सफदरजंग और पालम हवाई अड्डे पर दृश्यता 100 मीटर तक गिरने की रिपोर्ट सामने आई है। तापमान में हल्की बढ़ोतरी के बावजूद सुबह और शाम कोहरे का असर बना रहेगा। दिल्ली के 15 इलाकों में AQI 400 से अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिससे वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है।

उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट
उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप और बढ़ने के आसार हैं। पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में घना से अत्यंत घना कोहरा छा सकता है। कुछ इलाकों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आगरा, अलीगढ़, बागपत, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, शाहजहांपुर और शामली समेत कई जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

राजस्थान में भीषण सर्दी का दौर
राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण 20 से 22 दिसंबर के बीच पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं और न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। 24 दिसंबर से उत्तरी हवाओं के असर से तापमान में फिर 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। 23 और 24 दिसंबर को पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में घना कोहरा छाने की संभावना है।

उत्तराखंड और पंजाब में भी अलर्ट
उत्तराखंड में हरिद्वार और उधम सिंह नगर, जबकि पंजाब में अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, पटियाला और संगरूर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने वाहन चलाने में परेशानी, सड़क दुर्घटनाओं और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका जताई है।

Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में ठंड ने अब अपना पूरा असर दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी दिल्ली के साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, बिहार की राजधानी पटना और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल तक कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 22 दिसंबर 2025 तक उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे की आशंका जताई है। मैदानी इलाकों के लिए शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में आने वाले दिनों में विजिबिलिटी बेहद कम हो सकती है। IMD ने 19 दिसंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में शीतलहर चलने की प्रबल संभावना जताई है। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 23 दिसंबर तक बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पंजाब में भी 20 और 21 दिसंबर को हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली और आसपास के इलाकों में 19 दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। अधिकतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह के समय कम विजिबिलिटी के कारण यातायात प्रभावित हो सकता है। वहीं आने वाले दिनों में राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) एक बार फिर 400 के पार जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार–पांच दिनों में हवाएं कमजोर पड़ेंगी, जिससे प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का असर

उत्तर प्रदेश में 19, 20 और 21 दिसंबर को मौसम सामान्यतः साफ रह सकता है, लेकिन घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। 19 दिसंबर को कई जिलों में शीत दिवस का अलर्ट जारी किया गया है। 20 और 21 दिसंबर को भी सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं 22 और 23 दिसंबर को प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है।

मध्य प्रदेश में 5 डिग्री तक गिरा तापमान

मध्य प्रदेश में सर्दी ने सबसे ज्यादा असर दिखाया है। राज्य के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस या उससे भी नीचे पहुंच गया है। राजगढ़ और इंदौर जैसे शहरों में तापमान 4 से 5 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है, जबकि राज्य के बड़े हिस्से में पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। रात के समय लोगों को अलाव जलाने की जरूरत महसूस होने लगी है। दिसंबर और जनवरी के दौरान मध्य प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप आम बात है, जिससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी रहती है।

कुल मिलाकर, उत्तर भारत में अगले कुछ दिन ठंड, कोहरा और शीतलहर के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और मौसम से जुड़ी अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam: उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों में तापमान लगातार गिर रहा है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के चलते ठंड और तेज हो गई है। मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में 12 दिसंबर तक शीत लहर की चेतावनी जारी की है। पश्चिम भारत से सटे उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है, जिसका प्रभाव 12 दिसंबर तक जारी रह सकता है।

IMD के अनुसार, 13 दिसंबर तक असम और मणिपुर के अलग-अलग हिस्सों में तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश और ओडिशा में सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। वहीं, 13 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।

दिल्ली-NCR: 12 दिसंबर तक रहेगा शुष्क मौसम

राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। रात और सुबह के समय धुंध या हल्का कोहरा छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान 23–25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6–10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। पिछले दिनों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है, हालांकि दिन में हल्की धूप लोगों को राहत दे रही है।

उत्तर प्रदेश: ठिठुरन बढ़ी, कोहरे की आशंका

उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रभाव अब स्पष्ट रूप से महसूस किया जा रहा है। रात के समय तापमान तेजी से नीचे जा रहा है, जबकि अधिकतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हुई है। पछुआ हवाओं के कारण पूरे राज्य में गलन बढ़ गई है। तराई क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा छाने लगा है।

मौसम विभाग ने 11 और 12 दिसंबर को मौसम साफ रहने और सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना जताई है। 13, 14 और 15 दिसंबर को भी मौसम शुष्क रहने के साथ सुबह कोहरा पड़ सकता है।

बिहार: पछुआ हवाओं से ठिठुरन, तापमान सामान्य से नीचे

बिहार में उत्तर-पश्चिम से आने वाली बर्फीली पछुआ हवाओं ने ठंड को काफी बढ़ा दिया है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है। पटना में न्यूनतम तापमान 13°C जबकि गया में यह 10.6°C तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार 15–20 किमी/घंटा की रफ्तार से बहने वाली ठंडी हवाएं अगले 48 घंटे तक जारी रहेंगी। तापमान में गिरावट के चलते सुबह घना कोहरा छा सकता है।

उत्तराखंड: धूप के बावजूद रात में बढ़ी सर्दी

उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप खिल रही है, जिसके कारण अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। हालांकि रात के तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश न होने के कारण दिसंबर में भी तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है और सूखी ठंड बीमारियों में बढ़ोतरी कर रही है। लोगों को फिलहाल बारिश का इंतजार है।

Kal Ka Mousam: छठ पर्व पर कैसा रहेगा मौसम, देखें हरियाणा समेत देशभर के मौसम की नई अपडेट
Kal Ka Mousam: छठ पर्व पर मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कल हरियाणा समेत देशभर में कल कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम का हाल साफ रहने वाला है। आइए देखें नई मौसम अपडेट...

राजधानी दिल्ली में मौसम करवट ले चुका है। शाम सवेरे के मौसम में मीठी-मीठी ठंड का अहसास होने लगा है। देश में कल नहाय खाय के साथ छठ महापर्व का श्री गणेश होने वाला है। Kal Ka Mousam

चलिए जानते हैं दिल्ली-एनसीआर, यूपी,बिहार, पंजाब-हरियाणा और उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

दिल्ली-एनसीआर में कल कैसा रहेगा मौसम Kal Ka Mousam

राजधानी में सुबह के समय हल्की धुंध के साथ आसमान साफ रहेगा। दिन में 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हल्की हवाएं चलेंगी। वहीं रात के समय ये हवाएं 05 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी।

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम Kal Ka Mousam

उत्तर प्रदेश में बारिश की कोई तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले 4-5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है।

महाराष्ट्र में कल कैसा रहेगा मौसम Kal Ka Mousam

मौसम विभाग ने गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र व कच्छ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। अगले 5 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना भी जताई है।

उत्तर-पूर्वी भारत में कल कैसा रहेगा मौसम Kal Ka Mousam

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय तथा नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मौसम करवट ले सकता है। साथ ही मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में इन राज्यों के लिए वर्षा की संभावना जताई है।