congress party - Swatantra Prabhat

कांग्रेस नेतृत्व ने रामबचन भारती को सौंपी अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी
बस्ती।

बस्ती जिले के रुधौली विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसीनेता रामबचन भारती को पार्टी नेतृत्व मे अनुसचित विभाग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस पार्टी अनुसूचित विभाग के नेशनल चेयरमैन राजेन्द्र पाल गौतम सांसद तनुज पूनिया प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित विभाग) ने तदर्थ नियुक्ति कर जिलाध्यक्षों से पार्टी हित मे कार्य करने और अनुसूचित जाति के लोगों की आवाज उठाने का कार्य करने का निर्देश दिया है। वरिष्ठ कांग्रेसी रामबचन भारती को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के पदाधिकारियों वे कार्यकर्ताओं ने बधाइयां व शुभकामनायें दिया है। पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने कहा रामबचन भारती कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। कई दशक से उन्होने पार्टी के लिये कार्य करके न केवल अपना अनुभव बड़ा किया है बल्कि समय समय पर पार्टी के कार्यक्रमों मे बढ़चढ़कर हिस्सेदारी कर अपनी सक्रियता भी सिद्ध की है।

रामबचन भारती को पार्टी द्वारा जिम्मेदारी दिये जाने पर पूर्व विधायक अंबिका सिंह, बसंत चौधरी, देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, अनूप पाण्डेय, अफसर यू अहमद, विरेन्द्र्र प्रताप नारायण पाण्डेय, अनिरूद्ध त्रिपाठी, विश्वनाथ चौधरी, मो. रफीक खां, डा. शीला शर्मा,  प्रशान्त पाण्डेय, लक्ष्मी यादव, बाबूराम सिंह एडवोकेट, नर्वदेश्वर शुक्ला,अनिल भारती, गिरजेश पाल, विनय तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, सुनील पाण्डेय, अजय शुक्ला, शिवनरायन पाण्डेय,

अतीउल्लाह सिद्धीकी, अवधेश सिंह, वाहिद सिद्धीकी, भूमिधर गुप्ता, रामबहादुर, शिवविभूति मिश्रा, डा. मारूफ खान, शकुन्तला देवी,अलीम अख्तर, मंजू पाण्डेय, संदीप श्रीवास्तव, गुड्डू सोनकर, लालजीत सिंह, विवेक श्रीवास्तव, शौकत अली नन्हू, साधूसरन आर्या, साधू पाण्डेय, अनिल तिवारी, सुरेन्द्र मिश्रा, राकेश गांधियन, राहुल चतुर्वेदी, अमरदेव सिंह, डा. दीपेन्द्र सिंह, डीएन शास्त्री, हरिशंकर तिवारी, राजकूपर,घनश्याम शुक्ला, देवी प्रसाद पाण्डेय, बृजभान कनौजिया, रामबाबू कल्पू, शिवशंकर भारती, राजेश भारती, रामधीरज चौधरी, शेर मोहम्मद, सूर्यमणि पाण्डेय, अजय प्रताप सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये बधाइयां व शुभकामनायें देते हुये प्रदेश अध्यक्ष तनुज पूनिया व राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया है।

दक्षिण दिल्ली में फटा राजनीतिक हाइड्रोजन बम बड़ी संख्या मे आप पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए आप पदाधिकारी
नई दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के अम्बेडकर नगर में बड़ी संख्या में आप पदाधिकारीयों नें अपने सेंकडो समर्थको सहित कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इसे दिल्ली की राजनीती में बडे परिवर्तन का संकेत भी माना जा सकता है। और आप के लिए खतरे की घंटी भी क्योंकि कांग्रेस से छिटक कर ही लोगो नें आप जॉइन की थी लेकिन लगता है अब दिल्ली में आप की मुश्किले बढ़ने का सिलसिला आरम्भ हो गया है।

अम्बेडकर नगर विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रत्याशी जय प्रकाश नें अपने कार्यालय में जॉइन कराई कांग्रेस। जय प्रकाश का कहना था, आप में व्याप्त भ्रस्टाचार, जनहित के काम ना होने व तानाशाही से परेशान हो कर आप नेताओं का "आप" पार्टी से मोहभंग हो गया है, इसलिए इन पदाधिकारियों नें कांग्रेस जॉइन की है, तथा अन्य और भी आप व बीजेपी नेता उनके सम्पर्क में हैं।

पूर्व आप नेता तरुण गर्ग नें घर वापसी करते हुए कहा कि "आप" पार्टी में व्याप्त भ्र्ष्टाचार व कार्यकर्ताओं की अनदेखी से दुखी होकर तथा कांग्रेस नेता राहुल गाँधी से प्रभावित हो कर कांग्रेस में वापसी की है। अन्य पदाधिकारी सतीश टॉक नें भी कांग्रेस जॉइन करने के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि, कार्यकर्ताओं की अनदेखी से तो वे परेशान थे ही भ्रस्टाचार भी बड़ी वजह रही आप छोड़ने की। साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की लगातार हो रही यात्राओं से प्रभावित होना भी बड़ी वजह बताई। क्षेत्र के पुराने दिग्गज आप नेता भीष्म पहलवान, ओमप्रकाश नें भी कांग्रेस जॉइन कर घर वापसी की हैं।इस कांग्रेस में शामिल होने नेताओं के नाम इस प्रकार हैं।

तरुण गर्ग, सतीश टॉक, भीषम पहलवान, रमेश जी, राजू , रामेश्वर व अन्य नेताओं नें अपने सेंकडो साथियों सहित कांग्रेस का दामन थामा। साथ ही पूर्व निगम पार्षद बीना ढकोलिया, कुवंर पाल टाकं , राजेंद्र चौहान, रेखा, पूजा डुलगच, पूजा बिजलानी, रमेश यादव, सुभाष सोलंकी, ओम प्रकाश बेरवा, भंवर चौधरी, छोटेलाल , शहजाद हुसैन, मनीष लाल, मनीष टांक, अंकित , आदित्य, खेमराज , जगमोहन, दीपक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता रहे मौजूद।

आतंकवादियों के जड़ पर कड़ा प्रहार होना जरूरी है-प्रमोद तिवारी
स्वतंत्र प्रभात

प्रतापगढ़।

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में आतंकवादी हमले की कड़ी आलोचना करते हुए भारत की ओर से कठोर निर्णायक कदम उठाए जाने पर जोर दिया है। उन्होनें कहा कि यह आतंकवादी हमला भारत राष्ट्र की एकता तथा अखण्डता व सार्वभौमिकता पर कायराना कपटपूर्ण एवं बुजदिलाना हमला है।

उन्होने कहा कि 24 अप्रैल को सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी ने इण्डिया गठबंधन के सहयोगी नेताओं के साथ शामिल होकर आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार के हर कदम का देशहित में खुला समर्थन दिया है। शनिवार को नगर के शैल श्याम पैलेस में पत्रकार वार्ता में प्रमोद तिवारी ने कहा कि भारत किसी भी कीमत पर देश पर हुए इस हमले को बर्दाश्त नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने की जरूरत है।

घटनास्थल पर सुरक्षा के नाम पर एक भी सीआरपीएफ का जवान नहीं तैनात होने का उन्होंने सवाल उठाया।राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि आतंकवादी क्यूआरटी बीस मिनट तक पर्यटकों की खूनी खेल खेलता रहा। लेकिन कोई सुरक्षातंत्र निर्दोष पर्यटकों को बचाने के लिए वहां नहीं पहुंच सकी।

उन्होंने कहा कि इनटेलीजेंस की भयंकर चूक हुई है और कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने भी चूक की बात स्वीकार की है। उन्होने वार्ता में गंभीर सवाल उठाया कि क्या अब केन्द्रीय गृहमंत्री नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देंगे?यह भी कहा कि सर्वदलीय बैठक के दौरान बेहतर होता प्रधानमंत्री बिहार का चुनावी राजनैतिक दौरा रद्द करके बैठक में शामिल होते।उन्होंने आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए हवलदार अली शेख के सर्वोच्च बलिदान को भी शौर्य एवं पराक्रम की अतुलनीय वीरगाथा कहा। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि देश का हर कोना इस आतंकवादी हमले से दुःखी व आक्रोशित है। उन्होनें सीमा पर होने वाली पाकिस्तानी गोलीबारी की भी तीखी आलोचना की है।

राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि भारतीय सेना की वीरता पर देश को गर्व है।प्रेस वार्ता में श्री तिवारी ने उत्तर प्रदेश में अप्रैल से प्रभावी बिजली के सरचार्ज में 1.24 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी को प्रदेश की जनता पर बोझ करार दिया। कहा कि सरकार एक तरफ विद्युत आपूर्ति नहीं कर पा रही है तो दूसरी तरफ बिजली का सरचार्ज बढ़ाकर उपभोक्ताओं पर और बोझ डाल रही है। जिससे लगता है कि सरकार बिजली को भी अपने प्राइवेट मित्रों को सौंपने का है। कहा कि कांग्रेस निजीकरण का विरोध करेगी। वार्ता में यह भी कहा कि दुनिया की बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने पर प्राइवेट पेट्रोल कंपनियां लगभग पन्द्रह रूपये प्रति लीटर कमा रही है।

उन्होने कहा कि इसका लाभ उपभोक्ताओं को न देकर सीधे तौर पर निजी कम्पनियों को दिया जा रहा है। उन्होने केन्द्र सरकार से तत्काल पेट्रोल का दाम लगभग बीस रूपये कम करने की मांग उठाई । सांसद प्रमोद तिवारी ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्रतापगढ़ के मेधावी सौम्य शर्मा तथा अन्नपूर्णा मिश्रा की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि इस सफलता से प्रतापगढ़ की मेधाशक्ति व बौद्धिक क्षमता का परचम पूरे देश में लहराया है। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने प्रेसवार्ता की शुरूआत पहलगाम में आतंकवादियों के हाथों मारे गये निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

उन्होनें सभी के साथ दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की। वार्ता के दौरान पं0 श्यामकिशोर शुक्ल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 नीरज त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष इरफान अली, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, डॉ0 प्रशान्तदेव शुक्ल, डॉ लालजी त्रिपाठी, सेवादल अध्यक्ष महेंद्र शुक्ल, श्यामशंकर मिश्र, ओम प्रकाश मिश्र, दानिश माबूद आदि उपस्थित रहे।

कांग्रेस का आरोप- ट्रंप को खुश करने के लिए स्पेसएक्स से कराई गई एयरटेल-जियो की डील।
प्रयागराज। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भारत की दिग्गज संचार कंपनियों एयरटेल और जियो द्वारा स्पेसएक्स) के 'स्टारलिंक' के साथ साझेदारी की घोषणा पर बीजेपी सरकार को घेरते हुए दावा किया कि ये करार पीएम मोदी द्वारा कराए गए हैं ताकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सद्भाव हासिल किया जा सके। कांग्रेस नेता ने कहा कि लेकिन कई सवाल बाकी हैं। सबसे महत्वपूर्ण सवाल राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित है। राष्ट्रीय सुरक्षा की मांग होने पर संचार को चालू या बंद करने की शक्ति किसके पास होगी? क्या यह स्टारलिंक या उसके भारतीय भागीदार होंगे?

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "वस्तुतः 12 घंटों के भीतर एयरटेल और जियो दोनों ने स्टारलिंक के साथ साझेदारी की घोषणा की है, जबकि अब तक वे इसके भारत में आने को लेकर लगातार आपत्तियां जताते आ रहे थे।" उन्होंने दावा किया कि यह पूरी तरह से स्पष्ट है कि स्टारलिंक के मालिक एलन मस्क के माध्यम से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सद्भाव हासिल करने के मकसद से ये साझेदारियां किसी और ने नहीं, बल्कि स्वयं प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कराई गई हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा, "लेकिन कई सवाल बाकी हैं। शायद सबसे महत्वपूर्ण सवाल राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित है। राष्ट्रीय सुरक्षा की मांग होने पर संचार को चालू या बंद करने की शक्ति किसके पास होगी? क्या यह स्टारलिंक या उसके भारतीय भागीदार होंगे? क्या अन्य उपग्रह-आधारित संचार प्रदाताओं को भी अनुमति दी जाएगी और अगर हां, तो किस आधार पर?" रमेश ने कहा कि और, निश्चित रूप से, एक बड़ा सवाल टेस्ला के भारत में निर्माण को लेकर भी है। क्या अब, जब स्टारलिंक को भारत में प्रवेश मिल गया है, टेस्ला के निर्माण को लेकर कोई प्रतिबद्धता जताई गई है?

रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सेवा कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने बुधवार को घोषणा की थी कि उसने भारत में अपने ग्राहकों को स्टारलिंक की ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने के लिए स्पेसएक्स के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता स्पेसएक्स को भारत में स्टारलिंक की उपग्रह संचार-आधारित सेवाओं को बेचने के लिए मंजूरी हासिल करने के तहत है। इससे एक दिन पहले ही जियो की प्रतिद्वंद्वी भारती एयरटेल ने स्पेसएक्स के साथ इसी तरह के समझौते पर हस्ताक्षर किया है। स्पेसएक्स के मालिक अरबपति कारोबारी एलन मस्क हैं जो ट्रंप प्रशासन में प्रमुख भूमिका में हैं।

एयरटेल के बाद जियो अर्थात  मुकेश अंबानी ने एलन मस्‍क से मिलाया हाथ, भारत में स्टारलिंक का रास्‍ता साफहो गया है  ।दरअसल मुकेश अंबानी की जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (जेपीएल) और एलन मस्क की स्पेसएक्स ने भारत में स्टारलिंक की ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराने के लिए समझौता किया है। इस समझौते के बाद अब भारत के ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों सहित पूरे देश में सैटेलाइट आधारित ब्रॉडबैंड सेवाएं मिलने लगेंगी। इससे उन दुर्गम इलाकों को भी आसानी से कनेक्ट किया जा सकेगा जहां कनेक्टिविटी पहुंचाना मुश्किल काम है।

समझौते में शामिल कंपनियों में से एक जियो जहां दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटर है तो वहीं स्टारलिंक दुनिया का अग्रणी लो अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन ऑपरेटर है। ज‍ियो से पहले मंगलवार को एयरटेल ने एलन मस्‍क की स्‍टारल‍िंंक से कोलैबरेशन करने का ऐलान क‍िया था। खास बात यह है क‍ि भारत में स्‍टारल‍िंंक के दो ही प्रमुख प्रति‍द्वंद्वी हैं। दोनों से ही स्‍टारल‍िंंक ने हाथ म‍िला ल‍िया है।

एलन मस्क की जिस स्टारलिंक के भारत आने को लेकर पहले विरोध हो रहा था, अब देश की वही दो दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां स्टारलिंक के साथ करार करके भारत में उसके लिए रास्ता तैयार कर रही हैं। जियो से पहले भारती एयरटेल ने भी ठीक ऐसा ही करार स्पेसएक्स के साथ किया है। इस एग्रीमेंट के मुताबिक एयरटेल और स्पेसएक्स स्टारलिंक की सैटेलाइट कनेक्टिविटी के जरिए एयरटेल की मौजूदा सेवाओं को बढ़ाने तरीकों पर मिलकर काम करेंगे।

स्पेसएक्स और एयरटेल बिजनेसेज को स्टारलिंक इक्विपमेंट और सर्विसेज देने के लिए सहयोग करेंगे। साथ ही स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और दूरदराज के क्षेत्रों में कनेक्शन भी देंगे।दोनों कंपनियां एयरटेल नेटवर्क के विस्तार और बढ़ने में मदद के लिए स्टारलिंक के तरीकों पर भी विचार करेंगी, जबकि SpaceX देश में एयरटेल के ग्राउंड नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य क्षमताओं का उपयोग करेगी।

कांग्रेस नेताओं का एक वर्ग भाजपा के साथ सांठगांठ कर रहा है:ऐसे लोगों को बाहर करना होगा।
कांग्रेस नेताओं का एक वर्ग भाजपा के साथ सांठगांठ कर रहा है: गुजरात में राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस पिछले तीन दशकों में गुजरात के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने में असमर्थ रही है, क्योंकि कांग्रेस नेताओं का एक वर्ग अंदर से भाजपा के साथ साठगांठ कर रहा है।इस बात पर जोर देते हुए कि आलोचकों को ‘छानने’ से राज्य के लोग पार्टी पर भरोसा कर सकेंगे, गांधी ने कहा कि उन्होंने गुजरात के लोगों के साथ ‘संबंध बनाने’ और कांग्रेस के ‘छिपे हुए विश्वास को प्रकट करने’ का फैसला किया है।

गांधी ने अपने दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये टिप्पणियां कीं और कहा कि पार्टी, समग्र रूप से, गुजरात के लोगों की “उम्मीदों पर खरा उतरने में विफल रही है”, जो “एक नया दृष्टिकोण चाह रहे हैं”।उन्होंने कहा कि पार्टी को उन लोगों को बाहर का रास्ता दिखाने की जरूरत है जो अंदर से भाजपा के लिए काम करते हैं । उन्होंने कहा, "कांग्रेस पिछले 20-30 सालों से गुजरात के लोगों की उम्मीदों को पूरा क्यों नहीं कर पाई है? इसका जवाब यह है कि गुजरात के नेतृत्व, कार्यकर्ताओं, पार्टी के जिला और ब्लॉक अध्यक्षों में दो तरह के नेता हैं - एक, जो जनता के साथ खड़े होते हैं, उनके लिए लड़ते हैं और उनका सम्मान करते हैं क्योंकि उनके दिल में कांग्रेस है; दूसरे, जो अलग-थलग रहते हैं, लोगों का सम्मान नहीं करते और भाजपा के साथ मिले हुए हैं।"

यह कहते हुए कि गुजरात में लोग, व्यापारी, एसएमई, किसान, मजदूर और छात्र विपक्ष चाहते हैं, गांधी ने कहा, "वे बी-टीम (भाजपा की) नहीं चाहते हैं... इन दोनों समूहों को छांटना मेरी जिम्मेदारी है। कांग्रेस में नेताओं की कोई कमी नहीं है - हमारे पास जिला और ब्लॉक स्तर के नेता हैं जो बब्बर शेर (एशियाई शेर) हैं, लेकिन उनके पास पीछे से एक जंजीर है (भाजपा के नियंत्रण में)।"

गांधी ने कहा कि अब समय आ गया है कि विरोधियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाए। उन्होंने कहा, "अगर हमें 20-30 लोगों को भी निकालना पड़े तो हम निकाल देंगे। अगर आप कांग्रेस के भीतर से भाजपा के लिए काम कर रहे हैं तो आपको बाहर भेज दिया जाएगा ताकि आप खुलकर उनके लिए काम कर सकें। आपको एहसास होगा कि वहां (भाजपा में) आपकी कोई कीमत नहीं है।

चुनाव जीतने और हारने की बात तो छोड़िए, वरिष्ठ नेताओं की रगों में कांग्रेस का खून बहना चाहिए। संगठन का नियंत्रण ऐसे नेताओं के पास होना चाहिए। जैसे ही हम ऐसा करेंगे, गुजरात के लोग कांग्रेस पार्टी में आना चाहेंगे और हमें उनके लिए अपने दरवाजे खोलने होंगे। हमें चुनाव के बारे में बात करने की जरूरत नहीं है - यह दो-तीन साल का प्रोजेक्ट नहीं बल्कि 50 साल का प्रोजेक्ट है।"

तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी ने अपने वोट प्रतिशत में 22 प्रतिशत की वृद्धि की है, इस पर प्रकाश डालते हुए गांधी ने दावा किया कि गुजरात के 40 प्रतिशत वोट कांग्रेस के पास हैं। उन्होंने कहा, “हमें लोगों से जुड़ने की जरूरत है। हमने भारत जोड़ो यात्रा के जरिए दिखाया कि कांग्रेस कश्मीर से कन्याकुमारी तक लोगों से आसानी से जुड़ सकती है। हम देश की राजनीति बदल सकते हैं। मैं अपनी बात भी कह रहा हूं, कांग्रेस नेताओं को लोगों के बीच और उनके घरों में जाना होगा।

उनकी आवाज सुननी होगी और उनसे पूछना होगा कि वे अपने भविष्य, स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यापार के लिए क्या चाहते हैं। हम सुनने आए हैं, भाषण देने नहीं… मैं यह मंच से कह रहा हूं, मैं डरा हुआ या शर्मिंदा नहीं हूं। लेकिन मैं यह आपके सामने कहना चाहता हूं… चाहे हमारे कार्यकर्ता हों, या राहुल गांधी , या महासचिव या पीसीसी अध्यक्ष, हम गुजरात को रास्ता नहीं दिखा पा रहे हैं।”

उन्होंने कहा, "हम यह आसानी से कर सकते हैं..." उन्होंने आगे कहा, "आपको याद रखना चाहिए कि गुजरात में विपक्ष के पास 40 प्रतिशत वोट हैं। यह कोई छोटा विपक्ष नहीं है। गुजरात के किसी भी हिस्से में हमारे पास दो लोग होंगे, जिनमें से एक भाजपा का समर्थन करेगा और दूसरा कांग्रेस का। लेकिन हमारे दिमाग में, हम सोचते हैं कि कांग्रेस में कोई ताकत नहीं है। अगर हमारा वोट 5 प्रतिशत बढ़ जाता है, तो वह काफी होगा। तेलंगाना में, हमने अपना वोट प्रतिशत 22 प्रतिशत बढ़ाया, हमें यहाँ केवल 5 प्रतिशत की आवश्यकता है। लेकिन हम इन दो समूहों को छांटे बिना यह 5 प्रतिशत नहीं पा सकेंगे।"

गांधी ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा महात्मा गांधी और सरदार पटेल जैसे नेताओं के कारण गुजरात से आई, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान "रास्ता दिखाया"। गांधी ने कहा, "गुजरात के बिना, कांग्रेस की कोई विचारधारा नहीं होती। गुजरात ने हमें (कांग्रेस को) सिखाया है। महात्मा गांधी और सरदार पटेल ने ही हमें सिखाया है। आज गुजरात खुद को फंसा हुआ पा रहा है। गुजरात की रीढ़ उसके व्यापारी, एसएमई हैं। वे खत्म हो चुके हैं; हीरा उद्योग, कपड़ा उद्योग और सिरेमिक उद्योग...गुजरात के किसानों को देखिए। वे चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे हैं कि उन्हें नया विजन चाहिए क्योंकि पिछले 25 सालों से जो विजन चल रहा था, वह विफल हो गया है।"

गांधी ने कहा कि वह गुजरात में कांग्रेस नेताओं के छिपे हुए आत्मविश्वास को बाहर लाने की "जिम्मेदारी पूरी करेंगे।"। यह हमारे अंदर है, लेकिन हमें इसे बाहर लाना होगा। मैं इसे आपके लिए प्रकट करूंगा।"

महाराष्ट्र चुनाव धांधली के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा।
प्रयागराज। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) ने मतदाता सूची में हेराफेरी के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की घोषणा की है। उसका कहना है कि चुनाव आयोग जानबूझकर इस मुद्दे की अनदेखी कर रहा है। क्योंकि बीजेपी ने राज्य विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए उसके साथ मिलकर इस खेल को खेला है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में गिने गए वोट और डाले गए वोट के बीच काफी अंतर है। इस पर अभी भी विवाद हो रहा है। केंद्रीय चुनाव आयोग के अनुसार,विधानसभा में अंतिम मतदान 66.05% था यानी कुल 64,088,195 वोट। हालाँकि, गिने गए कुल वोटों का जोड़ 64,592,508 है, जो कुल पड़े वोटों से 504,313 अधिक है। हालाँकि आठ विधानसभा क्षेत्रों में गिने गए वोटों की संख्या डाले गए वोटों से कम थी, शेष 280 निर्वाचन क्षेत्रों में, गिने गए वोट डाले गए वोटों से अधिक थे।

महाराष्ट्र कांग्रेस ने मतदाता सूची में धोखाधड़ी के आरोपों को लेकर एक बैठक शुक्रवार 28 फरवरी की। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने कहा, "हमारे नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में यह उठाया था। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक रूप में संकलित अंतिम मतदाता सूची मांगी थी। भारत का चुनाव आयोग डर रहा है और देरी करने की रणनीति अपना रहा है। इसलिए, हमने इस लड़ाई को जनता की अदालत में ले जाने का फैसला किया है। हम हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में की गई 'धोखाधड़ी' के खिलाफ एक जनसंपर्क अभियान शुरू करेंगे और तथ्यों को जनता के सामने लाएंगे।"

एआईसीसी सदस्य गुरदीप सप्पल ने कहा, "पार्टी ने जब दिल्ली हाईकोर्ट में अपनी मांग रखी, तो चुनाव आयोग ने तीन और महीनों की मांग की। एक तरफ वो दावा करता है कि चुनाव व्यवस्था पूरी तरह से सुरक्षित है, वहीं दूसरी तरफ जानकारी साझा करने से इनकार करता है।"

सोलापुर जिले में मरकडवाडी गांव के लोगों ने चुनाव नतीजों को स्वीकार नहीं किया। इसकी वजह यह थी कि उन्होंने जिसे वोट दिया था, वो प्रत्याशी नहीं जीता। वहां आश्चर्यजनक रूप से बीजेपी प्रत्याशी को सबसे ज्यादा वोट मिले। इसीलिए मरकडवाडी के लोगों ने वहां मॉक मतदान आयोजित किया। ग्रामीणों ने खुद के खर्चे से बैलट पेपर से वोटिंग की व्यवस्था की। ग्रामीणों ने तय किया है कि मतपत्र से वोटिंग 3 दिसंबर को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। इसके तुरंत बाद वोटों की गिनती होगी और परिणाम आएगा।

यह गांव मालशिरस विधानसभा क्षेत्र में आता है। यहां से शरद पवार की एनसीपी के प्रत्याशी उत्तम जानकर और बीजेपी उम्मीदवार राम सातपुते के बीच कड़ी टक्कर थी। इसमें उत्तम जानकर ने जीत हासिल की। लेकिन मार्कडवाडी गांव में सातपुते को ज़्यादा वोट मिले। सातपुते को 1003 वोट मिले, जबकि जानकर को गांव से मात्र 843 वोट मिले। ग्रामीणों में इसी को लेकर नाराज़गी थी। इसलिए उन्होंने मॉक वोटिंग का फैसला किया। लेकिन इससे पहले वोटिंग होती जिला प्रशासन ने मरकडवाडी में धारा 144 लगा दी। यह इशारा था कि मॉक वोटिंग नहीं होने दी जायेगी।

चुनाव आयोग इस मॉक वोटिंग से कुछ ज्यादा ही डर गया था। सूत्रों का कहना है कि उसकी सलाह पर ही वहां धारा 144 लगाकर मॉक वोटिंग रोकी गई। बाद में गांव वालों को सबक सिखाने के लिए 200 लोगों पर एफआईआर भी दर्ज की गई। इसके बाद अकोला जिले के बालापुर क्षेत्र के तुलजापुर गांव और पातुर तहसील के बेलतला गाँव में मॉक पोल आयोजित करने की घोषणा की गई।कहा जा रहा है कि भले ही यह वोटिंग नहीं हो पाई, लेकिन इसने कई जगहों पर लोगों को मॉक पोल के ज़रिए प्रतिकात्मक विरोध-प्रदर्शन की एक राह दिखाई है। कांग्रेस ने इसी संदेश को पकड़ा है और आंदोलन की घोषणा की है।

दरअसल लोकसभा चुनाव 2024 के पांच महीने बाद विधानसभा चुनाव हुए थे। जिसमें महाराष्ट्र में कुल मतदाताओं की संख्या में 47 लाख की वृद्धि हो गई! जबकि, 2019 के लोकसभा चुनाव से लेकर 2024 के लोकसभा चुनाव तक पांच साल में महाराष्ट्र में सिर्फ 37 लाख मतदाताओं की वृद्धि हुई थी। जबकि इस बार पांच महीने में 47 लाख मतदाता बढ़ गये।

डेटा विश्लेषण से पता चलता है कि नए मतदाताओं की संख्या कुछ विधानसभा क्षेत्रों में विशेष रूप से अधिक थी। सिर्फ 78 विधानसभा सीटों में 18 लाख से अधिक नए मतदाता जोड़े गए, जहां बीजेपी ने 68 सीटें जीतीं। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे को संसद के अंदर और बाहर उठाया। उन्होंने कहा कि अकेले शिरडी क्षेत्र की एक बिल्डिंग में ही सात हजार नये मतदाता बढ़ गये।

ऐसा नहीं है कि सिर्फ कांग्रेस ने ही चुनाव धांधली के मुद्दे को उठाया। वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) ने महाराष्ट्र चुनाव परिणामों में शाम 6 बजे के बाद डाले गये 76 लाख वोटों का विवरण मांगने के लिए याचिका दायर की। मतगणना के दिन मतदान एजेंटों ने 99% बैटरी होने की कई शिकायतें दर्ज कराईं। लेकिन उनका कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

दिल्ली हाईकोर्ट को मंगलवार 25 फरवरी को चुनाव आयोग को बताया कि वो तीन महीने में फैसला लेगा कि कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला को मतदाता सूची देना है या नहीं। सुरजेवाला ने आयोग से 2009 से 2024 के बीच हरियाणा और महाराष्ट्र में हुए चुनावों की मतदाता सूची मांगी है। हरियाणा और महाराष्ट्र की मतदाता सूचियों में गड़बड़ी की काफी शिकायतें चुनाव के दौरान आई थीं। उसी वजह से कांग्रेस सांसद ने ईसीआई से मतदाता सूची मांगी।

लेकिन इस मामले में ईसीआई हीलाहवाली कर रहा है। यानी वो मतदाता सूची नहीं देना चाहता। कांग्रेस की ओर से पेश वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, "जवाब देने में दो महीने लग गए। दो महीने में उन्होंने कहा है कि अब हमें जवाब देने के लिए और समय चाहिए।"

क्या दिल्ली में सत्ता के साथ व्यवस्था बदलेगी
अन्ना हजारे के नेतृत्व और उनके आमरण अनशन के संकल्प के साथ 2011 के अगस्त महीने में भ्रष्टाचार और लोकपाल के मुद्दे पर दिल्ली के रामलीला मैदान से एक देशव्यापी आंदोलन आरंभ हुआ। भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना की इस मुहिम में किरण बेदी, अरविंद केजरीवाल, कुमार विश्वास, शशिभूषण, प्रशांत भूषण, बाबा रामदेव एवं अन्य समाजसेवी शामिल हुए। इस आंदोलन ने तत्कालीन केंद्र की कांग्रेस सरकार और दिल्ली कांग्रेस सरकार की जड़े हिला कर रख दी। इसी अन्ना आंदोलन से सुर्खियों में आए अरविंद केजरीवाल ने आंदोलन से जुड़े कुछ सहयोगियों की मदद से परन्तु अन्ना की रजामंदी के बगैर एक राजनीतिक दल 26 नवम्बर 2012 को आम आदमी पार्टी के नाम से बनाया।

बच्चो की कसम भी खाई, कहा ना सरकारी घर लूंगा, ना गाड़ी लूंगा, ना सिक्योरिटी लूंगा आम आदमी हूं आम आदमी की तरह रहूँगा। भ्रष्टाचार मुक्त भारत का नारा बुलंद कर कट्टर ईमानदार की छवि के साथ अरविंद केजरीवाल एण्ड पार्टी ने चुनाव लड़ा और अप्रत्याशित प्रदर्शन करते हुए 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में झाड़ू चुनाव चिन्ह के साथ  28 सीटों पर कब्जा कर लिया। कोई दल सरकार बनाने की स्थिति में नही था। कांग्रेस के समर्थन के साथ आप ने सरकार बनाई। केजरीवाल उस सरकार में मुख्यमंत्री बने। लेकिन 49 दिनों के बाद कांग्रेस पर असहयोग के आरोप लगा अरविंद केजरीवाल की सरकार ने त्यागपत्र दे दिया। इसके बाद अन्ना आंदोलन से उठा यह हवा का झोंका तूफान में बदल गया।

देश में मोदी लहर चल रही थी परन्तु 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में फ्री बिजली, फ्री पानी, स्वास्थ्य सुविधाए, अच्छे स्कूलों आदि का वादा कर केजरीवाल की आप ने कुल 70 विधानसभा सीटों में से 67 सीटें जीत सभी पार्टियों का सूपड़ा साफ कर पूरे 5 साल सरकार चलाई। देश में मोदी और भाजपा की लहर प्रचण्ड हो गई थी। बड़े-बड़े सूरमा धराशाई हो रहे थे। भाजपा अपने सहयोगीयों के साथ ज्यादातर राज्यों में विधानसभा चुनाव जीत रही थी।

कांग्रेस बिल्कुल हाशिए पर चली गई। ऐसे समय में भी 2019 के दिल्ली व‍िधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आप ने नरेंद्र मोदी के अश्वमेध यज्ञ के घोड़े की लगाम थाम भाजपा को जबरदस्त पटखनी दी और दिल्ली की 70 में से 62 सीटों पर कब्जा कर अपना दम दिखाया था। पूरे देश में केजरीवाल का नाम गूंजने लगा। दिल्ली के बाहर भी पार्टी चुनाव लड़े और कुछ राज्यों में कुछ सीटें भी जीती। आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला।

पंजाब व‍िधानसभा चुनावों में आप ने अन्य दलों को जड़ से उखाड फैंका और दिल्ली की तरह वहां भी एकतरफा प्रचंड जीत के साथ सरकार बनाई। इस जीत ने केजरीवाल को एक ब्रांड बना दिया। शायद यह खुशियाँ केजरीवाल की किस्मत मे आखिरी खुशी की तरह थी। इसके बाद उनके बुरे दौर की शुरूआत हुई। एल.जी से टकराव, सहयोगीयों और केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के इल्जाम व ईडी के शिकंजे ने केजरीवाल सहित आप के प्रमुख नेताओं को जेल के पीछे पहुंचा दिया। साथ ही साथ मुख्यमंत्री के अलीशान शीशमहल का मुद्दा गर्मा गया। लोग खुद को ठगा सा महसूस करने लगा।

उन्हे लगा आम आदमी बन कर जो सत्ता में आया था वो अब राजा- महाराजा वाला शाही जीवन जी रहा है। दिल्ली में केजरीवाल सरकार विकास कर नही पा रही थी। बस मामला फ्री बिजली-पानी, स्कूलों तक रह गया था। मोहल्ला क्लीनिक बदहाल हो गए थे। प्रदूषित हवा, पानी, बरसातों में डूबती दिल्ली, रोजाना सड़कों पर जाम और अन्य समस्याओ से दिल्ली सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा भड़क रहा था। केंद्र की भाजपा सरकार भी लोगों का यह गुस्सा भड़काने में अहम भूमिका एल.जी के हस्तक्षेप द्वारा निभाती रही। केंद्र की एजेंसियों के हत्थे चढ़ने के बाद केजरीवाल ने बहुत कुछ गंवाया।

भ्रष्टाचार के इल्जामों ने ‘ब्रांड केजरीवाल' के साथ जुड़े तमाम चमकदार विशेषणों को बेरंगत कर दिया। दो बार ठसक और धमक के साथ दिल्ली की सत्ता पर काबिज हो 2025 के व‍िधानसभा चुनाव में  केजरीवाल मुंह के बल गिरे। पार्टी के सभी धुरंधर चुनाव हार गए। खुद केजरीवाल अपना चुनाव हार गए। बीजेपी 27 वर्ष बाद दिल्ली की सत्ता में वापिस आई है। दिल्ली विधानसभा के पुनर्गठन के बाद हुए पहले 1993 के चुनाव में भाजपा की सरकार बनी थी, तब 5 साल के कार्यकाल में भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी के कारण सरकार बनने के बाद दो बार मुख्यमंत्री को बदला गया।

इस सरकार का गठन मदनलाल खुराना को मुख्यमंत्री बना कर हुआ। फिर कुछ सालों बाद खुराना को हटा साहिब सिंह वर्मा को मुख्यमंत्री बनाया गया। वर्मा को भी कुछ समय बाद हटना पड़ा और उनकी जगह पदभार संभाला सुषमा स्वराज ने, अब दिल्ली की जनता की बहुत उम्मीद भाजपा सरकार से है। अब जबकि दिल्ली में आप साफ हो गई तो आने वाले समय में आईएनडीआईए की राजनीति पर इसका क्या असर होगा यह विपक्ष के लिए विचारणीय होगा। आप का विस्तार पहले से ही ठहरा हुआ था, विस्तार की संभावना अब और कम हो जाएगी। अब अगले 5 साल केजरीवाल देश की जगह दिल्ली में अपने वजूद को वापिस पाने पर फोकस करने के लिए मजबूर हो सकते हैं।

ऐसा हुआ तो दूसरे राज्यों में पार्टी के विस्तार की संभावनाएं और कम हो जाएंगी। बमुश्किल आठ महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आप दिल्ली में साझीदार थे। खुद नेहरू गांधी परिवार ने आप के उम्मीदवार को वोट किया था परन्तु अब आईएनडीआईए की एकजुटता पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। बेशक बिहार में केजरीवाल का कोई वजूद नही है परन्तु दिल्ली के नतीजों के बाद बीजेपी विरोधी पार्टियों के बीच जो आपसी खिंचातान शुरू होगी, उसका असर बिहार चुनाव में महागठबंधन की राजनीति पर पड़े बिना नहीं रहेगा। कांग्रेस पर दिल्ली में आप का खेल बिगाड़ने के आरोप लगेंगे।

यदि यह सब हुआ तो बिहार में महागठबंधन की चुनावी संभावनाओं को नुकसान जरूर पहुंच सकता है। भाजपा के लिए दिल्ली में अब कुछ कर दिखाने का समय है। अब देखना होगा दिल्ली में सत्ता के साथ व्यवस्था भी बदलती है या नही। प्रदूषण मुक्त, ट्रैफिक जाम मुक्त, यमुना को साफ कर एवंम अन्य समस्याओ से छुटकारा दिला भाजपा दिल्ली को अन्य प्रदेशों की जनता के सामने उदाहरण बना पेश कर सकती है।

मजबूत नेताओं से कमजोर होता विपक्ष
किसी भी दल व संगठन की मजबूती के लिए उसके नेतृत्व का मजबूत होना जरूरी है। यहां हम विपक्ष की बात कर रहे हैं जो मजबूत घटक दलों के होने के बाद भी कमजोर नजर आ रहा है। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में जो एनडीए का गठबंधन है उसमें भाजपा बहुत ही मजबूत दल है और उसके सहयोगी दल छोटे हैं लेकिन जब उन छोटे दलों को भाजपा का साथ मिलता है तो वह मजबूत बन जाते हैं।

वहीं यदि हम देश के विपक्ष को देखें तो इसमें सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस पार्टी है लेकिन उसके साथ जो सहयोगी दल हैं वो अपने क्षेत्र में मजबूत हैं और यही कारण है कि वह न तो किसी से झुकना पसंद करते हैं और न ही किसी का आगे बढ़ना पसंद करते हैं और यहां बात उठती है विपक्षी संगठन के नेतृत्व की इसमें न तो कांग्रेस पीछे रहना चाहती और न ही अन्य दल।

कांग्रेस चाहती है कि जिन क्षेत्रों में वह कमजोर है वहां सहयोगियों के द्वारा उसे बढ़ने का मौका मिले जब कि अन्य क्षेत्रीय दल चाहते हैं कि उन्हें अपने क्षेत्र से बाहर निकल कर अन्य राज्यों में बढ़ने का मौका मिले। बस इसी खींचतान में विपक्ष चुनाव दर चुनाव पीछे होता जा रहा है। कांग्रेस का जनाधार हिंदीभाषी राज्यों से लगभग खिसक चुका है।

यदि हम बात करें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड की तो यहां कांग्रेस बैशाखियों पर निर्भर है। जब कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने उसको बहुत पीछे कर दिया है। कुल मिलाकर विपक्ष में सब अपना अपना हित साधने में लगे हैं लेकिन किसी भी हित होता नहीं दिख रहा है। यहीं यदि थोड़ा सा विचार परिवर्तन हो जिसमें सब एक दूसरे का हित साधते दिखें तो बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है।

कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने के लिए वीपी सिंह के नेतृत्व में जब जनता दल बना था तब उसका केवल एक उद्देश्य था और वह था कांग्रेस को सत्ता से दूर करना। इसके अलावा किसी नेता या किसी क्षेत्रीय दल का कोई दूसरा उद्देश्य नहीं था। जनता दल में अपने अपने क्षेत्र के सभी कद्दावर नेता थे जो किसी पहचान के मोहताज नहीं थे।

सभी ने मेहनत थी किसी को नहीं पता था कि कौन क्या बनेगा, किसका क्या भविष्य होगा। और जब परिणाम सामने आया तो कांग्रेस के पसीने छूट गए। जनता दल से कांग्रेस को पूरे देश में चारों खाने चित कर दिया। जब कांग्रेस सरकार से हट गई और जनता दल को जब सरकार बनाने का मौका मिला उसके बाद तय हुआ कि कौन क्या पद सम्हालेगा। लेकिन आज की विपक्ष की स्थिति अलग है कोई भी किसी को बढ़ना नहीं देखना चाहता।

विपक्षी खेमे में चाहे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी हो, बिहार में राष्ट्रीय जनता दल हो, बंगाल में ममता बनर्जी हों या महाराष्ट्र में एनसीपी, शिवसेना उद्धव गुट का गठबंधन हो या दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी हो सभी अपने क्षेत्र के भारी भरकम दल हैं। और ये ऐसे राजनैतिक दल बन चुके हैं जो कम कीमत पर कांग्रेस से समझौता नहीं कर सकते जब कि कांग्रेस अकेले कुछ भी नहीं कर सकती। दिल्ली का चुनाव देखने के बाद तो स्थिति यह बन चुकी है कि विपक्ष भारतीय जनता पार्टी से नहीं अपने आप से ही लड़ रहा है।

किसी को किसी पर विश्वास नहीं है। सब केवल अपनी पार्टी का विस्तार करना चाहते हैं। सरकार बने न बने पार्टी रुपी दुकान तो चल ही रही है। केजरीवाल पूरे देश में राजनीति करना चाहते हैं। समाजवादी पार्टी बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, हरियाणा और महाराष्ट्र में विस्तार करना चाहती है।

दिल्ली के मतदाताओं ने इस चुनाव में जो निर्णय दिया है उसमें एक बहुत गहरी सोच छिपी है। लेकिन शायद इस सोच को राजनैतिक दल न समझ सकें। केजरीवाल सत्ता से दूर क्यों हुए ? इसके कई कारण हो सकते हैं लेकिन प्रमुख कारण है कि आप जनता को बेवकूफ समझना बंद कीजिए। आप पूरे देश में कांग्रेस से गठबंधन कर रहे हैं और जब दिल्ली और पंजाब की बात आती है तो आप अकेले चुनाव में चले जाते हैं। यह क्या संदेश देता है, क्या जनता आपके मतलब को नहीं समझ पायेगी। गठबंधन करना है तो पूरी तरह से कीजिए अन्यथा गठबंधन का नाटक बंद कीजिए।

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी को सर्वाधिक सीट सौंपी और वहीं उपचुनाव में जनता ने सब कुछ भारतीय जनता पार्टी को दे दिया। ऐसा क्यों इसके उत्तर भी समाजवादी पार्टी को खोजने होंगे। एक अयोध्या की जीत को आप देश की जीत नहीं मान सकते। किसी क्षेत्र में मिली जीत वहां का एक स्थानीय कारण भी हो सकता है।

सपा और कांग्रेस ने जनता को लूटने का काम किया:सूर्य प्रताप शाही।
मिल्कीपुर अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के संत भीखा दास तपोस्थली पर कृषि विभाग की तरफ से एक दिवसीय मिलेट्स मेला  सहप्रदर्शनी संगोष्ठी एवं किसान मेला का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही तथा विशिष्ट अतिथि कामेश्वर सिंह ने 150 किसानों को सरसों लही कट के साथ 200 किसानों को उन्नतशील प्रजाति का सब्जी किट वितरित किया, इसी के साथ ही स्वयं सहायता समूह की 9 महिलाओं को सिलाई मशीन भी प्रदान की गई। जनता को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के किसानों की आय दोगुना करने की दिशा में निरन्तर कार्य कर रहे हैं । मोदी जी इस बार महाराष्ट्र से देश के किसानों को सम्मान निधि जारी की है जो किसानों के सीधे बैंक खातों में गई।

उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा की इन लोगों ने गांव की भोली-भाली जनता को लूटने का काम किया है । उन्होंने कहा कि जो भी किसान सोलर पम्प लगवाना चाहते हैं वे लोग आवेदन कर सकते हैं, किसानों को अनुदान के साथ कृषि यंत्र मिलेंगे । लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने खटाखट खटाखट 8500रूपये देने की बात की लेकिन चुनाव बाद वे भूल गये,सपा सरकार में भाई और भतिजे का कर्ज माफ किया गया लेकिन भाजपा सरकार में लाखों किसानों का कर्जा माफ किया है। राहुल गांधी कहते हैं आलू फैक्ट्री से निकलती है जलेबी भी फैक्ट्री से निकाल रहे हैं।

प्रदेश भर के किसानों को सरकार द्वारा दलहन और तिलहन का बीज निशुल्क दिया जा रहा है। मोदी योगी जी चाहते हैं हमारा किसान सम्पन्न हो मिल्कीपुर की खुशहाली व सम्पन्नता के लिए मिल्कीपुर में कमल खिलना जरूरी है।  विभिन्न प्रकार की संस्कृत कार्यक्रम पेश किए गए विवेक पांडेय एवं वंदना वर्मा ने लोकगीत प्रस्तुत कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का समापन जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर किया। इस मौके पर पूर्व सांसद लल्लू सिंह, किसानों मोर्चा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बल्ले, क्षेत्रिय महामंत्री हरीश श्रीवास्तव, महामंत्री मोहित मिश्रा, अंगद सिंह ओम प्रकाश तिवारी, दरोग़ा तिवारी, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, शांति पासी, चंद्रभान पासवान, चंद्रकेश रावत, नेहा सिंह आनंद सहित भारी संख्या में किसान एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

कांग्रेस पार्टी युवाओं, किसानों, मजदूरों और महिलाओं को न्याय दिलाने का कार्य करेगी - जयकरन वर्मा
अम्बेडकरनगर। कटेहरी विधानसभा उपचुनाव जल्द ही होने वाला है, हम सभी कांग्रेसी भाई गांव जाकर बूथों का सत्यापन और नये सदस्यों को बूथों से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं इस कार्य के लिए हम सभी को अपनी ऊर्जा लगानी होगी उक्त बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव कटेहरी ब्लाक प्रभारी जयकरन वर्मा ने कही। उन्होंने कहा युवाओं, बेरोजगारों, किसानों, मजदूरों और महिलाओं को न्याय दिलाने का कार्य कांग्रेस पार्टी करेगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अनिल भारतीय, दिलीप निषाद, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मो अनीश खान ने कहा हमें अपने रीतियों नीतियों को जनमानस के बीच अच्छे से रखना है और बारम्बार रखना है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील मिश्र ने कहा हम सभी गांव गांव जाने के दौरान विशेष रूप से ध्यान रखना होगा हमें उन कांग्रेसी भाईयो के घर जरूर जाना होगा जो किसी कारण से घर बैठ गये हैं उनसे अनुनय करके पार्टी के हित के लिए कार्य करने के आमंत्रित करना होगा। यही नही जो कभी हमारे साथ थे किसी कारण से अन्य दल के हो गए हैं उन्हे आमंत्रित कर अपने साथ लाने का सार्थक प्रयास करना होगा। जिला कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू" ने बताया आज कटेहरी ब्लाक की बैठक आनंदनगर बाजार में हुई बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष देवमणि पाठक ने किया। कांग्रेस पार्टी की रीतियों नीतियों से प्रभावित हो कर राजनंदन द्विवेदी, राजीव द्विवेदी, शरद सिंह, सुनील यादव और मौलाना शगीर ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आशाराम यादव, युवा कांग्रेस कटेहरी विधानसभा अध्यक्ष सोयेब अनीश, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी प्रदीप निषाद, आनंद अमृतराज वर्मा, न्याय पंचायत अध्यक्ष सोनौवर, वीपतराम यादव, राहुल पाण्डेय, रणजीत पाण्डेय, दिनेश समेत अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
रायबरेली- कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव बिहार प्रभारी सुशील पासी का रायबरेली के फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज ऑडिटोरियम हॉल में भव्य स्वागत एवं राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार सम्मेलन हुआ।कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने त्रिपुला चौराहे पर एवं समाज के प्रबुद्ध  क्रांतिकारी साथियों ने राष्ट्रीय सचिव जी का फूल मालाओं से स्वागत कर अगवानी की।तत्पश्चात रतापुर चौराहे पर मोहम्मद उमर व यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित मौर्य जी ने राष्ट्रीय सचिव जी का भव्य

स्वागत किया।

उसके बाद सारस होटल चौराहे पर यशपाल भारती, राम सजीवन जी ने स्वागत किया व सिविल लाइन चौराहे पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया और वीरेंद्र यादव और शैलेंद्र कुमार और राजेंद्र पासी प्रधान ने स्वागत किया।उसके बाद डिग्री कॉलेज चौराहे पर पहुंचकर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस दौरान पूरे जनपद में उत्साह का माहौल रहा। फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज सभागार में स्वागत से अभिभूत राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी ने कहा कि देश में सभी को न्याय दिलाना कांग्रेस की मूल विचारधारा हैl

सभी संसाधनों में सभी को न्याय का हक मिले सभी को भागीदारी मिले सभी को संगठित होना होगा। कांग्रेस को मजबूत कर जननायक राहुल गांधी व व्यवस्था परिवर्तन की महान्यायिका  प्रियंका गाँधी व कांग्रेस के विचारधारा को जन जन तक पहुंचना होगा।सभी को संगठित करके विषमता वादी लोगों को सत्ता से बेदखल करना होगा।मोदी सरकार आर्थिक विषमता को बढ़ावा दे रही है।सरकारी संस्थाओं का अत्यधिक निजीकरण किया जा रहा है। राहुल गांधी व प्रियंका गांधी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जो दायित्व सोपा है उसे मैं आप सबके सहयोग व आशीर्वाद से पूरा करूंगा।यूपी और बिहार में पार्टी को सत्ता में लाने के लिए लगातार संघर्षरत रहूंगा।

इस मौके उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दिनेश सिंह,महासचिव विवेकानंद पाठक,मनोज पासवान, सचिन,आदर्श पटेल,अरुण विद्यार्थी, जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी, जिला पंचायत सदस्य एआईसीसी वीरेंद्र यादव,उपाध्यक्ष निर्मल शुक्ला, विजय शंकर अग्निहोत्री,रमेश शुक्ला,वी के शुक्ला, पूर्व प्राचार्य नवोदय विद्यालय जितेन्द्र मिश्रा,पंजाबी सिंह,अतुल सिंह,महेश शर्मा,अजीत सिंह,नौशाद खतीब,अनवार खान,डॉ प्रशांत कुमार, संजय श्रीवास्तव,दिनेश यादव, अखिलेश शुक्ल,यशपाल भारती,योगेश कुमार,जितेंद्र पासी,मोo उमर, शशांक मौर्या,हनोमान अंबेडकर,शैलेंद्र कुमार आदि हजारों लोग मौजूद रहे l

सपा बसपा और कांग्रेस ने कभी भी अनुसूचित जातियों की कल्याण के लिए कोई काम नहीं किया :- स्वतंत्र देव सिंह
अंबेडकरनगर - प्रदेश के जल शक्ति मंत्री/कटेहरी विधान सभा चुनाव कलस्टर प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह दो द्विवसीय दौरे पर शुक्रवार को जनपद में पहुंच कर संगठन द्वारा कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने भाजपा संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के अंतर्गत शनिवार को निनामपुर में रिंकू,  मिझौड़ा में राणा धीरेंद्र प्रताप, सेनपुर में दुर्गेश,जलालपुर परशुरामपुर में माधव प्रसाद गौतम,रज्जूपुर में अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष डाक्टर विनोद कुमार  के आवास पर पहुंच कर अनुसूचित समाज के लोगों के साथ बातचीत कर उनसे चुनावी तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए कहा कि भाजपा ने अनुसूचित समाज की लोगों के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

सपा बसपा और कांग्रेस ने कभी भी अनुसूचित जातियों की कल्याण के लिए कोई काम नहीं किया।भाजपा पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के विचारों पर चलते हुए समाज के सबसे निचले स्तर पर जीवन यापन कर रहे लोगों की जीवन स्तर को सुधारने के लिए अनेकों योजनाओं को लागू किया है। कहा कि अनुसूचित समाज के लिए सरकार ने कानून भी बनाया है। कहा कि सरकार की योजनाओं का सर्वाधिक लाभ इन्हीं समाज के लोगों को मिल रहा है। कहा कि अनुसूचित समाज के लोगों का सबसे अधिक शोषण सपा बसपा और कांग्रेस की सरकारों में हुआ था। भाजपा की सरकार में सबका साथ सबका विकास,सबका विश्वाश और सबका प्रयास के साथ किया जा रहा है। कटेहरी विधान सभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जनता का आशीर्वाद मिले ऐसी योजना पर कार्य करने का आवाहन किया।उन्होंने मुख्यमंत्री की सभा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति का आवाहन किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति शत प्रतिशत हो इसके लिए युद्ध स्तर पर भाजपा की मंडलों में सम्पर्क कर सभा में शामिल होने का आवाहन किया। कहा कि अरबों की योजनाओं का मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा और विकास का लाभ कटेहरी विधान सभा की जनता को मिलेगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं को विधान सभा कटेहरी की चुनावी तैयारियों में लग जाने का आवाहन किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि जल शक्ति मंत्री की विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,कपिल देव वर्मा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष डाक्टर रजनीश सिंह,जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव, डाक्टर विनोद कुमार,सतपाल पटेल,अंकित मंडेला आदि शामिल रहे।