कल का तापमान - Swatantra Prabhat

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam: देश में होली के जश्न पर मौसम का असर पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 मार्च की रात से उत्तर भारत के चार राज्यों में बारिश और तेज धूलभरी हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट संभव है। वहीं अगले पांच दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मध्य भारत में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। 4 मार्च 2026 की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के संकेत हैं, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

इन राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

4 से 7 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। 2 और 3 मार्च को हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। 4 और 5 मार्च को कोंकण-गोवा के कुछ हिस्सों और 4 से 7 मार्च तक गुजरात में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है। मार्च महीने में देश के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना जताई गई है, जबकि उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम और पूर्वी-मध्य भारत के कुछ इलाकों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है।

दिल्ली का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2 मार्च से गर्मी बढ़ने के संकेत हैं। अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक बारिश की चेतावनी नहीं है।

उत्तर प्रदेश का हाल

उत्तर प्रदेश में 2 मार्च से मौसम करवट ले सकता है। कई जिलों में हल्की बारिश और 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हालांकि बारिश बहुत तेज नहीं होगी। कुछ जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आगरा, मथुरा, अलीगढ़, अमेठी, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, इटावा, फैजाबाद, हमीरपुर, मैनपुरी, मेरठ, मिर्जापुर, मोरादाबाद और सीतापुर जैसे जिलों में गर्मी बढ़ने की संभावना है।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

बिहार में होली के दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है और बारिश की चेतावनी नहीं है। हालांकि गर्मी में इजाफा हो सकता है। पटना, बक्सर, सिवान, भागलपुर, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, कटिहार और खगड़िया में तापमान बढ़ सकता है। पटना में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

उत्तराखंड का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में 6 मार्च तक मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होगी। नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली और चंपावत में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। देहरादून में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में बदलाव के संकेत

4 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हिमाचल प्रदेश में मौसम बदल सकता है। मनाली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में तापमान बढ़ने के संकेत हैं। मनाली में अधिकतम तापमान 2 डिग्री और न्यूनतम माइनस 9 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

जम्मू-कश्मीर में बारिश

4 से 7 मार्च के दौरान रियासी, कठुआ और अनंतनाग जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश का हाल

राजस्थान में 2 मार्च को मौसम साफ रहेगा, लेकिन होली के आसपास 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। जयपुर, उदयपुर, भरतपुर, सीकर, जोधपुर और अजमेर में तापमान बढ़ सकता है। जयपुर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में भी 2 मार्च को बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन होली तक मध्यम गति की हवाएं चलेंगी और तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। ग्वालियर, कटनी, विदिशा, मुरैना, भिंड, अशोकनगर, धार और बुरहानपुर में गर्मी बढ़ने के संकेत हैं।

पिछले 24 घंटे का मौसम

पिछले 24 घंटों में हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और बिहार में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। उत्तरी ओडिशा, छत्तीसगढ़ और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में तापमान 2 से 3 डिग्री ज्यादा रहा, जबकि बाकी हिस्सों में तापमान सामान्य रहा। गुजरात, मध्य प्रदेश, आंतरिक महाराष्ट्र और ओडिशा के कुछ हिस्सों में तापमान 32 से 35 डिग्री के बीच रहा। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam: भीषण ठंड के बाद अब देश के कई हिस्सों में बारिश ने मुश्किलें बढ़ानी शुरू कर दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार 19 फरवरी को पांच राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। हवा की रफ्तार 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। बारिश के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

अगले 48 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार हैं। इसके बाद पांच दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

इन 5 राज्यों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक Uttarakhand, Himachal Pradesh, Tamil Nadu, Kerala और Andaman and Nicobar Islands में 19 फरवरी को बारिश की संभावना है। अंडमान-निकोबार में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। मछुआरों को समुद्र तट के पास न जाने की सलाह दी गई है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में 19 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम 13°C रहने का अनुमान है। 20 फरवरी से तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, शामली और मुजफ्फरनगर में हल्की बारिश हो सकती है। Lucknow में अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 15°C रहने की संभावना है।

बिहार

बिहार में मौसम साफ रहेगा, हालांकि सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रहेगी। पूर्णिया, कटिहार, अररिया, सीतामढ़ी, दरभंगा और मधुबनी में ठंड का असर रहेगा। पटना में अधिकतम 28°C और न्यूनतम 16°C, जबकि गया में अधिकतम 28°C और न्यूनतम 15°C रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड और हिमाचल

देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार में बारिश की संभावना है। देहरादून में अधिकतम 21°C और न्यूनतम 10°C रहेगा।

शिमला सहित हिमाचल प्रदेश के सोलन, कुल्लू, सिरमौर, उना और लाहौल-स्पीति में हल्की बारिश/ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। शिमला में अधिकतम 17°C और न्यूनतम 7°C रहेगा।

जम्मू-कश्मीर

जम्मू और कश्मीर में मौसम साफ रहेगा, लेकिन सोनमर्ग और गुलमर्ग जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी संभव है। Srinagar में अधिकतम 12°C और न्यूनतम 1°C रहेगा।

राजस्थान

राजस्थान में बारिश की संभावना नहीं है, हालांकि जयपुर और आसपास बादल छाए रहेंगे। Jaipur में अधिकतम 24°C और न्यूनतम 13°C रहेगा।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के 23 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। Bhopal में अधिकतम 28°C और न्यूनतम 17°C रहने का अनुमान है।

महाराष्ट्र और गुजरात

महाराष्ट्र में अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3°C की वृद्धि हो सकती है। गुजरात में भी अगले 3 दिनों में 2-3°C तापमान बढ़ने की संभावना है।

Kal Ka Mausam: देश के इन हिस्सों में कल होगी जोरदार बारिश, देखें पूरी वेदर रिपोर्ट
Kal Ka Mausam: देश में शीतलहर और कड़ाके की ठंड से राहत की उम्मीद लगाए बैठे लोगों के लिए मौसम विभाग ने नया टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 72 घंटे बाद उत्तर भारत के 6 राज्यों समेत देश के कुल 8 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही 15 शहरों में भीषण शीतलहर लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है।

हालांकि, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना को देखते हुए पर्यटकों के लिए यह खबर राहत भरी मानी जा रही है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

इन 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 16 से 20 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं उत्तराखंड के कई इलाकों में भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

इसके अलावा 18 से 20 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश के आसार हैं, जबकि 19 और 20 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी बारिश हो सकती है। 14 जनवरी को लक्षद्वीप में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है।

दिल्ली में फिर बढ़ेगी ठंड

दिल्ली-एनसीआर में 18 से 20 जनवरी के बीच बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। वहीं 15 से 17 जनवरी के बीच सुबह और रात में तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इस दौरान 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं भी चलेंगी।

उत्तर प्रदेश में बारिश और शीतलहर का डबल असर

उत्तर प्रदेश में 18 से 20 जनवरी के बीच मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 15 जनवरी को गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, आगरा, मथुरा, मेरठ, नोएडा, झांसी, बरेली और अलीगढ़ में भीषण शीतलहर की चेतावनी दी गई है। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बिहार में भीषण ठंड और कोहरा

बिहार में 15 जनवरी को कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने और शीतलहर चलने की चेतावनी दी गई है। पटना, सिवान, बक्सर, भोजपुर, सारण, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अररिया, खगड़िया, दरभंगा और मधुबनी में खतरनाक शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल में बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

हिमाचल प्रदेश में 16 जनवरी से 20 जनवरी तक लगातार 5 दिन हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मनाली, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में बर्फबारी के आसार हैं। मनाली में अधिकतम तापमान 2 डिग्री और न्यूनतम माइनस 12 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

उत्तराखंड में शीतलहर का असर

उत्तराखंड में 15 जनवरी को ठंड और तेज होने वाली है। पिथौरागढ़, चमोली, लैंसडाउन, नैनीताल और धनोल्टी में तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिर सकता है। सुबह के समय शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। नैनीताल में अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

राजस्थान में बारिश और कोहरे का अलर्ट

राजस्थान में 19 और 20 जनवरी को बारिश से परेशानी बढ़ सकती है। जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, सीकर और बीकानेर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं चुरू, श्रीगंगानगर, भरतपुर और अलवर में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है।

मध्य प्रदेश में कंपकंपाती ठंड

मध्य प्रदेश में 15 जनवरी को चित्रकूट, नौगांव, मुरैना, खजुराहो और करौंदी में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है। सुबह के समय ठंडी हवाएं लोगों को कंपकंपा सकती हैं। भोपाल में अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam: कल यानी 14 जनवरी को देशभर में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर लोग पतंगबाजी और पर्व की खुशियों में जुटेंगे, लेकिन इससे पहले भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी के अनुसार उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। खासतौर पर 6 राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर परेशानी बढ़ा सकती है, जबकि पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मकर संक्रांति पर बारिश की कितनी संभावना?

मकर संक्रांति के दिन बारिश की संभावना बेहद कम है, लेकिन उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में घना कोहरा और ठंड लोगों का मूड बिगाड़ सकता है। पहाड़ी राज्यों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल के मनाली, लाहौल-स्पीति और जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग व पहलगाम में बर्फ गिरने की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड में पाले का अलर्ट भी जारी किया गया है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में मकर संक्रांति की सुबह शीतलहर चलेगी और 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं। हालांकि दोपहर 11 बजे के बाद आसमान साफ होने की संभावना है, जिससे पतंगबाजी का मजा लिया जा सकेगा। राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में शीतलहर का असर

उत्तर प्रदेश में भीषण शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। कानपुर, बरेली, लखनऊ, आगरा, अमेठी, मेरठ सहित कई जिलों में घना कोहरा और ठंड परेशान कर सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

बिहार में कड़ाके की ठंड

बिहार में मकर संक्रांति पर कड़ाके की ठंड पड़ेगी। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से यातायात प्रभावित हो सकता है। पटना सहित कई जिलों में शीतलहर का असर रहेगा। पटना में अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

हरियाणा में ठिठुरन बढ़ेगी

हरियाणा में मकर संक्रांति के दिन भीषण ठंड की चेतावनी दी गई है। गुरुग्राम, हिसार और नारनौल जैसे इलाकों में तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। सुबह के समय हल्की ठंडी हवाएं चलेंगी।

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर में भारी ठंड के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है। पहलगाम, गुलमर्ग, अनंतनाग और बारामूला में बर्फ गिर सकती है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 8 डिग्री और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

उत्तराखंड और हिमाचल का हाल

उत्तराखंड में तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिर सकता है। मसूरी और देहरादून में ठंड बढ़ेगी। वहीं हिमाचल प्रदेश के मनाली, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मनाली में तापमान शून्य से नीचे जा सकता है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी अलर्ट

राजस्थान के सीकर, जयपुर, जोधपुर और श्रीगंगानगर समेत कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश में भी घने कोहरे और ठंड की चेतावनी दी गई है। भोपाल में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam: देश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तर भारत के तीन राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। आने वाले दिनों में बारिश और हिमपात के कारण तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, जबकि 17 जिलों में भीषण शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर भारत के 3 राज्यों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस सप्ताह बारिश और बर्फबारी की संभावना है। कश्मीर के श्रीनगर में 18 जनवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हिमाचल प्रदेश के मनाली में गुरुवार को भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी है, जबकि लद्दाख में शुक्रवार से रविवार तक बर्फबारी की संभावना जताई गई है। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 11 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, तापमान 2–3 डिग्री तक गिरने के आसार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 13 जनवरी को तापमान और गिर सकता है। सुबह के समय न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने शीतलहर के चलते लोगों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

उत्तर प्रदेश में भीषण शीतलहर का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीषण शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। देवरिया, प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, आगरा, मथुरा, मुजफ्फरनगर और गौतमबुद्ध नगर समेत कई जिलों में ठंड का प्रकोप रहेगा। सुबह के समय 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बिहार में घना कोहरा और शीतलहर
बिहार में मंगलवार को मौसम का मिजाज और सख्त हो सकता है। पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय समेत कई जिलों में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। पटना में अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

उत्तराखंड और हिमाचल में ठंड का सितम जारी
उत्तराखंड में तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट आने की संभावना है। नैनीताल, मसूरी, उत्तरकाशी और ऋषिकेश में ठंड बढ़ेगी, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। 15 जनवरी के बाद हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश के मनाली, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बढ़ेगी ठंड
राजस्थान में 13 जनवरी से तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे रहने का अनुमान है, जबकि जयपुर, अजमेर और जोधपुर में घना कोहरा छाया रह सकता है। मध्य प्रदेश के भी कई शहरों में शीतलहर और कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। भोपाल में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam: देश में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने 12 जनवरी 2026 के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। जहां उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर लोगों की परेशानी बढ़ा रही है, वहीं दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है, जिससे ठंड और अधिक बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और कर्नाटक में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को समुद्री तट से दूर रहने की सलाह दी गई है। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

राजधानी दिल्ली में 12 जनवरी को मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

उत्तर प्रदेश में शीतलहर का असर और तेज होने वाला है। प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में ठंडी हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, बिजनौर, सीतापुर, रामपुर, मैनपुरी, आजमगढ़, रायबरेली, अमेठी, आगरा, मथुरा, टुंडला, अलीगढ़, मेरठ और गौतमबुद्ध नगर जैसे शहरों में ठंड से लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

बिहार में भी सोमवार को मौसम बदल सकता है। पटना और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है। राज्य के 10 से ज्यादा जिलों में खतरनाक शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। बक्सर, सारण, भोजपुर, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर और लखीसराय में सुबह और शाम के समय ठंड का असर ज्यादा रहेगा।

उत्तराखंड में भीषण ठंड के साथ पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। नैनीताल, देहरादून, मुक्तेश्वर और नई टिहरी में तापमान करीब 2 डिग्री तक गिर सकता है। चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल और पिथौरागढ़ जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने के आसार हैं।

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के चलते जहां सैलानी खुश नजर आ रहे हैं, वहीं आम लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। कई इलाकों में पानी की पाइपलाइन जमने से पेयजल संकट की स्थिति बन रही है। मनाली, कुल्लू, सोलन, मंडी, बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर और ऊना में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मनाली में अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

कश्मीर में शीतलहर और ज्यादा खतरनाक हो गई है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जबकि शोपियां घाटी में पारा माइनस 8 डिग्री तक पहुंच चुका है। पहलगाम में भीषण ठंड का दौर जारी है और गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

राजस्थान में 12 जनवरी को हड्डी गलाने वाली ठंड पड़ने की संभावना है। पिलानी, सीकर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, उदयपुर, जोधपुर और झुंझुनू में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री से नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह में भी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। जयपुर में अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मध्य प्रदेश में भी लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट की चेतावनी दी है। ग्वालियर, पन्ना, सतना, टीकमगढ़, दतिया, निवाड़ी और छतरपुर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल में सोमवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam: देश के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह के समय ठंड इतनी ज्यादा हो रही है कि लोगों के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक और आफत भरा अलर्ट जारी किया है। भीषण शीतलहर के बीच उत्तर भारत के तीन राज्यों में बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि 15 से ज्यादा शहरों में शीतलहर का प्रचंड रूप देखने को मिलेगा। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में भी बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है।

उत्तर भारत के तीन राज्यों में बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मंगलवार 6 जनवरी को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश की संभावना है। खासतौर पर ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की तीव्रता अधिक रह सकती है।
कश्मीर के डोडा, बडगाम और शोपियां की ऊंची पहाड़ियों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश के चंबा, रोहतांग, किन्नौर और मनाली के ऊपरी क्षेत्रों में भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। उत्तराखंड के कई हिस्सों में पाला पड़ने की संभावना जताई गई है। वहीं तमिलनाडु में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है और मछुआरों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

15 से अधिक शहरों में शीतलहर का कहर

उत्तर भारत के करीब 15 शहरों और जिलों में मंगलवार को शीतलहर का खतरनाक असर देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश के अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, बरेली, अमेठी और आगरा में ठंड का प्रकोप तेज रहेगा।
दिल्ली के अलावा उत्तराखंड के नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और देहरादून में भी शीतलहर से लोगों की परेशानी बढ़ेगी। पंजाब के मोगा, अमृतसर, गुरदासपुर और होशियारपुर में सुबह के समय शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में 6 जनवरी को शीतलहर और घने कोहरे का असर ज्यादा रहेगा। हालांकि दोपहर में हल्की धूप निकल सकती है। सुबह के समय यात्रा करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। राजधानी में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को घना कोहरा और शीतलहर परेशानी बढ़ाएगी। गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, कानपुर, अयोध्या, इटावा, लखनऊ, आगरा, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी, बिजनौर, सहारनपुर और मुरादाबाद में शीतलहर का प्रचंड रूप देखने को मिलेगा। लखनऊ में अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बिहार और झारखंड में कोहरे का कहर

बिहार में सुबह के समय घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित रहेगा। पटना, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, गया और जहानाबाद में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। सीमांचल के पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया में घने कोहरे का अलर्ट है।

रखंड में भी 10 से अधिक जिलों—रांची, देवघर, दुमका, गोड्डा, गिरिडीह, जामताड़ा, पलामू, गढ़वा, लातेहार और रामगढ़—में घना कोहरा छाने की संभावना है। रांची में अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

पहाड़ी राज्यों में ठंड और बर्फबारी

उत्तराखंड में कुछ इलाकों में पाला पड़ने और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी की संभावना है। नैनीताल में तापमान 14 से 3 डिग्री और देहरादून में 17 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
हिमाचल प्रदेश में चंबा और मनाली में हल्की बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में और गिरावट आएगी। मनाली में अधिकतम तापमान माइनस 6 और न्यूनतम माइनस 21 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश का हाल

राजस्थान में 6 जनवरी को मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। सीकर, सिरोही, पाली और चुरू में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। जयपुर में अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। भोपाल में अधिकतम 21 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा। पंचमढ़ी और नौगांव में तापमान 2 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। ठंड को देखते हुए प्रदेश के 19 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।

Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार जारी है। आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को धुंध, घने कोहरे और ठिठुरन से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों में धुंध छाई रहेगी और धूप के दर्शन मुश्किल होंगे। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण शीतलहर का असर बना रहेगा।

मौसम विभाग ने 5 जनवरी को देश के करीब 10 राज्यों में शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। बर्फीली हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है। पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, जबकि दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भी बारिश के आसार जताए गए हैं।

दिल्ली-एनसीआर में ठंड और प्रदूषण का डबल असर

दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ-साथ हवा की गुणवत्ता भी बिगड़ती नजर आ रही है। मौसम विभाग ने यहां येलो अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भी असर पड़ रहा है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में शीतलहर, कोहरे और बर्फबारी ने हालात और मुश्किल कर दिए हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ जमने से सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं, जिससे यातायात बाधित हो रहा है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।

इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में अगले पांच दिनों तक भीषण शीतलहर और घने कोहरे का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, तेज और बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे दिन के समय भी ठंड का असर महसूस किया जाएगा।

यूपी में कोल्ड डे जैसे हालात

उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं के कारण गलन बढ़ गई है। कई जिलों में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे दिन में भी शीत दिवस जैसी स्थिति बनी हुई है। आईएमडी के अनुसार 5 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है और घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

बिहार में ठंड से जनजीवन बेहाल

हार के अधिकांश जिलों में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप जारी है। न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

राजस्थान में भी जारी शीतलहर

राजस्थान के कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को भी शीतलहर और घने कोहरे का असर बना रहेगा, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

पहाड़ों में बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में भी दिन के समय ठंड और कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। देहरादून मौसम केंद्र के अनुसार ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जिलों में अगले दो से तीन दिन तक कोहरा छाया रह सकता है।

हीं हिमाचल प्रदेश के कोक्सर, शिंकुला, रोहतांग और अटल सुरंग क्षेत्र में ताजा बर्फबारी दर्ज की जा रही है। कश्मीर में 5 और 6 जनवरी को उत्तरी और मध्य हिस्सों के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam: देशभर में जहां लोग नए साल के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं मौसम विभाग ने एक टेंशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम अचानक करवट लेने वाला है। दिल्ली समेत 6 राज्यों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। इसके चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

6 राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर की शाम से दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की स्थिति बन सकती है। पहले से ही शीत लहर की चपेट में चल रहे उत्तर भारत में इस बदलाव से ठंड और तेज हो जाएगी। लोगों को यात्रा और दैनिक गतिविधियों के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में बिगड़ेगा मौसम, नए साल पर बारिश संभव

दिल्ली में 31 दिसंबर से मौसम बिगड़ने के आसार हैं। वहीं 1 जनवरी को बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। इससे नए साल पर बाहर निकलने वालों को परेशानी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि सुबह के समय तापमान गिरकर 8–9 डिग्री तक पहुंच सकता है।

यूपी में घना कोहरा बढ़ाएगा परेशानी

उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर को 20 से ज्यादा जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रहने की संभावना है, जिससे यात्रा करने वालों को खास सतर्कता बरतने की जरूरत है। गोरखपुर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, बहराइच, गोंडा, मैनपुरी, बिजनौर, रामपुर, लखनऊ, कानपुर, सीतापुर, आगरा, मेरठ, बरेली और बाराबंकी समेत कई जिले कोहरे की चपेट में रहेंगे।

बिहार में तापमान गिरेगा, कुछ इलाकों में बारिश संभव

बिहार में भी बुधवार को मौसम बदल सकता है। अधिकतम तापमान में 2–3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। पटना, गया, सिवान, भोजपुर, बक्सर, सारण और पूर्वी चंपारण में घने कोहरे का अलर्ट है। वहीं सीमांचल के जिलों पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया में बादल छाए रहने की संभावना है। 1 जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

झारखंड में शीत लहर का येलो अलर्ट

झारखंड में 31 दिसंबर को मौसम और सर्द हो सकता है। रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, जमशेदपुर, बोकारो और हजारीबाग के लिए शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

उत्तराखंड में पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी

उत्तराखंड में 31 दिसंबर की शाम से मौसम बदलने के संकेत हैं। चमोली, उत्तरकाशी, देहरादून और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। नैनीताल में अधिकतम तापमान करीब 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे।

हिमाचल में नए साल पर बर्फबारी का मजा

हिमाचल प्रदेश में 31 दिसंबर की रात से बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है। 1 जनवरी को मनाली और आसपास के इलाकों में पर्यटक बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं। चंबा, कुल्लू और कांगड़ा में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं।

जम्मू-कश्मीर में बादल और बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर में बुधवार और गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। गुलमर्ग, डोडा, रामबन और रजौरी में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

राजस्थान में 1 जनवरी को बारिश की संभावना

राजस्थान के कुछ जिलों में भी नए साल के दिन मौसम बिगड़ सकता है। जयपुर, भरतपुर और बीकानेर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इससे पर्यटकों को परेशानी हो सकती है, हालांकि शाम के समय मौसम में कुछ राहत मिल सकती है।

मध्य प्रदेश में बढ़ेगी शीत लहर

मध्य प्रदेश में नए साल पर ठंड और तेज होने वाली है। पंचमढ़ी, खजुराहो, रीवा और सतना में तापमान 5 डिग्री से नीचे जाने की चेतावनी जारी की गई है। उमरिया में सुबह के समय न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam: देश में नए साल के स्वागत से पहले मौसम करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 31 दिसंबर से देश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में मौसम बिगड़ सकता है। बारिश और घने कोहरे के चलते कई राज्यों में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। 15 से ज्यादा बड़े शहरों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे नए साल पर लोगों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है।

उत्तर भारत के 5 राज्यों में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर की शाम से दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद इन राज्यों में ठंड और बढ़ेगी तथा तापमान में 3–4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। लोगों को घर से निकलने से पहले मौसम अपडेट देखने की सलाह दी गई है।

दक्षिण भारत में भी बदलेगा मौसम
तमिलनाडु में अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। तिरुवरूर, नागपट्टिनम, तंजावुर, मायिलादुथुराई और पुदुकोट्टई जिलों में बारिश हो सकती है। मछुआरों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है और समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

दिल्ली का मौसम
दिल्ली में 30 दिसंबर की शाम से बादल छा सकते हैं, जबकि 31 दिसंबर से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण ठंड की तीव्रता बढ़ेगी। राजधानी में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में घना कोहरा
उत्तर प्रदेश में 30 दिसंबर से लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, मथुरा, सहारनपुर समेत 20 से अधिक शहरों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। बिहार में भी पटना, चंपारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी और सीमांचल के जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है, जहां दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो सकती है।

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश में 31 दिसंबर की रात मनाली में भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि शिमला में 1 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भी 30 और 31 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी की चेतावनी है।

अन्य राज्यों का हाल
झारखंड के 11 जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब में घने कोहरे के कारण कई जिलों में दृश्यता शून्य तक पहुंच सकती है। राजस्थान में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की बारिश का अनुमान है। मध्य प्रदेश में शीत लहर तेज होगी और कई शहरों में तापमान 2–3 डिग्री तक गिर सकता है।

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam: देश के उत्तरी हिस्से में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शीतलहर और घने कोहरे के बीच मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। पहाड़ी राज्यों में भारी हिमपात से जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है, वहीं मैदानी इलाकों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा सकती है।

4 राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 24 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इन राज्यों में 28 दिसंबर को भी हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा 27 और 28 दिसंबर को अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में भी छिटपुट बारिश का अनुमान जताया गया है।

22 शहरों में घना कोहरा

मौसम विभाग ने 24 दिसंबर को उत्तर और पूर्वी भारत के 22 शहरों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। बिहार के पटना, गया, पूर्णिया, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय और दरभंगा में घना कोहरा छा सकता है। झारखंड की राजधानी रांची में दृश्यता घटकर 50 मीटर तक रहने की आशंका है।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर और बाराबंकी में भी कोहरे का असर रहेगा। हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत और पानीपत, जबकि पंजाब के अमृतसर और फरीदकोट में दृश्यता बेहद कम हो सकती है।

दिल्ली में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार

दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने के साथ-साथ प्रदूषण से राहत की उम्मीद फिलहाल कम है। कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 350 से ऊपर बना हुआ है। IMD के मुताबिक 25 दिसंबर से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। 24 दिसंबर को जहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं 24-25 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री तक गिर सकता है। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

यूपी, बिहार और हरियाणा में अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 24 दिसंबर को घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 25 दिसंबर से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तापमान 10 डिग्री से नीचे जा सकता है।

बिहार में भी पटना, भागलपुर, गया, पूर्णिया और दरभंगा में घने कोहरे की चेतावनी है। हरियाणा के अंबाला, हिसार, करनाल और रोहतक में कोहरे के कारण सुबह के समय यात्रा में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

उत्तराखंड के नैनीताल और मसूरी में तापमान तेजी से गिरेगा और कुछ इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। देहरादून में अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 7 डिग्री रहने का अनुमान है।
हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली, कुल्लू और कांगड़ा में ठंड बढ़ेगी। ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी हो सकती है। मनाली में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में शीतलहर

राजस्थान के जैसलमेर, हनुमानगढ़ और बीकानेर में 24 दिसंबर को घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे सुबह के समय दृश्यता प्रभावित होगी।

मध्य प्रदेश में भीषण शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। ग्वालियर-चंबल, सागर, भोपाल, जबलपुर और शहडोल संभाग में कोहरे के साथ तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam: कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के बाद अब उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 23 दिसंबर को उत्तर भारत के अधिकांश शहरों में घना कोहरा देखने को मिलेगा, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार और झारखंड में शीतलहर के साथ कोहरे का असर ज्यादा रहने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में हालात गंभीर

जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में भारी बर्फबारी के कारण कई वाहन रास्ते में फंस गए हैं। वहीं श्रीनगर एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते 11 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। हिमाचल प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है और कई इलाकों में कोहरे व हल्की बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर भारत के 15 शहरों में घने कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग ने 23 दिसंबर को उत्तर भारत के 15 प्रमुख शहरों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, आगरा, टुंडला, बाराबंकी, मुजफ्फरनगर और गौतमबुद्ध नगर में सुबह 4 बजे से दोपहर 10 बजे तक घना कोहरा छाने की संभावना है।

हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत और पानीपत में भी सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रह सकती है। पंजाब के अमृतसर, पटियाला और फरीदकोट में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भी धुंध परेशान कर सकती है।

दिल्ली में शीतलहर और गंभीर प्रदूषण

दिल्ली में 23 दिसंबर को शीतलहर के साथ सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सुबह के समय यात्रा करते वक्त विशेष सावधानी बरतें। राजधानी के 16 इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) गंभीर श्रेणी में रहने की आशंका है।

उत्तर प्रदेश में दृश्यता 50 मीटर से भी कम

उत्तर प्रदेश के अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, बहराइच, फतेहगढ़, लखनऊ, बांदा, कुशीनगर, आजमगढ़, वाराणसी समेत कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। सुबह के समय दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो सकती है, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ सकता है।

बिहार और झारखंड में शीतलहर का असर

बिहार में पटना समेत कई जिलों में तेज पछुआ हवाओं के कारण शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। गया, अरवल, नालंदा और जहानाबाद में खतरनाक शीतलहर, जबकि सीतामढ़ी और शिवहर में घने कोहरे की संभावना है।

झारखंड के गुमला, रांची, लोहरदगा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा में भी घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। यहां तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

उत्तराखंड और हिमाचल में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। देहरादून में तापमान 7 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश के मनाली, चंबा और बिलासपुर में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है, जबकि कुल्लू और ऊना में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी कोहरे का अलर्ट

राजस्थान के गंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और अलवर समेत कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर, चंबल संभाग, भोपाल, उज्जैन और इंदौर में भी घने कोहरे और शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है।