Village Development - Swatantra Prabhat

6 वर्षों से मरम्मत के इंतजार में दर्जनों गांवों को जोड़ने व गन्ना क्रय केंद्र तक जाने वाली सड़क जर्जर
बस्ती। बस्ती जिले के ग्रामीण क्षेत्र की कुछ सडके जर्जर हो गई हैं जगह-जगह गढ्ढे में पानी भर गया है ग्रामीणों को आने-जाने में हो रही है भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है जनप्रतिनिधि ग्रामीण क्षेत्र की सड़क पर ध्यान नहीं दे रहे हैं पिछले 10 वर्षों से सड़कों की मरम्मत नहीं हो पाई है जिसके कारण गड्ढे में तब्दील हो गई है विश्वास सूत्रों से पता चला की हर तीसरे साल सड़कों की मरम्मत में लाखों रुपए खर्च हो जा रहे हैं जबकि धरातल पर सच्चाई कुछ और बयां कर रही है जिम्मेदार अधिकारी कुंभकरण की नींद में सो रहे हैं

ताजा मामलाकलवारी थाना क्षेत्र के चकदहा से तुरकौलिया, मनौआ सहित दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले राम-जानकी मार्ग पर स्थित बदहाल सड़क स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। हल्की बारिश होते ही सड़क कीचड़ और जलभराव में तब्दील हो जाती है, जिससे पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। दोपहिया वाहन चालक और साइकिल सवार अक्सर फिसलकर चोटिल हो रहे हैं, जबकि राहगीरों का बिना कीचड़ से सने इस रास्ते से निकल पाना लगभग असंभव हो गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह मार्ग क्षेत्र की जीवनरेखा है। गन्ना पेराई सत्र शुरू होने पर इसी मार्ग से बड़ी संख्या में गन्ने से लदे ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां चीनी मिलों की ओर जाती हैं। सड़क से करीब 500 मीटर आगे गन्ने की तौल के लिए कांटा भी स्थित है, जिससे भारी वाहनों का आवागमन लगातार बना रहता है। ऐसे में जर्जर सड़क और जलभराव के कारण कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। आसपास के ग्रामीण इसी चिंता में रहते हैं कि कहीं कोई गंभीर दुर्घटना न हो जाए।ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार विधायक, सांसद और संबंधित विभाग के अधिकारियों को लिखित शिकायतें दी गईं तथा मौखिक रूप से भी अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि पहले जो सड़क बनी हुई थी, उसे भी नई सड़क निर्माण के नाम पर ठेकेदार ने उखाड़ दिया। बाद में यह कहकर पल्ला झाड़ लिया गया कि इस हिस्से की सड़क स्वीकृत नहीं थी और दूसरी सड़क स्वीकृत होने के कारण गलती से इसे उखाड़ दिया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पिछले पांच से छह वर्षों से बदहाल स्थिति में पड़ी है। बरसात के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते हैं। लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से कई बार इस मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की, लेकिन अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका।तुरकौलिया के पूर्व ग्राम प्रधान सूर्य प्रकाश उर्फ पिंटू का ने बताया कि सड़क की मरम्मत को लेकर उन्होंने कई बार सांसद, विधायक और जिलाधिकारी तक से मौखिक तथा लिखित रूप से कहा लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई |

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों के लिए सड़क जीवन रेखा है जिससे होकर रोजाना हजारों की तादाद में स्कूली बच्चे तथा अन्य लोग पैदल से लेकर चार पहिया वाहन से आया -जाया करते हैं, गन्ना क्रय केंद्र का कांटा होने की वजह से बड़े ट्रक भी आते हैं जो कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं |क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से राम-जानकी मार्ग की तत्काल मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु करने तथा संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शीघ्र आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

03 महीने से लगातार धड़ल्ले से धोबही में जारी है फर्जीवाड़ा, ज़िम्मेदार कुंभकर्णी नींद में मस्त*
बस्ती। बस्ती जिले के परसरामपुर   03 महीने से लगातार ग्राम पंचायत धोबही पर विकास कार्यों के नाम पर सरकारी खजाने को लूटने में ग्राम प्रधान रेखा मिश्रा जुटी हुई है अर्थात् ग्राम प्रधान रेखा मिश्रा का जुगाड़ फर्जीवाड़ा करने में सफल दिखाई दे रहा है । ग्राम प्रधान रेखा मिश्रा सचिव , टीए व मनरेगा एपीओ को मुंहमांगा कमीशन देकर धड़ल्ले से विकसित भारत जी राम जी के कार्यों की फर्जी भुगतान कराने में सफल है । रोजगार सेवक / महिला मेट, ग्राम प्रधान, सचिव, टीए व मनरेगा एपीओ की लापरवाही से प्रदेश सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है ।

आपको बता दें कि विकासखंड परसरामपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत धोबही में लगातार 03 महीने से बड़े पैमाने पर विकास कार्यों के नाम पर फर्जीवाड़ा का खेल चल रहा है जिसमें रोजगार सेवक / महिला मेट , सचिव , तकनीकी सहायक , एपीओ मनरेगा व बीडीओं अहम भूमिका निभा रहे हैं । ग्राम प्रधान रेखा मिश्रा का मनरेगा फर्जीवाड़ा करने में लगातार सफल होने पर मनोबल दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है और ग्राम पंचायत धोबही में विकास कार्य धीरे - धीरे बन्द हो रहा है । ग्राम प्रधान रेखा मिश्रा ने 03 महीने से लगातार कई बार चार तालाबों की खुदाई व सफाई कार्य के नाम पर फर्जी मस्टर रोल जारी करवाई थी और फर्जी फोटो के सहारे चारों फर्जी मस्टर रोल को पूर्ण कर लिया है और सचिव, तकनीकी सहायक , एपीओ मनरेगा व खंड विकास अधिकारी को मुंहमांगा कमीशन का लालच देकर फर्जी भुगतान भी प्राप्त कर ली है ।

बड़ी बात यह है कि ग्राम प्रधान रेखा मिश्रा के मनरेगा भ्रष्टाचार पर क्यों नहीं कार्यवाही हो पा रही है ? तेज तर्रार सीडीओ सार्थक अग्रवाल के कड़े निर्देश के बाद भी ग्राम पंचायत धोबही के मनरेगा भ्रष्टाचार मामले में जांच न हो पाना एवं कार्यवाही न हो पाना जांच का विषय बना हुआ है । जांच एवं कार्यवाही के नाम पर लीपा-पोती किया जा रहा है । ग्राम प्रधान रेखा मिश्रा पंचायत चुनाव नजदीक देखकर सरकारी खजाने को पूरी तरह लूटने में अपार सफलता प्राप्त की है यदि ऐसे ही जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों का ग्राम प्रधान रेखा मिश्रा को सहयोग मिलता रहा तो भविष्य में कभी भी ग्राम पंचायत धोबही का समुचित विकास नहीं होगा और ग्राम पंचायत में विकास कार्यों हेतु आई धनराशि सरकारी खाते में नही बचेगी । अर्थात् ग्राम प्रधान की जेब गर्म होगी और सरकारी खाता खाली होगा ।  उक्त प्रकरण में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने जांच के कार्रवाई करने का निर्देश दिया है ।

श्रीभूमि जिले के पांचडाली से श्यामनगर एनडी बांध को जोड़ने वाली सड़क कि क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत की मांग
श्रीभूमि : असम के श्रीभूमि जिले के रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र के दरगारबंद ग्राम पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-5 में पांचडाली से श्यामनगर एनडी बांध को जोड़ने वाली सड़क पर वर्ष 2025 में सरकारी पहल से एक पुलिया का निर्माण कराया गया था। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के एक वर्ष के भीतर ही नदी के तेज बहाव के कारण पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। वर्तमान में ग्रामीणों के आवागमन का एकमात्र सहारा बांस से बना अस्थायी पुल है, जिसे पार करते समय प्रतिदिन जान का जोखिम उठाना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है।

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया की शीघ्र मरम्मत अथवा पुनर्निर्माण होने से अनीपुर तक का महत्वपूर्ण और छोटा संपर्क मार्ग फिर से चालू हो जाएगा। इससे दुल्लभछड़ा मॉडल विलेज, कृष्णनगर, रूपाग्राम, श्यामनगर और पांचडाली के लोगों को आनीपुर बाजार तक आसान आवागमन की सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मार्ग एक वैकल्पिक बाईपास सड़क के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कमी या पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के अभाव के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है, जिससे लंबे समय से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक विजय मालाकार से ईस मामले का संज्ञान लेकर घटनास्थल का निरीक्षण कराने, आवश्यक जांच करवाने तथा पुलिया की शीघ्र मरम्मत या पुनर्निर्माण कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है। ताकि लोगों का समस्या का समाधान हो सके।

डबल इंजन सरकार की योजनाओं से बदली पारा कला की तस्वीर
महराजगंज/रायबरेली:   करीब पांच हजार की आबादी और आठ मजरों वाली इस ग्राम पंचायत ने बीते पांच वर्षों में विकास की नई इबारत लिखी है। ग्राम प्रधान गीता के नेतृत्व में गांव में सड़क, नाली, पेयजल, शिक्षा, स्वच्छता और जनकल्याण से जुड़े अनेक कार्य कराए गए हैं, जिनकी सराहना ग्रामीण खुलकर कर रहे हैं।

आपको बता दें कि, ग्राम पंचायत पारा कला में पारा कला, पूरे सर्वजीत, दखिनहा, पूरे मन्नू, पूरे धौकल, कूटी, पूरे बजरंगी और पूरे अर्जुनहा सहित कुल आठ गांव शामिल हैं। यहां लगभग 1950 मतदाता निवास करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि, वर्तमान कार्यकाल में गांव के विकास को नई गति मिली है और अनेक वर्षों से लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया गया।

प्रधान प्रतिनिधि हरिशंकर ने बातचीत के दौरान बताया कि, उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की "सबका साथ, सबका विकास" की भावना को आधार बनाकर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि, ग्राम पंचायत में विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र लोगों तक पहुंचाया गया है।

उन्होंने बताया कि, बीते पांच वर्षों में ग्राम पंचायत में लगभग 500 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क, 500 मीटर खड़ंजा, 400 मीटर पक्की नालियों का निर्माण कराया गया। इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प, पंचायत भवन की मरम्मत, अंत्येष्टि स्थल (शवदाह गृह) का निर्माण तथा कूड़ाघर का निर्माण भी कराया गया।

प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि, जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत में पेयजल आपूर्ति के लिए पानी की टंकी का निर्माण कराया गया, जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। उन्होंने कहा कि, ग्राम पंचायत में निर्मित एमडीएम शेड (मिड-डे मील शेड) आज भी विकास का प्रतीक माना जाता है। इस भव्य परियोजना का उद्घाटन मंडलायुक्त रोशन जैकब एवं तत्कालीन जिलाधिकारी हर्षिता माथुर द्वारा किया गया था, जिसकी चर्चा आज भी ग्रामीण गर्व के साथ करते हैं।

उन्होंने बताया कि, ग्राम पंचायत के लगभग 100 पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया गया। वहीं करीब 200 वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांग लाभार्थियों को पेंशन योजनाओं से जोड़ा गया। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत लगभग 3000 मीटर कच्चे मार्गों एवं अन्य विकास कार्यों को पूरा कराया गया। इसके अतिरिक्त 400 व्यक्तिगत शौचालय तथा एक सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराकर स्वच्छता अभियान को मजबूती प्रदान की गई।

हरिशंकर ने कहा, "उनका उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि गांव का समग्र विकास रहा है। सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसी सोच के साथ पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से कार्य किया गया है। आगे भी ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास और जनता की सेवा के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।"

ग्रामीणों का कहना है कि, विकास कार्यों के चलते पारा कला ग्राम पंचायत आज क्षेत्र की अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है। बेहतर सड़कें, सुदृढ़ जल निकासी व्यवस्था, शिक्षा संस्थानों का कायाकल्प, स्वच्छता अभियान और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन ने गांव की तस्वीर बदल दी है। यही कारण है कि, पारा कला आज महराजगंज विकास खंड की अग्रणी ग्राम पंचायतों में अपनी अलग पहचान बना चुकी है।

सेवा के अंतिम दौर में बीडीओ ने 22 जून को तालाब व खेल मैदान पर लगवाया फर्जी हाज़िरी*
बस्ती। कप्तानगंज बीडीओ चन्द्रभान उपाध्याय रिटायर्ड की रेखा पर खड़े हुए हैं ।और उनके द्वारा किए/कराए गए भ्रष्टाचार की चर्चा जोरों पर बनी हुई है ।पिछले दिनों ग्राम पंचायत नरहरपुर में ललहवा पर तालाब खुदाई कार्य में हुए भ्रष्टाचार को लेकर डीसी मनरेगा बस्ती द्वारा नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया था ।

साहब के आदेशों को पैर की जुती समझ कर 20 दिन बाद भी वीडीओ आख्या प्रेषित करना मुनासिब नहीं समझते। जिसका नतीजा यह है कि सचिव पंकज सिंह का भ्रष्ट्राचार रुक नहीं रहा है कार्यवाही न होने से पुनः एक बार फिर उसी साइड पर मस्टररोल जारी कर रोजगार सेवक सुनील राव ने फर्जी हाजिरी लगाना शुरू कर दिया ।रोजगार सेवक सुनील राव के हौसले इस कदर बुलंद है कि बिना काम फर्जी हाजिरी लगाई जा रही है यदि यही आलम चलता रहा तो अन्य ग्राम पंचायत के रोजगार सेवक भी सुनील राव की तरह माल समेटने में जुट जाएंगे ।

सेवानिवृत होने वाले कप्तानगंज वीडीओ चंद्रभान उपाध्याय तो चले जाएंगे लेकिन आने वाले नवागत अधिकारी के ऊपर भ्रष्टाचार के कार्यवाहियों की तमाम चुनौतियां यादगार के लिए दे जा रहे है

प्राप्त समाचार के अनुसार -खंड विकास अधिकारी कप्तानगंज चंद्रभान उपाध्याय दिनांक 30 जून 2026 सायं 5 बजे कार्यकाल समाप्त हो रहा है ।विकास खंड कप्तानगंज में  जिस प्रकार से दर्जनों ग्राम पंचायतो में मनरेगा भ्रष्टाचार एवं शिकायत पर फर्जी रिपोर्ट लगना एव परिसर मयखाना में तब्बदील होने की लगातार खबरे प्रकाशित हो चुकी है तो वही स्थानीय मीडिया के साथ राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्णा ननंद ने बीडीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्ट्राचार को लेकर ऑन कैमरा बीडीओ की पोल खोली गयी है।

उससे हर कोई वाकिफ हैं। बीडीओ का गैर जिम्मेदाराना बयान मीडिया सहित आम जनता में चर्चा का माहौल दिनो दिन बढ़ता जा रहा है।जब मीडिया टिम ने फोन पर बीडीओ कप्तानगंज से ग्राम पंचायत नरहरपुर में ललहवा तालाब खुदाई के संबंधों में जानकारी लेनी चाहि तो माकूल जवाब नही मिला।22 जून को मनरेगा पटल पर 45 मजदूरों की फर्जी हाजिरी तो लगी है।बड़ा सवाल यह है कि बीडीओ की कार्यवाही एवं मीडिया के सवालो के जबाब जलेबी की तरह होती यदि कार्यवाही हुयी है तो उसे सार्वजनिक क्यों नहीं किया जाता है ।

पी डब्लू डी की सड़क बनने के दूसरे दिन ही उढ़ने लगी। ग्रामीणों में आक्रोश।
स्वतंत्र प्रभात

ब्यूरो प्रयागराज ।

वाराणसी जिलें का गाव पचायत बबतपुर नियार विकास खण्ड चोला पुर में सार्वजनिक निर्माण विभाग वाराणसी द्वारा एक साल से टूटी खराब जर्जर  सड़क के मरम्मत के लिए काफी जाद्दोजहाद के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग ने काम शुरू किया।  परन्तु सड़क बनने  के दूसरे दिन ही सड़क उखड़ने लगी।

गांव के विरोध और शिकायत के वाद कुछ मरम्मत का कार्य कियागया।सड़क के  मरम्मत केलिए सरकार से छमाही तक आग्रह होता रहा तब कहीं काम शुरू हुआ।

बताते चलें की गिव बाबतपुर गोमती नदी के किनारे बसा गांव है गोमती नदी पर सार्वजनिक निर्माण विभाग ने पुल भी बनाया है । जो गाजीपुर और बनारस को जोडता है। इतने महत्व की सड़क को सार्वजनिक निर्माण विभाग ने मात्र तीन मीटर चौहत्तर सेमी चौडा ही बनाया तथा पटरी सड़क की नही बनाया है जिसके कारण हर वारिस में सड़क टूट जाती है ।

सड़क पर चौबीस घन्टें गाड़ियों का आना जाना बनारस से गाजीपुर और गाजीपुर से बनारस  लगा रहताहै हर रोज हजार की संख्या में वाहन चलते हैं इसी सड़क से गाव के लोग भी नियार बाजार  और बनारस जाते हैं ।लड़के स्कूल  भी जाते हैं वाहनों की भीड़ से पैदल चलना मुश्किल होगया है पटरी नहीं होने से कोई न कोई दूर्घटना आये दिन होती रहती है।

गांव के लोगों की मांग है कि सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाया जाये परन्तु वह माना नहीं जा रहा है स्पीड ब्रेकर भी नहीं लगा साथ में पुल पर सीसीटी वी कैमरा और मास्क लाईट भी लगाया जाये जिससे अपराधी किस्म के लोगों की पहचान हो सके।गांव की महिलाओं लड़कियों के साथ रआये दिन सडक पर मोटर साइकिल सवार युवा छेड़छाड़ करके गाजीपुर भाग जाते है।

बैरियर नहीं लगा होने से पुलिस केन  रहने से गांव की महिलाओं लड़कियों से लूट छेडछड बढ़ने लगी  है।पुल पर बैरियर कैमरा लाईट सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा लगाया जाये।तभी हर तरह की लूट  बन्द हो  सकतीं हैं

यहां यह भीबतना जरूरी है कि सडका का टेन्डर पूरी सड़क बनाने के लिए हुआ था पटरी भी बननी थी परन्तु सौ मीटर सड़क बनी नहीं।  पटरी दो फीट दोनों तरफ बनी नहीं।आखिर पैसा कहां गया । यह  दो जिलों को जोड़ने वाली सड़क की चौड़ाई कम कैसे कियागया।

सार्वजनिक निर्माण मंत्री के हस्तक्षेप से सड़क का मरम्मत हुआ वह  भी आधाअधूरा ही ।

लोगों की मांग है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग सड़क पर वाहनों की संख्या के अनुसार चौड़ी करें‌। साथ में पटरी का निर्माण बारिश होने से पहले किया जाये । तथा जो सौ मीटर सड़क नहीं बनाया है उसको पूरा किया जाये । सड़क की गुणवत्ता की  भी जाच विशेषज्ञों की समिति  करें।जिससे भविष्य में किसी तरह की कोई लापरवाही दो जिलों को जोड़ने वाली सड़क पर न हो।

रात्रि चौपाल में उठी बेटियों की पढ़ाई की बात।
स्वतंत्र प्रभात

ब्यूरो प्रयागराज ।

गाँवकी तरक्की तभी संभव है, जब वहाँ की बेटियाँ भी पढ़-लिखकर आगे बढ़ें। इसी सोच को मजबूत करने के लिए बालिका शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही संस्था एजुकेट गर्ल्स ने विकास खंड मिठौरा की ग्राम पंचायत दरहटा में रात्रि चौपाल का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य उन बच्चियों को शिक्षा से जोड़ना था, जो किसी कारण से स्कूल नहीं जा पा रही हैं या बीच में पढ़ाई छोड़ चुकी हैं।

शाम के समय आयोजित इस चौपाल में ग्रामीणों, अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बेटियों की पढ़ाई के महत्व, नियमित स्कूल जाने की जरूरत और शिक्षा से मिलने वाले अवसरों पर खुलकर चर्चा की गई। लोगों को बताया गया कि एक शिक्षित बेटी न सिर्फ अपना भविष्य बेहतर बनाती है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को आगे बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम में प्रेरणादायक वीडियो और फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे बालिका शिक्षा का संदेश लोगों तक आसान और प्रभावी तरीके से पहुँचाया जा सके। ग्रामीणों ने भी अपने विचार साझा किए और गाँव की हर बच्ची को स्कूल भेजने में सहयोग का भरोसा दिलाया।

ग्राम प्रधान  प्रतिमा ने कहा, "एक पढ़ी-लिखी बेटी दो परिवारों को आगे बढ़ाने की ताकत रखती है। इसलिए बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देना हम सभी की जिम्मेदारी है।"

एजुकेट गर्ल्स के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम ऑफिसर वेद प्रकाश यादव ने बताया कि रात्रि चौपाल के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचकर बालिका शिक्षा का संदेश देना आसान होता है। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि गाँव की कोई भी बेटी शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए सभी मिलकर प्रयास करेंगे।

सोरांव की रात्रि ग्राम चौपाल में सांसद प्रवीण पटेल ने सुनीं जनसमस्याएं, विकास योजनाओं पर किया संवाद।
स्वतंत्र प्रभात ।

ब्यूरो, प्रयागराज।

सोरांव क्षेत्र में आयोजित रात्रिकालीन ग्राम चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में फुलपुर से सांसद प्रवीण पटेल ने सहभागिता कर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद स्थापित किया। चौपाल में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रवीण पटेल ने ग्रामीणों की समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा पात्र लाभार्थियों तक उनका लाभ पहुंचाने में सहयोग करने का आह्वान किया।

चौपाल में ग्रामीण विकास, सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, कृषि एवं रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों से संबंधित मांगों को सांसद के समक्ष रखा। सांसद ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर सांसद ने कहा कि ग्राम चौपालें जनप्रतिनिधियों और आम जनता के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम हैं। इनके माध्यम से लोगों की वास्तविक समस्याओं की जानकारी मिलती है और विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय करने में सहायता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए जनता और प्रशासन के बीच समन्वय आवश्यक है।

रात्रि ग्राम चौपाल के दौरान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई। अधिकारियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति से अवगत कराया तथा पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में सांसद प्रवीण पटेल ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए विकास कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों ने भी अपनी बात सीधे सांसद के समक्ष रखने का अवसर मिलने पर संतोष व्यक्त किया। इससे क्षेत्र में विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, अधिकारियों ने योजनाओं की दी जानकारी
बस्ती। बस्ती जिले के विकास खंड बस्ती सदर की ग्राम पंचायत मरहा में शुक्रवार को रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अपनी समस्याओं एवं सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा। रात्रि चौपाल का मुख्य उद्देश्य गांवों में व्याप्त मूलभूत समस्याओं जैसे पेयजल, विद्युत व्यवस्था, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सुरक्षा एवं अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों की जानकारी प्राप्त कर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना था। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं सुझावों को खुलकर अधिकारियों के समक्ष रखा, जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अधिकारियों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। समाज कल्याण, पंचायत राज, ग्रामीण विकास, स्वच्छता, आवास, पेंशन, मनरेगा, शिक्षा तथा अन्य विभागों की योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। चौपाल के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई। अधिकारियों ने गांव में चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए अधूरे कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र एवं सतत विकास सुनिश्चित करना है तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। रात्रि चौपाल के दौरान ग्राम पंचायत मरहा का पंचायत सचिवालय, प्राथमिक विद्यालय तथा गांव में कराए गए रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण कार्य विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे। पंचायत सचिवालय में विकसित जनोपयोगी सुविधाओं, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित परिसर, आकर्षक दीवार लेखन तथा आधुनिक व्यवस्थाओं की अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने सराहना की। वहीं प्राथमिक विद्यालय का स्वच्छ, रंगीन और प्रेरणादायी वातावरण भी लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। ग्रामीणों ने रात्रि चौपाल जैसी पहल को शासन और जनता के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बताते हुए इसकी सराहना की। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने ग्रामीणों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने तथा गांव के विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया। रात्रि चौपाल में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख बस्ती सदर राकेश कुमार श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, जिला विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी बस्ती सदर शिवमणि, ग्राम प्रधान लालता प्रसाद यादव, प्रधान प्रतिनिधि अखिल कुमार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव ने किया जबकि नोडल प्रभारी के तौर पर डीपीआरओ बस्ती घनश्याम सागर अखिलेश कुमार शुक्ला ग्राम सचिव उपस्थित रहे।

ग्राम चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सिद्धार्थनगर। ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा गांव में ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को विकास खण्ड शोहरतगढ़ अन्तर्गत ग्राम पंचायत रमवापुर खास में भी विकास विभाग के पूर्व सूचना के तहत  प्रशासक /प्रधान जफर आलम की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कहा कि ग्राम पंचायत के सभी विद्यालयों में बेंच की व्यवस्था कराई जा चुकी है। स्वास्थ्य, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं के विकास से ही ग्राम पंचायत को आदर्श एवं विकसित बनाया जा सकता है। सचिव निशा श्रीवास्तव ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 21 दिनों के भीतर आवेदन करने  सहित सरकार की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को बताया।

इस दौरान मालती देवी,  सूर्य प्रकाश, कृष्ण मोहन गिरी, शांति देवी, मिथिलेश गिरी, चंद्रप्रभा चौधरी, नंदनी, सरिता, लक्ष्मी देवी, सफाईकर्मी कन्हैया लाल, प्रदीप कुमार, सुखबली, किरन यादव, विजयराम आदि लोग मौजूद रहे।

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने टाटीझरिया में किया तूफानी दौरा, गांवों में लगाई चौपाल
टाटीझरिया, झारखंड:-   भाजपा संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल इन दिनों अपने क्षेत्र के सघन प्रवास पर हैं। लगातार तीसरे दिन अपने प्रवास कार्यक्रम के तहत सांसद जायसवाल ने मांडू विधानसभा क्षेत्र के टाटीझरिया और विष्णुगढ़ प्रखंड के विभिन्न गांवों का तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण चौपालों के जरिए प्रबुद्धजनों और स्थानीय जनता से सीधा संवाद स्थापित किया। दौरे की शुरुआत में टाटीझरिया प्रखंड के सत्रह माइल चौक पर पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद मनीष जायसवाल का फूल-मालाओं के साथ आत्मीय और जोरदार स्वागत कर उनका हौसला बढ़ाया। सांसद मनीष जायसवाल ने टाटीझरिया प्रखंड अंतर्गत डहरभंगा पंचायत के विभिन्न गांवों में गोधिया, घुघुलिया, केसडा, बौधा और छोटा डहरभंगा और टाटीझरिया का सघन दौरा किया। गोधिया गांव में श्रीराम मंदिर के समीप ग्रामीणों से बातचीत के दौरान स्थानीय लोगों ने तालाब, सड़क और मंदिर के लिए प्रतिमा से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिसपर सांसद ने जल्द समाधान का भरोसा दिया। छोटा डहरभंगा में सांसद मनीष जायसवाल ने विशिष्ट भाजपा नेत्री गोमदी देवी से खास मुलाकात की और क्षेत्र के विकास पर चर्चा की। इसके बाद टाटीझरिया के शिव मंदिर परिसर में भी भारी संख्या में जुटे लोगों के साथ सांसद ने जनसंवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। कई मामलों में सांसद मनीष जायसवाल ने त्वरित पहल करते हुए ऑन द स्पॉट निराकरण किया तो कई समस्याओं के समाधान का भरोसा जताया। दौरे के दौरान डूमर ग्राम पंचायत के निवासी और सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी रामेश्वर पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और भाजपा के कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। टाटीझरिया शिव मंदिर प्रांगण में सांसद मनीष जायसवाल ने उन्हें भाजपा का पट्टा और फूल-माला पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया और इसे अपना सौभाग्य बताया। सांसद मनीष जायसवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साल 2014 से 2026 तक के 12 वर्षों का लंबा कार्यकाल देश के लिए अभूतपूर्व बदलाव, विकास और जनकल्याण का काल रहा है। शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार मैं क्षेत्र की जनता के बीच जाकर पीएम मोदी के इस 12 साल के 'विश्वास और विकास' के कार्यों का लेखा-जोखा रख रहा हूँ। जनता का जो स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है, वह यह साफ दर्शाता है कि लोगों का भरोसा भाजपा पर अडिग है। क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। सांसद मनीष जायसवाल के इस तूफानी दौरे के दौरान हर जगह उनके साथ भाजपा के पदाधिकारी, कद्दावर नेता और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, हजारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि  रंजन चौधरी, टाटीझरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाशपति सिंह और टाटीझरिया प्रमुख सह सांसद प्रतिनिधि संतोष मंडल, भाजपा कार्यकर्ता निखिल सिंह, सुशांत सिंह, उपेंद्र पांडेय, सहदेव गोप, सुरेंद्र कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, अनिल प्रसाद, परमेश्वर यादव, जीतन यादव, सूरज यादव,  पूनम देवी, रजनीकांत चौधरी, झुनझुन गुप्ता और कृष्णा साव भी पूरे दौरे में शामिल रहे।

विभिन्न गांवों के स्थानीय प्रबुद्धजनों और ग्रामीणों में गोधिया गांव से अवध किशोर प्रसाद, बैजनाथ महतो, बासुदेव नंदन, किशोर साव, अमृत महतो, चंदर महतो, सहदेव गोप और  करण कुमार उपस्थित थे। घुघुलिया ग्राम से नरेश साव, अरुण साव, सुमन साव, झुनझुन गुप्ता, शहदेव गोप, उपेन्द्र पांडेय, परमेश्वर यादव, निखिल सिंह और  सुरेंद्र प्रसाद ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। केसडा गांव से महेश प्रसाद,  विजय कुशवाहा, शशि कुमार, प्रदीप प्रसाद, गिरधारी प्रसाद, सहदेव महतो, प्रभु प्रसाद, अरविंद प्रसाद, कविता देवी, अनीता देवी और रेशमी देवी मौजूद रहे। बौधा गांव से सुरेंद्र कुशवाहा, अमृत सिंह, लक्ष्मण सिंह, बैजनाथ सिंह और मनोज कुशवाहा उपस्थित थे। छोटा डहरभंगा से विशिष्ट भाजपा नेत्री गोमदी देवी के साथ रविंद्र यादव, दुबलाल साव, संजय साव, राहुल प्रजापति, रवि राणा, अजीत यादव, संतोष यादव, बजरंगी यादव, महेंद्र यादव, शंकर पांडेय, प्रकाश साव और पप्पू प्रजापति उपस्थित रहे। टाटीझरिया शिव मंदिर प्रांगण में हुए कार्यक्रम में  महादेव यादव, राजू यादव, लक्ष्मी सिंह, मिथलेश पाठक, कौलेश्वर यादव, किशोर साव, रामदेव सिन्हा, फागू यादव, त्रिभुवन साव, बीरेंद्र राम, विनोद रजक, सुनील साव, रामेश्वर मिस्त्री, प्रभु साव, शंकर साव, संतोष यादव, ज्योतिष पण्डा, पिंगला देवी और माला सिन्हा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पलामू माओवादी की आतंक में पति की हत्या, 19 वर्षों से दर-दर भटक रही विधवा महिला
पलामू, झारखंड:- जिले के पाटन प्रखंड अंतर्गत ग्राम कानोदी टोला सोनपुरवा से एक मार्मिक मामला सामने आया है, जो सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति पर कई सवाल खड़े करता है। गांव की विधवा महिला आशा कुंवर आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। उनका आरोप है कि वर्ष 2007 में जब झारखंड के कई इलाकों में माओवादी गतिविधियां चरम पर थीं, उस दौरान उनके पति स्वर्गीय मुनी यादव की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी।

बताया जाता है कि गांव में एक नहर निर्माण कार्य चल रहा था, जिसमें मुनी यादव मुंशी के रूप में कार्यरत थे। आरोप है कि माओवादियों द्वारा लेवी की मांग की गई थी, लेकिन मांग पूरी नहीं होने पर उनकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद पलामू न्यायालय में मामला दर्ज हुआ, लेकिन 19 वर्ष बीत जाने के बावजूद परिवार को न्याय और सरकारी सहायता का अपेक्षित लाभ नहीं मिल सका।

विधवा आशा कुंवर बताती हैं कि पति की मौत के बाद उन्होंने अकेले अपने तीन बेटियों और दो बेटों का पालन-पोषण किया। मजदूरी कर बच्चों को पढ़ाया-लिखाया और उनकी शादी-विवाह भी कराई। लेकिन संघर्ष का सिलसिला यहीं नहीं रुका। कुछ वर्ष पूर्व उनके बड़े पुत्र की किडनी की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई। लगातार दुखों और आर्थिक संकटों का सामना करने के बावजूद उन्हें आज तक कोई विशेष सरकारी सहायता प्राप्त नहीं हुई।

आशा कुंवर का आरोप है कि सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना, अंबेडकर आवास योजना समेत कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें नहीं मिला। जबकि उनके अनुसार गांव के कई अन्य लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिया गया है। उनका घर जर्जर अवस्था में है, दरवाजे तक की समुचित व्यवस्था नहीं है और बरसात के दिनों में रहने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि पति की माओवादी हत्या के बाद उन्हें उम्मीद थी कि प्रशासन उनकी स्थिति को समझेगा, लेकिन आज तक कोई अधिकारी उनकी समस्याओं का जायजा लेने उनके घर नहीं पहुंचा। आशा कुंवर ने पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत से मांग की है कि उनकी स्थिति की जांच कर उन्हें अविलंब प्रधानमंत्री आवास योजना अथवा किसी अन्य आवासीय योजना के तहत आवास उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें।