Panchkula" - Swatantra Prabhat

Chandigarh: दीपावली पर फार्मा कंपनी के मालिक की बड़ी पहल, स्टाफ को गिफ्ट की 51 कारें
Chandigarh: चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। दीपावली पर चंडीगढ़ में एक फार्मास्यूटिकल कंपनी ने अपने स्टाफ को गिफ्ट में कारें दीं। MITS कंपनी ने अपने कुल 51 कर्मचारियों को ये गाड़ियां दीं। जानकारी के मुताबिक, ये गाड़ियां रैंक और परफॉर्मेंस के हिसाब से दी गईं। सीनियर पदों पर तैनात कर्मचारियों को SUV भी दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, MITS कंपनी के मालिक एमके भाटिया हैं। सालभर अच्छा काम करने वाले स्टाफ को वह दीपावली पर ये गाड़ियां गिफ्ट देते हैं। पिछले साल भी भाटिया ने अपने कर्मचारियों को गाड़ियां गिफ्ट कीं। भाटिया का दावा है कि दीपावली पर अपने स्टाफ को इस तरह का गिफ्ट देने वाली उनकी कंपनी चंडीगढ़ रीजन में इकलौती है। Chandigarh News

जानकारी के मुताबिक, MK भाटिया लंबे समय से फार्मा सेक्टर से जुड़े हैं। वर्ष 2002 में वह मेडिकल स्टोर चलाते हुए दिवालिया तक हो गए थे। उसके बाद, 2015 में अपनी खुद की फार्मास्यूटिकल कंपनी खोलकर काम शुरू किया तो ऐसी सक्सेस मिली कि लोग देखते रह गए। आज उनकी 12 कंपनियां चल रही हैं। Chandigarh News

क्यों गिफ्ट की कारें...

मिली जानकारी के अनुसार, MITS हेल्थकेयर कंपनी के CEO MK भाटिया ने बताया कि वह अपने कर्मचारियों को बाइक और ऑटो से उतारकर कार में लाना चाहते हैं। पिछले 3 वर्षों से अपने कर्मचारियों को कारें बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब मेरा सपना पूरा हुआ तो कर्मचारियों के सपने भी पूरे होने चाहिए। Chandigarh News

जानकारी के मुताबिक, MK भाटिया का कहना है कि गाड़ियां बांटने में उन्हें काफी खुशी होती है। सभी कर्मचारी जुनून से काम करते हैं, इसलिए उनके सपने पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पिछले 2 साल में 25 गाड़ियां गिफ्ट कर चुके हैं। पिछली दीपावली पर 13 गाड़ियां गिफ्ट की थीं। Chandigarh News

फार्मास्युटीकल कंपनी

मिली जानकारी के अनुसार, MITS कंपनी के CEO मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। मुजफ्फरनगर में ही वह एक मेडिकल स्टोर चलाते थे। 2002 में काम में गिरावट आ गई और दिवालिया होने की कगार पर आ गए। तब उनके सिर पर करोड़ों रुपए का कर्ज था। इसके बाद 2015 में वह चंडीगढ़ आ गए। वहां फार्मास्युटीकल कंपनी शुरू की। अब उनकी 12 कंपनियां चल रही है। Chandigarh News

पार्किंग की समस्या

जानकारी के मुताबिक, MK भाटिया कहते हैं कि उनके ऑफिस पंचकुला और चंडीगढ़ में है। पहले गाड़ियां कंपनी के नाम पर लेते थे, मगर अब सीधे एम्पलाई के नाम पर ही लेते हैं। Chandigarh News

मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक 100 से ज्यादा कर्मचारियों को गाड़ियां दे चुके हैं। अब ऑफिस के पास पार्किंग की समस्या होने लगी है। अब इसके लिए भी काम किया जा रहा है।