हरियाणा सरकार - Swatantra Prabhat

Haryana Budget 2026-27: हरियाणा में महिलाओं को गाड़ी खरीदने पर मिलेगी छूट, सीएम ने की घोषणा
Haryana Budget 2026-27: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में बतौर वित्त मंत्री ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट पेश किया। यह उनका दूसरा बजट है और पिछले बजट की तुलना में 10.28 प्रतिशत अधिक है। मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण की शुरुआत Guru Nanak Dev के सिद्धांत ‘किरत कर, नाम जप, वंड छक’ से की। केसरिया पगड़ी पहनकर सदन में पहुंचे सैनी ने करीब 3 घंटे 10 मिनट तक बजट भाषण पढ़ा। खास बात यह रही कि पूरे भाषण के दौरान विपक्ष की ओर से कोई व्यवधान नहीं हुआ और विधायक शांतिपूर्वक बैठे रहे।

इस बजट में महिलाओं के लिए कई अहम घोषणाएं की गईं। अब महिलाएं अपने नाम पर वाहन खरीदेंगी तो उन्हें रोड टैक्स में 1 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अलावा लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा भी बढ़ाया गया है। 25 सितंबर 2026 से 1.80 लाख रुपए तक सालाना आय वाली महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगी। फिलहाल 1.40 लाख रुपए तक आय वाली 9 लाख 22 हजार महिलाओं को 2100 रुपए की सहायता दी जा रही है। नए विस्तार के बाद लगभग 6 लाख अतिरिक्त लाभार्थियों को इस योजना में शामिल किया जाएगा।

युवाओं और सुरक्षा बलों से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार ने अहम घोषणा की है। पुलिस भर्ती में अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव रखा गया है। अगले वर्ष 1300 अग्निवीरों की विशेष भर्ती पुलिस विभाग में की जाएगी, जिससे सेना से लौटे युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।

किसानों के लिए ‘एग्री डिस्कॉम’ नाम से नया बिजली निगम स्थापित करने की घोषणा की गई है। इसके तहत किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे सिंचाई सुविधाएं मजबूत होंगी। साथ ही, नए जिले हांसी को मॉडर्न मॉडल जिले के रूप में विकसित करने का भी ऐलान किया गया है, जहां आधुनिक आधारभूत ढांचे और सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Haryana Budget 2026-27: हरियाणा बजट के ये 12 फैसले, जो बदल देंगे प्रदेश की तस्वीर और तकदीर, देखें पूरी लिस्ट
Haryana Budget 2026-27: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 का 2 लाख 23 हजार 658 करोड़ 17 लाख रुपये का ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किया है, जो वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान 2 लाख 2 हजार 816 करोड़ 66 लाख रुपये से 10.28 प्रतिशत अधिक है।

उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री के रूप में यह उनका दूसरा बजट है और यह बजट प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। इस बजट में 12 बड़े फैसलों से हर वर्ग को सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया है, खासकर महिला, युवा, खिलाड़ी, किसान, उद्यमियों का ध्यान रखा गया है।

मुख्यमंत्री आज हरियाणा विधानसभा में राज्य का बजट प्रस्तुत करने के बाद प्रैसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 6 जनवरी से 27 जनवरी तक गुरुग्राम से पंचकूला तक 13 बैठकों का आयोजन किया गया और विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हुए सुझावों में लगभग 5,000 सुझावों को बजट में शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार होगा कि वर्ष 2025-26 के कुल बजट का 98 प्रतिशत हिस्सा खर्च हुआ है। वर्ष 2014-15 में प्रदेश की जीडीपी 4 लाख 37 हजार 145 करोड़ रुपये थी, जो वर्ष 2025-26 में बढ़कर अनुमानित 13 लाख 67 हजार 769 करोड़ रुपये है। राज्य की आर्थिक वृद्धि दर 9.5 प्रतिशत अनुमानित है। वर्ष 2014-15 में प्रति व्यक्ति आय भी 1 लाख 47 हजार 382 रुपये थी, जो बढ़कर 3 लाख 95 हजार 618 रुपये तक पहुंच गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व बैंक से ‘हरियाणा क्लीन एयर प्रोजेक्ट’ के लिए 2,716 करोड़ रुपये तथा ‘वाटर सिक्योर हरियाणा’ परियोजना के लिए 5,715 करोड़ रुपये मिलेंगे। साथ ही हरियाणा ए.आई. मिशन के लिए 474 करोड़ रुपये की स्वीकृति विश्व बैंक से मिल जाएगी, जिसके तहत 1 लाख युवाओं को ए.आई. प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस बजट सत्र में 12 महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, जिनमें ‘हरियाणा एग्री डिस्कॉम’ नाम से तीसरी बिजली वितरण कंपनी बनाई जाएगी, 3 लाख किशोरियों को एच.पी.वी. वैक्सीन लगाई जाएगी, घाटे में चल रही 300 पैक्स को लाभ में लाया जाएगा, निवेशकों के लिए नई ‘मेक इन हरियाणा’ नीति लागू की जाएगी और हांसी को अति आधुनिक मॉडल जिला बनाया जाने का निर्णय शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1.40 लाख एकड़ लवणीय भूमि को खेती योग्य बनाया जाएगा। ‘मेरा पानी-मेरी विरासत’ योजना के तहत 2,000 रुपये प्रति एकड़ अतिरिक्त बोनस, प्राकृतिक खेती के लिए स्मार्ट एग्रीकल्चर क्लस्टर, 35,000 सोलर पंप तथा जैविक खेती को प्रोत्साहन जैसे कदम उठाए जाएंगे।

महिला सशक्तिकरण को मिलेगी नई गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि 3 लाख महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य, ‘पिंक कैब’ योजना के तहत वाहन खरीदने एवं प्रशिक्षण लेने के लिए 10 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण, 4000 नई उचित मूल्य दुकानें खोली जाएंगे, इनमें 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। इसी प्रकार 7 नए महिला पुलिस थाने तथा महिलाओं के लिए समर्पित बसों की संख्या 273 से बढ़ाकर 500 करने की घोषणा की गई।

युवाओं, अंत्योदय और रोजगार पर रहेगा ध्यान केंद्रित

उन्होंने कहा कि ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, अग्निवीरों को हरियाणा पुलिस में 20 प्रतिशत आरक्षण, प्रत्येक जिले में ‘खेलो इंडिया’ लघु केंद्र बनाए जाएंगे। इसी तरह से 8 हजार ईडब्ल्यूएस फ्लैट तथा 2.20 लाख घरों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जाएंगे।

स्वास्थ्य, शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में उठाए गए हैं कदम

उन्होंने कहा कि फरीदाबाद जिला अस्पताल को 400 बिस्तर तथा सोनीपत व रेवाड़ी को 300 बिस्तर तक अपग्रेड किया जाएगा। 100 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र, 18 डायलिसिस केंद्र और 70 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस खरीदी जाएंगी।

250 विद्यालयों को सीएम ईईई के तौर पर विकसित किया जाएगा। एमएसएमई के लिए कॉमन फैसिलिटी सेंटर तथा गुरुग्राम, खरखौदा और पिंजौर में वेडिंग सिटी स्थापित की जाएगी।

इस अवसर पर हरियाणा के सहकारिता मंत्री डा. अरविंद शर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता और सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग मौजूद रहे।

Public Holidays: हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, साल 2026 में रहेंगी बंपर छुट्टियां
Public Holidays: सरकार ने कैलेंडर वर्ष 2026 के दौरान सरकारी दफ्तरों में सार्वजनिक अवकाश, प्रतिबंधित अवकाश और विशेष दिवसों की घोषणा कर दी है। इस बार अवकाशों को चार अलग-अलग अनुसूचियों में रखा गया है। इसके तहत सरकारी दफ्तर साल में कुल 124 दिन बंद रहेंगे, जबकि 13 प्रतिबंधित अवकाशों में से तीन अवकाश कर्मचारी अपनी पसंद से ले सकेंगे। कुल मिलाकर वर्ष 2026 में सरकारी दफ्तरों में 127 छुट्टियां होंगी।

इन अवकाशों में 20 राजपत्रित अवकाश शामिल हैं। कैलेंडर के अनुसार, साल में कुल 104 शनिवार और रविवार आएंगे, जिनमें से आठ पर त्योहार वाले राजपत्रित अवकाश पड़ेंगे। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। सरकार ने सभी रविवारों के अलावा नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत 16 सार्वजनिक अवकाश लागू किए हैं। ये छुट्टियां न्यायिक अदालतों को छोड़कर सभी सरकारी कार्यालयों पर लागू होंगी।

सभी नियमित और आउटसोर्स कर्मचारियों को 13 प्रतिबंधित अवकाशों की सूची में से अपनी सुविधा अनुसार तीन छुट्टियां लेने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा, सामाजिक, ऐतिहासिक और महापुरुषों से जुड़े महत्वपूर्ण अवसरों पर 21 विशेष दिवस घोषित किए गए हैं, जिन पर कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं रहेगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि यदि कोई त्योहार या अवसर शनिवार या रविवार को पड़ रहा है, तो उसे अलग सार्वजनिक अवकाश के रूप में शामिल नहीं किया गया है।

साल 2026 में प्रमुख सार्वजनिक अवकाशों में 1 फरवरी को गुरु रविदास जयंती, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि, 21 मार्च को ईद-उल-फितर, 19 अप्रैल को परशुराम जयंती, अक्षय तृतीया, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 11 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती, 1 नवंबर को हरियाणा दिवस और 8 नवंबर को दीपावली शामिल हैं।

Expressway: ये एक्सप्रेसवे बदल देगा हरियाणा के लोगों की तकदीर, सरकार देगी इतना मुआवजा
Green Field Expressway: देशभर में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। UP से अलीगढ़-पलवल हाईवे का सफर आसान बनाने के लिए सरकार जल्दी ही एक्सप्रेसवे का काम शुरु करने वाली है। वर्तमान में अलीगढ़-पलवल मार्ग के नवीनीकरण और चौड़ीकरण के लिए प्रशासनिक कार्रवाई शुरु हो चुकी है। इस प्रोजेक्ट में करीब 30 गावों की जमीन अधिग्रहण कर ली जाएगी। इस जमीन के बदले किसानो ंको करोड़ों को मुआवजा भी दिया जाएगा।

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे

UP के अलीगढ़ से हरियाणा के पलवल जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश के तेजी से विकास के लिए सड़कों का तेजी से निर्माण किया जा रहा है। साथ ही इससे राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सके। अलीगढ़ से पलवल मार्ग के नवीनीकरण व चौड़ीकरण के लिए 30 गांव की जमीन का अधिग्रहण होना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 17 गांव में लगभग 160 हेक्टर जमीन के लिए करीब 600 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

किन जिलों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?

इस हाईवे के चौड़ा होने से उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बहुत से जिलों को का सफर आसान हो जाएगा। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर जाने वालों को जाम से छुटकारा मिलेगा। ये नया एक्सप्रेस वे टप्पल में यमुना एक्सप्रेस वे और पलवल में ईस्टर्न पेरिफेरल के इंटरचेंज से जुड़ जाएगा।

जिससे अलीगढ़ से आगरा, मथुरा, दिल्ली-एनसीआर, ग्रेटर नोएडा, पलवल, गुरुग्राम का सफर बहुत ही आसान हो जाएगा। इसके साथ ही इस एक्सप्रेस वे के बनने से नोएडा जेवर एयरपोर्ट पहुंचने में भी कम समय लगेगा।

कौन से गांव शामिल होंगे?

इस प्रोजेक्ट में लगभग 30 गांव शामिल होंगे। भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया जब तक पूरी नहीं हो जाती तब तक के लिए इन गावों की जमीन खरीदने और बेचने पर रोक लगाई गई है।

इस लिस्ट में अंडला, चौधाना, पीपल गांव, बझेडा, चमन नगलिया, रेसरी, अर्राना, नयावास, बामौती, लक्ष्मणगढी, मऊ, जरारा, रसूलपुर, ऐंचना, उदयगढी, बांकनेर, धर्मपुर, नगला अस्सू, इतवारपुर, बिचपुरी, खेड़िया बुजुर्ग, बुलाकीपुर, राजपुर, गनेशपुर, दमुआका, उसरह रसूलपुर, फाजिलपुर कलां, नांगल कलां और सोतीपुरा का नाम शामिल है।