Diwali Ka Mausam - Swatantra Prabhat

Kal Ka Mousam: 19, 20, 21 अक्टूबर को देश में आएगा तूफान ! IMD ने जारी किया अलर्ट
Kal Ka Mousam: देशभर में अगले 3 दिन तक मौसम कैसा रहने वाला है आइए जानते है मौसम विभाग के अनुसार 19 से 21 अक्टूबर तक कहां-कहां बारिश होने वाली है। आइए देखें मौसम का पूरा हाल...

मानसून की वापसी के बाद नए वेदर सिस्टम के एक्टिव होने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे के दौरान अरब सागर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक देशभर के अधिकांश राज्यों में मौसमी गतिविधियां हो सकती हैं। Kal Ka Mousam

IMD की मानें तो 19 अक्टूबर को उत्तर भारत के राज्यों में दिन में धूप की वजह से हल्की गर्मी के साथ अधिकतर मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन वीकेंड के दौरान हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में हल्के फुल्के बादलों के आने जाने के संकेत हैं, लेकिन बारिश को लेकर कोई बड़ा अलर्ट नहीं है। Kal Ka Mousam

ऊपर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ बूंदाबांदी के साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे पारा गिरेगा और कड़ाके की ठंड की ओर मौसम बढ़ेगा। अगले 48 घंटे तक मध्य प्रदेश, विदर्भ, कोंकण, गोवा और मुंबई में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्ष्यद्वीप में घने बादल के छाए रहने और आंधी-तूफान के साथ मध्यम से भारी वर्षा की चेतावनी है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का खतरा जताया गया है। Kal Ka Mousam

समुद्री तूफान का अलर्ट

IMD के मुताबिक, 20 या 21 अक्टूबर को अरब सागर में समुद्री तूफान बनने की प्रबल संभावना है। यह चक्रवाती तूफान तमिलनाडु के उत्तरी तट एवं आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट से 24 अक्टूबर को टकराएगा तो मौसम अचानक से बदलेगा। साथ ही दक्षिण भारत के राज्यों में उत्तर पूर्वी मानसून के असर से आंधी-तूफान के साथ बादल बरसते नजर आएंगे। Kal Ka Mousam

यूपी में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम और सामान्य तापमान है। फिलहाल, ठंड की रफ्तार बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिन यानी दिवाली के बाद सुबह और शाम काफी ठंड महसूस होगी। खासकर, ग्रामीण इलाकों में सुबह कोहरे की चादर नजर आएगी, जिससे लोगों को गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेना पड़ सकता है। वहीं कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और आगरा जैसे शहरों वातावरण में धुंध छाई नजर आएगी, जो आने वाले दिनों में प्रदूषण के बड़े संकेत हैं। Kal Ka Mousam

बिहार में कल का मौसम

बिहार में मौसम का मिजाज सामान्य है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, फिलहाल एक से दो दिन तक आंधी और बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन धूप के निकलने से हल्की गर्मी का एहसास होगा। हालांकि, अधिकांश भागों में ठंडी हवाएं मौसम तरोताजा रखेंगी। अगले 2 दिन तक यानी दिवाली तक राजधानी पटना, गया, सीवान, समस्तीपुर, किशनगंज, मधुबनी, दरभंगा और भागलपुर समेत कई अन्य जिलों में तापमान न्यूनतम रहने की संभावना। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह से सर्दी का मीटर तेजी से बढ़ेगा। Kal Ka Mousam

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली-NCR में सर्दी की आहट होते ही पॉल्यूशन मीटर का मीटर बढ़ने लगा है। पूरे NCR में वातावरण में धुंध छाई नजर आने लगी है। IMD के मुताबिक, वीकेंड पर शनिवार और रविवार को AQI बढ़ेगा और दिवाली पर सीजन का रिकॉर्ड टूट सकता है।

धुंध छाने से सांस के मरीजों को सतर्क रहना होगा। फिलहाल, दिल्ली या उसके आसपास बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन बीच-बीच में बादलों की आवाजाही हो सकती है। अगले सप्ताह तक सर्दी में बढ़ोतरी होगी। Kal Ka Mousam

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कल का मौसम

उहाड़ों पर जारी बर्फबारी के असर से तापमान लुढ़कता नजर आ रहा है। उत्तराखंड में दिन में मौसम सुहावना प्रतीत हो रहा है तो रात काफी ठंड हो चली हैं। सीजन की पहली बर्फबारी से ही सर्दी का एहसास होने लगा है। IMD की मानें तो अगले 2 दिन तक आंशिक तौर बादल छा सकते हैं, लेकिन तेज बारिश का अलर्ट नहीं हैं।

वहीं, हिमाचल प्रदेश में अगले 2 दिन तक ऊंचाई वाले स्थान कुल्लू, शिमला, लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा और मंडी में बारिश के साथ बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है, जिससे पारा तेजी से गिरने से कड़ाके की सर्दी झेलनी होगी, लेकिन ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहने और धूप निकलने से अभी तापमान सामान्य रहेगा है। उधर, जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों जैसे श्रीनगर समेत अन्य बर्फीली जगहों पर मौसम कूल-कूल नजर आएगा। Kal Ka Mousam

पूर्वोत्तर मानसून सक्रिय होने का क्या असर

दक्षिण भारत में दोबारा मिनी मानसून सक्रिय हो गया है, जिसके प्रभाव से कई राज्यों में मौसमी गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 20 से 22 अक्टूबर के बीच दक्षिण-पूर्व अरब सागर में चक्रवाती परिसंचरण बनेगा, जो आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से टकराएगा। अब पूर्वोत्तर मानसून सक्रिय हो गया है, जिसके प्रभाव से 22 अक्टूबर तक तमिलनाडु के तटीय इलाकों और दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट घोषित है। Kal Ka Mousam

IMD की मानें इस दौरान 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ तिरुनेलवेली से लेकर पुडुचेरी और कराईकल तक बादल झमाझम बरसते नजर आएंगे। उधर, केरल में भी मानसून दोबारा एक्टिव है। IMD ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम और पथनमथिट्टा जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों को समुद्री तट पर जाने से मना किया गया है।

मुंबई में कल का मौसम

मौसम विभाग ने अगले एक से दो दिन तक तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले दो दिनों से जारी हल्की बारिश के असर से कई जगहों पर जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा है। IMD ने दिवाली तक मौसम सुहावना होने की उम्मीद जताई है। अगले सप्ताह तक थोड़ा तापमान गिरेगा, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

Aaj Ka Mousam: आज से अगले 4 दिन तक होगी भारी बारिश ! देखें मौसम पूर्वानुमान
Aaj Ka Mousam: आज देशभर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज किन जगहों पर बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने आज से अगले 4 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देखें मौसम पूर्वानुमान

मैदानी इलाकों में अब सर्दी का सितम झेलने के लिए तैयार रहना होगा। क्योंकि आने वाले दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी का असर साफ दिखाई देगा। मौसम विभाग ने 20 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले स्थानों पर बादलों के छाए रहने के साथ हल्की बारिश एवं बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है। Aaj Ka Mousam

बर्फ गिरने से न सिर्फ पहाड़ों पर बल्कि, मैदानी इलाकों के राज्यों हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में तापमान गिरने का अनुमान है, जिससे सुबह-शाम सर्दी का ग्राफ ऊपर चढ़ेगा। Aaj Ka Mousam

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश और मुंबई समेत कुछ अन्य हिस्सों में हल्की बारिश से ठंडक बढ़ेगी। वहीं, शुक्रवार को मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अच्छी खासी बारिश का अलर्ट है, जबकि केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्ष्यद्वीप, आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और रायमसीला में आंधी-तूफान के साथ वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। Aaj Ka Mousam

पूर्वोत्तर मानसून एक्टिव

देशभर में झमाझम बारिश करने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून 15 अक्टूबर को वापस हो गया। लेकिन पूर्वोत्तर मानसून तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईआज, तटीय आंध्र प्रदेश, रायमसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में दस्त दे चुका है, जिससे फिर से 17, 18, 19, 20 और 21 अक्टूबर को मानसूनी गतिविधियां तेज हो सकती हैं। Aaj Ka Mousam

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम काफी सुहावना है। लेकिन बढ़ते प्रदूषण ने चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, लगातार तीसरे दिन 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 237 रहा। हालांकि, सुबह धुंध और बाद में आसमान साफ रहने की संभावना है। IMD के मुताबिक, आने वाले दिनों में सर्दी का मीटर ऊपर की ओर बढ़ेगा। Aaj Ka Mousam

यूपी में आज का मौसम

उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिन तक मौसम शुष्क रहने की बात कही गई है। फिलहाल 20 अक्टूबर तक किसी प्रकार के मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन बीच-बीच में आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही रह सकती है पर बारिश का अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग ने मुताबिक, उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से तेजी के साथ तापमान गिरेगा और रात में ज्यादा ठंड प्रतीत होगी। Aaj Ka Mousam

बिहार में आज का मौसम

बिहार में फिलहाल तो आसमान साफ नजर आ रहे हैं, लेकिन दिवाली तक बादल की आवाजाही हो सकती है। हालांकि, मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट नहीं जारी किया है। फिर भी कुछ जिलों में आंशिक तौर बादल छा सकते हैं। वहीं, दिन में अच्छी खासी धूप होने से पटना, सिवान, सारण, भोजपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और बेगूसराय समेत कई अन्य जिलों में गर्मी का एहसास हो रहा है, लेकिन रात में करीब 10 डिग्री से अधिक तापमान गिरने से मौसम सुहावना महसूस हो रहा है। फिलहाल, सुबह कोहरा और ओस का असर देखा जा रहा है, जिससे सर्दी महसूस की जा रही है। Aaj Ka Mousam

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विभाग ने पहाड़ों पर मौसम का मिजाज बदलने के संकेत दिए हैं। IMD ने हिमाचल प्रदेश 24 से 30 अक्टूबर तक कुछ ऊंचाई वाले स्थानों पर बादलों का आना जाना लगा रह सकता है और कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी होने संभावना है। इधर, उत्तराखंड में अगले एक से दो दिन में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है। बारिश के बाद ठंड बढ़ने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं बर्फ गिरने से पारा लुढ़केगा। Aaj Ka Mousam

मौसम विभाग के मुताबिक, चमोली, रूद्रप्रयाग, बागेश्वर, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है, जिससे पहाड़ों के अलावा मैदानी इलाकों में सर्दी का सितम शुरू हो सकता है। कमोबेश ऐसा ही मौसम कश्मीर में देखा जाएगा। 18 अक्टूबर के बाद बादलों की आवाजाही और कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mousam

मध्य प्रदेश में आज का मौसम

मध्य प्रदेश में मानसून अलविदा कहकर वापस चला गया, लेकिन बादलों ने बरसना नहीं छोड़ा। मौसम विभाग ने 17 और 18 अक्टूबर को राज्य के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्मय बारिश की संभावना जताई है। IMD की मानें तो दिवाली तक अधिकतम तापमान में और कमी आएगी। Aaj Ka Mousam

केरल में आज का मौसम

केरल में भारी बारिश के बीच IMD ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम और पथनमथिट्टा जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं बहेंगी। राज्य के अलप्पुझा, कोट्टायम और इडुक्की जिलों के कुछ हिस्सों में भी गरज के साथ बारिश, मध्यम वर्षा और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है जताई गई। Aaj Ka Mousam

तमिलनाडु में आज का मौसम

तमिलनाडु के कई जिलों में गरज और बिजली के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। चेन्नई IMD के मुताबिक, तिरुनेलवेली, थेनकासी, थेनी, विरुधुनगर और मदुरै जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश का अलर्ट है। Aaj Ka Mousam

इसके अलावा, डिंडीगुल, करूर, थूथुकुडी, शिवगंगई, रामनाथपुरम, पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, कुड्डालोर, विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू और चेन्नई जिलों के साथ-साथ पुडुचेरी और कराईआज क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान आंधी-तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।