manmani duty - Swatantra Prabhat

बस्ती में डूडा परियोजना अधिकारी सुनीता सिंह कार्यमुक्त, भ्रष्टाचार और मनमानी ड्यूटी के आरोपों पर हुई कार्रवाई
बस्ती- बस्ती जिले में जिला प्रशासन ने एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए परियोजना अधिकारी डूडा सुनीता सिंह को कार्यमुक्त कर दिया है। यह कार्रवाई एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान के आदेश पर की गई। सुनीता सिंह पर भ्रष्टाचार, मनमानी ड्यूटी और अपने मूल तैनाती पद स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी पर जॉइन न करने के आरोप लगे थे। एडीएम के आदेश के बाद अतिरिक्त उप जिलाधिकारी (एएसडीएम) राजेश कुमार यादव को परियोजना अधिकारी डूडा का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।

शिकायत और जांच के बाद हुई कार्रवाईमामले की शुरुआत तब हुई जब आइजीआरएस पोर्टल पर एक शिकायत दर्ज कराई गई कि पूर्व परियोजना अधिकारी सुनीता सिंह, सीएमओ राजीव निगम और सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज अनूप कुमार की मिलीभगत से अपने मूल पद स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी पर जॉइन नहीं कर रही थीं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सुनीता सिंह लंबे समय से डूडा कार्यालय का कार्यभार छोड़ने से इनकार कर रही थीं, जबकि उच्च अधिकारियों के आदेश स्पष्ट थे। प्रशासनिक जांच के बाद एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने आदेश जारी करते हुए सुनीता सिंह को कार्यमुक्त कर दिया और उन्हें अपने मूल पद पर जॉइन करने के निर्देश दिए।

गुमराह करने का भी आरोप

जांच रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि सुनीता सिंह ने उच्च अधिकारियों को गुमराह कर परियोजना अधिकारी का पद नहीं छोड़ा। इसके बाद, सीएमओ राजीव निगम के निर्देश पर उन्होंने अंततः सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी पद पर ज्वाइनिंग की। जिला प्रशासन ने मामले की पूरी फाइल उच्च स्तर पर भेज दी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

पंचायत सहायक के मनमानी ड्यूटी से परेशान ग्रामीणों को ब्लाक का लगाना पड़ता है
बस्ती। बस्ती जिले के विकासखंड दुबौलिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत शुक्लपुरा में स्थित पंचायत भवन पर रोस्टर प्रणाली के अनुसार आवंटित ग्राम पंचायत शुक्लपुरा के पंचायत भवन से सचिव श्याम बिहारी वर्मा व पंचायत भवन पर कार्यरत पंचायत सहायक ड्यूटी से गायब मिले । सचिव व पंचायत सहायक के ड्यूटी से गायब रहने के कारण पंचायत भवन पर ताला लटकता रहता है । पंचायत भवन पर ताला लटकता देख ग्रामीण मायूस होकर घर लौट गए । सचिव व पंचायत सहायक के मनचाहा ड्यूटी से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।

प्रदेश सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचायतों में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने व पात्रों को घर बैठे लाभ देने के उद्देश्य ग्राम सचिवालय ( पंचायत भवन ) का निर्माण कराया है । प्रत्येक ग्राम सचिवालय पंचायत भवनों  पर पंचायत सहायक की नियुक्ति सरकारी शासनादेश के अनुसार किया गया है । ग्राम सचिवालय पर तैनात पंचायत सहायकों को सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक ग्राम सचिवालय पर रहकर सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के बारे में जानकारी देना है ग्रामीणों की छोटी बड़ी समस्याओं का निस्तारण करना है ।

जब पंचायत भवन पर सचिव  पंचायत सहायक ही ड्यूटी से गायब रहेंगे तो ग्राम पंचायत में सरकारी योजनाओं की जानकारी कौन देगा ? व ग्रामीणों की समस्याओं का कैसे निस्तारण होगा ? ग्राम सचिवालय / पंचायत भवन पर समस्त अभिलेख उपस्थित रहता है एवं समस्त प्रमाण पत्र पंचायत सहायक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन होता है और सरकारी शुल्क देकर समस्त प्रमाण पत्र को प्राप्त किया जा सकता है । मीडिया पड़ताल में ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत भवन शुक्लपुरा पर ताला बराबर लगा रहता है और कभी-कभी ताला खुलता है और पंचायत भवन पर कोई सरकारी अभिलेख उपलब्ध नहीं है ।

सचिव श्याम बिहारी वर्मा के लापरवाही से पंचायत भवन पर कम्प्यूटर सिस्टम समेत अन्य सामाग्री का कोई पता नहीं है कि समस्त सामाग्री कहां रखा हुआ है । जन्म मृत्यु व अन्य सरकारी कागजातों के लिए ब्लॉक दुबौलिया का चक्कर काटना पड़ता है । इस सम्बंध में ड्यूटी से गायब पंचायत सहायक से फोन के माध्यम से जानकारी लेना चाहा तो पंचायत सहायक का फोन कवरेज क्षेत्र से बाहर निकला सचिव श्याम वर्मा व ग्राम प्रधान वेचन राम ने फोन रिसीव नहीं किया । उक्त प्रकरण खंड विकास अधिकारी दुबौलिया संदीप सिंह ने कहा कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी ।