पथ संचलन - Swatantra Prabhat

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पूर्ण गणवेश में अनुशासित पथ संचलन शताब्दी वर्ष का गौरवमय आयोजन
अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के गौरवमयी शताब्दी वर्ष के अवसर पर सोनभद्र जिले के करमा स्थित सिरसिया ठकुराई मंडल में भव्य विजयादशमी उत्सव और पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया और समाज में एकता एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रसार करने के उद्देश्य से अत्यंत अनुशासित तरीके से पथ संचलन किया।

पथ संचलन से पूर्व, एकत्रित स्वयंसेवकों को विभाग संपर्क प्रमुख बृजेश सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने बौद्धिक उद्बोधन में संघ की स्थापना से लेकर अब तक की 100 वर्ष की गौरवमयी स्मृतियों पर प्रकाश डाला। बृजेश सिंह ने कहा कि आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शून्य से शिखर तक पहुँच चुका है और यह विश्व की सबसे बड़ी स्वयंसेवी संस्था है। उन्होंने बताया कि यह वर्ष संघ का शताब्दी वर्ष है, और विजयादशमी 2025 से विजयादशमी 2026 तक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष के विभिन्न कार्यक्रम मनाए जाएंगे। विभाग

संपर्क प्रमुख ने संघ के मुख्य उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य हिंदू संस्कृति, एकता और राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा, संघ का कार्य किसी के प्रतिक्रिया में या निषेधात्मक नहीं है। यह धर्म की रक्षा करते हुए राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने के लिए एक सकारात्मक कार्य योजना लेकर चलने वाला संगठन है।उन्होंने बताया कि संघ, स्वयंसेवकों के माध्यम से सामाजिक सेवा, शिक्षा और चरित्र निर्माण पर जोर देता है।

संघ की शाखाओं के जरिए शारीरिक प्रशिक्षण, अनुशासन और बौद्धिक विकास द्वारा व्यक्ति निर्माण किया जाता है। आज संघ के समाज जीवन से जुड़े अनेक संगठन हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं और उनकी अपनी विशिष्ट पहचान है। संघ द्वारा सेवा के 1 लाख से अधिक प्रकल्प चलाए जाते हैं। बृजेश सिंह ने स्वयंसेवकों को शिक्षा दी कि दीर्घकाल तक कार्य करने के लिए अनुशासन और संगठन अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि हमें अपने हृदय में अक्षय ध्येय निष्ठा जागृत रखनी होगी, तभी हमें सफलता मिलेगी और भारत माता विश्व गुरु के सिंहासन पर अधिष्ठित हो सकेंगी। पथ संचलन का कार्यक्रम राज कॉन्वेंट स्कूल, करमा से शुरू हुआ और करमा बाजार का भ्रमण करते हुए वापस राज कॉन्वेंट स्कूल पर ही समाप्त हुआ।

इस अवसर पर सोनभद्र नगर प्रचारक हरेंद्र , खंड कार्यवाह कामेश , खंड संपर्क प्रमुख भूपेंद्र , खंड प्रचार प्रमुख संतोष , खंड सह कार्यवाह जितेंद्र , विचार परिवार से आशुतोष सिंह अंकुर ,राजेश मिश्रा, राजेन्द्र त्रिपाठी, गोपाल सिंह वैद्य, वरुण त्रिपाठी, नीरज तिवारी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।