cm flying raid - Swatantra Prabhat

Haryana: हरियाणा में राशन डिपो पर सीएम फ्लाइंग की रेड, जानें पूरा मामला
Haryana News: हरियाणा में फरीदाबाद के एनआईटी विधानसभा क्षेत्र की पर्वतीय कॉलोनी स्थित चाचा चौक के पास बने सरकारी राशन डिपो पर सोमवार शाम करीब 7 बजे सीएम फ्लाइंग और फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। डिपो में स्टॉक में गड़बड़ी और लाभार्थियों को कम राशन दिए जाने की लगातार शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई।

रिकॉर्ड मिलान में पकड़ी गई गड़बड़ी

निरीक्षण के दौरान टीम ने डिपो में मौजूद राशन का विभागीय रिकॉर्ड से मिलान किया। जांच में गेहूं और सरसों का तेल तो निर्धारित मात्रा के अनुसार पाए गए, लेकिन चीनी का स्टॉक 50 किलो अधिक मिला। जब इस अतिरिक्त चीनी को लेकर डिपो संचालक मोहर सिंह से पूछताछ की गई, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

डिपो संचालक को नोटिस

अनियमितता सामने आने के बाद फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट ने तुरंत डिपो संचालक को नोटिस जारी किया और डिपो का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया। विभाग ने पूरे स्टॉक का विस्तृत विवरण भी तलब किया है।

पहले भी मिल चुकी थीं शिकायतें

फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट के इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि इस डिपो के खिलाफ पहले भी कई बार शिकायतें मिल चुकी थीं कि लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जाता है। इन्हीं शिकायतों के आधार पर सीएम फ्लाइंग टीम के साथ संयुक्त निरीक्षण किया गया था। जांच में अनियमितता की पुष्टि होने पर डिपो को बंद करने का फैसला लिया गया।

लाभार्थियों को नहीं होगी परेशानी

इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि बंद किए गए इस राशन डिपो को आसपास के किसी अन्य सरकारी राशन डिपो के साथ अटैच किया जाएगा, ताकि इससे जुड़े उपभोक्ताओं को राशन लेने में किसी तरह की परेशानी न हो। लाभार्थी अब वैकल्पिक डिपो से अपना राशन प्राप्त कर सकेंगे।

उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी रिपोर्ट

उन्होंने कहा कि पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर डिपो संचालक के खिलाफ नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी राशन डिपो संचालकों को चेतावनी दी गई है कि यदि कहीं भी राशन वितरण में गड़बड़ी पाई गई, तो कड़ी कार्रवाई तय है।

Haryana: हरियाणा में सीएम फ्लाइंग की रेड, अवैध शराब के ठेकों का भंडाफोड़
Haryana News: हरियाणा के पलवल में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (CM फ्लाइंग) टीम ने हथीन उपमंडल के दो अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध रूप से चल रहे शराब ठेकों का भंडाफोड़ किया है। दोनों ठिकानों से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है। टीम ने मौके पर मौजूद व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहला मामला पूठली गांव का है, जहां सीएम फ्लाइंग टीम को CID से गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में बिना लाइसेंस के शराब ठेका संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही आबकारी निरीक्षक विकास श्योराण और सीएम फ्लाइंग की टीम मौके पर पहुंची।

जांच के दौरान टीम को ठेके पर पूठली निवासी सतेंद्र मिला, जो शराब बेचने का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद स्थानीय पुलिस को बुलाया गया और ठेके से विभिन्न ब्रांड की 100 से अधिक बोतलें तथा 1,010 रुपये नकद बरामद किए गए। सतेंद्र और अवैध शराब को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह अवैध ठेका किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से चलाया जा रहा था। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

दूसरी कार्रवाई मढ़नाका गांव में की गई, जहां सीएम फ्लाइंग और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने एक और अवैध शराब ठेका पकड़ा। इस दौरान ETO अभिषेक और आबकारी निरीक्षक राहुल भी टीम में शामिल थे। ठेके पर यूपी के मैनपुरी निवासी आरजू नामक व्यक्ति बतौर सेल्समैन मिला, जो ठेके की अनुमति से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। जांच में पुष्टि हुई कि यह ठेका पूरी तरह अवैध था। मौके से विभिन्न ब्रांडों की 84 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। इस मामले में भी हथीन थाना पुलिस को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए निर्देश भेजे गए हैं।

Haryana: हरियाणा के इस तहसील कार्यालय में सीएम फ्लाइंग की रेड, कर्मचारियों में मचा हड़कंप
Haryana News: हरियाणा के पंचकूला तहसील कार्यालय में वीरवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब सीएम फ्लाइंग की छह सदस्यीय टीम ने अचानक छापा मार दिया। टीम सुबह लगभग 10 बजे तहसील कार्यालय पहुंची और तुरंत रजिस्ट्री से संबंधित रिकॉर्ड, दस्तावेजों और फाइलों की गहराई से जांच शुरू कर दी।

कर्मचारियों से पूछताछ

सीएम फ्लाइंग की टीम ने मौके पर उपस्थित कर्मचारियों से जरूरी पूछताछ की और तहसीलदार से कार्यप्रणाली को लेकर जवाब मांगा। जांच के दौरान विशेष रूप से यह देखा जा रहा है कि रजिस्ट्री प्रक्रिया और फाइलों के निपटारे में किस स्तर पर अनियमितताएं हुई हैं।

लंबे समय से थीं शिकायतें लंबित

सूत्रों के अनुसार, तहसील कार्यालय को लेकर रजिस्ट्री प्रक्रिया में अनियमितता और फाइलों के निपटारे में देरी जैसी शिकायतें लंबे समय से लंबित थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर सीएम फ्लाइंग ने कार्रवाई को अंजाम दिया।