har ghar nal yojana - Swatantra Prabhat

हर घर नल योजना के तहत पानी टंकी निर्माण का शुभारंभ
कुशीनगर। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजना “हर घर नल योजना” के अंतर्गत नगर पालिका परिषद पडरौना के विशुनपुरा वार्ड में निर्माणाधीन पानी टंकी का विधिवत पूजन-अर्चन कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन कराकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप नगर के प्रत्येक नागरिक को शुद्ध, सुरक्षित एवं निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराना नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि पानी टंकी के निर्माण से बिशनपुरा वार्ड सहित आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा लोगों को लंबे समय से चली आ रही जल समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। यह परियोजना स्वास्थ्य सुधार के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाएं तेजी से धरातल पर उतर रही हैं और आमजन को उनका सीधा लाभ मिल रहा है।

कार्यक्रम में सहायक अभियंता रमेश चंद्र, अधिशासी अभियंता रामेश्वर प्रसाद, प्रोजेक्ट मैनेजर संजीव कुमार, राघव गोयल, माधव गोयल, राजेश जायसवाल, संतोष यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने इस योजना को नगर के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए नगर पालिका परिषद के प्रयासों की सराहना की।

फ़्लोरोसिस प्रभावित कोन क्षेत्र में जल संकट गहराया हर घर नल योजना बनी अभिशाप
कोन/सोनभद्र- उत्तर प्रदेश सोनभद्र जिले के विकास खंड कोन में केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल योजना (जल जीवन मिशन) धरातल पर दम तोड़ती नजर आ रही है। विशेषकर फ़्लोरोसिस प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीण शुद्ध पेयजल के अभाव में फ्लोराइड युक्त दूषित पानी पीने को विवश हैं। इसी गंभीर समस्या को लेकर, कचनरवा और कुड़वा ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया और संबंधित कार्यदायी संस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। स्थानीय समाजसेवी बिहारी प्रसाद यादव की अगुवाई में ग्राम पंचायत कचनरवा में ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। उनका स्पष्ट आरोप है कि लगभग छह

महीनों से फ्लोरोसिस प्रभावित क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप्प है।

वरिष्ठ समाजसेवी बिहारी प्रसाद यादव ने दुख व्यक्त करते हुए कहा क्षेत्र में आज भी लोग नदी-नालों का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। इसके भयावह परिणाम सामने आ रहे हैं। जवान भी बूढ़े दिखने लगे हैं, बच्चों के दांत पीले पड़ रहे हैं, और आए दिन लोग फ्लोरोसिस की चपेट में आकर काल के मुँह में समा रहे हैं। हर घर नल योजना यहाँ के लोगों के लिए अभिशाप साबित हो रही है। इसके अतिरिक्त, गंगा प्रसाद की अगुवाई में ग्राम पंचायत कुड़वा के ग्रामीणों ने भी प्रदर्शन कर नियमित पानी आपूर्ति की मांग की। प्रदर्शन में दुःखी, अखिलेश, भरत, कलावती, मानवासी, देवंति देवी आदि शामिल रहे।

स्थानीय लोगों और विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, कार्यदायी संस्था की कार्यप्रणाली पूरी तरह से सवालों के घेरे में है कई ग्राम पंचायतों में नल कनेक्शन का कार्य पूरा नहीं हुआ है, लेकिन संस्था द्वारा इसे कागजों पर पूर्ण दिखा दिया गया है, जो जाँच का विषय है। पाइपलाइन की गहराई मानक के अनुरूप नहीं है, और इस्तेमाल किए गए पाइपों की गुणवत्ता भी घटिया है, जिसके कारण हल्की बरसात में ही पाइपलाइन जगह-जगह ध्वस्त हो जा रही है। सोन नदी में स्थापित इंटेक का जलस्तर अभी से ही कम है, जिससे गर्मी के दिनों में पानी की आपूर्ति पर गंभीर संकट आने का अंदाजा लगाया जा सकता है।

ग्रामीणों के आधार कार्ड पर कनेक्शन तो दिए गए, लेकिन कई महीनों से नलों से एक बूंद पानी नहीं आ रहा है। संस्था के कर्मचारी चंद मिनटों के लिए सड़क किनारे पानी चलवाकर फोटो और वीडियो बनाते हैं और लोगों को झूठी दिलासा देकर कागजी कोरम पूरा कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कोन क्षेत्र के कई गाँव, जिनमें कचनरवा, असनाबांध लिंक रोड, बड़ाप, बागेसोती सिंगा, डुबवा, धौरवादामर, सेमरवादामर, गोबरदाहा, डीलवाहा, शिवाखाड़ी, धीचोरवा, बिछमरवा, केवाल, खरौंधी, चांचीकला, और नकतवार शामिल हैं, पानी की आपूर्ति से वंचित हैं। टंकी से सटा गाँव बड़ाप भी इसका जीता-जागता उदाहरण है, जहाँ लोग प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।

अनेक गाँवों, जैसे चांचीकला, चांची खुर्द, नकतवार, मिश्री, बहुआरा, डोमा, खरौंधी, रगरम आदि में तो आज तक लोगों को नल कनेक्शन तक नहीं मिल सका है। वहीं, जहाँ कनेक्शन है, वहाँ महीनों से पानी नहीं मिल रहा है।स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।इस बावत जल निगम के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने कहा कि उनकी तरफ से हरसंभव प्रयास किया जा रहा है कि लोगों को नियमित पानी मिले। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले दिन से पानी मिलना शुरू हो जाएगा।यह देखना होगा कि प्रशासनिक आश्वासन के बाद इन फ़्लोरोसिस प्रभावित गाँवों को दूषित जल पीने की मजबूरी से कब मुक्ति मिलती है।

कचनरवा में पानी को लेकर ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन, हर घर नल योजना बनी अभिशाप!
कोन/ सोनभद्र विकास खंड कोन अंतर्गत जल जीवन मिशन (JJM) की महत्त्वाकांक्षी योजना "हर घर नल योजना" धरातल पर पूरी तरह से ध्वस्त होती दिखाई दे रही है। भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार, कई ग्राम पंचायतों में नल कनेक्शन का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है, लेकिन कागज़ों पर इसे पूर्ण दिखा दिया गया है, जो कार्यदायी संस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। कार्य की गुणवत्ता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पाइपलाइन की खुदाई मानक के अनुरूप नहीं की गई है और घटिया गुणवत्ता के पाइप इस्तेमाल किए गए हैं।

हल्की बरसात में ही पाइपलाइन जगह-जगह ध्वस्त हो जा रही है। सोन नदी में बने इंटेक (Intake) की स्थिति भी चिंतनीय है, जो अभी से नदी की धारा बदलने पर प्रभावित हो रहा है; गर्मी के दिनों में पानी की आपूर्ति पर इसका क्या असर होगा, यह बड़ा प्रश्न है। कई महीनों से नल कनेक्शन होने के बावजूद कचनरवा सहित कई गांवों में एक बूंद पानी नहीं आ रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि संबंधित कार्यदायी संस्था के चुनिंदा कारखासों द्वारा लोगों को परेशान किया जा रहा है और वे भाजपा सरकार को बदनाम करने का काम कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों के लिए यह योजना अब अभिशाप साबित हो रही है। जानकारी के अनुसार, संबंधित विभाग द्वारा महीने में केवल एक-दो दिन सड़क किनारे चंद मिनट के लिए पानी चलवाकर, उस क्षेत्र का फोटो और फर्जी वीडियो बनवाने का सिलसिला जारी है, ताकि कागज़ों पर काम चलता रहे। हर घर नल योजना की कार्यदायी संस्था ने जहाँ भी पाइपलाइन डाली है, उसकी मानक के अनुरूप गहराई नहीं है और पाइप की घटिया क्वालिटी आसानी से देखी जा सकती है, जो उच्च जाँच का विषय है।

प्रभावित प्रमुख गांव कचनरवा,असनाबांध, बड़ाप (टंकी के पास होते हुए भी पानी नहीं), बागेसोती, सिंगा, डुबवा, धौरवादामर, सेमरवादामर, गोबरदाहा, डीलवाहा, शिवाखाड़ी, धीचोरवा, बिछमरवा, केवाल, खरौंधी, चांचीकला, नकतवार सहित कई अन्य गांव टंकी से सटा गांव बड़ाप इसका ज्वलंत उदाहरण है, जहाँ लोग कनेक्शन और पानी के लिए समय-समय पर कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। इसी क्रम में, बिहारी प्रसाद यादव की अगुवाई में ग्राम पंचायत कचनरवा में ग्रामीणों ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि हर घर नल योजना क्षेत्र में फ्लाप साबित हो रहा है।

वरिष्ठ समाजसेवी बिहारी प्रसाद यादव और जोखन प्रसाद ने संयुक्त रूप से कहा कि आज भी लोग नदी-नालों का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं, और कई घरों में तो नल कनेक्शन तक नहीं है। जहाँ कनेक्शन है, वहाँ भी कई महीनों से पानी नहीं मिल रहा है। आपकोबताते चलें कई गाँवों में आज तक नल कनेक्शन नहीं मिल सका। जहाँ कनेक्शन हैं, वहाँ कई महीनों से पानी नहीं आ रहा है।पानी टंकी का निर्माण हुआ, लेकिन वे मात्र शो पीस बनकर रह गए हैं। कार्यदायी संस्था द्वारा कागज़ों पर कार्य पूर्ण दिखा दिया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इस समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन अधिकारियों ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया। प्रदर्शन में राजेंद्र, संजय, विजय, प्रमोद, मुन्ना, सतेंद्र, उदय सहित कई ग्रामीण शामिल रहे। आक्रोशित लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शुद्ध पेयजल आपूर्ति बहाल करने और संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस बावत पूछे जाने पर जल निगम के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने कहा कि जल्द ही पानी आपूर्ति बहाल करा दी जायेगी।

कुड़वा में पानी संकट पर ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन, हर घर नल योजना धरातल पर फेल
कोन/सोनभद्र। विकास खंड कोन के फ्लोरोसिस प्रभावित गांवों कचनरवा और कुड़वा सहित कई क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप होने और हैंडपंपों के ध्वस्त होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'हर घर नल योजना' इस क्षेत्र में पूरी तरह धाराशायी हो चुकी है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी और विभाग मौन साधे हुए हैं। भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार, विकास खंड कोन अंतर्गत कई ग्राम पंचायतों में नल कनेक्शन का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है, लेकिन उसे कागजों पर पूर्ण दिखा दिया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें आधार कार्ड के आधार पर कनेक्शन तो दे दिए गए, लेकिन कई महीनों से नलों से एक बूंद पानी नहीं आ रहा है। नाम न छापने की शर्त पर स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा महीने में एक-दो दिन केवल 10 मिनट के लिए पानी चलवाकर और लोगों को झूठे आश्वासन देकर, उस क्षेत्र की फोटो और फर्जी वीडियो संबंधित विभाग को भेजा जाता है, जो लोगों की समझ से परे है।

समाजसेवी गंगा प्रसाद यादव की अगुवाई में ग्राम पंचायत कुड़वा के टोला पांडुचट्टान अंतर्गत डीलवाहा में ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि इस क्षेत्र में हर घर नल योजना पूरी तरह से फ्लाप साबित हो रही है, यहाँ तक कि आज तक कई लोगों को नल कनेक्शन तक नहीं मिला है। वरिष्ठ समाजसेवी जोखन प्रसाद यादव और बिहारी प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि कचनरवा का रोहिनवादामर और कुड़वा में फ्लोरोसिस की मात्रा अत्यधिक है, बावजूद इसके आज भी लोग नदी-नाले का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि कचनरवा के बड़ाप, बागेसोती के सिंगा, कुड़वा के धौरवादामर, शिवाखाड़ी, डीलवाहा सहित कई जगहों पर आज तक लोगों को नल कनेक्शन नहीं मिल सका है। जहाँ कनेक्शन हैं, वहाँ भी कई महीनों से पानी नहीं मिल रहा है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के समय में जो हैंडपंप लगे थे, वे भी मरम्मत के अभाव में ध्वस्त हो चुके हैं। इस संबंध में सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अधिकारियों ने लीपापोती कर दी।

इसके अलावा, ग्राम पंचायतों में जगह-जगह पानी की टंकी का निर्माण हुआ था, जो मात्र शो पीस बनकर रह गई हैं। कई ग्राम पंचायतों में हैंडपंप मरम्मत के अभाव में खराब पड़े हुए हैं।सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, कार्यदायी संस्था द्वारा परियोजना को कागजों पर पूर्ण दिखाना, स्वत ही जाँच का विषय बन गया है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से गंगा प्रसाद यादव, राजू गोंड, रामरूप गोंड, ज्वाहिर गोंड, लक्ष्मण गोंड, राजेंद्र, बलि आदि शामिल रहे।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू कराने और खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत कराने की पुरजोर मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की सबसे महत्वपूर्ण योजना जनहित को देखते हुए केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि धरातल पर उन्हें स्वच्छ जल उपलब्ध कराया जाए।