Karwa Chauth KA UPAY - Swatantra Prabhat

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ के दिन राशि के अनुसार करें ये खास उपाय, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद
Karwa Chauth 2025 Ke UPAY: इस वर्ष करवा चौथ 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह पर्व विवाहित महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है, जो पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए उपवास रखती हैं। इस दिन केवल थोड़े समय के लिए पूजन का शुभ मुहूर्त मिलेगा। ऐसे में यदि महिलाएं अपनी राशि के अनुसार विशेष उपाय करें, तो उन्हें वैवाहिक सुख, सौभाग्य और ग्रहों की स्थिति में मजबूती का वरदान मिल सकता है।

मेष राशि

मेष राशि की महिलाएं इस दिन गुड़, धन और खीर का दान करें और लाल रंग की चूड़ियां एवं वस्त्र पहनें। इससे मंगल ग्रह को बल मिलेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को वस्त्र दान करना चाहिए और महिलाएं सिल्वर या पीले रंग की चूड़ियां पहनें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को हरी मूंग की दाल दान करनी चाहिए और हलवे का भोग लगाना शुभ रहेगा। महिलाओं को हरे रंग की चूड़ियां और वस्त्र धारण करने चाहिए।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए सफेद रुमाल का दान और चांदी के बर्तन में भोग लगाना शुभ होगा। महिलाओं को गुलाबी रंग की चूड़ियां पहननी चाहिए।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए घी का दान करना उत्तम है। महिलाएं पीली या सुनहरे रंग की चूड़ियां और वस्त्र पहनकर सूर्य ग्रह को मजबूत कर सकती हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को शहद का दान करना चाहिए। कन्या राशि की महिलाएं हरे रंग की साड़ी और चूड़ियां पहनें।

तुला राशि

तुला राशि वालों को खजूर का दान करना चाहिए और महिलाओं को गुलाबी रंग के वस्त्र और चूड़ियां धारण करनी चाहिए।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए केसर या गुड़ का दान करना लाभदायक रहेगा। महिलाएं मैरून या लाल रंग की चूड़ियां और वस्त्र पहनें।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को दीपक या पुस्तक का दान करना चाहिए। महिलाएं पीले और लाल रंग की मिली-जुली चूड़ियां पहनें।

मकर राशि

मकर राशि के लोग काले तिल या फल का दान करें, और महिलाओं को हल्के गुलाबी या हरे रंग की चूड़ियां धारण करनी चाहिए।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए खजूर या कंबल का दान करना श्रेष्ठ रहेगा। महिलाएं मिश्रित रंग की चूड़ियां पहनें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को उड़द की दाल या धन का दान करना चाहिए। महिलाएं मल्टी कलर की चूड़ियां और गोल्डन या रेड रंग की साड़ी पहनें।