मजदूरों की समस्या - Swatantra Prabhat

ओबरा में मजदूरों का 6 महीने से बकाया मजदूरी का मामला दीपावली से पहले भुगतान की मांग को लेकर उप पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र/उत्तर प्रदेश-

ओबरा सी परियोजना में कार्यरत मजदूरों को पिछले 6 महीने से मजदूरी का भुगतान न होने के गंभीर मामले में अपना दल (एस) के प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने उप पुलिस अधीक्षक महोदय, ओबरा को एक ज्ञापन सौंपकर इस विषय पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है, ताकि दीपावली के त्योहार से पहले मजदूरों को उनका बकाया पैसा मिल सके।

ओबरा सी परियोजना का निर्माण कर रही दुसान कंपनी के अंतर्गत कार्यरत TMC कंपनी द्वारा मजदूरों को 6 महीने से मजदूरी नहीं दी गई है। दशहरा बीत चुका है और दीपावली जैसा बड़ा त्योहार नज़दीक है, लेकिन मजदूरों के परिवार भरण-पोषण और बच्चों की स्कूल फीस देने जैसे मूलभूत ज़रूरतों के लिए भी पैसे नहीं होने के कारण घोर संकट में हैं। आनन्द पटेल दयालु ने मजदूरों की व्यथा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि, 6 महीने से इन मजदूरों का घर कैसे चल रहा है, इनके बच्चों की स्कूल फीस कैसे दी जा रही है - यह एक गंभीर विषय है।

दशहरा तो इन लोगों का फीका पड़ गया, उनके बच्चे नया कपड़ा तक नहीं पहन पाए। मौके पर मौजूद मजदूर कृष्ण कुमार और अशोक कुमार मिश्रा ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए बताया कि मजदूरी न मिलने के कारण उनके परिवार की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। उन्होंने कहा, हमारे बच्चों की स्कूल फीस जमा नहीं हो पा रही है, जिसके कारण स्कूलों में बच्चों को जलील किया जा रहा है। घर में एक समय का भोजन भी मुश्किल से बन पा रहा है। बीमारी की स्थिति में इलाज कराने के लिए भी पैसे नहीं हैं। एक अन्य मजदूर, नागेंद्र कुमार प्रजापति ने आशंका जताई कि अगर दीपावली से पहले पैसा नहीं मिला तो उनका पूरा त्योहार खराब हो जाएगा।

मजदूरों ने स्पष्ट किया कि उनके परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं और बच्चों की शिक्षा पर भी गंभीर संकट आ गया है। आनन्द पटेल दयालु ने जोर देकर कहा कि ऐसी घटनाओं से सरकार की छवि खराब होती है और दोषी कंपनी पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने अपनी राजनीति का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा, मैं राजनीति में इसलिए हूं जिससे जनता को उसका अधिकार दिला सकूं।

जब तक मेरे क्षेत्र का एक भी मजदूर, एक भी गरीब परिवार अपना हक नहीं पाता, मैं चैन से नहीं बैठ सकता। उन्होंने कंपनी को आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा, अगर दीपावली तक मजदूरों को उनका पैसा नहीं मिला तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी दुसान कंपनी की होगी। हम सदैव मुद्दों की लड़ाई लड़ते हैं और मजदूरों के हक के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार हैं।

आनन्द पटेल दयालु द्वारा ज्ञापन सौंपे जाने के बाद, उप पुलिस अधीक्षक महोदय ओबरा ने मजदूरों को पूरा भरोसा दिलाया कि हर हाल में दीपावली से पहले उनकी बकाया मजदूरी का भुगतान करा दिया जाएगा। मजदूरों ने उम्मीद जताई है कि उप पुलिस अधीक्षक महोदय के इस आश्वासन के बाद उन्हें अपनी मेहनत की कमाई जल्द मिल जाएगी और उनका त्योहार खुशी से मन पाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से जनाब महताब आलम (प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मंच), संतोष कनौजिया (जिला सचिव) के साथ कई मजदूर शामिल रहे।

ओबरा में मजदूरों का छलका दर्द 6 महीने से बकाया मजदूरी के भुगतान को लेकर उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
अजित सिंह/राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र( ओबरा) /उत्तर प्रदेश-

ओबरा सी परियोजना में कार्यरत मजदूरों के सामने दीपावली से पहले गहरा संकट खड़ा हो गया है। छह महीने से मजदूरी का भुगतान न होने के गंभीर मामले को लेकर अपना दल (एस) के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पटेल दयालु ने उप जिलाधिकारी (SDM) विवेक कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा है और दीपावली से पहले त्वरित भुगतान की मांग की है।

श्री दयालु ने चेतावनी दी है कि यदि मजदूरों का पैसा नहीं मिला तो व्यापक संघर्ष किया जाएगा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ओबरा सी परियोजना का निर्माण कार्य कर रही दुसान कंपनी के अंतर्गत काम करने वाली टीएमसी (TMC) कंपनी ने मजदूरों को पिछले 6 महीने से मजदूरी नहीं दी है। दशहरा का प्रमुख त्योहार बीत चुका है और अब दीपावली जैसा बड़ा पर्व नजदीक आ रहा है, लेकिन मजदूरों के पास परिवार का भरण-पोषण करने और बच्चों की फीस भरने तक के लिए पैसे नहीं हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्थिति की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा, 6 महीने से इन मजदूरों का घर कैसे चल रहा है, इनके बच्चों की स्कूल फीस कैसे दी जा रही है यह एक गंभीर विषय है। एक महीने अगर किसी को वेतन न मिले तो उसका जीवन कैसा हो जाता है, यहां तो 6 महीने से लोग कैसे जी रहे हैं। दशहरा तो इन लोगों का फीका पड़ गया, उनके बच्चे नया कपड़ा तक नहीं पहन पाए। मौके पर मौजूद मजदूर कृष्ण कुमार और अशोक कुमार मिश्रा ने अपनी दर्द भरी दास्तान साझा की।

उन्होंने बताया कि मजदूरी न मिलने के कारण उनके परिवार की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। हमारे बच्चों की स्कूल फीस जमा नहीं हो पा रही है, जिसके कारण स्कूलों में बच्चों को जलील किया जा रहा है।,घर में एक समय का भोजन भी मुश्किल से बन पा रहा है।बीमारी की स्थिति में इलाज कराने के लिए भी पैसे नहीं हैं।

मजदूरों ने साफ बताया कि उनके परिवार अब भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं और बच्चों की शिक्षा पर भी संकट मंडरा रहा है। ज्ञापन में स्पष्ट कहा गया है कि ऐसी घटनाओं से सरकार की छवि खराब होती है और ऐसे ठेकेदारों पर त्वरित और कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। यह जनहित में आवश्यक है कि दीपावली के त्योहार से पहले मजदूरों को उनकी बकाया मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

जिसके क्रम में श्री दयालु ने चेतावनी दी कि अगर दीपावली तक मजदूरों को उनका पैसा नहीं मिला तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी दुसान कंपनी की होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि हम सदैव मुद्दों की लड़ाई लड़ते हैं और मजदूरों के हक के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार हैं।

ज्ञापन सौंपने में संतोष कनौजिया (जिला सचिव), जनाब शरीफ खान (जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच) समेत बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित रहे। मजदूरों ने प्रशासन से त्वरित हस्तक्षेप की उम्मीद जताई है ताकि उन्हें उनकी मेहनत की कमाई दीपावली से पहले मिल सके।