swatantra prabhat hindi news - Swatantra Prabhat

राष्ट्रीय नवनिर्माण क्रिकेट सेना की प्रतियोगिता में बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन
ब्यूरो रिपोर्ट के साथ रीता की खास रिपोर्ट

ओबरा/सोनभद्र-

राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट द्वारा संचालित राष्ट्रीय नवनिर्माण क्रिकेट सेना के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आनन्द पटेल दयालु ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों में इतना जोश और उत्साह मैंने पहले कभी नहीं देखा। ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। राष्ट्रीय नवनिर्माण क्रिकेट सेना हर वर्ष इस प्रकार की क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करेगी ताकि अधिक से अधिक बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके।

प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में थंडर टाइटन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 113 रन बनाए और विपक्षी टीम के सामने 114 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम ने मुकाबला अपने नाम किया। इस मैच में अरहम ने शानदार 90 रन की विस्फोटक पारी खेलकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मुकाबले में ओबरा नाइट राइडर्स ने 75 रन बनाए और विपक्षी टीम को 76 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए आदर्श पटेल ने शानदार 61 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्राप्त किया।

समापन अवसर पर संरक्षक सत्येंद्र सिंह नेताजी ने दोनों उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए आदर्श पटेल को 61 रन की शानदार पारी के लिए 500 रुपये तथा अरहम को 90 रन की बेहतरीन पारी के लिए 500 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने कहा कि राष्ट्रीय नवनिर्माण क्रिकेट सेना का उद्देश्य बच्चों को मोबाइल से दूर कर खेलों के प्रति प्रेरित करना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए नियमित खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना है।

जीओ पेट्रोल पम्प पर माप को लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोक, मौके पर पहुंची पुलिस
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत परासपानी स्थित जीओ पेट्रोल पंप पर मंगलवार को कार में पेट्रोल भरवाने आए ग्राहक विद्युत विभाग के अवर अभियंता (जेई) और पेट्रोल पंप कर्मी में पेट्रोल के लीटर माप को लेकर घंटों बहस व आपस में कहासुनी होने लगी।

कार सवार अवर अभियंता और जीओ पेट्रोल पंप के कर्मी दोनों अपनी अपनी बात को लेकर अड़े रहे ,घंटो आपस में कहा सुनी चलती रही । सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दोपहर में चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी स्थित जीओ पेट्रोल पर विद्युत विभाग में कार्यरत अवर अभियंता अजय प्रकाश अपनी कार (टाटा सियरा) में पेट्रोल भरवाने के लिए पहुंचे, पेट्रोल भरवाने के बाद पेट्रोल लीटर माप को लेकर पेट्रोल पंप कर्मियों से आपसी बहस व कहांसुनी शुरू हो गई।

जिसको लेकर कार सवार अवर अभियंता ने बताया की मैने कुछ दिन पहले ही नई के कार खरीदा जिससे हम वाराणसी से विंढमगंज जा रहें कि रास्ते में टाटा की सियरा कंपनी की कार में लगे मीटर से पेट्रोल रिजर्व दिखने लगा तो परासपानी स्थित जीओ पेट्रोल पंप पर कार का पेट्रोल टैंक फुल करवाने लगे जहां पेट्रोल पंप कर्मी ने कार में 50.95 लीटर पेट्रोल भर दिया तभी गाड़ी के बैठे जेई साहब ने संकोच में पड़ गए।

कुछ देर बाद सोच समझकर पंप कर्मियों से बोला की हमारी कार का पेट्रोल टैंक 50 लीटर की क्षमता का है जो टाटा मोटर्स कंपनी द्वारा बताई गई है और हमारे कार में रिजर्व लगने पर भी लगभग पांच से सात लीटर पेट्रोल बचा होना कार में लगे मीटर से पता चल रहा है और लगभग 51 लीटर पेट्रोल फिर से डाला गया अब कार में कुल पेट्रोल लगभग 56,57 लीटर हो गया और कार के टंकी में अभी दो से तीन पेट्रोल भरवाया जा सकता है यानी पांच से सात लीटर पेट्रोल अधिक कैसे भर गया जब कार की टंकी 50 लीटर की है क्षमता का है।

इसी बात को लेकर जेई ने टाटा मोटर्स के अधिकारी से बात चीत किया लेकिन वहां यही बताया गया कि कार में 50 लीटर की है तो 50 लीटर पेट्रोल ही भरा जा सकता है 55 लीटर नहीं भरा जा सकता है घंटो चल रहे बहस व कहासुनी को देखते हुए विवाद को बढ़ता देख अवर अभियंता ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी, सूचना पाकर मौके पर पहुची डायल 112 पुलिस ने समझाया बुझाया और पेट्रोल पंप से एक लीटर के नपना से तेल मापा गया जहां तेल सही पाया है

दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत करवाया गया। सबसे बड़ा सवाल कि 50 लीटर की टंकी में 56, 57 लीटर तेल कैसे भरा? यह गुत्थी सुलझ नहीं सकी जिसको लेकर कार स्वामी हैरान को परेशान रहे,अवर अभियंता ने कार कंपनी के संबंधित से मोबाइल कॉल कर इस मामले को लेकर शिकायत भी की गई। जिसके क्रम में प्रबुध्ध लोगों ने जिलाधिकारी व संबंधित अधिकारियों से पेट्रोल पम्पों पर सघन चेकिंग अभियान चलाने की मांग किया है।

सोनभद्र पुलिस एवं एएनटीएफ लखनऊ यूनिट को मिली बड़ी सफलता, अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध, अपराधियों तथा अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के कुशल निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज के कुशल नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस एवं एएनटीएफ लखनऊ यूनिट* को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

संयुक्त टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।दिनांक 21/22.06.2026 की रात्रि में एएनटीएफ लखनऊ यूनिट को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उड़ीसा से भारी मात्रा में अवैध गांजा डीसीएम वाहन के माध्यम से उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है तथा तस्करों द्वारा एक अन्य चारपहिया वाहन से पुलिस की रेकी की जा रही है।

सूचना पर एएनटीएफ लखनऊ यूनिट एवं थाना रॉबर्ट्सगंज की चौकी सुकृत पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चहेलवा बैजू बाबा मंदिर के पास घेराबंदी कर एक सियाज कार एवं एक डीसीएम वाहन को रोककर जांच की गई। पूछताछ एवं विधिक कार्यवाही के उपरान्त डीसीएम वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें जड़ी-बूटी की बोरियों के बीच छिपाकर रखा गया कुल 08 कुन्तल 684 ग्राम अवैध गांजा* बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 80 लाख 60 हजार रुपये* है। मौके से 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 525/2026, धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बरामद 08 कुन्तल 684 ग्राम अवैध गांजा, एक डीसीएम वाहन, एक सियाज कार, 06 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 02 आईफोन तथा ₹6,040/- नगद को पुलिस कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं नेटवर्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे एक संगठित अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के सदस्य हैं तथा काफी समय से उड़ीसा से अवैध गांजा खरीदकर सुल्तानपुर एवं उसके आसपास के जनपदों में आपूर्ति करते आ रहे हैं। अभियुक्त अंकित सिंह एवं रोहित कुमार सिंह इस तस्करी नेटवर्क का संचालन करते थे, जबकि सोहित सिंह, देवेन्द्र सिंह, सूरज कुमार एवं सिद्धार्थ सिंह परिवहन, निगरानी एवं सप्लाई कार्य में सहयोग करते थे।अभियुक्तों ने बताया कि बरामद गांजे की वर्तमान खेप उड़ीसा के बलांगीर क्षेत्र से लगभग 20 लाख रुपये में खरीदी गई थी।

गांजे को डीसीएम वाहन में लदी जड़ी-बूटी की बोरियों के बीच छिपाकर रखा गया था, जिससे चेकिंग के दौरान संदेह न हो तथा आवश्यकता पड़ने पर जड़ी-बूटी के वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर पुलिस एवं अन्य जांच एजेंसियों को भ्रमित किया जा सके। तस्करी के दौरान एक सियाज कार के माध्यम से आगे-पीछे चलकर पुलिस की गतिविधियों एवं चेकिंग की रेकी भी की जा रही थी।पूछताछ में अभियुक्तों ने यह भी बताया कि बरामद गांजे की खेप सीतापुर निवासी अतुल सिंह को पहुंचाई* जानी थी।

उड़ीसा में गांजा उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को वे दादा नाम से जानते हैं, जिससे उनका सम्पर्क व्हाट्सएप के माध्यम से होता था। गिरोह के सदस्य पहचान छिपाने एवं गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से लगातार मोबाइल नम्बर एवं सिम कार्ड बदलते रहते थे। मुख्य सरगना रोहित सिंह ने बताया कि गांजे की खेप को सियाज कार से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के माध्यम से आगरा तक पहुंचाया जाता था, जहां सितापुर निवासी अतुल सिंह द्वारा बताए गए व्यक्तियों को इसकी आपूर्ति कर दी जाती थी।

अभियुक्तों से प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारियों के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण क्रमश:अंकित सिंह पुत्र रामप्रकाश सिंह, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी ग्राम तेरये, थाना लम्भुआ, जनपद सुल्तानपुर,.रोहित कुमार सिंह पुत्र स्व० रामप्रकाश सिंह, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी ग्राम तेरये, थाना लम्भुआ, जनपद सुल्तानपुर, सोहित सिंह पुत्र विजय

बहादुर सिंह, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी बरुआ सकरवारी, थाना दोस्तपुर, जनपद सुल्तानपुर, देवेन्द्र सिंह पुत्र स्व० श्रीनाथ सिंह, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी मीरपुर सरैया, थाना मोतीगरपुर, जनपद सुल्तानपुर, सूरज कुमार पुत्र स्व० रोशन लाल, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी ग्राम भीमी, थाना अमेठी, जनपद अमेठी, सिद्धार्थ सिंह पुत्र अवधेश सिंह, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी ग्राम जासापारा, थाना गोसाईगंज, जनपद सुल्तानपुर।

अभियुक्तों के पास से 08 कुन्तल 684 ग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत लगभग 80 लाख 60 हजार रुपये), एक अदद डीसीएम वाहन संख्या UP44CT7780, एक अदद सियाज कार संख्या UP14CS3044, 06 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 02 अदद आईफोन, ₹6,040/- नगद बरामद किया गया। (उपरोक्त बरामदगी की कुल अनुमानित कीमत लगभग 01 करोड़ 16 लाख रुपये)

अभियुक्त सुरज कुमार के उपर  जनपद झांसी,  प्रतापगढ, सुल्तानपुर अमेठी में विभिन्न मामले दर्ज हैं। अभियुक्त रोहित कुमार सिंह के उपर आपराधिक भारतीय विद्युत अधिनियम के तहत चोरी सहित कई मामले थाना लम्भुआ, जनपद सुल्तानपुर में दर्ज है।

गिरफ्तार/अनावरण करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामस्वरुप वर्मा थाना रॉबर्ट्सगंज,  उ0नि0 पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, एएनटीएफ लखनऊ, हे0का0 दिनेश कुमार सिंह, एएनटीएफ लखनऊ, हे0का0 संगम पटेल, एएनटीएफ लखनऊ, हे0का0 खालिद खां, एएनटीएफ लखनऊ ,हे0का0 राजेश कुमार यादव, एएनटीएफ लखनऊ,  का0 राजन कुमार, एएनटीएफ लखनऊ, उ0नि0 मानवेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी सुकृत, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे। सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
ब्यूरो रिपोर्ट के साथ कु. रीता की खास रिपोर्ट

ओबरा/ सोनभद्र -

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट द्वारा संचालित राष्ट्रीय नवनिर्माण क्रिकेट सेना एवं ओबरा नाइट राइडर के सहयोग से ओबरा में पहली बार राष्ट्रीय नवनिर्माण क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं और बच्चों को मोबाइल की लत से दूर कर खेलों के प्रति प्रेरित करना तथा स्वस्थ एवं अनुशासित समाज का निर्माण करना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शशिकांत सिंह संरक्षक रहे जबकि दूसरे मुख्य अतिथि श्री सत्येंद्र सिंह नेता संरक्षक रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्री महताब आलम प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना, राष्ट्रीय योग गुरु झलल्न शर्मा तथा राष्ट्रीय योग संरक्षक धनराज सिंह उपस्थित रहे।प्रतियोगिता के आयोजक विकास कुमार गौड़ प्रदेश सचिव तथा आयोजन प्रभारी संतोष कनौजिया प्रदेश उपाध्यक्ष रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु ने कहा कि आज का सबसे बड़ा उद्देश्य बच्चों और युवाओं को मोबाइल की दुनिया से निकालकर खेल के मैदान तक लाना है। उन्होंने बताया कि 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए अलग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है तथा उन्हें विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे। 18 वर्ष तक के युवाओं को भी खेलों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है ताकि उनका तन, मन और मस्तिष्क स्वस्थ रहे तथा उनमें खेल भावना का विकास हो।उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता ओबरा में पहली बार आयोजित की जा रही है और आगे इसे और अधिक व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।

प्रतियोगिता के संरक्षक श्री सत्येंद्र सिंह नेता द्वारा घोषणा की गई कि प्रतियोगिता के प्रत्येक मैच में जो भी खिलाड़ी 50 रन बनाएगा उसे ₹500 का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। उद्घाटन मैच में रौनक आलम ने शानदार 50 रन बनाकर यह पुरस्कार प्राप्त किया, जिसे मुख्य अतिथि श्री शशिकांत सिंह ने उन्हें प्रदान किया।

उद्घाटन मुकाबला 11 हंटर और बीटीसी क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 हंटर ने 113 रन बनाए और 114 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में बीटीसी क्लब की पूरी टीम 69 रन पर सिमट गई। इस प्रकार 11 हंटर ने 44 रन से शानदार जीत दर्ज की।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 22 टीमें भाग ले रही हैं, जिससे क्षेत्र के खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।इस अवसर पर अर्जुन साहनी, आदर्श पटेल, आर्यन पटेल, शिवम वर्मा, नीतीश चौधरी, सत्यम वर्मा, तनिष्क कुमार, अनुज वर्मा सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

कुल डुमरी गांव में आयोजित जन चौपाल में मंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

सरकार आपके द्वार अभियान के अंतर्गत कुल डुमरी गांव में आयोजित जन चौपाल में प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने अधिकारियों के साथ बैठकर ग्रामीणों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना तथा उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जन चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं एवं मांगें राज्य मंत्री के समक्ष रखीं।

इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री गौड़ ने कहा कि जन चौपाल में प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।

राज्य मंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से गांव-गांव में जन चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और उन्हें अपने गांव में ही त्वरित समाधान उपलब्ध हो जाता है।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले तथा किसी भी पात्र व्यक्ति को लाभ से वंचित न रहना पड़े। जन चौपाल शासन एवं जनता के बीच संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है, जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित हो रहा है।

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नामित शरण, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, डीसी मनरेगा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जहां जरूरत नहीं, वहां रोशनी जहां अंधेरा वहां इंतजार CSR की स्ट्रीट लाइट योजना पर उठे सवाल
संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता)

बीजपुर/ सोनभद्र -

एनटीपीसी रिहन्द द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत सिरसोती क्षेत्र में लगाई गई लगभग 36 स्ट्रीट लाइटें अब सवालों के घेरे में हैं। जिस योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को अंधेरे से राहत देना था, उसी योजना में लाइटों की लोकेशन को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि जिन स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं, वहां आबादी बहुत कम है और केवल चार-पांच परिवार ही निवास करते हैं। इसके विपरीत, गांव के कई ऐसे हिस्से आज भी अंधेरे में डूबे हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग रहते हैं और रात के समय आवागमन में कठिनाई का सामना करते हैं।

सबसे बड़ा विरोधाभास यह है कि एक ओर एनटीपीसी प्रबंधन इस पहल को ग्रामीण विकास की दिशा में बड़ा कदम बता रहा है, वहीं दूसरी ओर ग्राम प्रधान विजय सिंह का कहना है कि उन्होंने स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए अलग सूची दी थी, लेकिन सूची के अनुरूप कार्य नहीं किया गया।

हालांकि एनटीपीसी रिहन्द के प्रतिनिधि रोशन ने बताया कि कार्य ग्राम प्रधान की देखरेख में कराया गया है, लेकिन ग्राम प्रधान के बयान ने पूरे मामले को और उलझा दिया है।अब ग्रामीण मांग कर रहे हैं कि पूरे मामले की जांच कर वास्तविक जरूरत वाले क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जाएं, ताकि CSR की मंशा वास्तव में धरातल पर दिखाई दे सके।

CSR की चमक पर सवालों का साया

ग्रामीण बोले- हमें नहीं, खाली सड़क को मिली रोशनी CSR की रोशनी वहां पहुंची जहां अंधेरा कम था, और जहां अंधेरा ज्यादा है वहां लोग अब भी उजाले का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि यदि CSR का उद्देश्य जनहित और जरूरतमंद क्षेत्रों को सुविधा देना है, तो फिर कम आबादी वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता क्यों दी गई? आखिर किसके कहने पर लोकेशन बदली गई और किस आधार पर यह निर्णय लिया गया।

लौकवाखाडी में एच टी पोल जमींदोज़, विद्युत आपूर्ति बाधित
कोन / सोनभद्र -

पिपरी डिविजन के सब स्टेशन कचनरवा अंतर्गत लौकवाखाडी में एच टी पोल कनहर सिंचाई परियोजना के द्वारा लौकवाखाडी में नहर खुदाई के दौरान पोल धाराशायी कर दिया गया जिससे बागेसोती फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई ।संयोग अच्छा रहा कि कोई जनहानि नहीं हुई।स्थानीय लोगों का आरोप है कि अगर संबंधित विभाग द्वारा लापरवाही पूर्ण कार्य कराया गया तो कभी भी अनहोनी हो सकती है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि लोगों की सुरक्षा व जनहित को देखते हुए नहर डिविजन द्वारा कार्य कराया जाय ताकि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो ।

जिसके क्रम में अवर अभियंता ए पी गुप्ता ने कहा कि पहले भी कई पोल नहर डिविजन द्वारा ध्वस्त किया जा चुका है और आज पुन : नहर खुदाई के दौरान एच टी पोल धाराशायी कर दिया गया। जिससे बागेसोती फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई ।बहरहाल विद्युत आपूर्ति बहाल कराने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस बावत् कनहर सिंचाई परियोजना के अधिशासी अभियंता बीर बहादुर सिंह ने कहा कि पोल हटाने हेतु विद्युत विभाग को धन दिया जा चुका है फिलहाल संबंधित जे ई को कार्य कराने के निर्देश दे दिया गया है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल विद्युत आपूर्ति कराने की मांग किया है।

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी का सोनभद्र आगमन आज
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी दिनांक 20 जून, 2026 को प्रातः 08ः30 बजे वाराणसी स्थित होटल ताज गंगेज से सड़क मार्ग द्वारा जनपद सोनभद्र के लिए प्रस्थान करेंगे। अपने भ्रमण के दौरान वह सर्किट हाउस, सोनभद्र में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके उपरांत विकास भवन, सोनभद्र में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे तथा विकास भवन परिसर में वृक्षारोपण करेंगे।

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री पंचायत रिसोर्स सेंटर, सोनभद्र में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे तथा जनपद में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके पश्चात सर्किट हाउस में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी प्राप्त करेंगे। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री द्योगपतियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवर प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर औद्योगिक विकास, निवेश संवर्धन एवं रोजगार सृजन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।

इसके उपरांत वह प्रेस वार्ता को संबोधित कर सरकार की नीतियों, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी साझा करेंगे। कार्यक्रमों के उपरांत माननीय मंत्री जी वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री के भ्रमण को लेकर जनपद प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल एवं नोडल अधिकारी सोनभद्र कल करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा, निरीक्षण एवं रात्रि चौपाल में सहभागिता
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल, मीरजापुर एवं जनपद सोनभद्र के नोडल अधिकारी राजेश प्रकाश, आईएएस, द्वारा दिनांक 20 जून, 2026 को जनपद सोनभद्र का भ्रमण किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे जनपद में उपस्थित रहकर विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा, निरीक्षण, सत्यापन तथा जनसमस्याओं के निराकरण से संबंधित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।

भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत आयुक्त अपरान्ह 3:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री द्वारा निर्गत कार्यवृत्त के अनुपालन की समीक्षा करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर उपलब्ध फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति एवं जनशिकायतों के निस्तारण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा भी की जाएगी।

इसके उपरांत आयुक्त , जिलाधिकारी द्वारा चिन्हित 05 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लेंगे तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करेंगे।

समीक्षा एवं निरीक्षण कार्यक्रमों के पश्चात आयुक्त एवं नोडल अधिकारी राजेश प्रकाश विकास खण्ड कोन की ग्राम पंचायत कोन में आयोजित रात्रि चौपाल में प्रतिभाग करेंगे। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त करेंगे तथा आमजन की समस्याओं एवं सुझावों को सुनकर उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे।जनपद प्रशासन द्वारा आयुक्त के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वह उसका शत-प्रतिशत निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें, इस दौरान पी0एम0 सूर्य घर योजना की समीक्षा की समीक्षा के दौरान उन्होने कहा कि पी0एम0 सूर्य घर योजना के अन्तर्गत बैंक के माध्यम से सब्सिडी आदि की सुविधा बैंक के माध्यम से सुनिश्चित करायी जाये उन्होने एल0डी0एम0 को निर्देशित करते हुए कहा कि पी0एम0 सूर्य घर योजना को अन्तर्गत जो भी लक्ष्य निर्धारित किये गये है उसका सत प्रतिशत निस्तारण बैंको के माध्यम से सुनिश्चित किया जाये।

इसी प्रकार से उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी लोन योजना के भी प्रगति की समीक्षा की और उपायुक्त उद्योग एवं एल0डी0एम0 को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों के पत्रावलियों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाये, इस दौरान उन्होंने आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की, समीक्षा के दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आई0जी0आर0एस0 पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण ससमय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित कराया जाये, उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों द्वारा शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण तरीके से नहीं किया जा रहा है और असंतुष्ट फिडबैक प्राप्त हो रहा है, ऐसे अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए करते हुए कहा कि विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे कार्याें के प्रगति में तेजी लायी जाये, अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों को पत्राचार करना सुनिश्चित किया जायेगा। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी रमेश कुमार मिश्रा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, डी0सी0 मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहे।

धरना-प्रदर्शन हेतु कलेक्ट्रेट परिसर में निर्धारित किया गया पृथक स्थल / कलेक्ट्रेट के पीछे कोषागार कार्यालय के सामने पश्चिम दिशा में होगा
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ द्वारा जनपद में विभिन्न राजनैतिक, अराजनैतिक एवं अन्य संगठनों द्वारा आयोजित किए जाने वाले धरना-प्रदर्शन कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित संचालन तथा शासकीय कार्यों के निर्बाध सम्पादन के उद्देश्य से महत्वपूर्ण आदेश जारी किए गए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यालयीय कार्य के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संगठनों एवं दलों के प्रतिनिधि कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करते हैं, जिससे आम जनता की समस्याओं की सुनवाई, फरियादियों के मामलों के निस्तारण तथा अन्य महत्वपूर्ण शासकीय कार्यों के संचालन में अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न होता है। इसे दृष्टिगत रखते हुए धरना-प्रदर्शन के लिए कलेक्ट्रेट भवन के पीछे स्थित कोषागार कार्यालय के सामने पश्चिम दिशा की ओर एक निर्धारित स्थल चिन्हित किया गया है।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने पुलिस अधीक्षक सहित समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनपद में विभिन्न राजनैतिक, अराजनैतिक एवं अन्य संगठनों द्वारा आयोजित किए जाने वाले धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम केवल निर्धारित स्थल पर ही आयोजित कराए जाएं। उन्होंने कहा कि स्थानीय थाना एवं संबंधित पुलिस अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी प्रकार का धरना-प्रदर्शन निर्धारित स्थल के अतिरिक्त अन्यत्र न किया जाए।

जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारी निर्धारित स्थल पर स्वयं उपस्थित होकर धरनारत प्रतिनिधियों से ज्ञापन प्राप्त करें तथा प्राप्त प्रकरणों में नियमानुसार आवश्यक अग्रेतर कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी तथा इसका कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई, प्रशासनिक कार्यों एवं आमजन की सुविधाओं को प्रभावित किए बिना लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के लिए निर्धारित स्थल का उपयोग सुनिश्चित कराया जाए।

जन चौपाल में पढ़ी जा रही आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की पात्रता सूची, ग्रामीणों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की पात्रता सूची जनपद सोनभद्र की ग्राम पंचायतों में जन चौपाल के माध्यम से सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाई जा रही है। जिलाधिकारी  चर्चित गौड़ के निर्देश के क्रम में संचालित इस प्रक्रिया का उद्देश्य योजना के अंतर्गत पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन सुनिश्चित करना है।

जन चौपाल के दौरान ग्रामवासियों के समक्ष पात्रता सूची प्रस्तुत की जा रही है, जिससे प्रत्येक नागरिक सूची का अवलोकन कर सके तथा सूची में शामिल किसी भी नाम के संबंध में तथ्यात्मक आपत्ति होने पर उसे दर्ज करा सके। प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी  चर्चित गौड़ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जन चौपाल की कार्यवाही पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाए तथा ग्रामीणों को अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजना का लाभ केवल वास्तविक एवं पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि वे जन चौपाल में सक्रिय सहभागिता करें तथा यदि सूची में किसी प्रकार की त्रुटि अथवा आपत्ति हो तो उसे समयबद्ध रूप से दर्ज कराएं, ताकि पात्र परिवारों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जा सके। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत यह पहल पारदर्शी प्रशासन, जनभागीदारी एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।