weekly horoscope virgo - Swatantra Prabhat

Weekely Horoscope: 6 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2025 तक का राशिफल, जानें मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का हाल
Weekely Horoscope: अक्तूबर माह का यह सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ राशियों के लिए विशेष लाभ लेकर आ रही है, तो कुछ राशियों को सतर्कता और समझदारी से कदम बढ़ाने की आवश्यकता है। यह समय कई क्षेत्रों में बदलाव, नई संभावनाओं और जीवन के विभिन्न पहलुओं पर असर डाल सकता है। इस सप्ताह सभी राशियों को अपने कार्यों और निर्णयों में संतुलन और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

मेष राशि

मेष जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है और विरोधियों की सक्रियता के कारण कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। स्थानांतरण के योग बन रहे हैं और वरिष्ठ अधिकारियों से संबंधों को सुधारने पर ध्यान देना होगा। व्यवसाय में कागजी कामों में सतर्कता बरतें। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है, अतः रिश्तों में धैर्य और समझ बनाए रखें। आर्थिक रूप से खर्चों पर नियंत्रण जरूरी होगा। उपाय के रूप में प्रतिदिन 'ॐ हं हनुमते नमः' मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि

यह सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए सामान्य लेकिन योजनाबद्ध तरीके से किया गया काम अधिक लाभकारी होगा। सप्ताह के मध्य में कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। पारिवारिक जीवन में संतान से जुड़ी चिंता हो सकती है। व्यवसाय में लेन-देन और सौदों में सावधानी बरतें। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे, जबकि विवाहित जीवन में सहयोग मिलेगा। उपाय के रूप में पारद शिवलिंग की पूजा करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह स्वास्थ्य और संबंधों के लिहाज से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत किसी करीबी से विवाद के कारण मन खराब कर सकती है। पुरानी बीमारियां फिर से उभर सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यालय में तालमेल बनाए रखना चाहिए। व्यवसाय में जोखिम न लें। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता और ईमानदारी जरूरी है। उपाय के तौर पर गणपति की पूजा और गणेश चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए यह सप्ताह सकारात्मक रहेगा। संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। कार्यस्थल पर सीनियर्स और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में डीलिंग और निवेश के लिए सप्ताह की शुरुआत शुभ है। हालांकि सप्ताह के अंत में पारिवारिक जीवन में थोड़ी अशांति आ सकती है, अतः वाणी पर नियंत्रण रखें। शिवलिंग पर जल चढ़ाना और शिव चालीसा का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को इस सप्ताह नई यात्रा के अवसर मिल सकते हैं, जो लाभदायक रहेंगे। करियर में सफलता मिलने के योग हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और व्यावसायिक योजनाएं साकार होंगी। प्रेम और पारिवारिक जीवन में सुख मिलेगा। लेकिन किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचें। सूर्य को जल अर्पित करें और सूर्याष्टकं का पाठ करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह विशेष रूप से शुभ है। करियर, प्रेम और पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा। शुभ समाचार मिलने की संभावना है। नौकरी और व्यवसाय में समस्याओं का समाधान मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। उपाय के रूप में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

तुला राशि

यह सप्ताह तुला राशि वालों के लिए मिले-जुले परिणाम देगा। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें। व्यवसाय में थोड़ी चुनौती रहेगी, लेकिन कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। अंत में आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। उपाय के रूप में दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह भूमि और संपत्ति संबंधी मामलों में सावधानी बरतनी होगी। पिता या पारिवारिक सदस्यों से विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यवसाय में डील या निवेश सोच-समझकर करें। सरकारी मामलों से परेशानी हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उपाय के रूप में स्फटिक श्रीयंत्र की पूजा और श्री सूक्त का पाठ करें।

धनु राशि

धनु राशि के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा, लेकिन लापरवाही से नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर विरोधियों से सावधान रहें। करियर में यात्रा का योग बन रहा है। खर्च अधिक हो सकते हैं, जिससे आर्थिक असंतुलन उत्पन्न हो सकता है। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां संवाद से दूर करें। उपाय के रूप में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और केसर का तिलक लगाएं।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह लाभदायक रहेगा। निवेश से लाभ मिल सकता है। नौकरी और व्यवसाय दोनों क्षेत्रों में सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। उपाय के रूप में हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन सप्ताह के अंत में घरेलू तनाव हो सकते हैं। कार्यस्थल पर पदोन्नति या स्थानांतरण संभव है। व्यवसाय में लाभ होगा, लेकिन रिश्तों में गलतफहमियों से बचें। प्रेम में संतुलन बनाए रखें। उपाय के रूप में रुद्राष्टकं का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी कठिन हो सकती है, लेकिन धैर्य और समझदारी से समाधान मिलेंगे। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें और कार्यस्थल पर नियमों का पालन करें। व्यवसाय में पारदर्शिता जरूरी है। संबंधों में कुछ समझौते करने पड़ सकते हैं। महिलाओं से विवाद से बचें। उपाय के रूप में केले के पेड़ को जल अर्पित करें और नारायण कवच का पाठ करें