भंडारा - Swatantra Prabhat

आर डी प्रॉपर्टीज के तत्वावधान में लगा श्रद्धालुओं के लिए छठा वार्षिक भंडारा, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
गोवर्धन (मथुरा)-दीपक शर्मा

गुरु पूर्णिमा मेले के पावन अवसर पर गिरिराज धाम गोवर्धन में श्रद्धा, आस्था और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। लाखों श्रद्धालु देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी गिरिराज महाराज के दर्शन और सप्तकोसीय परिक्रमा के लिए गोवर्धन पहुंच रहे हैं। पूरे परिक्रमा मार्ग पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है और वातावरण "गिरिराज महाराज की जय", "राधे-राधे" तथा भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनि से भक्तिमय बना हुआ है।

गुरु पूर्णिमा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा संस्थाओं द्वारा भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। इन्हीं सेवा कार्यों की श्रृंखला में आर डी प्रॉपर्टीज के तत्वावधान में श्रद्धालुओं के लिए छठे वार्षिक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में हजारों की संख्या में परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजकों की सेवा भावना की सराहना की।

भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध एवं सात्विक भोजन की विशेष व्यवस्था की गई। इसके साथ ही भीषण गर्मी और उमस को देखते हुए ठंडा पेयजल, छाछ, शरबत एवं अन्य आवश्यक सामग्री भी निःशुल्क वितरित की गई। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं ने इस सेवा को अत्यंत सराहनीय बताते हुए आयोजकों को धन्यवाद दिया। कई श्रद्धालुओं ने कहा कि लंबी परिक्रमा के दौरान ऐसे भंडारे उन्हें नई ऊर्जा प्रदान करते हैं और सेवा की यह परंपरा ब्रज की पहचान है।

आर डी प्रॉपर्टीज के संस्थापक गुड्डा ठाकुर उर्फ सौदान सिंह ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों से लगातार यह विशाल भंडारा आयोजित किया जा रहा है और भविष्य में भी यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा। उनका कहना था कि ब्रज की सेवा और गिरिराज महाराज के भक्तों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य है।

उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल भोजन वितरण करना ही नहीं, बल्कि परिक्रमा करने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सम्मानपूर्वक सेवा प्रदान करना है। इसी भावना के साथ सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण से दिन-रात सेवा में जुटे हुए हैं। भंडारे में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु का स्वागत प्रेम और आदर के साथ किया गया।

इस सेवा कार्य को सफल बनाने में जयवीर चौधरी, नीतू ठाकुर, अजय कौशिक, ठाकुर मुकेश, हेम सिंह ठाकुर, राजेश ठाकुर, छोटू ठाकुर, माधव शर्मा, बीके ठाकुर, गोविंद ठाकुर सहित समस्त ब्रजवासियों का विशेष सहयोग रहा। सभी कार्यकर्ता भोजन वितरण, पेयजल व्यवस्था, छाछ एवं शरबत वितरण तथा श्रद्धालुओं की अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में पूरे उत्साह के साथ लगे रहे।

भंडारे में सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालुओं का लगातार आना-जाना लगा रहा। परिक्रमा करने वाले भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण करने के बाद आयोजकों को आशीर्वाद दिया और उनकी सेवा भावना की प्रशंसा की। कई श्रद्धालुओं ने कहा कि ब्रज में आने पर उन्हें हर कदम पर सेवा और अपनापन देखने को मिलता है, जो इस भूमि की सबसे बड़ी विशेषता है।

गुरु पूर्णिमा मेले के दौरान प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा एवं साफ-सफाई की व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार परिक्रमा मार्ग पर निगरानी बनाए हुए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्वयंसेवी संस्थाएं भी प्रशासन के साथ मिलकर सेवा कार्यों में सहयोग कर रही हैं।

ब्रजभूमि में गुरु पूर्णिमा का पर्व केवल धार्मिक आस्था का ही नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता का भी प्रतीक माना जाता है। यहां आयोजित होने वाले भंडारे समाज में परोपकार और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। आर डी प्रॉपर्टीज द्वारा आयोजित छठा वार्षिक भंडारा भी इसी सेवा परंपरा का एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया है।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने गिरिराज महाराज से सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। श्रद्धालुओं ने भी आयोजकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और इन्हें आगे भी निरंतर जारी रहना चाहिए।

गाजे-बाजे व भव्य लव-लश्कर के साथ निकली कलश शोभा यात्रा, नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ
शुकुल बाजार, अमेठी। विकासखंड शुकुल बाजार की ग्राम सभा मवैया रहमतगढ़ के पूरे शुक्लन में गुरुवार को नौ दिवसीय श्रीराम कथा के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कलश यात्रा पूरे शुक्लन से प्रारंभ होकर शुकुल बाजार कस्बा होते हुए आदि गंगा गोमती के रेछ घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने पवित्र जल से कलश भरे।

इसके बाद श्रद्धा और भक्ति के साथ कलशों को व्यास मंडप में स्थापित किया गया। यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।नौ दिवसीय श्रीराम कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा व्यास निरमेश जी महाराज के मुखारविंद से किया जाएगा। कथा व्यास ने बताया कि 8 मई से 16 मई तक प्रतिदिन श्रीराम कथा का आयोजन होगा, जिसमें भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र, धर्म, मर्यादा और भक्ति पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। उन्होंने बताया कि 17 मई को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

कलश यात्रा में धार्मिक आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीत गाते हुए चल रही थीं, वहीं युवा जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने श्रीराम कथा को समाज में संस्कार, सद्भाव और धर्म जागरण का माध्यम बताया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा अमेठी मीडिया विभाग के जिला सहसंयोजक सुशील कुमार मिश्रा, अंकुर शुक्ला, आयुष शुक्ला, अनुज शुक्ला, अंकित शुक्ला, विकास शुक्ला, अरुण शुक्ला, राम प्रसाद शुक्ला सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। आयोजन समिति द्वारा कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।

ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगल में सुन्दर काण्ड पाठ एवं विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
महाराजगंज रायबरेली। हैदरगढ़ रोड कस्बा स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेण्ड्री कालेज  में प्रधानाचार्य कमल बाजपेयी ने बच्चों को बताया कि मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी एवं प्रभु श्री राम पहली बार ज्येष्ठ मास के मंगलवार के दिन मिले थे। अतः ज्येष्ठ मास के सभी पड़ने वाले मंगलवार में हनुमान जी की पूजा-अर्चना एवं भंडारे में प्रसाद वितरण किया जाता है। अध्यापकों तथा कुछ बच्चों ने मिलकर मैनेजर अवधेश बहादुर सिंह के साथ सस्वर सुन्दर काण्ड का पाठ किया।

तथा आरती के बाद कालेज गेट पर सभी अध्यापक, बच्चों एवं राहगीरों को मालपुआ चना, पूड़ी शब्जी तथा रूहआफजा शरबत का प्रसाद मैनेजर अवधेश बहादुर सिंह एवं प्रधानाचार्य कमल बाजपेयी एवं प्रधानाचार्य राजा चंद्रचूड़ इण्टर कालेज तथा स्टाफ ने अपने हाथों से वितरित किया। सभी के लिए ईश्वर सो मंगल कामना की।

कवन सो काज कठिन जग माही। जो नहि होइ तात तुम्ह पाही।।

सर्व शक्तिमान हनुमान जी सभी का भला करें।

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य राजीव मिश्र अनिमेष मिश्र एकाउन्टेन्ट सुरेन्द्र प्राजापति मंजू सिंह, सरिता मिश्रा, अमित सिंह, नीरू बाजपेई अनुपम सिंह, लक्ष्मी सिंह, साधना सिंह, शालिनी सिंह, ज्योति सिंह रूचि सिंह, राजमणि सिंह पिंकी, गरिमा, आलोक जी हर्षित कौर शिवांक मिश्र, शिवशंकर अविका, राज किशोर पाल, अमरेन्द्र प्रजापती अवनीश सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगल में सुन्दर काण्ड पाठ एवं विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
महाराजगंज रायबरेली। हैदरगढ़ रोड कस्बा स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेण्ड्री कालेज  में प्रधानाचार्य कमल बाजपेयी ने बच्चों को बताया कि मान्यताओं के अनुसार हनुमान जी एवं प्रभु श्री राम पहली बार ज्येष्ठ मास के मंगलवार के दिन मिले थे। अतः ज्येष्ठ मास के सभी पड़ने वाले मंगलवार में हनुमान जी की पूजा-अर्चना एवं भंडारे में प्रसाद वितरण किया जाता है।

अध्यापकों तथा कुछ बच्चों ने मिलकर मैनेजर अवधेश बहादुर सिंह के साथ सस्वर सुन्दर काण्ड का पाठ किया। तथा आरती के बाद कालेज गेट पर सभी अध्यापक, बच्चों एवं राहगीरों को मालपुआ चना, पूड़ी शब्जी तथा रूहआफजा शरबत का प्रसाद मैनेजर अवधेश बहादुर सिंह एवं प्रधानाचार्य कमल बाजपेयी एवं प्रधानाचार्य राजा चंद्रचूड़ इण्टर कालेज तथा स्टाफ ने अपने हाथों से वितरित किया। सभी के लिए ईश्वर सो मंगल कामना की।

कवन सो काज कठिन जग माही। जो नहि होइ तात तुम्ह पाही।।

सर्व शक्तिमान हनुमान जी सभी का भला करें।

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य राजीव मिश्र अनिमेष मिश्र एकाउन्टेन्ट सुरेन्द्र प्राजापति मंजू सिंह, सरिता मिश्रा, अमित सिंह, नीरू बाजपेई अनुपम सिंह, लक्ष्मी सिंह, साधना सिंह, शालिनी सिंह, ज्योति सिंह रूचि सिंह, राजमणि सिंह पिंकी, गरिमा, आलोक जी हर्षित कौर शिवांक मिश्र, शिवशंकर अविका, राज किशोर पाल, अमरेन्द्र प्रजापती अवनीश सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

हनुमान गढ़ी मंदिर में जेष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगल पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन
महराजगंज: रायबरेली रोड स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में जेष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगल के अवसर पर इस वर्ष भी भव्य धार्मिक आयोजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन अनुराग अग्रहरि के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता देखने को मिली।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत सुंदरकाण्ड पाठ से हुई, जिसके पश्चात हवन-पूजन संपन्न कराया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का शुभारंभ किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व सेवा, समर्पण और आस्था का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सद्भाव का संदेश प्रसारित होता है। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।

वहीं, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने अपने संबोधन में कहा कि हनुमान जी की कृपा से ही इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर संपन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि बड़े मंगल पर भंडारा आयोजित करना केवल परंपरा ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी भक्तों से सेवा भाव बनाए रखने और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, पहरेमऊ भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील सिंह, समय बहादुर, ज्ञानप्रकाश जायसवाल, नामित सभासद सूर्य प्रकाश वर्मा, विजय धीमान, धनश्याम चौरसिया, दयाशंकर सिंह, भाजपा नेता अवधेश मिश्रा, अशोक वर्मा, एमपी सिंह गैस एजेंसी, अभिषेक पाण्डेय, राजू मौर्य, एसएमआई रोहित द्विवेदी, शौरभ, बृजेश प्रताप सिंह, पुनीत सिंह, राघवेन्द्र सिंह, राजेश प्रताप सिंह, शिवबरन साहू, सुधीर साहू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन के दौरान हनुमान भक्तों ने सेवा भाव से व्यवस्थाएं संभालीं और श्रद्धालुओं को प्रसादवितरण में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण रहा।

मानवता की सेवा और एकता का संदेश ओबरा में हर शनिवार खिचड़ी का विशाल भंडारा
अजित सिंह ( ब्यूरो) के साथ कु. रीता

ओबरा/ सोनभद्र-

ओबरा में श्रीराम सेवा समिति द्वारा शुरू किया गया साप्ताहिक खिचड़ी भंडारा अब समाज में आपसी सद्भाव और मानव सेवा की भावना को बढ़ावा देने का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन गया है। यह पहल पत्रकार अजीत सिंह की एक छोटी सी संकल्पना के रूप में शुरू हुई, जिसका मुख्य उद्देश्य मानवता की सेवा और सच्ची एकता स्थापित करना है।

समिति इस आयोजन के माध्यम से समानता और भाईचारे का सशक्त संदेश दे रही है। 4 सितंबर 2025 को ओबरा के सुभाष तिराहे पर स्थित हनुमान मंदिर में सातवें शनिवार खिचड़ी भंडारे का सफल आयोजन किया गया। यह धार्मिक और जनकल्याणकारी आयोजन हर शनिवार को शाम 5:00 बजे प्रारंभ होता है।

समिति का मुख्य ध्येय 'न कोई अमीर न कोई गरीब' की भावना को स्थापित करना है। भंडारे में क्षेत्र के गरीब और अमीर सभी लोगों ने एक समान रूप से भक्तिभाव से खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। समिति की यह विशेषता भेदभाव को मिटाकर सभी को एक साथ भोजन के लिए एक मंच पर लाती है, जिसकी स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की है। भंडारे में खिचड़ी वितरित करने के पीछे शनिवार की पुरानी परंपरा भी जुड़ी है। भारत के कई हिस्सों में शनिवार को खिचड़ी खाने की परंपरा है, जिसके पीछे धार्मिक, आयुर्वेदिक और व्यावहारिक कारण हैं।

इसे सुपाच्य और शनिदेव से जुड़ी मान्यताओं के कारण शुभ माना जाता है। ओबरा में अब यह परंपरा सामुदायिक एकता का प्रतीक बन चुकी है। इस आयोजन को सफल बनाने में श्रीराम सेवा समिति के प्रमुख सदस्यों का सेवा और समर्पण का भाव सराहनीय रहा। समिति के सदस्यों ने एकजुट होकर प्रसाद बनाने से लेकर शांतिपूर्ण वितरण और पूरी व्यवस्था बनाए रखने तक, सभी जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस नेक पहल की शुरुआत अजीत सिंह ने की, और उन्हें सहयोग देने वाले अन्य समर्पित सेवकों में शामिल हैं।

जिसमें मुख्य रूप से सरिता सिंह,पुष्पा सिंह,रणजीत तिवारी,रीता कुमारी,सर्वेश दुबे,ओमप्रकाश सिंह,अरविंद सिंह,आलोक पांडे,इन सभी के प्रयासों से भंडारे का आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हुआ और सामाजिक समरसता का भाव मजबूत हुआ।इस बार भंडारे में सहयोग देने वाले रोशन सिंह संकट मोचन झा और श्री राम सेवा समिति की टीम में पत्रकार अजीत सिंह का मानना है कि जब मानव ही मानव की सेवा करेगा, तभी समाज में सच्ची एकता स्थापित हो पाएगी।

उनके शब्दों में यह आयोजन सिर्फ एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को एक साथ लाने और सबको एक का संदेश देने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। श्री राम सेवा समिति का यह निरंतर प्रयास क्षेत्र में सामुदायिक सेवा और धार्मिक सौहार्द की भावना को मजबूत करता है। स्थानीय लोगों ने इस निस्वार्थ सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा है कि यह आयोजन सामाजिक एकता और भाईचारे के लिए एक प्रेरणास्रोत है।