Railway employees - Swatantra Prabhat

प्रयागराज मंडल में रेल हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन।
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज।

राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार को बढ़ावा देने तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हिंदी के प्रति अभिरुचि विकसित करने के उद्देश्य से रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार अखिल रेल हिंदी प्रश्नोत्तरी (Quiz) प्रतियोगिता के प्रथम चरण का आयोजन आज उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल कार्यालय में सफलतापूर्वक किया गया।

इस प्रतियोगिता में प्रयागराज मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं कार्यालयों से कुल 21 कर्मचारियों ने पूरे उत्साह एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन पूर्णतः हिंदी माध्यम में किया गया, जिसमें प्रतिभागियों से रेलवे संबंधी विषयों, हिंदी भाषा एवं साहित्य, राजभाषा तथा सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपने ज्ञान, त्वरित निर्णय क्षमता एवं टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों में हिंदी के प्रभावी प्रयोग को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ राजभाषा नीति के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा रेलवे से संबंधित ज्ञान का विस्तार करना है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित टीम आगामी क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रयागराज मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी।

प्रतियोगिता का आयोजन राजभाषा विभाग द्वारा सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का वातावरण देखने को मिला।

8th Pay Commission: रेलवे कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर! इस दिन लागू होगा 8वां वेतन आयोग
8th Pay Commission: भारतीय रेलवे आने वाले समय में आठवें वेतन आयोग से बढ़ने वाले वेतन बोझ को संभालने की तैयारी में जुट गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे मेंटेनेंस, खरीद और एनर्जी जैसे सेक्टर में खर्च घटाने के उपाय अपना रहा है, ताकि भविष्य में वित्तीय स्थिति मजबूत बनी रहे। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मकसद यह है कि जब नया वेतनमान लागू हो, तब उस अतिरिक्त खर्च को आसानी से झेला जा सके और रेलवे की कमाई पर ज्यादा दबाव न पड़े।

आठवां केंद्रीय वेतन आयोग जनवरी 2024 में गठित किया गया था। इसकी अध्यक्षता पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं। यह आयोग केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन, भत्तों और पेंशन की समीक्षा करेगा। आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना है। इससे करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी, जिनमें रक्षा कर्मी भी शामिल हैं, और लगभग 69 लाख पेंशनर्स प्रभावित होंगे। आयोग को 18 महीनों में अपनी रिपोर्ट देनी है, हालांकि जरूरत पड़ने पर अंतरिम रिपोर्ट भी सौंपी जा सकती है।

रेलवे के वित्तीय आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में रेलवे का ऑपरेटिंग रेशियो (OR) 98.90% रहा, जिससे उसे करीब 1,341 करोड़ रुपये की शुद्ध आय हुई। 2025-26 के लिए रेलवे ने OR को घटाकर 98.42% तक लाने का लक्ष्य रखा है, जिससे अनुमानित नेट रेवेन्यू 3,041 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। अच्छी बात यह भी है कि 2027-28 से रेलवे को IRFC को किए जाने वाले सालाना भुगतान में कमी आने की उम्मीद है, क्योंकि हाल के वर्षों में पूंजीगत खर्च सरकार की बजटीय सहायता (GBS) से किया गया है।

रेलवे अधिकारियों ने साफ किया है कि फिलहाल नए शॉर्ट-टर्म कर्ज लेने की कोई योजना नहीं है। उनका कहना है कि जब 2027-28 में नए वेतन का असर पड़ेगा, तब तक फ्रेट से होने वाली सालाना कमाई में करीब 15,000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी। इससे बढ़े हुए वेतन खर्च को संभालने में मदद मिलेगी।

गौरतलब है कि इससे पहले 7वां वेतन आयोग फरवरी 2014 में बना था और उसकी सिफारिशें 1 जनवरी 2016 से लागू हुई थीं। आमतौर पर हर 10 साल में वेतन आयोग बनता है। कर्मचारियों को महंगाई से राहत देने के लिए महंगाई भत्ता (DA) भी दिया जाता है, जिसे हर छह महीने में महंगाई दर के आधार पर बढ़ाया जाता है।

Diwali Bonus: रेलवे कर्मचारियों की हुई बल्ले बल्ले! सरकार ने दिवाली से पहले दिया ये बड़ा तोहफा
Diwali Bonus: नवरात्रि के शुभ अवसर पर केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक के बाद सरकार ने प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) देने की घोषणा की है, जो कर्मचारियों की प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत आता है।

78 दिन की सैलरी बोनस के रूप में

सरकार के फैसले के अनुसार, रेलवे कर्मचारियों को इस बार 78 दिन की सैलरी के बराबर बोनस मिलेगा। यह बोनस सितंबर के वेतन के साथ दिया जाएगा ताकि कर्मचारी दिवाली और अन्य त्योहारों में खर्च कर सकें। इससे पहले भी केंद्र सरकार हर साल यह बोनस त्योहारों से ठीक पहले जारी करती आई है।

किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ?

यह बोनस केवल गैर-राजपत्रित (Non-Gazetted) रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा। इसका उद्देश्य कर्मचारियों के रेलवे की कैपेसिटी और संचालन क्षमता में दिए गए योगदान को मान्यता देना है।

पिछले साल की तरह इस बार भी लगभग 10.9 लाख कर्मचारियों को यह बोनस मिलेगा। बीते वर्षों में इस बोनस से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है और वे अपने प्रदर्शन में सुधार करते आए हैं।

बाजार और खरीदारी पर दिखेगा सीधा असर

बोनस मिलने का समय त्योहारों से ठीक पहले है, जब खरीदारी का माहौल गर्म होता है। ऐसे में कर्मचारियों को मिलने वाला अतिरिक्त पैसा कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू सामान और त्योहार से जुड़ी चीजों की खरीदारी में खर्च होगा।

सरकार ने हाल ही में GST दरों में कटौती की है, जिससे यह उम्मीद और भी बढ़ गई है कि लोग अधिक खर्च करेंगे। रेलवे कर्मचारी शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में हैं, जिनकी खपत शक्ति बाजार को सीधा लाभ पहुंचाएगी।

आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि त्योहारों पर दिया जाने वाला यह बोनस मल्टीप्लायर इफेक्ट पैदा करता है। यानी सरकार द्वारा दिया गया पैसा कर्मचारियों के माध्यम से बाजार में लौट आता है, जिससे खपत बढ़ती है और व्यापार जगत को सीधा फायदा होता है।