salary increase - Swatantra Prabhat

उत्तर प्रदेश के आउटसोर्स कर्मियों के लिए नई व्यवस्था की शुरुआत
ब्यूरो प्रयागराज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का नगर निगम सभागार में सजीव प्रसारण किया गया, जिसे वहां उपस्थित लोगो के द्वारा देखा व सुना गया।  मुख्यमंत्री जी ने आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं को समझते हुए उनके दैनिक जीवन को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य के साथ आउटसोर्स सेवा निगम का गठन करते हुए आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोत्तरी के साथ ही उनके लिए कई सामाजिक सुरक्षाओं की घोषणा की है।

आउटसोर्स कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए  मुख्यमंत्री  का अभिनंदन किया।  मुख्यमंत्री जी ने कुछ दिन पूर्व ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री, रसोईया, शिक्षामित्रों, अनुसेवको के वेतन को भी बढ़ाकर दुगुना कर दिया है। सरकार का एक मात्र संकल्प है कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति के जीवन में एक नई चेतना, रोशनी आयें तथा एक नया संकल्प जागृत हो।

उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स कर्मियों की नियुक्ति और सेवा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में नई पहल शुरू की गई है। इसके तहत उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के माध्यम से आउटसोर्स सेवाओं के प्रबंधन को डिजिटल और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। आउटसोर्स सेवा निगम नई व्यवस्था में जेम पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से एजेंसियों के चयन की व्यवस्था की गई है।

साथ ही आउटसोर्स कर्मियों के वेतन, ईपीएफ और ईएसआईसी से संबंधित रिकॉर्ड एवं भुगतान व्यवस्था को डिजिटल माध्यम से अधिक जवाबदेह बनाने का प्रावधान है। आउटसोर्स सेवा निगम का उद्देश्य आउटसोर्स कर्मियों, सरकारी विभागों और सेवा प्रदाता एजेंसियों के बीच पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

इस अवसर पर  विधायक फाफामऊ श्री गुरु प्रसाद मौर्य,  विधायक करछना श्री पीयूष रंजन निषाद, विधान परिषद सदस्य  सुरेंद्र चौधरी,  पाषर्दगण, जिलाधिकारी  मनीष कुमार वर्मा, नगर आयुक्त  सीलम साईं तेजा, अपर नगर आयुक्त श्शा

दाब असलम, अपर नग अरविंद कुमार राय, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजय मंमगई सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण व बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी उपस्थित रहे।

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए डबल खुशखबरी! इस दिवाली पर मिलेगा ये तोहफा
DA Hike: इस दिवाली केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी हो सकती है। मोदी सरकार दो बड़े फैसले ले सकती है, जिनसे कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन दोनों में बढ़ोतरी हो सकती है। पहला फैसला महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का हो सकता है और दूसरा, 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया जा सकता है। अगर ये दोनों फैसले हुए, तो करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा।

महंगाई भत्ता (DA) में 3% बढ़ोतरी की संभावना

सरकार हर 6 महीने में महंगाई भत्ते में बदलाव करती है ताकि कर्मचारियों को महंगाई से राहत मिल सके। मार्च 2025 में DA को 2% बढ़ाकर 55% किया गया था। अब खबर है कि इसे एक बार फिर 3% तक बढ़ाया जा सकता है, जिससे यह 58% हो जाएगा। इस बढ़ोतरी का फायदा करीब 1.2 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा।

बढ़े हुए DA का सैलरी और पेंशन पर असर

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन दोनों बढ़ेंगी। उदाहरण के लिए, अगर किसी पेंशनर की बेसिक पेंशन ₹9,000 है, तो 55% DA पर उसे ₹4,950 मिलते थे। 58% DA होने पर यह बढ़कर ₹5,220 हो जाएगा। यानी हर महीने ₹270 ज्यादा मिलेंगे, जो सालाना ₹3,240 बनते हैं। यह रकम त्योहारों के समय खर्च के लिए अतिरिक्त मदद साबित हो सकती है।

8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार दिवाली से पहले 8वें वेतन आयोग के गठन की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर सकती है। इसके Terms of Reference तय किए जा सकते हैं और आयोग की संरचना पर मुहर लग सकती है। बताया जा रहा है कि आयोग में 6 सदस्य होंगे और इसका काम यह तय करना होगा कि आने वाले वर्षों में सैलरी, भत्ते और पेंशन की क्या नई संरचना होनी चाहिए।

जल्दी लागू हो सकती है सिफारिशें

आमतौर पर वेतन आयोग को रिपोर्ट देने में 15 से 18 महीने का वक्त लगता है, लेकिन इस बार प्रयास किया जा रहा है कि यह प्रक्रिया 8 महीनों में पूरी कर ली जाए ताकि 1 जनवरी 2026 से नई सैलरी और पेंशन लागू की जा सके।

दिवाली पर डबल तोहफा

कुल मिलाकर, महंगाई भत्ते में संभावित बढ़ोतरी और 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया शुरू होने की खबरें केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए डबल तोहफे जैसी हैं। इन दोनों कदमों से न केवल उनकी आमदनी में इज़ाफा होगा, बल्कि त्योहारों पर खर्च करने के लिए जेब में अतिरिक्त पैसे भी होंगे। इससे उनकी दिवाली और भी रौशन हो सकती है।