saif ali khan - Swatantra Prabhat

चाकू हमले की वारदात के बाद सैफ अली खान पहली बार सामने आए, गर्दन पर निशान की तस्वीरें वायरल
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पिछले महीने अपने बांद्रा स्थित घर पर हुए हमले के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए। सैफ डेनिम लुक में काफी आकर्षक लग रहे थे और अपनी हालिया फिल्म ज्वेल थीफ - द रेड सन चैप्टर का प्रचार करते नजर आए।

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पिछले महीने अपने बांद्रा स्थित घर पर हुए हमले के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए। सैफ डेनिम लुक में काफी आकर्षक लग रहे थे और अपनी हालिया फिल्म ज्वेल थीफ - द रेड सन चैप्टर का प्रचार करते नजर आए। कार्यक्रम में सैफ ने कहा, "यहां आपके सामने खड़े होकर बहुत अच्छा लग रहा है। और यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है"।

काम के मोर्चे पर, सैफ़ ज्वेल थीफ़ में नज़र आएंगे, जो फ़िल्म निर्माता रॉबी ग्रेवाल की एक डकैती ड्रामा है। एक शक्तिशाली अपराध सरदार द्वारा दुनिया के सबसे मायावी हीरे को चुराने के लिए एक ज्वेल चोर को काम पर रखा जाता है - द अफ़्रीकन रेड सन शो की लॉगलाइन है। जयदीप अहलावत भी नज़र आएंगे।

फ़िल्म के बारे में अपने विचार साझा करते हुए, सैफ़ ने कहा, "मैं हमेशा से ही एक डकैती वाली फ़िल्म और इस तरह की फ़िल्म करना चाहता था, मैं इससे बेहतर सह-कलाकार की उम्मीद नहीं कर सकता था। और मूल रूप से एक प्यारी फ़िल्म और मैं बहुत उत्साहित हूँ"।

सैफ के जल्दी ठीक होने और काम पर वापस लौटने के बाद नेटिजन्स चाकू घोंपने की घटना पर सवाल उठा रहे हैं। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि लुटेरे ने सैफ को कई बार चाकू घोंपा था। तमाम आरोपों के बीच सैफ की गर्दन पर बड़े निशान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं। कई फैन अकाउंट ने उनके कान के नीचे से लेकर गर्दन तक के बड़े निशान की क्लोज-अप तस्वीरें शेयर की हैं।

तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा गया है, "पिछले कुछ हफ़्तों में करीना और सैफ़ पर सवाल उठाने वालों के लिए, यहाँ सैफ़ की ताज़ा तस्वीरें हैं। अपनी चोटों को दिखाने के बजाय, वह कॉलर वाली शर्ट में नज़र आ रहे हैं। गर्दन पर एक अच्छी तरह से ठीक हुआ घाव दिखाई दे रहा है।"

चाकू घोंपने की इस क्रूर घटना के बारे में, 16 जनवरी की सुबह मुंबई के बांद्रा इलाके में सतगुरु शरण की 12वीं मंजिल पर स्थित सैफ और करीना के घर में एक घुसपैठिया घुस आया और लूटपाट की कोशिश की।

घुसपैठिए ने सैफ पर हमला किया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी सर्जरी हुई और चार दिन बाद उसे छुट्टी दे दी गई। बाद में पुलिस ने घुसपैठिए की पहचान मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के रूप में की। घटना के बाद, सैफ की पत्नी, अभिनेत्री करीना कपूर खान ने एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने लगातार मीडिया के ध्यान के प्रभाव पर अपना दृष्टिकोण रखा।

उन्होंने कहा, "यह हमारे परिवार के लिए एक अविश्वसनीय रूप से चुनौतीपूर्ण दिन रहा है, और हम अभी भी उन घटनाओं को समझने की कोशिश कर रहे हैं जो सामने आई हैं। जैसा कि हम इस कठिन समय से गुजर रहे हैं, मैं सम्मानपूर्वक और विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं कि मीडिया और पपराज़ी निरंतर अटकलों और कवरेज से दूर रहें"।

बयान में आगे कहा गया, "हालांकि हम आपकी चिंता और समर्थन की सराहना करते हैं, लेकिन निरंतर जांच और ध्यान न केवल भारी है, बल्कि हमारी सुरक्षा के लिए एक बड़ा जोखिम भी है। मैं आपसे विनम्र अनुरोध करता हूं कि आप हमारी सीमाओं का सम्मान करें और हमें वह स्थान दें जिसकी हमें एक परिवार के रूप में ठीक होने और सामना करने के लिए आवश्यकता है। मैं इस संवेदनशील समय के दौरान आपकी समझ और सहयोग के लिए अग्रिम धन्यवाद देना चाहता हूं।"

एक्टर के हर एक्ट पर सवाल करती सियासत
सैफ अली खान एक अभिनेता हैं इसलिए उनकी हर गतिविधि क्या अभिनय होती है ? ये सवाल हमने-आपने नहीं बल्कि महाराष्ट्र के सियासतदानों ने उठाया है। सैफ पर हमला ही अब सियासी मुद्दा हो गया है। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा कि जानलेवा हमले के बाद सैफ मात्र 3  दिन में तंदुरुस्त होकर अपने घर आ सकते हैं। क्योंकि आम आदमी तो कम से कम एक पखवाड़े तक पलंग नहीं छोड़ सकता। आम आदमी में किसी अभिनेता जितनी कूबत ही नहीं होती।

मैं अक्सर कहता हूँ कि  हमारे मुल्क में सियासत मुद्दों पर नहीं होती, सियासत बेसिर  -पैर की होती है।  और जब होती है तो होती ही चली जाती है। सियासत का ये चरित्र बदलना आसान नहीं है। ये कलिकाल की नहीं मोदी युग की देन है और इसके लिए किसी एक  को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। अभिनेता सैफ अली खान की अस्पताल से छुट्टी के बाद प्रदेश सरकार के एक  मंत्री नितेश राणे ने सवाल उठाए हैं।  उनका मानना है कि सैफ पर हमला संदिग्ध हो सकता है।  राणे ने राजनीतिक  नेताओं पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए हिंदू कलाकारों की उपेक्षा की बात कही और बढ़ते बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुद्दे पर चिंता जताई । अब ये राणे कौन से नेता हैं ,ये बताने की जरूरत नहीं है।

सैफ के ऊपर सवाल खड़े करने वाले राणे अकेले नहीं है।  शिवसेना नेता संजय निरुपम ने एक बड़ा सवाल खड़ा किया है. उन्होंने हमले की घटना का जिक्र करते हुए इतनी जल्दी ठीक होने पर कहा कि सैफ को 16 जनवरी की घटना के बारे में बताना चाहिए। निरुपम भले ही दलबदलू किन्तु  अनुभवी नेता हैं इसलिए उन्होंने अपना सवाल बड़ी ही नजाकत के साथ किया है। निरुपम ने कहा कि 16 जनवरी को सैफ अली खान के साथ जो कुछ भी हुआ, वह बेहद चिंताजनक है. हम परिवार के साथ हैं. सैफ को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और बाहर वह ऐसे दिखे हैं जैसे वह शूटिंग करने के लिए फिट हैं. यह देखना आश्चर्यजनक है. डॉक्टरों ने कहा था कि चाकू उनकी पीठ में 2.5 इंच तक घुस गया था, जिसके लिए छह घंटे का ऑपरेशन करना पड़ा. चिकित्सकीय रूप से इतनी जल्दी ठीक होना कैसे संभव है ?

भाजपा पहले ही सैफ पर हमले को अंतर्राष्ट्रीय मुद्दा बना चुकी है ,क्योंकि महाराष्ट्र की पुलिस ने सैफ पर हमले के आरोप में जिस आरोपी को पकड़ा है वो संयोग से बांग्लादेशी है। भाजपा के लिए बांग्लादेशी  घुसपैठिये चुनावी मुद्दा रहे हैं ,ये बात और है कि  केंद्र में भाजपा की सरकार ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को बाकायदा सरकारी मेहमान बनाकर शरण दी हुई है। बांग्लादेश के लोग भी इससे हैरत में हैं और भारतीय जनता पार्टी के लोग भी,लेकिन भाजपा का कोई नेता अपने पंत प्रधान से हसीना के बारे में सवाल करे कैसे ? भाजपा में तो सवाल करना ही राष्ट्रद्रोह माना जाता है ,बल्कि यूं कहिये कि  घोषित गैरजमानती  अपराध है।

नेशनल कांफ्रेंस के सदर और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ फारुख अब्दुल्ला ने सैफ के जल्द ठीक होने पर तो कोई बात नहीं की लेकिन उन्होंने सैफ के कथित हमलावर के बहाने पूरे बांग्लादेशियों को अपराधी माने जाने की निंदा की है। उनका कहना है कि  किसी एक व्यक्ति की गलती का  ठीकरा पूरे देश पर नहीं फोड़ा जा सकता। लेकिन डॉ अब्दुल्ला की नसीहत भाजपा वाले या शिव सेना वाले क्यों मानने लगे ? भाजपा और शिव सेना के नेता और कार्यकर्ता खुद अपने दिल की ही नहीं मानते। इन पार्टियों के नेताओं को न सैफ पर भरोसा है और न चिकित्सा  विज्ञान पर। ये देह की जीवनशक्ति के बारे में भी कुछ नहीं जानते। ये लोग केवल और केवल हिन्दू और मुसलमान जानते हैं। इन सभी का काम इसी अल्प जानकारी से चल जाता है।

सैफ अली  के माता-पिता से इस देश की आधी से अधिक आबादी का जुड़ाव है ,और ये जुड़ाव स्वाभाविक है ,इस जुड़ाव की वजह हिन्दू-मुसलमान नहीं है। सैफ के पिता नबाब पटौदी एक बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी थे और सैफ की माँ शर्मिला टैगौर एक बेहतरीन अदाकारा। इस जोड़ी की अपनी-अपनी उपलब्धियां हैं ,इसमें किसी राजनीतिक दल का कोई योगदान नहीं है। हम जिस पीढ़ी से आते हैं उस पीढ़ी के लिए नबाब पटौदी और शर्मिला टैगौर देश के लिए गर्व का विषय रहे है।

इस जोड़ी ने यदि मोदियुग में शादी की होती तो मरहूम नबाब साहब के खिलाफ लव जिहाद का मामला चल रहा होता। पटौदी और टैगौर की सनातन सैफ अली और उनकी पत्नी भी देश की एक पीढ़ी में लोकप्रिय अभिनेता रहे हैं ,इसलिए कम से कम आम आदमी तो सैफ की रिकवरी को लेकर कोई सवाल नहीं करना चाहेगा ,लेकिन नेतागण नहीं मानने वाले। कहते हैं न -कुछ तो लोग कहेंगे,लोगों का काम है कहना ' भाजपा और शिवसेना के लोग इस बात से भी खुश हैं की सैफ के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं।

सैफ के  लिए एक और बुरी खबर और  आई है। सैफ अली खान के पटौदी परिवार की 15,000 करोड़ रुपये की संपत्ति सरकार शत्रु संपत्ति अधिनियम के तहत अपने नियंत्रण में ले सकती है। बता दें कि ये संपत्ति मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित है। दरअसल, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने एक अहम फैसला देते हुए 2015 में इन संपत्तियों पर लगाए गए रोक को हटा दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद शत्रु संपत्ति अधिनियम, 1968 के तहत इन संपत्तियों के अधिग्रहण का रास्ता खुल गया है।

ध्यान रखिये की मप्र में भाजपा की सरकार है जो हिन्दू-मुसलमान करने में माहिर ह।  जाहिर है की प्रदेश की भाजपा सरकार का दिल इस घटना से बल्लियों उछल रहा होगा। भाजपा का बस चले तो वो देश के तमाम मुसलमानों की सम्पत्ति को शत्रु सम्पत्ति घोषित कर जब्त कर ले। लेकिन खुदा गंजों को नाखून नहीं देता। हमारे नेताओं को भगवान सद्बुद्धि दे।

बहरहाल हम सियासत के लिए किसी के स्वास्थ्य को हथियार बनाये   जाने के खिलाफ है। इस मामले में आप अपने मन से पूछिए ,शायद सही जबाब मिल जाये। क्योंकि सच्चाई से साक्षात्कार कोई सियासी दल,कोई धर्म नहीं करा सकत। दिल ही सच का अहसास करा सकता है। खुदा हाफिज।

सैफ से शादी के बाद क्या करीना को कबूलना पड़ा था इस्लाम, एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में किया खुलासा
Bollywood: करीना कपूर खान बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस हैं जिन्होंने शुरूआत में लाखों दिलों पर राज किया लेकिन शादी के बाद वह लंबे समय तक लोगों की अलोचना का शिकार होती रही हैं। कपूर खानदान की लाडली ने अपने से बड़ी उम्र के सैफ अली खान से शादी रचाई। हिंदू-मुस्लिम- अलग अलग धर्म होने के कारण ये शादी लोगों के निशाने पर आ गयी और कई लोगों ने करीना कपूर खान को नापसंद करना शुरू कर दिया। खैर नफरत की बातें अलग है  यहां हम प्यार की बातें करेंगे, क्योंकि जब प्यार होता है तो वह न तो उम्र की सीमा को देखता है और न ही धर्म की बेड़ियों में कैद होता हैं प्यार तो बस प्यार होता हैं और ये किस्मत से ही मिलता हैं। करीना कपूर खान को सैफ अली खान के रुप में मिला।

बॉलीवुड के और भी कई मशहूर कपल है जो एक ही धर्म के हैं लेकिन उन सबको लेकर कभी न कभी ऐसी अफवाहें जरूर उड़ी कि वह अलग हो रहे हैं, लेकिन तमाम विवादों के बावजूद करीना कपूर और सैफ अली खान के बीच कोई तनाव या विवाद है, ऐसी खबरें कभी मीडिया में नहीं आयी। साल 2012 में जब दोनों की शादी हुई तब भी ये सवाल उठा था कि क्या सैफ अली खान से शादी करने के बाद करीना कपूर खान ने इस्लाम कबूल कर लिया हैं! दोनों धर्मों से जुड़े करीना के फैंस के दिल में ये सवाल था। इस सवाल का जवाब करीना ने तो नहीं बल्कि सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में दिया था। आज हम आपको उसी इंटरव्यू के कुछ अंश को बताने जा रहे हैं कि क्या करीना कपूर ने इस्लाम को कबूल किया या नहीं?

करीना कपूर के पति सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं नहीं चाहता था कि करीना कपूर अपना धर्म बदले। धर्म के साथ ये सबसे बड़ी दिक्कत है कि लोग इसमें कंवर्जन चाहते हैं। सैफ अली खान ने अपनी सोच के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं कंवर्जन में बिलकुल भी भरोसा नहीं करता। सैफ ने उन पलों पर भी बात कि जब करीना को लोगों की हेट्स का सामना करना पड़ा था क्योंकि उन्होंने हिंदू होने के बावजूद मुस्लिम धर्म में शादी की थी। सबको लगा था कि करीना ने अपना धर्म बदल लिया लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ये सब बातें इमोशनली और सोशली हमारी जिंदगी का हिस्सा हैं ही नहीं। ऐसी बातों को सीरियसली लेने से पहले हजार बार सोचना चाहिए। सिनेमा और सोसाइटी को करीना के योगदान पर गर्व होना चाहिए।

आपको बता दें कि करीना कपूर खान और सैफ अली खान फिल्म टशन के सेट पर मिले थे। सैफ अली खान के दो बच्चे भी थे सारा अली खान और इब्राहिम। उनका अमृता सिंह से तलाक हो चुका था। वह सिंगल थे ऐसे में करीना कपूर खान से जब उनकी मुलाकात हुआ ये जल्द ही प्यार में बदल गयी। दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया और शादी कर ली। शादी को तमाम अलोचनाओं का सामना करना पड़ा था लेकिन दोनों के बीच इस विवाद का कोई असर नहीं हुआ। दोनों एक सुखी परिवार हैं और दोनों के दो बच्चें भी हैं तैमूर और जेह।