Prayagraj district news - Swatantra Prabhat

पति की दूसरी शादी के आरोप में विवाहिता पानी की टंकी पर चढ़ी,।
स्वतंत्र प्रभात।

सैदाबाद (प्रयागराज)।

सैदाबाद क्षेत्र के निमहरा गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विवाहिता अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने करीब दो घंटे तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद महिला को कार्रवाई का आश्वासन देकर सुरक्षित नीचे उतारा गया।

जानकारी के अनुसार, निमहरा निवासी ऋतु भारती ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसके पति और ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। महिला का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद उसे न्याय नहीं मिला। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है, जबकि उनका वैवाहिक संबंध अभी कानूनी रूप से समाप्त नहीं हुआ है।

महिला ने बताया कि वह लंबे समय से न्याय की मांग कर रही है, लेकिन उसकी शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे आहत होकर उसने विरोध स्वरूप पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से बातचीत शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने उसे भरोसा दिलाया कि उसकी शिकायत की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। काफी मशक्कत और समझाइश के बाद महिला टंकी से नीचे उतरने के लिए तैयार हुई।

महिला के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद पुलिस उसे थाने ले गई, जहां उसकी शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई। अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और पूरे घटनाक्रम को देखते रहे। करीब दो घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे पर अब नहीं करना होगा इंतजार, इस महीने से फर्राटा भरेंगे वाहन
Ganga Expressway: उत्तर प्रदेश की महात्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक गंगा एक्सप्रेस-वे के मेन कैरिजवे का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि सर्विस रोड और टोल प्लाजा समेत अन्य संरचनात्मक कार्य प्रगति पर हैं। एक्सप्रेसवे के किनारे पौधरोपण, डिस्प्ले बोर्ड, रोड लाइटिंग और प्रत्येक किलोमीटर पर कैमरे की स्थापना जैसे कार्य पहले ही पूरे किए जा चुके हैं।

हालांकि हाल ही में हुई बारिश के चलते सर्विस लेन का काम धीमा पड़ा था, लेकिन अब इसे तेज़ी से पूरा किया जा रहा है। शनिवार को प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने पहुंचे प्रयागराज के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने निर्देश दिए कि सभी कार्य हर हाल में 2 नवंबर 2025 से पहले पूरे कर लिए जाएं।

करीब 36,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह 594 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेस-वे, मेरठ से प्रयागराज तक पूर्व और पश्चिम उत्तर प्रदेश को आपस में जोड़ेगा। यह सड़क परियोजना 12 जिलों मेरठ, ज्योतिबा फुले नगर, हापुड़, बदायूं, संभल, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, उन्नाव, हरदोई, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से होकर गुजरेगी। डीएम वर्मा ने प्रयागराज में एक्सप्रेस-वे के प्रारंभिक बिंदु ग्राम पंचायत जूड़ापुर दांदू में स्थल निरीक्षण किया और भौतिक प्रगति एवं ट्रैफिक मैनेजमेंट के मानचित्र को देखकर कार्य की स्थिति का मूल्यांकन किया।

प्रशासनिक अधिकारियों से जानकारी मिली कि इस परियोजना को चार ग्रुप्स में विभाजित किया गया है। प्रयागराज जिले में ग्रुप-4 का हिस्सा आता है, जिसकी कुल लंबाई 156 किमी है, जिसमें से 15.2 किमी की लंबाई प्रयागराज की सीमा में आती है। एक्सप्रेसवे को छह लेन का बनाया जा रहा है, जबकि मुख्य संरचना को आठ लेन में विकसित किया गया है, जिससे भविष्य में आवश्यकतानुसार इसका विस्तार किया जा सके।

डीएम ने प्रोजेक्ट मैनेजर व अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बचे हुए कार्यों को गुणवत्ता के साथ और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। इस निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के प्रशासनिक अधिकारी अनिल पुनिया, यूपीडा के सहायक प्रबंधक नरेंद्र शुक्ला, और अडानी ग्रुप से प्रदीप कुमार सिंह भी मौजूद रहे।