अंत्येष्टि स्थल - Swatantra Prabhat

बलिया में नगर निकायों की समीक्षा बैठक: लापरवाही पर डीएम सख्त, एमआरएफ सेंटर बंद मिलने पर एफआईआर के निर्देश
बलिया।

जिले के नगर निकायों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने नगर निकायों में सफाई व्यवस्था, कूड़ा प्रबंधन, पेयजल, जल निकासी तथा निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के सभी नालों की समयबद्ध सफाई सुनिश्चित करने और उसकी नियमित जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर स्थापित हैं, उनका नियमित संचालन होना चाहिए। यदि जांच में कोई एमआरएफ सेंटर बंद मिला तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। निर्माणाधीन एमआरएफ सेंटरों को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर कूड़ा उठान और उसके वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही साफ किए गए नालों की फोटो उपलब्ध कराने और सत्यापन के लिए टीम गठित कर जांच कराने को कहा। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत नगरा और नगर पंचायत रतसर कला में कार्यों की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अनावश्यक विलंब करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा सीवरेज एवं जल निकासी से जुड़े पूर्ण कार्यों को तत्काल चालू कराने के निर्देश दिए।

राज्य सेक्टर पेयजल व्यवस्था योजना की समीक्षा में भी डीएम ने असंतोष व्यक्त किया। जनपद में स्वीकृत 53 कार्यों में से केवल 11 पूरे होने तथा नगर पंचायत बेल्थरारोड में स्वीकृत 116 कार्यों में एक भी कार्य पूरा न होने पर संबंधित अधिशासी अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया गया।  शहरी क्षेत्रों में अंत्येष्टि स्थल निर्माण योजना के तहत नगर पंचायत रतसर कला में धनराशि उपलब्ध होने के बावजूद कार्य शुरू न होने पर भी जिलाधिकारी ने संबंधित ईओ से जवाब मांगा। वहीं, वंदन योजना की समीक्षा के दौरान भी प्रगति संतोषजनक न मिलने पर अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि योजनाओं का निरीक्षण वह स्वयं करेंगे और लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

श्रवण धाम में बने अंत्येष्टि स्थल पर सुविधाएं नदारद
श्रवण क्षेत्र, अम्बेडकरनगर।

विकास खण्ड कटहरी का एक मुख्य अंत्येष्टि स्थल जो कि श्रवण धाम में बना हुआ है। यह अंत्येष्टि स्थल बनने के बाद से इसकी तरफ किसी भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं जा रहा है जिसका खामियाजा अपने दुख से व्यथित पहुंचने वाली जनता भुगत रही है। हर चुनाव में बड़े बड़े दावे करने वाले नेता भी जीतने के बाद पांच साल के लिए जनता का दर्द भूल जाते हैं और जब चुनाव आता है तो जनता के सारे दर्द नेता जी के होते हैं। इन पांच साल के मालिकों की जी हुजूरी करने में जिम्मेदार अधिकारी भी अपनी आंखें बंद किए रहते हैं। इसी का दंश भोली भाली जनता को हमेशा झेलना पड़ता है।

बताते चलें कि इस अंत्येष्टि स्थल पर समस्याएं इस कदर हावी हैं कि एक लोटा जल के लिए लोगों को लगभग 500 मीटर श्रवण धाम स्थल पर जाना पड़ता है। साफ सफाई की तो पूछिए न बनी हुई बाउंड्री वाल के अन्दर बाहर उगी हुई घासफूस और झाड़ी भी जहरीले जीवों के घर के रूप में विकसित हैं। स्थिति ऐसी है कि मानो कभी इस अंत्येष्टि स्थल की साफ सफाई से किसी को कोई मतलब ही न हो।

स्नानघर दुर्व्यवस्था का शिकार

वर्तमान स्थिति को देखने से यह प्रतीत होता है यहां दुर्व्यवस्थाओं का बोलबाला है। सभी जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी से मुँह मोड चुके हैं। इस परिसर के अन्दर बना हुआ स्नानघर पूरी तरीके से दुर्व्यवस्था एवं उपेक्षा का दंश झेल रहा है उसका खामियाजा शवयात्रा में जाने वाले परिजन भुगत रहे हैं। इस स्नानघर में न तो दरवाजे हैं न ही पानी और सफाई, बचा है तो सिर्फ सर्पों और बिच्छुओं का बसेरा।

रास्ते की दुर्दशा अंत्येष्टि स्थल तक पहुंचना दूभर

जहां इस शवदाह गृह में बने हुए एल्वेस्टर शेड कहीं कहीं टूट गए हैं वहीं शेड के नीचे की कहीं कहीं मिट्टी भी नदारद है लगता है जैसे मिट्टी की पटाई ही न हुए हो। लोगों का कहना है शवदाह के लिए बनाए गए शेड में जब मिट्टी डालकर बराबर नहीं जा रहा है तो ईंट लगाए जाने की बात तो सिर्फ दीवा स्वप्न ही होगा। यहां के रास्तों का तो पूछिए ना, इतनी कम बरसात होने पर भी इस रास्ते की इतनी बुरी दशा हो जाती है कि चलना दूभर हो जाता है। इस कच्चे रास्ते पर फैले कीचड़ में कब कोई फिसलकर गिरे और कूल्हा खिसक जाए यह भी ताज्जुब की बात नहीं होगी।

मजे की बात तो यह है कि आए दिन इस श्रवण धाम में जिम्मेदार अधिकारियों का आना जाना भी रहता है इसके बावजूद भी इस अंत्येष्टि स्थल की इतनी दुर्दशा है। जिसका खामियाजा अपने दुख से व्यथित होकर अंत्येष्टि स्थल तक पहुंचने वाली भोली भाली जनता भुगत रही है।

खण्ड विकास अधिकारी ने कहा

जब उपरोक्त के बारे में खण्ड विकास अधिकारी कटहरी से वार्ता किया गया तो उनके द्वारा रास्ते के बारे में बताया गया कि बीच में कहीं थोड़ा सा जमीन की समस्या है जिसके कारण रास्ता नहीं बन पा रहा है। साफ सफाई और पानी की अव्यवस्था पर कोई सटीक जवाब नहीं दिया गया। अब सवाल यह उठता है यदि रास्ते में थोड़ा जमीन का मामला है तो उसे कौन निस्तारित करेगा, आम जनमानस या सक्षम अधिकारी?